Connect with us

कोरबा

जिले के शिक्षण संस्थानों में विकसित होंगी सुविधाएं, शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

Published

on

डीएमएफ मद से विद्यालयों में अनेक विकास कार्यों हेतु कलेक्टर ने दी 04 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति

नए स्कूल भवन ,सायकल स्टैण्ड, न्यूज पेपर स्टैण्ड जैसे 19 कार्यों का होगा निर्माण

पसान, लमना, लैंगा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में बनाए जाएंगे नए विद्यालय भवन

180 उच्च विद्यालयों में तैयार किया जाएगा न्यूज पेपर डेस्क

विद्यालयों में साइकल स्टैण्ड निर्माण हेतु 63 लाख रूपए की राशि स्वीकृत

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले में खनिज न्यास संस्थान मद से लगातार विकास कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा 19 नए कार्यों के लिए डीएमएफ मद से 04 करोड़ 37 लाख 42 हजार 800 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के नवीन भवन निर्माण कार्य सहित न्यूज पेपर स्टैण्ड उपलब्ध कराने के कार्य शामिल हैं। कलेक्टर द्वारा विकासखण्ड पाली के विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयां एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में साइकल स्टैण्ड निर्माण कार्य हेतु 63 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
कलेक्टर ने विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसान हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य (प्रथम तल) हेतु राशि 48 लाख 10 हजार, विकासखण्ड पोंडीउपरोडा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसान हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य (भूत-तल) हेतु राशि 49 लाख 99 हजार, विकासखण्ड पोंडीउपरोडा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य (प्रथम-तल) हेतु राशि 48 लाख 10 हजार, विकासखण्ड पोंडीउपरोडा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य (भूत-तल) हेतु राशि 49 लाख 99 हजार 000, विकासखण्ड पोंडी-उपरोडा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैंगा हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य (भूत-तल) हेतु राशि 49 लाख 99 हजार, विकासखण्ड पोंडीउपरोडा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैंगा हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य (प्रथम तल) हेतु राशि 48 लाख 10 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
इसी प्रकार विकासखण्ड पोंडी-उपरोडा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैंगा हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य (भूत-तल) हेतु राशि 49 लाख 99 हजार, विकासखण्ड पाली के ग्राम पंचायत शिवपुर में नवीन मा.शाला भवन निर्माण कार्य (शिवपुर में) हेतु राशि 15 लाख, कोरबा जिला अंतर्गत संचालित 180 शासकीय हाई/हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में न्यूज पेपर स्टैण्ड उपलब्ध कराने हेतु डीएमएफ से राशि 15 लाख 16 हजार 800 की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
विकासखण्ड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत मादन में साईकल स्टैण्ड निर्माण कार्य (शा.उ.मा.विद्यालय पाली) हेतु राशि 06 लाख 30 हजार, ग्राम पंचायत मदनपुर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल मदनपुर (रजकम्मा) में साईकल स्टेण्ड निर्माण कार्य हेतु 06 लाख 30 हजार, ग्राम पंचायत नोनबिर्रा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल में साईकल स्टेण्ड निर्माण कार्य हेतु 06 लाख 30 हजार, ग्राम पंचायत लाफा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल में साईकल स्टेण्ड निर्माण कार्य हेतु 06 लाख 30 हजार, ग्राम पंचायत मुनगाडीह स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल में साईकल स्टेण्ड निर्माण कार्य हेतु 06 लाख 30 हजार, ग्राम पंचायत बक्साही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साईकल स्टेण्ड निर्माण कार्य हेतु राशि 06 लाख 30 हजार, ग्राम पंचायत बतरा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल में साईकल स्टेण्ड निर्माण काय हेतु राशि 06 लाख 30 हजार, ग्राम पंचायत बोईदा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साईकल स्टेण्ड निर्माण कार्य हेतु राशि 06 लाख 30 हजार, ग्राम पंचायत चोढ़ा शासकीय हाई स्कूल में साईकल स्टेण्ड निर्माण कार्य हेतु राशि 06 लाख 30 हजार, ग्राम पंचायत पोड़ी के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल लाफा में साईकल स्टेण्ड निर्माण कार्य हेतु राशि 06 लाख 30 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677