Uncategorized
GST के 5% और 18% स्लैब को GoM की मंजूरी:12%, और 28% वाले स्लैब खत्म होंगे, इससे रोजाना इस्तेमाल की चीजें सस्ती होंगी
नई दिल्ली,एजेंसी। GST काउंसिल के मंत्रियों के समूह ने GST के 5% और 18% के स्लैब को मंजूरी दे दी है। लग्जरी आइटम्स 40% के दायरे में आएंगे। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) के संयोजक सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी। अभी जीएसटी के 4 स्लैब 5%, 12%, 18%, और 28% होते हैं।
GoM की बैठक पर इसके संयोजक सम्राट चौधरी ने कहा- हमने केंद्र सरकार के प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिसमें 12% और 28% के जीएसटी स्लैब को खत्म करने की बात है।
सभी ने केंद्र के प्रस्तावों पर अपने सुझाव दिए। कुछ राज्यों ने कुछ आपत्तियां भी जताईं। इसे GST काउंसिल के पास भेजा गया है जो इस पर फैसला लेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से कहा था कि इस साल दिवाली में बड़ा तोहफा मिलने वाला है। हम नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म्स लेकर आ रहे हैं। सामान्य लोगों के लिए टैक्स कम कर देंगे, रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएगी, लोगों को बहुत फायदा होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर जीएसटी रिफॉर्म्स का ऐलान किया था।
ये सामान सस्ते होंगे: इन पर टैक्स 12% से 5% होगा
एक्सपर्ट के मुताबिक सूखे मेवे, ब्रांडेड नमकीन, टूथ पाउडर, टूथपेस्ट, साबुन, हेयर ऑयल, सामान्य एंटीबायोटिक्स, पेनकिलर दवाएं, प्रोसेस्ड फूड, स्नैक्स, फ्रोजन सब्जियां, कंडेंस्ड मिल्क, कुछ मोबाइल, कुछ कंप्यूटर, सिलाई मशीन, प्रेशर कुकर, गीजर जैसी चीजें सस्ती होंगी।
इनके अलावा बिना बिजली वाले पानी के फिल्टर, इलेक्ट्रिक आयरन, वैक्यूम क्लीनर, 1000 रुपए से ज्यादा के रेडीमेड कपड़े, 500-1000 रुपए की रेंज वाले जूते, ज्यादातर वैक्सीन, एचआईवी/टीबी डायग्नोस्टिक किट, साइकिल, बर्तन पर भी कम टैक्स लगेगा।
ज्योमेट्री बॉक्स, नक्शे, ग्लोब, ग्लेज्ड टाइल्स, प्री-फैब्रिकेटेड बिल्डिंग, वेंडिंग मशीन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहन, कृषि मशीनरी, सोलर वॉटर हीटर जैसे प्रोडक्ट भी 12% के टैक्स स्लैब में आते हैं। दो स्लैब की मंजूरी के बाद इन पर 5% टैक्स लगेगा।

ये सामान भी सस्ते होंगे: इन पर टैक्स 28% से 18% होगा
सीमेंट, ब्यूटी प्रोडक्ट, चॉकलेट, रेडी-मिक्स कंक्रीट, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, डिशवॉशर, निजी विमान, प्रोटीन कॉन्सेंट्रेट, चीनी सिरप, कॉफी कॉन्सेंट्रेट, प्लास्टिक प्रोडक्ट, रबर टायर, एल्युमिनियम फॉयल, टेम्पर्ड ग्लास, प्रिंटर, रेजर, मैनिक्योर किट, डेंटल फ्लॉस।
GoM में अलग-अलग राज्यों के वरिष्ठ मंत्री
GoM सरकार की एक विशेष समिति है, जिसमें अलग-अलग राज्यों के सीनियर मिनिस्टर शामिल होते हैं। इसे जीएसटी से जुड़े जटिल मुद्दों, जैसे टैक्स रेट बदलना या राजस्व विश्लेषण पर चर्चा और सिफारिशें देने के लिए बनाया जाता है। यह जीएसटी काउंसिल को सुझाव देता है।
इनमें 6 से 13 सदस्य तक हो सकते हैं। जैसे जीएसटी रेट रेशनलाइजेशन GoM में 6 सदस्य हैं। इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, और केरल के प्रतिनिधि शामिल हैं। हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर जीएसटी GoM में 13 सदस्य हैं।
GOM की मंजूरी के बाद अब आगे क्या होगा?
- GoM की सिफारिशें अब जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में रखी जाएंगी। यह बैठक जल्द ही हो सकती है, क्योंकि ऐसे बड़े बदलावों पर तेजी से फैसला लिया जाता है।
- काउंसिल में सभी राज्य अपने विचार रखेंगे। कुछ राज्यों ने पहले ही कुछ आपत्तियां जताई हैं। इन आपत्तियों पर चर्चा होगी और सभी को सहमत करने की कोशिश की जाएगी।
- अगर काउंसिल 75% बहुमत से प्रस्ताव पास कर देती है, तो केंद्र और राज्य सरकारें इसे लागू करने के लिए जरूरी कानूनी और तकनीकी कदम उठाएंगी।
- नई दरें लागू होने की तारीख तय की जाएगी, और कारोबारियों/उपभोक्ताओं को इसके बारे में पहले से सूचना दी जाएगी ताकि वे तैयार हो सकें।
जीएसटी काउंसिल में केंद्र और सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि (आमतौर पर वित्त मंत्री) शामिल होते हैं। केंद्र की वित्त मंत्री इसकी अध्यक्ष होती हैं।
अगर काउंसिल 75% बहुमत से प्रस्ताव पास कर देती है, तो केंद्र और राज्य सरकारें इसे लागू करने के लिए जरूरी कानूनी और तकनीकी कदम उठाएंगी।
कब तक हो सकता है फैसला?
जीएसटी काउंसिल की बैठकें आमतौर पर हर कुछ महीनों में होती हैं। चूंकि यह प्रस्ताव बड़ा है और GoM ने पहले ही समर्थन दे दिया है, अगली बैठक शायद सितंबर या अक्टूबर 2025 में हो सकती है। अगर मंजूरी मिलती है, तो नई दरें 2026 की शुरुआत तक लागू हो सकती हैं।

Uncategorized
बांकीमोगरा ढपढब कथा में आए महिला का सोने का हार उड़ा ले गए चोर….थाने दर्ज कराई गई शिकायत…देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
कोरबा :– जिले के थाना बांकीमोगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढब में आयोजित श्री हनुमत कथा में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी हुई है इसी दौरान चोर भी अपना हाथ का सफाई दिखाने भीड़ में शामिल हो चुके है, और चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है।
बाँकी मोगरा में निवास करने वाले एवं क्षेत्र के कांग्रेसी जनप्रतिनिधि नवल किशोर पंडित की धर्मपत्नी अमिता पंडित अपनी पड़ोसियों के साथ कथा में शामिल हुई थी। कथा स्थल पर रोजाना दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं, इसी दौरान भीड़ का फायदा उठा कर चोर ने अमिता पंडित के गले का हार उड़ा लिया जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 15000 रुपए बताए गए।

