Connect with us

देश

Gold-Silver Rate: सोने के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी, चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी तेजी

Published

on

मुंबई, एजेंसी। शादियों के सीजन में सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सराफा बाजारों में हर दिन नए रेट लागू हो रहे हैं। 13 नवंबर को जारी ताजा भावों में भी सोना और चांदी दोनों महंगे हुए हैं। सराफा बाजारों में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं चांदी के भावों में अब तक की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली है।

विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति, डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग के चलते सोना और चांदी दोनों के दामों में तेजी बनी हुई है। शादियों के सीजन में आभूषणों की मांग बढ़ने से भी दामों में बढ़ोतरी जारी है। आने वाले दिनों में भी कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

22 कैरेट सोने के ताजा रेट
सोने के भावों में आज फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बाजार में मांग लगातार बढ़ रही है। आज 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत रू.11,720 रही, जो कल रू.11,510 थी, यानी ₹210 की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह 8 ग्राम सोने की कीमत रू.93,760 रही, जबकि कल यह रू.92,080 थी, रू.1,680 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत रू.1,17,200 पहुंच गई है, जो कल रू.1,15,100 थी, यानी रू.2,100 का इजाफा हुआ है। सोने की कीमतों में यह लगातार बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि घरेलू स्तर पर बढ़ती मांग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का असर साफ दिखाई दे रहा है।

24 कैरेट सोने के भावों में भी बढ़ोतरी

24 कैरेट सोने की कीमतों में आज फिर उछाल दर्ज किया गया है। बाजार में सोने की मांग बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में तेजी के कारण 24 कैरेट गोल्ड के रेट में निरंतर बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज 1 ग्राम 24 कैरेट सोना रू.12,785 का हो गया है, जबकि कल इसका भाव रू.12,556 था, यानी रू.229 की बढ़त हुई है। वहीं, 8 ग्राम सोने की कीमत रू.1,02,280 रही, जो कल रू.1,00,448 थी, रू.1,832 का इजाफा दर्ज किया गया है। इसके अलावा, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना रू.1,27,850 का मिल रहा है, जबकि कल इसकी कीमत रू.1,25,560 थी, यानी रू.2,290 की बढ़त हुई है।
चांदी में जबरदस्त उछाल

चांदी के दामों में इस हफ्ते जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। लगातार छठवें दिन चांदी के भावों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि गुरुवार को यह तेजी अब तक की सबसे अधिक रही। आज 1 ग्राम चांदी की कीमत रू.182 तक पहुंच गई है, जो कल रू.173 थी, यानी रू.9 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत रू.1,82,000 हो गई है, जो कल रू.1,73,000 थी, इस तरह दामों में रू.9,000 का इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती मांग और घरेलू उपयोग में तेजी के चलते चांदी के दामों में आने वाले दिनों में भी उछाल जारी रह सकता है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों, डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव के असर से सोना और चांदी दोनों के दामों में निकट भविष्य में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। फिलहाल, निवेशक और खरीदार दोनों के लिए यह समय बाजार पर नजर बनाए रखने का है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना गलत, फैसला वापस ले आयोग: कांग्रेस

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द किये जाने को कानून के विपरीत बताते हुए बुधवार को चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसके आधार पर उनका नामांकन रद्द किया जा सके, इसलिए आयोग को यह फैसला तत्काल वापस लेना चाहिए तथा उनका नामांकन पत्र स्वीकार करना चाहिए।

अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव आयुक्त से की मुलाकात
 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पार्टी के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ तीनों चुनाव आयुक्तों से मुलाकात के बाद निर्वाचन सदन के बाहर पत्रकारों से कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना पूरी तरह गैरकानूनी है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से यह भी कहा कि राज्यसभा चुनाव में नाम वापस लेने की अंतिम तिथि को देखते हुए समय रहते उनका नामांकन वैध घोषित किया जाना चाहिए। 

