Connect with us

कोरबा

सांस्कृतिक भवन कटघोरा में उद्यमिता जागरूकता शिविर कल

Published

on

कोरबा। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं एवं भावी उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन  सांस्कृतिक भवन, पुराना नगर पालिका के सामने बिलासपुर रोड कटघोरा में 17 फरवरी दोपहर 12  बजे  आयोजित किया गया है।  शिविर  में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत अनुदानित ऋण हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा ऋण प्रक्रिया, पात्रता शर्तों एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने संबंधी जानकारी दी जाएगी।
महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा ने जिले के इच्छुक युवा-युवतियों एवं उद्यमियों से निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Continue Reading

कोरबा

दो बाइकों की भिड़ंत, 4 घायल:बुधवारी बाईपास पर सड़क किनारे अतिक्रमण बना वजह, एक मासूम भी जख्मी

Published

on

कोरबा। कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाईपास मुख्य मार्ग पर रविवार रात लगभग 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक पांच वर्षीय मासूम सहित चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवारी बाईपास स्थित श्रीवास भवन के पास हुई। एक तेज रफ्तार बाइक बुधवारी की ओर से आ रही थी, जिस पर दो युवक सवार थे। वहीं, दूसरी बाइक टीपी नगर की ओर से आ रही थी, जिस पर पति-पत्नी और उनका एक मासूम बच्चा सवार था।

दोनों बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच साल के मासूम बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसकी मां के सिर पर चोट लगी है। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के दोनों ओर चारपहिया और अन्य वाहन खड़े रहते हैं। इसके अलावा, दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण कर सामान रखने से भी यातायात बाधित होता है। तेज रफ्तार और ओवरटेक करने के प्रयास के कारण ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती हैं।

सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग बनी समस्या

टीपी नगर से लेकर बुधवारी बाईपास तक सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। पूर्व में भी बुधवारी घोड़ा चौक के पास सड़क किनारे लगी दुकानों में तेज रफ्तार ट्रेलर घुसने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें राहगीर और दुकानदार बाल-बाल बचे थे। नगर निगम द्वारा कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है, लेकिन स्थिति फिर से सामान्य हो जाती है।

Continue Reading

कोरबा

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बुलाया, भाई ने पेट्रोल से जलाया:युवक ने तालाब में कूदकर बचाई जान, कोरबा में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कोरबा के युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के भाई ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवक अपनी जान बचाने के लिए पास के तालाब में कूद गया। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कटओत में हुई। कनकी (थाना उरगा) निवासी 21 वर्षीय विशु सारथी का अफेयर कटओत की रहने वाली चांदनी (19) नामक युवती से था। जानकारी के अनुसार, चांदनी ने विशु को रविवार शाम करीब 5 बजे अपने गांव मिलने बुलाया था।

विशु सारथी जब चांदनी के गांव पहुंचा, तो पहले से घात लगाए चांदनी के भाई ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर ने विशु पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

आग लगते ही युवक ने तालाब में छलांग लगाकर बचाई जान

विशु पूरी तरह से जलने लगा और चीखते हुए पास के तालाब की ओर दौड़ा। पानी में कूदकर उसने अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत दौड़े और उसे तालाब से बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल ले गए। स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें तुरंत कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, विशु सारथी गंभीर रूप से झुलस गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल चौकी पुलिस ने पीड़ित युवक का बयान दर्ज कर लिया है।

बॉयफ्रेंड ने जानबूझकर हमले का आरोप लगाया

विशु ने बताया कि उनका चांदनी के साथ पिछले तीन साल से अफेयर चल रहा था। चांदनी ने उन्हें फोन कर मिलने बुलाया, लेकिन वहां उनका इंतजार कर रहे भाई ने हमला कर दिया। युवक ने बताया कि भाई ने जानबूझकर आग लगाई।

स्थानीय लोग भी घटना के चश्मदीद बने और पुलिस को तुरंत सूचना दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिको की समस्याएं’’प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करने के दिए निर्देश’

Published

on

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जिसमें आमजनों ने विभिन्न विषयों से संबंधित अपनी समस्याएं और मांगें प्रस्तुत कीं।

जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को  संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया गया तथा उनके शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए। प्रशासन की प्राथमिकता रही कि प्रत्येक आवेदक को उसकी समस्या के समाधान का भरोसा मिले और सभी मामलों का नियमानुसार त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

जनदर्शन में प्रमुख रूप से अतिक्रमण हटाने, रोजगार, मुआवजा,   राशन कार्ड, वन अधिकार पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि सीमांकन एवं बंटवारा, बेजाकब्जा, आंगनबाड़ी भवन मरम्मत सहित  अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण प्रेषित कर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं, जनदर्शन में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

Continue Reading
Advertisement

Trending