• कथा समाप्त होने के बाद पंडाल से बाहर निकलते वक्त भीड़ का फायदा उठाकर हार को किया होगा पार ।
• घटना के बाद पीड़िता द्वारा थाना बांकीमोगरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
घटना का अहसास होने पर उन्होंने तत्काल अपने परिजनों और आसपास के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्षा सोनी विकास झा पहुंची माँ सिद्धिदात्री का आशीर्वाद लेने।…देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकीमोंगरा:- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महानवमी के दिन बांकीमोंगरा क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस खास मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने मां सिद्धिदात्री मंदिर पहुँचकर माँ दुर्गा के नौवें स्वरूप, माँ सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। नगर पालिका अध्यक्ष जब मंदिर परिसर पहुँचे, तो वहां मौजूद श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। अध्यक्ष ने विधि-विधान से माता की आरती उतारी और क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मां सिद्धिदात्री मंदिर महिला समिति की सदस्यों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। समिति की महिलाओं ने इस मौके पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया था, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने कहा कि माँ सिद्धिदात्री सभी को सुख, शांति और सिद्धि प्रदान करें। हमारे बांकीमोंगरा परिवार पर माता की कृपा सदैव बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है।” नवमी के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में कन्या भोज का आयोजन हुआ , इसके अलावा देर शाम से देर रात तक महाभंडारा का भी आयोजन हुआ जिसमें आसपास के भारी संख्या में श्रद्धालुगण महा भंडारा प्रसाद ग्रहण भी किया।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
पार्षद अश्वनी मिश्रा ने की सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन सह मंच बनवाने की मांग, भूमि पूजन के बाद भी नहीं बन पाया भवन…देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार मुख्य चौक के पास सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन सह मंच का निर्माण कार्य स्वीकृति कराने वार्ड के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए निवेदन किया।
बाँकी मोगरा :– वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा वैसे तो अपने सक्रियता और अपने क्षेत्र के विकाश के लिए सदैव तत्पर नजर आते है साथ ही अपने वार्ड के जनो के सुविधा के लिए इस बार सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उक्त स्थल पर कार्यों के होने का इंतजार कई वर्षों से पूरे वार्ड वासी कर रहे हैं यहां पूर्व में भी प्रतिनिधियों ने भरपूर प्रयास किया है, और तो और यहां भूमि पूजन भी किया जा चुका है पर अब तक निर्माण कार्य नहीं हो पाया।

कागज़ी योजना भी कई बार बनकर रह गई है, इस प्रकार की स्थितिया निर्मित होती रही है, नगर पालिका चुनाव में पार्षद व अध्यक्ष जी के द्वारा भी इस हृदय स्पर्शी कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण विश्वास के साथ करा देने का वादा हमने किया था जिसकी पूर्ण जानकारी अध्यक्ष जी को भी है ।
कई बार सार्वजनिक रूप से सार्वजनिक कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि जी के द्वारा भी आश्वासन दिया गया है।
पार्षद ने पत्र में लिखा कि हमारे क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यक्रम हेतु भवन के नहीं होने से आर्थिक भार इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि हम वार्ड वासी बताने की स्थिति में नहीं है। हमारे क्षेत्र में अधिकांशतः ऐसे परिवार निवासरत हैं जिनका नौकरी से केवल जीवन यापन एवं बच्चों की पढ़ाई वह इलाज में सारे रुपए व्यय हो जाता है अगर इस परिस्थिति में विवाह या कोई कार्यक्रम कराना हो तो भवन के अभाव में कार्य करना अर्थात कर्ज के दबाव में आना होता है।

वर्तमान कार्यकाल में ही अन्य स्थानों पर सर्व सुविधा युक्त भवन का निर्माण भी किया जा रहा है, पर हमें यह जवाब देकर टाल दिया जाता है कि अत्यधिक राशि के भवन की मांग की जा रही है। पार्षद ने अपने कार्यक्षेत्र के सर्वसुविधा युक्त भवन के लिए पत्र में कहा कि अन्य स्थानों में स्वीकृति और मेरे वार्ड में अब तक भवन का नहीं मिलना समझ से परे है, जिसके लिए नाराजगी जाहिर करते हुए इस तरह की ऐसे किए जाने का कारण स्पष्टीकरण भी मांगा है
ज्ञापन की प्रतिलिपि अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी प्रेषित की गई।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला कलेक्टर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जिला कोरबा बांकीमोंगरा।
अब देखना ये है कि वार्ड क्रमांक 13 को सर्वसुविधा युक्त भवन मिलता है या इस बार भी यह निर्माण कार्य कागजी कार्यवाही तक ही सिमट जाती है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