आरओ का फैसला पूरी तरह गलत 
चुनाव आयोग से मिलने गये कांग्रेस के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, अभिषेक मनु सिंघवी, विवेक तंखा, भूपेश बघेल, मीनाक्षी नटराजन, जयराम रमेश, रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। सिंघवी ने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) ने जिस मामले का हवाला देकर नामांकन खारिज किया है, उसमें मजिस्ट्रेट ने अभी संज्ञान तक नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव कानून के तहत ऐसी स्थिति में किसी प्रकार के खुलासे की आवश्यकता नहीं होती, इसलिए आरओ का फैसला पूरी तरह गलत और गैरकानूनी है।

नटराजन के खिलाफ आपराधिक मामला नहीं 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी  के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों के समक्ष विस्तार से अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी नटराजन के मामले में रिटर्निंग अधिकारी का फैसला विकृत, कानूनी रूप से गलत और असमर्थनीय है। उन्होंने कहा कि जिस आधार पर नामांकन रद्द किया गया है, वह आधार कानून में मौजूद ही नहीं है। नटराजन के खिलाफ ऐसा कोई आपराधिक मामला नहीं था जिसका उन्हें नामांकन पत्र में खुलासा करना आवश्यक होता। उन्होंने बताया कि संबंधित मामले में अदालत की ओर से केवल एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें उन्हें उपस्थित होकर यह बताने को कहा गया था कि मामले का संज्ञान लिया जाए या नहीं। 

चुनाव कानून में स्पष्ट प्रावधान
सिंघवी ने कहा कि किसी भी आपराधिक मामले में मजिस्ट्रेट द्वारा संज्ञान लिया जाना प्रारंभिक चरण होता है और उसके बाद ही यह तय होता है कि मामला आगे बढ़ेगा या नहीं। बिना संज्ञान लिये कोई आपराधिक मामला विधिक रूप से अस्तित्व में नहीं माना जाता। चुनाव कानून में स्पष्ट प्रावधान है कि उम्मीदवार को केवल उन्हीं मामलों का खुलासा करना होता है जिनमें आरोप तय हो चुके हों और जिनमें दोष सिद्ध होने पर दो वर्ष या उससे अधिक की सजा का प्रावधान हो। 

संविधान की मूल भावना के विरुद्ध
उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी कई कानूनी चरण शेष हैं-संज्ञान, जांच, आरोपपत्र और आरोप तय होना। इसके बावजूद रिटर्निंग अधिकारी ने इसे लंबित आपराधिक मामला मानकर नामांकन रद्द कर दिया, जो पूरी तरह गलत है। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से यह भी कहा कि ऐसी त्रुटिपूर्ण व्याख्या के आधार पर किसी भी उम्मीदवार का नामांकन रद्द नहीं किया जा सकता। यह लोकतांत्रिक सिद्धांतों, समान अवसर की अवधारणा और संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है।

कांग्रेस की मांग तत्काल हस्तक्षेप करे चुनाव आयोग 
 उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के पास रिटर्निंग अधिकारी के फैसले को पलटने अथवा निरस्त करने का पूरा अधिकार है। अतीत में हरियाणा और गुजरात के मामलों में भी आयोग हस्तक्षेप कर चुका है, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि आयोग असहाय है। कांग्रेस ने आयोग से तत्काल हस्तक्षेप कर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन स्वीकार करने की मांग की है। 

Continue Reading

देश

इंतजार खत्म ! सितंबर से शुरू होगी Bigg Boss 20 की शूटिंग, इस बार भी सलमान खान होस्ट करेंगे शो

Published

on

मुंबई, एजेंसी। बिग बॉस लवर्स का इंतजार बस खत्म होने को है, जल्द ही सबका फेवरेट शो टीवी पर वापिस आने वाला है। आपको बता दें बिग बॉस का  20वें सीजन की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इसी के साथ जो सलमान के दीवाने हैं, उनके लिए अच्छी खबर यह है कि इस बार भी वही शो को होस्ट करेंगे। 

Bigg Boss Season 20

 इस बार सीजन होगा बेहद खास 
आपको बता दें शो के निर्माता जल्द ही ऑडिशन शुरू करने वाले हैं और इस बार खास बात यह है कि कुछ पुराने और जाने-माने प्रतियोगी भी दोबारा घर में दस्तक देंगे। खबरों के मुताबिक बहुत ही तेजी से इस शो की तैयारियां शुरू होने वाली हैं। 21 सितम्बर से इस शो के शूटिंग की शुरुआत होगी। 

