कोरबा
मारवाड़ी युवा मंच का चुनाव संपन्न: विकास मित्तल अध्यक्ष, दीपक सचिव बने
कोरबा-वर्ष 2024-25 हेतु मारवाड़ी युवा मंच कोरबा शाखा का चुनाव 07.04.2024 को होटल महाराजा में संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष – विकास मित्तल, उपाध्यक्ष -सनी मित्तल, सचिव-दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष – प्रियंक अग्रवाल (चीनू) नियुक्त किए गए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष प्रियम अग्रवाल द्वारा किया गया। उन्होंने नए अध्यक्ष को कार्यभार ग्रहण कराया। चुनाव उपरांत विजय हुए प्रत्याशियों को बधाई प्रेषित की गई। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी निर्देशक नीरज अग्रवाल, भूतपूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, सचिव अक्षय अग्रवाल कोषाध्यक्ष व मंच के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
मारवाड़ी युवा मंच कोरबा शाखा के सभी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे, जिनके द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन पर नए पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित किया गया। नए अध्यक्ष विकास मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार मारवाड़ी युवा मंच कोरबा शाखा द्वारा निरंतर जनहित समाजसेवी कार्य किया जाता रहा है, उसे हम लगातार आगे बढ़ाते रहेंगे और अपनी शाखा का नाम राष्ट्र व प्रदेश स्तर पर ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
कोरबा
एचपीवी वैक्सीनेशन एवं शिशु संरक्षण माह का हुआ शुभारंभ
कोरबा। रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में गत दिवस एचपीवी वैक्सीनेशन एवं शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा किया गया।
महापौर श्रीमती राजपूत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन बालिकाओं को सर्वाईकल कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाने में महत्वपूण भूमिका निभाता है तथा शिशु संरक्षण माह के महत्व पर प्रकाश डॉलते हुए कहा इस दौरान बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण , विटामिन ए खुराक एवं आयरन फोलिक एसिड एवं पोषण संबंधी सेवाये सुनिश्चित किये जाने से बच्चों का सर्वार्गीण विकास संभव हो पाता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एचपीवी वैक्सीनेशन तथा शिशु संरक्षण माह के बारे में विस्तार से बताया गया।शिशु संरक्षरण माह के संबंध में उन्होने बताया कि शिशु संरक्षण माह (विटामिन “ए“ अनुपूरण कार्यक्रम )17 मार्च से 21 अप्रेल 2026 तक आयोजित किया जायेगा। इस दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी का सुदृढ़िकरण किया जाएगा। प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को समस्त शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के ऑंगबाड़ी केन्द्रो/टीकाकरण केन्द्रों में निर्धारित सत्रों में 9 माह से 59 माह तक के बच्चों को विटामिन “ए“ तथा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आई.एफ.ए.सीरप पिलाया जायेगा। साथ ही टीकाकरण से छूटे हुए तथा नियमित टीकाकरण के लक्षित बच्चों को टीके, एनिमिया स्क्रीनिंग तथा स्तनपान संवर्धन संबंधित गतिविघियॉ किये जायेगें। बच्चों को विटामिन “ए“की दवा की नियमित खुराक प्रत्येक 6 माह में एक बार 5 वर्ष तक पिलाने से बच्चों में रतौंधी, श्वांस संक्रमण , बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है साथ ही आई.एफ.ए.(आयरन फोलिक एसिड) सीरप खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है।
जिले के नागरिको और जनप्रतिनिधियों से अपील है कि अपने क्षेत्र के पात्र किशोरियों का एचपीवी वैक्सीनेशन तथा 0 से 59 माह तक के बच्चो (बालक/बालिकाओं) को निर्धारित सत्रों में ऑगनबाड़ी केन्द्र/स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर आयु अनुसार विटामिन “ए“ तथा आई.एफ.ए. की दवा पिलावें।

कोरबा
आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
कोरबा। कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा, परियोजना कोरबा(शहरी) के अंर्तगत नगर पालिका निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 02 के आंगनबाड़ी केद्र सर्वमंगलापारा एवं वार्ड क्रमांक 22 के आंगनबाड़ी केद्र आरामशीन में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु योग्य महिला उम्मीदवारों से शर्तों के अधीन आवेदन पत्र 23 मार्च 2026 से 07 अपे्रल 2026 तक ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। निर्धारित तिथि के पश्चात् आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन करने हेतु नवीन पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ मे पंजीयन कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी हेतु उक्त पोर्टल में उपलब्ध उपयोगकर्ता मेनुअल की सहायता ली जा सकती है। ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात आवेदन के प्रिन्ट आउट सहित आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर निर्धारित समय सीमा में परियोजना कार्यालय कोरबा(शहरी) में जमा करना अनिवार्य है।

कोरबा
एचआईवी/एड्स जागरूकता हेतु स्ट्रीट वेंडर्स को दिया गया प्रशिक्षण
कोरबा। एचआईवी/एड्स बचाव एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के स्ट्रीट वेंडर्स(फुटपाथ विक्रेताओं) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
रमा पटेल सहायक संचालक छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर, तथा डॉ.रविकांत सिंह राठौर, नोडल अधिकारी, जिला एड्स नियंत्रण समिती कोरबा के द्वारा एचआईवी/ एड्स के कारण लक्षण, संक्रमण के तरीके एवं बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दिया गया तथा स्ट्रीट वेंडर्स को सुरक्षित व्यवहार अपनाने, नियमित जॉच कराने एवं आवश्यकता होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा एचआईवी एक्ट 2017 की के बारे में बताते हुए टोलफ्री नंबर 1097 पर कॉल करके एचआईवी के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की जानकारी दी गई । प्रशिक्षण में उपस्थित स्ट्रीट वेंडर्स(फुटपाथ विक्रेताओं)का आभा आईडी बनाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी द्वारा एचआईवी/ एड्स के संबंध में जानकारी देते हुए कहा गया कि एचआईवी/एड्स एक गंभीर लेकिन पूरी तरह रोके जाने योग्य संक्रमण है। जागरूकता , सुरक्षित व्यवहार और समय पर जाँच ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। स्ट्रीट वेंडर्स(फुटपाथ विक्रेता ) समाज के महत्वपूर्ण हिस्से हैं, इनके माध्यम से हम जनसमूह तक जानकारी पहुंचा सकते हैं उन्होंने एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को समाज में समान अधिकार प्रदान करने, भेदभाव न करने के संबंध में बताया और बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जाँच , परामर्श एवं उपचार कि सुविधा उपलब्ध है। व्यक्ति बिना किसी डर या झिझक के एन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
