Connect with us

कोरबा

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से खेती-किसानी हुई आसान – गणेश राम

Published

on

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दूरस्थ ग्रामों में आयोजित किए जा रहे शिविर

ग्रामीणों के जीवन स्तर में बदलाव लाने हेतु विभागीय स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की दी जा रही जानकारी कोरबा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के सभी जनपदों के निर्धारित स्थानों में कार्ययोजना अनुसार सतत रूप से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड कटघोरा के ग्राम बतारी व मलगांव में, जनपद पंचायत करतला के बंधवाभाठा व नवापारा में शिविर आयोजित किया गया। साथ ही कोरबा जनपद पंचायत के ग्राम भुलसीडीह, डूमरडीह, नकटीखार में, पोड़ी उपरोड़ा जनपद के ग्राम पाली व दुल्लापुर में तथा विकासखंड पाली के ग्राम बतरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया गया। इन शिविर स्थलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन भी पहुंच रही है। जिसका स्वागत ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक तरीके से किया गया। मोबाइल वैन के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य की जानकारी आमजनों को दी गई। शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत विभिन्न योजनाओं लाभान्वित हुए हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाएं जा रहे हैं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कोरबा के भुलसीडीह में आयोजित शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त किया भुलसीडीह निवासी गणेश राम खुंटे ने बताया कि उन्हें योजना के तहत सालाना 6000 रूपए प्राप्त हुआ है, जिसका उपयोग वे खेती किसानी कार्य में करते हैं। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें कृषि कार्य हेतु खाद-बीज खरीदने के लिए साहूकारों या रिश्तेदारों से कर्ज लेना पड़ता था। किसान सम्मान निधि योजना से उन्हें साहूकारों से छुटकारा मिला है। इसी प्रकार बंधुराम कंवर ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड से वे अपनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत किस्म की बीज, रासायनिक खाद, कीटनाशक जैसे अन्य आवश्यक वस्तुओं को खरीदने में सक्षम हुए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से लाभान्वित श्रीमती लक्ष्मणी कंवर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके पहले प्रसव के उपरांत विभाग द्वारा उन्हें 05 हजार रूपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि से बच्चे के प्रारंभिक पालन-पोषण में बहुत मदद मिली। आयुष्मान कार्ड योजना से लाभान्वित हुए वयोवृद्ध बाल सिंह कंवर ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से उनकी आंखों का सफलतम इलाज हुआ है। सभी हितग्राहियों ने योजना से लाभ प्रदान करने हेतु केंद्र व राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। भुलसीडीह में आयोजित शिविर में ड्रोन डेमोन्स्ट्रेशन के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा खेतों में ड्रोन से खाद का छिड़काव का प्रदर्शन कर आमजनों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। एसएडीओ कृषि विभाग द्वारा बताया कि इस ड्रोन से नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, लिक्विड फर्टीलाइजर जैसे रासायनिक खाद का 10 मिनट के अंदर ही 01 एकड़ जमीन में छिड़काव किया जा सकता है। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा कैलेण्डर व पुस्तिका का जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को वितरण भी किया गया।

———-

पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

25 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

कोरबा। पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने हेतु 25 जनवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि उक्त योजना अंतर्गत प्रवेश लेने हेतु 10 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थी प्राचार्य/प्रधानपाठक/विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यालयीन समय पर आवेदन प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending