Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच गैंगवार:वर्चस्व की लड़ाई में भिड़ंत; हत्या आरोपी और ड्रग्स डीलर में पहले से दुश्मनी

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी।। बिलासपुर सेंट्रल जेल में दशहरा पर्व कर शाम कैदियों के बीच गैंगवार हो गई। वर्चस्व की लड़ाई के चलते एक विचाराधीन बंदी नवीन निर्मलकर पर चम्मच से बनाए हथियार से अन्य कैदियों ने हमला किया गया। उसे इलाज के बाद सुरक्षा के बहाने एक अलग सेल में डाला गया है।

जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल जेल में हमलावर बदमाशों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नवीन नशे का सामान बेचने के आरोप में तीन दिन पहले ही जेल गया है। चौथे दिन उस पर अटैक हुआ है। आरोपी और हमलावर दोनों पर पहले से हत्या का केस दर्ज है। दोनों में दुश्मनी भी है।

नशीली कफ सिरप केस में जेल गया था निर्मलकर

दरअसल, सिरगिट्‌टी थाने की पुलिस ने तीन दिन पहले नशीली कफ सिरप बरामद की थी। इस मामले के आरोपी नवीन निर्मलकर को गिरफ्तार जेल भेजा गया था। इसी बीच नवीन जेल में ही दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन से पहले दशहरा पर्व की शाम पूजा करने गया था।

इसी दौरान हत्या के केस में बंद विचाराधीन बंदी लोकेश तिवारी ने घात लगाकर अचानक कटनी (चम्मच को घिसकर बनाया गया हथियार) से नवीन पर हमला कर दिया। कैदियों की भिड़ंत देख बाकी बंदियों में भगदड़ मच गई। यह देख जेल प्रहरी मौके पर पहुंचे और नवीन को अलग सेल में शिफ्ट किया।

पुराने विवाद का बदला लेने किया हमला

बताया जा रहा है कि जेल में हत्या के केस में बंदी गणेश तिवारी का केस पार्टनर लोकेश तिवारी है। गणेश तिवारी ने चुचुहियापारा में पान ठेला संचालक की हत्या का आरोपी है। इस केस में उसका सगा भतीजा लोकेश तिवारी भी आरोपी है। गणेश तिवारी आए दिन जेल में वर्चस्व बनाने की कोशिश में लगा रहता है। कुछ समय पहले उसने एक कैदी पर हमला करने का प्रयास किया था।

नवीन भी जेल की काट चुका है सजा

वहीं, दूसरी ओर नवीन निर्मलकर पहले भी हत्या के मामले में अपने भाइयों के साथ जेल की सजा काट चुका है। तब गैंग चलाने के आरोप में उसका दुर्ग जेल ट्रांसफर हुआ था। जेल में उनकी पुरानी रंजिश थी।

यह भी बताया जा रहा है कि लोकेश तिवारी और नवीन निर्मलकर की जेल के बाहर से दुश्मनी चल रही है। इसी पुरानी रंजिश के चलते लोकेश ने मौका पाकर नवीन निर्मलकर पर हमला कर दिया।

जेल प्रशासन का संरक्षण

बताया जा रहा है कि जेल में हत्या सहित अन्य गंभीर वारदातों में सजा काट रहे कैदियों का वर्चस्व चलता है, जिसमें लोकेश तिवारी भी शामिल है। विराट अपहरण कांड के एक कैदी को जेल प्रशासन का संरक्षण है, जो इन कैदियों के माध्यम से जेल में रंगदारी करता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पीपल के पेड़ के नीचे लगी CM साय की चौपाल, अचानक सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा हेलीकॉप्टर, ग्रामीणों ने किया स्वागत

Published

on

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक औचक निरीक्षण पर सक्ती पहुंचे।

सक्ती/ पाली । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक औचक निरीक्षण पर सक्ती पहुंचे। उनके हेलीकाप्टर की पहली लैंडिंग सक्ती जिले के बंदौरा गांव मे हुई है। CM को देखकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री ने करीगांव  में पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

करिगांव की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की आरती की, हल्दी चावल का तिलक लगाकर और कमल का फूल देकर स्वागत किया। यहां पर सीएम ने लोगों की समस्याओं को सुना है। ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सीएम के साथ मौके पर आला- अधिकारी मौजूद है। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री पाली के मदनपुर पहुंचे और आम लोगो की फरियाद सुनेंगे। सीएम साय अधिकारियो की जांजगीर चापा में विभागीय बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री के आने की जानकारी लगते ही प्रशासन की टीम मदनपुर पहुंची और बाकि अधिकारी जांजगीर रवाना हो गई। 

