कोरबा
वाहन स्टैंड पर सज रहा था जुए का फड़:मानिकपुर पुलिस ने 8 जुआरियों दबोचा, 18 हजार रुपये नकद, मोबाइल जब्त
कोरबा। कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी बाईपास मार्ग स्थित वाहन स्टैंड की आड़ में चल रहे जुए के फड़ पर गुरुवार को पुलिस ने छापा मारकर 8 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 18 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और जुए में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि वाहन स्टैंड के पास कुछ लोग खुलेआम ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सभी आरोपी पेशे से हैं ड्राइवर
पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार सभी आरोपी पेशे से वाहन चालक हैं। पुलिस के अनुसार, ये लोग खाली समय में वाहन स्टैंड के पास इकट्ठा होकर जुआ खेलते थे।
नकदी, मोबाइल और जुआ सामग्री बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 18 हजार रुपये नकद, कई मोबाइल फोन, ताश की गड्डी और अन्य जुआ सामग्री बरामद की। मौके पर शराब की खाली बोतलें और डिस्पोजल गिलास भी मिले हैं, जिससे वहां शराबखोरी होने की भी आशंका जताई जा रही है।
जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों में मो. जलील आलम (34), मो. रहीम (26), साहिल अली (31), आनंद विश्वकर्मा (34), गजेंद्र साहू (38), अमीक अहमद (48), मोहम्मद आलम (32) और मो. साबीर (35) शामिल हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
एएसपी ने कहा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवारी बाईपास स्थित वाहन स्टैंड में दबिश देकर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
कोरबा
SECL Vigilance Department Takes Significant Initiative to Enhance Transparency and Efficiency in Coal Dispatch System
Bilaspur/Korba. South Eastern Coalfields Limited (SECL) has taken a significant step towards making its coal dispatch system more transparent, efficient, and effective. As part of its Preventive Vigilance initiatives, the Vigilance Department has established dedicated Truck Dispatch Monitoring Control Rooms at SECL’s major mines—Gevra, Dipka, Kusmunda, and Raigarh.
These Control Rooms have been developed entirely in-house by SECL, reflecting the organization’s technical capability, spirit of innovation, and effective inter-departmental coordination. Equipped with real-time digital dashboards, the Control Rooms enable continuous monitoring of truck movement, dispatch status, and potential operational bottlenecks.
The initiative aims not only to detect irregularities but also to bring about systemic improvements by preventing situations that may lead to unnecessary delays, operational inefficiencies, or lack of transparency in the dispatch process. Real-time monitoring will facilitate early identification of potential bottlenecks, enabling timely interventions and better coordination among all stakeholders.
The initiative is expected to significantly reduce Truck Turnaround Time (TAT), minimize delays in vehicle movement, and improve the overall efficiency of coal dispatch and evacuation. It will also facilitate prompt, data-driven, and informed decision-making through the availability of real-time operational information.
The initiative reflects SECL Vigilance Department’s continued commitment to strengthening transparency, accountability, and operational efficiency in line with the spirit of the Central Vigilance Commission’s (CVC) Preventive Vigilance framework.
By leveraging digital technology, real-time monitoring, and proactive operational management, SECL’s Vigilance Department is fostering greater transparency and systemic improvements in the coal dispatch process while advancing technology-enabled mining and logistics practices.
कोरबा
एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल
बिलासपुर/कोरबा। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, दक्ष एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। निवारक सतर्कता (प्रिवेंटिव विजिलेंस) के अंतर्गत एसईसीएल की प्रमुख खदानों गेवरा, दीपका, कुसमुंडा एवं रायगढ़ में समर्पित ट्रक डिस्पैच मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
इन कंट्रोल रूम का विकास एसईसीएल द्वारा इन-हाउस किया गया है, जो संगठन की तकनीकी क्षमता, नवाचार और विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय को दर्शाता है। इन कंट्रोल रूम में रियल-टाइम डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से ट्रकों की आवाजाही, डिस्पैच की स्थिति तथा परिचालन संबंधी संभावित बाधाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है।
सतर्कता विभाग की इस पहल का उद्देश्य केवल अनियमितताओं की पहचान करना ही नहीं, बल्कि प्रणालीगत सुधार (सिस्टमेटिक इम्प्रूवमेंट) के माध्यम से ऐसी परिस्थितियों की रोकथाम करना है, जो डिस्पैच प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब, अक्षमता अथवा पारदर्शिता की कमी का कारण बन सकती हैं। रियल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से संभावित बाधाओं की शीघ्र पहचान कर समयबद्ध हस्तक्षेप संभव होगा तथा संबंधित हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा।
इस पहल से ट्रक टर्नअराउंड टाइम (TAT) को कम करने, वाहनों के निर्गमन में होने वाले विलंब को न्यूनतम करने तथा कोयला डिस्पैच एवं निकासी की दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलने की उम्मीद है। साथ ही, रियल-टाइम डेटा के आधार पर त्वरित एवं तथ्यपरक निर्णय लेने में भी सुविधा होगी।
यह पहल केंद्रीय सतर्कता आयोग की निवारक सतर्कता की भावना के अनुरूप प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता को मजबूत करने की दिशा में SECL के सतर्कता विभाग के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
डिजिटल तकनीक, रियल-टाइम निगरानी और सक्रिय परिचालन प्रबंधन के समन्वय से SECL का सतर्कता विभाग कोयला डिस्पैच व्यवस्था में पारदर्शिता एवं प्रणालीगत सुधार को बढ़ावा देने के साथ-साथ तकनीक-सक्षम खनन एवं लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है।
कोरबा
पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
उप मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब को 20 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पं. जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुवात में कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक नौशाद खान ने स्वागत उद्बोधन में मंचस्थ मुख्य अतिथि एवं सम्माननीय अतिथियों कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्माननीय सदस्यों, गणमान्य नागरिकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि साडा कार्यकाल में जयसिंह के समय प्रेस क्लब को पहला भवन मिला था, जिसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ। बाद में सदस्यों की संख्या बढ़कर 120-130 होने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह, मंत्री राजेश मूणत और महापौर लखन लाल देवांगन के कार्यकाल में तिलक भवन की नींव पड़ी। कोरबा प्रेस क्लब के केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट की राशि 2 लाख से बढ़ाकर 3 लाख करने पर महापौर संजू देवी राजपूत का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का नारा है—’हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे’। मुझे विश्वास है कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव हमारे प्रेस क्लब को संवारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्य अतिथि की आसंदी से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब की पहचान राज्य स्तर पर है। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक पत्रकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पत्रकार निष्पक्ष, जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करें। नई तकनीकों और एआई के दौर में पत्रकारिता के स्वरूप में बदलाव आया है। ऐसे समय में अनुभवी और युवा पत्रकारों के समन्वय से पत्रकारिता को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा पत्रकार इस क्षेत्र से जुड़ रहे हैं, जो समाज में जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कोरबा प्रेस क्लब की गतिविधियों और समय-समय पर आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की।

