Connect with us

कोरबा

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम का होगा आयोजन

Published

on

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

कोरबा । योगा संगम एवं हरित योग की थीम पर इस वर्ष 21 जून 2025 को जिले में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग प्रदर्शन का जिला स्तरीय कार्यक्रम सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में प्रातः 07 से 08 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर अजीत वसंत ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करते हुए प्राप्त दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्यक्रम हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम को नोडल अधिकारी एवं उप संचालक समाज कल्याण विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन हेतु मुख्य मंच, टेण्ट, गेट, कुर्सी, गद्दा, ध्वनि एवं साफ-सफाई, अतिथि स्वल्पाहार की व्यवस्था का दायित्व आयुक्त नगर निगम कोरबा को सौंपा गया है। इसी प्रकार पेयजल की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा की जाएगी। अतिथि आमंत्रण एवं आमंत्रण पत्र छपाई का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी  को दी गई है। मंच संचालन एवं योग प्रशिक्षक की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। सहभागियों की उपस्थिति जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, समाज कल्याण विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग, नेहरू युवा केंद्र, उप संचालक पंचायत, साक्षरता को दिया गया है।  वाहन व्यवस्था दायित्व जिला परिवहन अधिकारी को सौंपा गया है। यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस लाइन के जवानों को जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग हेतु उपस्थित कराने की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक कोरबा को दी गई है।  
वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की व्यवस्था सहायक आयुक्त आबकारी कोरबा तथा पुष्प गुच्छ एवं पुष्पमाला की व्यवस्था सहायक संचालक उद्यानिकी द्वारा की जाएगी। प्रचार-प्रसार, मीडिया कव्हरेज का दायित्व उप संचालक जनसंपर्क विभाग को सौंपा गया है। कार्यक्रम में नर्सिंग/एएनएम छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जिम्मेदारी सीएमएचओ को, स्काउट गाइड एवं राजकीय गान की व्यवस्था, जिला मुख्यालय के स्कूली छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की जाएगी। फलैक्स एवं बेनर, दिव्यांगजनों को योग प्रदर्शन कराने, स्वयं सेवी संस्था को योग में भाग लेने, वृद्वाश्रम में योग, तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों की भी योग प्रदर्शन में उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग व जिला आयुर्वेद अधिकारी को दिया गया है। प्रत्येक विकासखण्ड एवं सभी ग्राम पंचायतों में योग-प्रदर्शन अनिवार्य रूप से कराने हेतु सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा गया है। इसी प्रकार सभी नगरीय निकाय मुख्यालय में योग प्रदर्शन कराने एवं सभी सार्वजनिक उपक्रमों के मुख्यालयों पर भी अनिवार्य रूप से योग प्रदर्शन कराने हेतु सर्व सीएमओ नगरीय निकाय को दायित्व सौंपा गया है।
कार्यक्रम में होम गार्डस, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सैनिक जवानों को योग प्रदर्शन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक, कमाण्डेण्ट व जिला सेनानी को, आश्रम एवं छात्रावास में योग प्रदर्शन कराने के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, सभी सार्वजनिक उपक्रमों में योग प्रदर्शन कराना, जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में सी.एस.ई.बी कर्मियों को भाग लेने हेतु प्रेरित किए जाने के लिए उप संचालक औद्योगिक सुरक्षा कोरबा, जिले के सभी आंगनबाड़ी केद्रों में योग अभ्यास तथा बाल गृहों में योग प्रदर्शन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों का योग प्रदर्शन कराना एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थिति सुसुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सभी विभाग  प्रमुखों को सौंपा गया है। जिले में आयुष एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में पांच दिवसीय योग प्रदर्शन एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभागियों हेतु टी- शर्ट व्यवस्था कराने का दायित्व जिला आयुर्वेद अधिकारी कोरबा को सौंपा गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बांकीमोंगरा नगर पालिका में नई टीम की कमान: जानें कौन हैं 4 नए एल्डरमैन और शहर के विकास का पूरा रोडमैप,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा :– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के प्रशासनिक गलियारे में हलचल तेज है। शहर के समग्र विकास और जन-समस्याओं के त्वरित समाधान को नई दिशा देने के लिए 4 नए एल्डरमैनों की नियुक्ति के बाद उनका औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया।

कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व/SDM) द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाए जाने के साथ ही बांकीमोंगरा के विकास का नया खाका खिंचना शुरू हो गया है।

नई जिम्मेदारी: इन चार चेहरों पर टिका भरोसा

शहर के विकास और जनसेवा की डोर अब जिन 4 नवनियुक्त एल्डरमैनों के हाथों में सौंपी गई है, वे हैं:

🔹 श्रीमती राखी अग्रवाल

🔹 जितेन्द्र सिंह

🔹 देव यादव

🔹 निराकार नाहक

शपथ ग्रहण के बाद अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।

VVIPs की मौजूदगी: मंच पर जुटी सत्ता और संगठन की ताकतकार्यक्रम केवल शपथ ग्रहण तक सीमित नहीं था, बल्कि मंच से नगर के भावी विकास का खाका भी पेश किया गया।

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन (वाणिज्य, उद्योग, आबकारी एवं श्रम) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

प्रेमचंद पटेल (विधायक, कटघोरा) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

श्रीमती सोनी विकास झा (अध्यक्ष, नपा बांकीमोंगरा) एवं श्रीमती गायत्री कंवर (उपाध्यक्ष) की गरिमामय मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पालिका के समस्त पार्षदों सहित क्षेत्र के सामाजिक व व्यापारिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथियों के बड़े बयान: किस पर रहेगा फोकस?

लखनलाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री): “एल्डरमैन नगर विकास की मजबूत कड़ी हैं। आप सभी को जनसेवा की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाना है। बांकीमोंगरा के विकास के लिए खजाना हमेशा खुला रहेगा!

प्रेमचंद पटेल (विधायक): “प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की जुगलबंदी से ही बांकीमोंगरा में विकास की रफ्तार दोगुनी होगी।

श्रीमती सोनी विकास झा (अध्यक्ष): “नगर की सफाई, बिजली, पानी और मूलभूत सुविधाएँ हमारी पहली प्राथमिकता हैं। नई टीम के साथ काम करने में और मजबूती मिलेगी।

विकास झा (नेता): “बांकीमोंगरा के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबको एक टीम की तरह काम करना होगा।”

आगे क्या? नवनियुक्त एल्डरमैनों के आने से नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली में गति आने की संभावना जताई जा रही है। शहर के आम नागरिकों को उम्मीद है कि बुनियादी सुविधाओं जैसे—सड़क, पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट्स की समस्याओं का अब त्वरित समाधान हो सकेगा।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में एकलव्य आवासीय स्कूल में छात्रों का हंगामा:विधायक-जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी रोककर प्रिंसिपल हटाने की मांग, कार्रवाई के दिए निर्देश

Published

on

कोरबा। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय में सोमवार को छात्रों और अभिभावकों का आक्रोश फूट पड़ा। शाला प्रवेश उत्सव से लौट रहे कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी रोककर उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अहमद खान को हटाने की मांग की। छात्रों ने भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

छात्रों का कहना है कि उन्हें रोजाना घटिया और अस्वच्छ भोजन दिया जाता है। आरोप है कि बरसात के पानी से खाना बनाया जाता है और भोजन में कई बार कीड़े भी निकलते हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कथित तौर पर एक्सपायरी डेट वाले दूध के पैकेट और खाद्य सामग्री भी दिखाई, जिनकी तारीखें मिटाई गई थीं।

स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी उठाए सवाल

छात्रों ने बताया कि कई बच्चे खाज-खुजली और त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं, लेकिन उन्हें समय पर उचित इलाज नहीं मिल रहा। आरोप यह भी लगाया गया कि छात्रों को एक्सपायरी डेट वाली दवाइयां दी जा रही हैं।

अभिभावकों ने भी जताई नाराजगी

अभिभावकों ने प्राचार्य के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 240 छात्रों के अभिभावकों को पैरेंट्स मीटिंग के लिए अलग-अलग दिनों में बुलाया जाता है, जिससे उन्हें बार-बार विद्यालय आना पड़ता है। साथ ही छात्रों को बाहर से जरूरत का सामान लाने पर रोक लगाने का भी आरोप लगाया गया।

शिक्षकों की मारपीट का मामला भी उठा

प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने बताया कि हाल ही में विद्यालय के दो शिक्षकों के बीच हुए विवाद और मारपीट में कुछ छात्र भी घायल हो गए थे। इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई जा चुकी है।

विधायक ने दिए जांच के निर्देश

छात्रों और अभिभावकों की शिकायतें सुनने के बाद विधायक प्रेमचंद पटेल ने मौके पर मौजूद सहायक आयुक्त को पूरे मामले की जांच कर सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

बाइक गुम होने के तनाव में युवक ने दी जान:कोरबा में नशे की हालत में खोई थी बाइक, कमरे में फंदे पर मिला शव

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम बलगीखार में सोमवार सुबह एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक कंवर के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दीपक कंवर अविवाहित था और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। कुछ दिन पहले वह दर्री क्षेत्र गया था। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में उसकी बाइक कहीं गुम हो गई थी। काफी तलाश के बावजूद बाइक नहीं मिली, जिसके बाद से वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा था।

सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

परिजनों के मुताबिक, रविवार (26 जुलाई) देर रात दीपक नशे की हालत में घर लौटा। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखने पर उसका शव पंखे से लटकता मिला।

घर में मचा कोहराम

घटना का पता चलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बांकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई की।

सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस की जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

पुलिस कर रही जांच

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बाइक गुम होने के बाद से दीपक काफी परेशान रहता था और बार-बार उसी बात का जिक्र करता था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677