Connect with us

कोरबा

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का कांग्र्रेस पर प्रहार, कहा- 60 साल में क्या कांग्रेस ने गरीबों के लिए योजना बनायी?

Published

on

कोरबा/ मातिन। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज विजय संकल्प महारैली अभियान के तहत कोरबा जिले के मातिन में आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किये और कहा कि क्या कांग्रेस में 60 सालों में गरीबों के लिए कोई योजना बनायी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस का शासन होने के बावजूद हमें छत्तीसगढ़ को सौगात के रूप में दी और प्रारंभ के तीन साल तक कांग्रेस का शासन छत्तीसगढ़ में था। उसके बाद 2003 में भाजपा का शासन आया और हमने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच को आगे बढ़ाया और हमारी योजना अंतिम व्यक्ति से शुरू हुई। हमने गरीबों को एक रूपए में 35 किलो चावल दिया ताकि कोई गरीब भूख से न मरे। क्या इसके पहले गरीबों के लिए यह सोच कांग्रेस में थी? हमने बेटियों को स्कूल जाने के लिए कोई परेशानी न हो इसके लिए साइकिल दी, क्या यह सोच कांग्रेस में है? पांच साल तक प्रधानमंत्री आवास योजना को कांग्रेस सरकार ने लागू नहीं किया, क्या यही कांग्रेस की सोच है। केन्द्र की योजना से पूरे राज्य में हाईवे का जाल बिछा, क्या इसके पहले कांग्रेस सरकार की ऐसी सोच थी? तेंदूपत्ता तोड़कर जीवन यापन करने वाले आदिवासियों के पैरों में छाले न पड़े, इसके लिए हमने सभी मजदूरों को चरण पादुका दी, लेकिन कांग्रेस ने इस योजना को बंद कर दी। 15 साल तक छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने लाडली नोनी योजना लायी, ताकि 18 साल होने पर हमारी बेटियों को स्वर्णिम भविष्य मिल सके। मजरे टोले तक बिजली पहुंचायी और अब घर-घर शुद्ध जल लोगों को मिलने लगा है। हमारी बहनों को अपने पैरों में खड़े होने के लिए सिलाई मशीन दी, क्या यह सोच कांग्रेस में है। महिला सशक्तिकरण के लिए हमने महिला स्वसहायता समूहों को रेडी टू ईट बनाने के लिए दिया, लेकिन पिछली सरकार ने इसे एक आदमी को देकर महिलाओं का अपमान किया। महिलाओं से रेडी टू ईट का काम छीन कर भूपेश सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति बदहाल कर दी। अब हम नए घोषणापत्र के साथ मोदी का गारंटी पत्र लाया है और हमने छत्तीसगढ़ बनाया है, हम ही इसे आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आप रामदयाल उइके को जिताओ, पाली तानाखान में विकास की गारंटी मेरी है। उन्होंने रामदयाल उइके के बारे में बताते हुए कहा कि रामदयाल उइके पहले भाजपा में थे और विधायक थे, लेकिन कांग्रेस ने प्रपंच कर कांग्रेस में लाया लेकिन रामदयाल उइके को कांग्रेस में घुटन हो रही थी और उन्होंने मेरे पास आकर बताया कि मुझे कांग्रेस में प्रताडऩा मिल रही है, मैं वापस मेरी मातृ पार्टी में वापस आना चाहता हूं। मैंने रामदयाल उइके का स्वागत किया और पाली-तानाखार से ही चुनाव लड़ाया। अबकी बार रामदयाल उइके को जिताओ और भाजपा की सरकार बनाओ। क्षेत्र के विकास की गारंटी मेरी है। इस अवसर पर मातिन में आयोजित आमसभा में विशाल भीड़ देखकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आपके उत्साह से लग रहा है कि प्रदेश में आप और पूरे छत्तीसगढ़वासी भाजपा को आशीर्वाद देंगे और प्रदेश में फिर से कमल खिलाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार पाली तानाखार सहित कोरबा जिले की सभी सीट भाजपा की झोली में डालें और जिले में विकास की गंगा बहेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।

कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार

दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।

जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री

दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की

बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।

वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।

धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी

इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

Continue Reading

कोरबा

श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन

Published

on

कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।

शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677