PunjabKesari

करिगाँव में सीएम साय ने नया पंचायत भवन बनाने की घोषणा की। करिगांव में सप्ताह में एक दिन पटवारी कार्यालय लगेगा। गांव में स्थित देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा। गांव में अवैध भूमि कब्जे शिकायतों की जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

बालोद में खड़े ट्रक से टकराई बस, कंडक्टर की मौत:12 यात्री घायल, ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

Published

on

बालोद,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जगदलपुर से रायपुर जा रही महिंद्रा कंपनी की बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 12 यात्री घायल हुए हैं। घायलों का धमतरी में इलाज चल रहा है।

घटना रात 3 से 4 बजे के बीच की है। हादसे के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के शीशे टूट गए और यात्री इधर-उधर गिरने लगे। घायलों को धमतरी जिला अस्पताल और क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कुछ गंभीर घायलों को रेफर किया जा सकता है।

हादसे के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे।

हादसे के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के अनुसार, प्रथम दृष्टया चालक को हल्की नींद आने से यह हादसा हुआ। स्थानीय थाने को सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के डेंजर जोन में हुआ है।

सुबह 3-4 बजे बस खड़े ट्रक से टकराई गई।

सुबह 3-4 बजे बस खड़े ट्रक से टकराई गई।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

बृजमोहन बोले- सरकारी कार्डियक इंस्टीट्यूट में हार्ट-सर्जरी बंद…मरीज परेशान:सांसद का CM को पत्र, लिखा- मरीजों को सिर्फ तारीख मिल रही, निजी अस्पताल लूट रहे

Published

on

रायपुर,एजेंसी। रायपुर से भाजपा के सीनियर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने CM विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखा है। सांसद अग्रवाल ने रायपुर में सरकारी कार्डियक इंस्टीट्यूट में हार्ट सर्जरी नहीं होने पर चिंता जताई है। सांसद ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, मरीजों को सिर्फ ‘तारीख पर तारीख’ मिल रही है।

चिट्‌ठी में सांसद ने लिखा है कि, यह दुख का विषय है कि समय-समय पर निर्देश और प्रयासों के बावजूद इस महत्वपूर्ण संस्थान में सर्जरी की सेवाएं बंद पड़ी है। जिस कारण प्रदेश की गरीब जनता इलाज से वंचित हैं। निजी अस्पतालों की लूट का शिकार होने को मजबूर है।

सांसद ने चिंता जताते हुए कहा कि, गरीब मरीजों को सिर्फ 'तारीख पर तारीख' मिल रही है।

सांसद ने चिंता जताते हुए कहा कि, गरीब मरीजों को सिर्फ ‘तारीख पर तारीख’ मिल रही है।

अफसरों ने ध्यान नहीं दिया- बृजमोहन

बृजमोहन ने अपने पत्र में लिखा है कि, कई मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं, वहीं कुछ गरीब परिवार इलाज के लिए अपना सब कुछ बेच देने को मजबूर हैं।

सांसद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस विषय पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर बिना देरी किए फैसला लिया जाए। ताकि मेकाहारा रायपुर स्थित कार्डियक इंस्टीट्यूट में गरीब जनता को आवश्यक सर्जरी सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

इससे पहले भी कई मुद्दों पर बृजमोहन लिख चुके हैं पत्र

22 फरवरी को धर्मांतरण, लव जिहाद और गौ-हत्या रोकने के लिए राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा था। उन्होंने दोनों पर कड़े कानून के प्रावधान लागू करने की मांग की।

धर्म हमारी संस्कृति की आधारशिला है। गौ सेवा इसका अभिन्न अंग है। लेकिन हाल ही में छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और गौ तस्करी के मामले सामने आए हैं, जो सनातन मूल्यों के लिए एक गंभीर चुनौती हैं।

धर्म हमारी संस्कृति की आधारशिला है। गौ सेवा इसका अभिन्न अंग है। लेकिन हाल ही में छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और गौ तस्करी के मामले सामने आए हैं, जो सनातन मूल्यों के लिए एक गंभीर चुनौती हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending