छत्तीसगढ़
इलेक्टोरल बॉन्ड सरकारी तंत्र का सबसे बड़ा घोटाला-पायलट ने कहा- ईडी-सीबीआई का डंडा दिखाकर उद्योगपतियों से वसूली, 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे रायपुर

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि, इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर हजारों करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इस बॉन्ड को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध घोषित कर दिया है। ये दुनिया में पहली बार हुआ है, जब सरकार के तंत्र के तहत इतना बड़ा घोटाला हुआ है। रायपुर पहुंचे पायलट ने गुरुवार को कहा कि, राहुल गांधी ने जैसा कहा कि यह वसूली का तंत्र बन गया है। अगर खाते सीज होने चाहिए तो भाजपा के होने चाहिए। केंद्र सरकार कांग्रेस के खाते सीज कर रही है, ये बेमानी है। उन्होंने कहा कि, इलेक्टोरल बॉन्ड से भाजपा की जो नीति और नीयत में फर्क है, वो उजागर हुआ है।
केंद्र सरकार लोकतंत्र की जड़ें कमजोर कर रही
सचिन पायलट ने कहा कि, आज चुनाव का समय आया, तब भाजपा जानबूझकर बदले की भावना से कांग्रेस कमजोर करने का काम कर रही है। कांग्रेस एक प्रमुख विपक्षी दल है। केंद्र की सरकार लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने कर रही है। उन्होंने कहा कि, भारी मात्रा में पैसों को जब्त करना, 32 साल पुराने आयकर प्रकरण का कोई केस थमा देना। बहानेबाजी कर आर्थिक रूप से कांग्रेस पार्टी को एक प्लेयिंग फील्ड न देना। यह आचार संहिता का और नैतिकता का उल्लंघन है।इस तरह प्रतिशोध की भावना से काम करना लोकतंत्र को कमजोर करने के बराबर है।
इस सरकार ने मिडिल क्लास को और गरीब बना दिया
पायलट ने कहा कि, इस भाजपा सरकार में कुछ सालों में ही अमीर और अमीर बन गए हैं, जबकि मिडिल क्लास के लोग गरीब हो गए हैं। सरकार ने गरीबों को उनके हाल पर छोड़ दिया। अब चुनाव से ठीक पहले गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल पर कुछ पैसे कम कर रही है। 9 साल तक गरीबों की जेब पर डाका डालने के बाद वोट लेते समय इस तरह की चीजें कर रहे हैं, तो जनता समझ जाएगी।
पारदर्शी चुनाव कराने की जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग की
पायलट ने कहा कि, देश में स्वतंत्र पारदर्शी चुनाव करने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है। निर्वाचन आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, निर्वाचन आयोग से निवेदन है कि इस प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए।
टिकट नहीं मिलता तो नाराजगी सामने आती है
भूपेश बघेल को टिकट मिलने के विवाद पर प्रदेश प्रभारी पायलट ने कहा कि, हर सीट पर कई दावेदार हैं, पार्टी एक व्यक्ति को ही टिकट दे सकती है। इसलिए कई बार चुनाव के समय नाराजगी सामने आती है। कोई पार्टी अनुशासन से बाहर टिप्पणी करेगा तो कार्रवाई होगी। जहां तक शिकायतों की बात है तो मैं सबकी बात सुनूंगा। पायलट ने कहा कि, कुछ सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। चंद सीटों पर घोषणा बची है। सीईसी का मंथन हो चुका है और जल्द बचे नामों पर कांग्रेस सूची जारी करेगी। प्रत्याशियों का प्रचार बढिय़ां चल रहा है। इस बार परिणाम अप्रत्याशित आने वाले हैं।
एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन
रायपुर पहुंचने पर पायलट के सामने एयरपोर्ट पर ही कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। पायलट के स्वागत में पहुंचे कार्यकर्ताओं-नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पायलट के साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व मंत्री शिव डहरिया भी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं पायलट
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज (21 मार्च) से दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान वे रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। रायपुर और जांजगीर-चांपा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। इसलिए यहां खास फोकस रहने वाला है। वहीं, बिलासपुर सीट से प्रत्याशी के नाम का इंतजार है। ऐसे में पायलट यहां प्रत्याशी के नाम को लेकर उनकी नब्ज टटोलेंगे।
ये है पायलट का कार्यक्रम
सचिन पायलट एयरपोर्ट से सीधे जांजगीर-चांपा के लिए रवाना होंगे। शाम को यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। चुनावी तैयारियों को लेकर नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे। फिर जांजगीर से बिलासपुर जाएंगे और यहीं नाइट हाल्ट करेंगे। दूसरे दिन 22 मार्च को पायलट सुबह 9.30 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11.30 बजे राजीव भवन में वे रायपुर लोकसभा क्षेत्र की चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे दिल्ली रवाना होंगे।
सचिन पायलट का 5वां दौरा
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद सचिन पायलट का यह पांचवां दौरा है। इससे पहले पायलट न्याय यात्रा की तैयारियों के जायजा लेने और न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आए थे।
कोरबा
एचआईवी/एड्स जागरूकता हेतु स्ट्रीट वेंडर्स को दिया गया प्रशिक्षण
कोरबा। एचआईवी/एड्स बचाव एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के स्ट्रीट वेंडर्स(फुटपाथ विक्रेताओं) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
रमा पटेल सहायक संचालक छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर, तथा डॉ.रविकांत सिंह राठौर, नोडल अधिकारी, जिला एड्स नियंत्रण समिती कोरबा के द्वारा एचआईवी/ एड्स के कारण लक्षण, संक्रमण के तरीके एवं बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दिया गया तथा स्ट्रीट वेंडर्स को सुरक्षित व्यवहार अपनाने, नियमित जॉच कराने एवं आवश्यकता होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा एचआईवी एक्ट 2017 की के बारे में बताते हुए टोलफ्री नंबर 1097 पर कॉल करके एचआईवी के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की जानकारी दी गई । प्रशिक्षण में उपस्थित स्ट्रीट वेंडर्स(फुटपाथ विक्रेताओं)का आभा आईडी बनाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी द्वारा एचआईवी/ एड्स के संबंध में जानकारी देते हुए कहा गया कि एचआईवी/एड्स एक गंभीर लेकिन पूरी तरह रोके जाने योग्य संक्रमण है। जागरूकता , सुरक्षित व्यवहार और समय पर जाँच ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। स्ट्रीट वेंडर्स(फुटपाथ विक्रेता ) समाज के महत्वपूर्ण हिस्से हैं, इनके माध्यम से हम जनसमूह तक जानकारी पहुंचा सकते हैं उन्होंने एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को समाज में समान अधिकार प्रदान करने, भेदभाव न करने के संबंध में बताया और बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जाँच , परामर्श एवं उपचार कि सुविधा उपलब्ध है। व्यक्ति बिना किसी डर या झिझक के एन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

