छत्तीसगढ़
सराफा कारोबारी से बस में 30 लाख की उठाईगिरी:टॉयलेट के लिए नीचे उतरा था, 29 लाख कैश-चांदी के सिक्के लेकर 5 मिनट में गायब
कांकेर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक सराफा व्यापारी से 30 लाख रुपए की लूट हुई। अज्ञात बदमाशों ने चांदी के सिक्कों और कैश से भरा बैग चुरा लिया। व्यापारी बस से जगदलपुर से रायपुर जा रहा था, तभी यह घटना हुई। बैग में 29 लाख रुपए कैश थे। मामला कांकेर थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सराफा कारोबार से जुड़े काम करता है। वह रविवार सुबह बिजनेस के काम से रायपुर के लिए निकला था। जब वह कांकेर में टॉयलेट करने के लिए नीचे उतरा, तो बदमाश बैग लेकर भाग गए। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वारदात से जुड़ी तस्वीरें …

मनीष ट्रेवल्स की बस में व्यापारी सफर कर रहा था।

दुर्ग पासिंग बस जगदलपुर से रायपुर के लिए निकली थी।

बस स्टाफ से पुलिस ने पूछताछ की।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, व्यापारी मोती लाल जैन (73) जगदलपुर के रहने वाले हैं। मेन रोड पर ही अरिहंत ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 13 दिसंबर की रात करीब 11 बजे जगदलपुर पुराने बस स्टैंड (सिटी कोतवाली के पास) से मनीष बस (CG 07 CK 9691) में लोवर सीट एल-19 पर सवार होकर रायपुर जा रहे थे।
बैग में करीब 29 लाख 6 हजार रुपए कैश और 328 ग्राम चांदी के सिक्के रखे हुए थे। रात करीब 3:45 बजे बस कांकेर के पास नई मकड़ी ढाबा में रुकी। इसी दौरान वो टॉयलेट जाने के लिए बस से नीचे उतरे और अपना बैग सीट पर ही छोड़ दिया।
बैग में रखे थे चांदी के सिक्के
करीब 4-5 मिनट बाद लौटने पर उन्होंने देखा कि बैग की चैन खुली हुई थी। जांच करने पर बैग के अंदर रखा सफेद रंग का थैला गायब मिला। इसमें चांदी के सिक्के और कैश थे। ऐसे में उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। हंगामे के बाद वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और कारोबारी और लोगों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इसके अलावा पुलिस यह जांच कर रही है कि चोरी बस के भीतर हुई या किसी बाहरी व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया।
ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट के किए गए वेरिफिकेशन
एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा का कहना है कि मनीष ट्रेवल्स की बस में वारदात को अंजाम दिया गया है। ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट के वेरिफिकेशन किए गए हैं। बस सवार यात्रियों से भी पूछताछ की गई है। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
ड्राइवर-हेल्पर और बाकी लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस में कोई बाहरी व्यक्ति घुसा था या चोरी को बस के भीतर मौजूद किसी यात्री ने अंजाम दिया है।
कोरबा
खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, थार जप्त
- वाहन जप्त – वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार कार)
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 281, 3(5) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) एवं CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।
वाहन मालिकों का पता लगाकर वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) को जप्त कर लिया गया है तथा अन्य वाहनों की तलाश जारी है। वाहनों की जप्ती के उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर निगरानी रखी जा रही है एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति एवं स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कोरबा
आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का होली मिलन समारोह: दिखा खुशियों का रंग, उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त
कोरबा। 15 मार्च को दोपहर आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने राजवाड़े भवन कुंआभट्ठा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में समाज से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित होकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और एकता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने आवश्यक चर्चा भी हुई और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। यहां उपस्थित समाज के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सांगठनिक एकता को बढ़ावा मिलता है और विचार साझा होते हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

कोरबा
शोभायात्रा में दिखी देशभर की संस्कृति की झलक
कोरबा। शहर के हर वर्ग में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष का उत्साह रहा। पूरे शहर में भगवा ध्वज लहरा रहे थे, वहीं रंग-बिरंगी आकर्षक लाइट से सजे चौक-चौराहों के साथ सड़कों पर रोशनी बिखरी थी। गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा में देशभर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों की टीमों ने विविध रूप धारण कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया, तो शहर में जगह-जगह लगी आकर्षक व आधुनिक लाइट के बीच डीजे पर गूंज रहे भक्ति गीतों पर शहरवासी थिरकते रहे। युवतियों व महिलाओं के साथ युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लिए जय श्रीराम का जय घोष कर रही थी।

शोभायात्रा का आयोजन हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल, विहिप व सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में नगर में दो दिशाओं से किया गया। पहली शोभायात्रा सीतामढ़ी रामजानकी मंदिर से और दूसरी कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। दोनों ही शोभायात्रा टीपी नगर पर आकर समाप्त हुई। दोपहर 3 बजे निकलने वाली शोभायात्रा शाम 6 बजे के बाद निकलनी शुरू हुई। इसके पहले ही लोगों की भीड़ पूरे शहर में उमड़ रही थी। दोनों ही दिशाओं की शोभायात्रा में प्रदेश समेत, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, बंगाल, ओडिशा समेत 13 राज्यों के लोक कलाकारों की टीम शामिल रही।
शोभायात्रा में शामिल कलाकारों की जीवंत झांकियों का सीतामढ़ी से लेकर कोसाबाड़ी तक स्वागत किया गया। जगह-जगह युवाओं का उत्साह बढ़ाने सेवा स्टॉल लगाए गए थे। कहीं ठंडा पानी, तो कहीं शरबत, कहीं खाने का सामान बांटा जा रहा था। शोभायात्रा के दौरान झांकियों का विशेष प्रदर्शन सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर सहित अन्य जगह स्वागत हुआ।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