Bigg Boss Season 20

इस बार भी बरकरार रहेगा सलमान का जलवा
बिग बॉस में प्रतियोगी को देखने से ज्यादा लोग सलमान खान को देखने और सुनने के काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसा इस वजह से क्योंकि वीकेंड का वार में सलमान हर किसी को उनके काम के हिसाब से डांटते हैं और समझाते हैं। कुछ लोग तो सलमान खान को ही शो की असली जान कहते हैं। 

बिग बॉस की शूटिंग से पहले सलमान खान निपटाएंगे जरुरी काम 
बता दें कि बिग बॉस की शूटिंग शुरू करने से पहले भाईजान सबसे पहले अपनी फिल्मों का काम पूरा करेंगे। सलमान खान जल्द ही साउथ की सुपरस्टार   नयनतारा के साथ  वामसी पेडिपल्ली की एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे। 

Bigg Boss Season 20

सलमान खान वर्कफ्रंट 
अगर उनके काम की बात की जाए तो फ़िलहाल सलमान खान अभी मातृभूमि में नजर आएँगे। 

Continue Reading

देश

मॉरीशस की मोदी के 12 साल के रिकॉर्ड पर की बड़ी टिप्पणीः ‘सलाम…आप ग्लोबल साउथ की सबसे बुलंद आवाज’

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi के लगातार 12 वर्ष पूरे कर देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मॉरीशस के विदेश मंत्री Dhananjay Ramful ने उनकी इस उपलब्धि को भारतीय जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया है।

‘भारत को बदलने वाले नेता हैं मोदी’
एएनआई को दिए एक विशेष साक्षात्कार में रामफुल ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि मोदी को यह सम्मान इसलिए मिला है क्योंकि भारत की जनता ने लगातार उन पर भरोसा जताया है। रामफुल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी केवल भारत के नेता नहीं बल्कि एक वैश्विक नेता हैं, जिन्होंने देश के विकास और परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मॉरीशस के विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम शुरू किए, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों में समावेशी विकास की स्पष्ट झलक दिखाई देती है और यही उनकी लोकप्रियता का बड़ा कारण है।

‘ग्लोबल साउथ की आवाज बने मोदी’
रामफुल ने प्रधानमंत्री मोदी को वैश्विक दक्षिण (Global South) का मजबूत प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा विकासशील देशों की चिंताओं और समस्याओं को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रमुखता से उठाया। उन्होंने विशेष रूप से भारत की G20 अध्यक्षता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह विकासशील देशों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था।  रामफुल ने कहा कि मॉरीशस को G20 की बैठकों में आमंत्रित करना और African Union को G20 का स्थायी सदस्य बनाने में भारत की भूमिका इस बात का प्रमाण है कि मोदी केवल वादे नहीं करते, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारते भी हैं।

भारत-मॉरीशस संबंधों को नई मजबूती
विदेश मंत्री ने भारत और Mauritius के बीच मजबूत होते संबंधों का श्रेय भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को दिया। उन्होंने 2015 में मॉरीशस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए SAGAR (Security and Growth for All in the Region) मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पहल ने हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता और सहयोग को नई दिशा दी। रामफुल ने कहा कि भारत मॉरीशस का एक भरोसेमंद विकास साझेदार रहा है। हाल ही में मॉरीशस के प्रधानमंत्री Navin Ramgoolam की भारत यात्रा के दौरान नई वित्तीय सहायता की घोषणा की गई। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की मदद से मॉरीशस में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी हुई हैं, जिनमें मेट्रो एक्सप्रेस और आधुनिक ईएनटी अस्पताल जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ती भारत की ताकत
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षीय कार्यकाल को भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका, आर्थिक विकास और कूटनीतिक प्रभाव के दौर के रूप में देखा जा रहा है। मॉरीशस के विदेश मंत्री की यह टिप्पणी भी इसी बात को रेखांकित करती है कि भारत अब केवल क्षेत्रीय शक्ति नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर प्रभावशाली भूमिका निभाने वाला देश बन चुका है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677