कोरबा
रोजगार कार्यालय में प्लेसमेन्ट कैम्प कल
कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में 19 मार्च को प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजनें किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों – परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स गुड़गांव, एन.आई.आई.टी. लिमिटेड भिलाई, आर.आर सिस्टम कोरबा, वेदांता स्कील स्कूल बालको कोरबा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन – 150, रिलेशनशीप मैनेजर-15,डाटा एण्ट्री ऑपरेटर – 07, मोबाईल रिपेयरिंग-30, सिविंग मशीन ऑपरेटर-30, होटल मैनेजमेंट-30, फिटर- 30 योग्यता- 8वीं 10वी, 12वीं, आई.टी.आई. आयुसीमा- 18-35 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 10,000 से 30,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त रिक्त पद समस्त छत्तीसगढ़ के लिए है।
प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in मेंं आवेदक का रोजगार पंजीयन आवश्यक है। साथ ही इच्छुक रिक्त पदों को चयन करें। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे वेबसाईट में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप- https://shorturl.at/an8XJ से जुड़ सकते हैं।

कोरबा
मछुआ सहकारी समिति मर्यादित एतमा बसाहट अंतर्गत मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 27 मार्च तक आमंत्रित
कोरबा। आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित एतमा बसाहट पंजीयन क्रमांक 3506 अंतर्गत सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 18 मार्च 2026 को किया गया है। प्रकाशित सूची के सम्बंध में दावा-आपत्ति 27 मार्च 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी के प्रबंधक/सदस्य भोज नारायण पुरस्त के पास 27 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 28 मार्च को प्रातः 11ः30 बजे से किया जायेगा। उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