समारोह में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पत्रकार सदैव निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं। जनसरोकारों और शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता निष्पक्षता, जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकारों के साथ की जानी चाहिए तथा लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रहेगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव के बाद आयोजित यह शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत भव्य और अभूतपूर्व है। ऐसा प्रतीत होता है कि नव-निर्वाचित कार्यकारिणी पूरी ऊर्जा और पूरे जोश-खरोश के साथ कार्य करने के लिए तत्पर है। मैं नव-निर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, संरक्षक कमलेश यादव और कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ। वर्तमान समय में देश जिस स्थिति से गुजर रहा है, उसमें पत्रकारिता जगत की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। देश व प्रदेश के मौजूदा हालातों को देखते हुए पत्रकारों को अपनी निष्पक्ष और अहम भूमिका निभाते हुए पूरी ईमानदारी से कार्य करने की आवश्यकता है।

प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपने 16 महीनों के कार्यकाल का ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री लखन लाल देवांगन के कुशल नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। नगर निगम के सभी वार्डों में सड़क, नाली, बिजली, पानी, शहर के सौंदर्यीकरण तथा छोटे व्यापारियों के व्यवस्थित पुनर्वास जैसे कार्यों को प्रमुखता से पूरा किया गया है। उन्होंने प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान और उनकी टीम को बधाई देते हुए सकारात्मक सहयोग के लिए पत्रकारों का आभार भी जताया।
कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कँवर, कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू), नवाब हुसैन एवं आकाश शर्मा को उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी एवं बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारियों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। इस दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कोरबा प्रेस क्लब के सचिव दिनेश राज ने कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन प्रेस क्लब के सदस्य सादिक शेख ने किया।
प्रेस क्लब के विस्तार के लिए 20 लाख रुपये सहायता की घोषणा
मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कोरबा प्रेस क्लब को भवन विस्तार के लिए 20 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा भी की। उन्होंने इसके लिए शीघ्र प्राक्कलन बनाकर प्रस्तुत करने को कहा।



-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
