Connect with us

कोरबा

हेड-कॉन्स्टेबल​​​​​ की पत्नी-बेटी को तलवार से काट डाला:सूरजपुर में भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, कई गाड़ियों में लगाई आग; SDM को भी पीटा

Published

on

सूरजपुर। जिले में हेड कॉन्स्टेबल​​​​​ तालिब शेख की पत्नी और बेटी की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी का नाम कुलदीप साहू है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने कुलदीप साहू के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी।

दरअसल एक केस के सिलसिले में तालिब अन्य पुलिसकर्मियों के साथ कुलदीप को पकड़ने गए थे। मगर वह फरार हो गया। इसके बाद कुलदीप ने तालिब के घर में घुसकर उनकी पत्नी मेहू फैज और बेटी आलिया शेख का मर्डर कर दिया। लाश को करीब 5 किलोमीटर दूर नहर के पास खेत में फेंक दिया। अर्धनग्न हालत में शव मिले हैं।

पुलिस पर भी की फायरिंग

वारदात के बाद गाड़ी से भाग रहे आरोपी का पीछा किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग भी की। इधर घटना से पहले ही आरोपी के घरवाले कहीं चले गए थे। भीड़ को कंट्रोल करने पहुंचे SDM जगन्नाथ वर्मा से भी मारपीट की, थाने का घेराव भी किया। तनाव के हालात को देखते हुए शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बवाल के साथ जमकर सियासत भी

इस मामले में आरोपी कुलदीप साहू का पॉलिटिकल कनेक्शन भी सामने आया। भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें कुलदीप साहू को NSUI का नेता बताया गया। इस पर सूरजपुर के NSUI जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह मेरे कार्यकारिणी में नहीं है। इसके बाद NSUI के प्रदेश अध्यक्ष ने भी पोस्ट कर बताया कि, कुलदीप किसी पद पर नहीं रहा है।

भीड़ ने आरोपी कुलदीप साहू के गोदाम और मकान के सामने खड़ी कई पिकअप और अन्य गाड़ियों में आग लगा दी।

भीड़ ने आरोपी कुलदीप साहू के गोदाम और मकान के सामने खड़ी कई पिकअप और अन्य गाड़ियों में आग लगा दी।

आक्रोशित भीड़ ने SDM जगनाथ वर्मा को दौड़ाया

आक्रोशित भीड़ ने SDM जगनाथ वर्मा को दौड़ाया

आरोपी कुलदीप साहू के मकान में भीड़ ने तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आग लगाने का भी प्रयास किया।

आरोपी कुलदीप साहू के मकान में भीड़ ने तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आग लगाने का भी प्रयास किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

एकलशिक्षकीय विद्यालय छपराही पारा में नई शिक्षिका की ज्वाईनिंग से पढ़ाई हुई बेहतर

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम छपराही पारा का प्राथमिक शाला वर्षों से एकलशिक्षकीय व्यवस्था में संचालित हो रहा था। यहां कुल 41 बच्चे पंजीकृत हैं, जिनमें ज्यादातर वनांचल क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। सीमित संसाधनों और केवल एक शिक्षक के भरोसे चलने के कारण बच्चों की नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित हो रही थी।

विद्यालय के हेडमास्टर गुरदीप सिंह नेताम लंबे समय से अकेले ही सभी कक्षाओं को पढ़ा रहे थे। परिस्थिति चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन बच्चों की सीखने की इच्छा और शिक्षक की जिम्मेदारी ने विद्यालय को आगे बढ़ने से रोका नहीं।
इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने हेतु अतिशेष शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण लागू किया गया। इस योजना का लाभ कोरबा जिले के सैकड़ों विद्यालयों और हजारों विद्यार्थियों तक पहुँचा। इसी कड़ी में छपराही पारा के प्राथमिक शाला को भी नई ऊर्जा मिली।

विद्यालय में शिक्षिका गायत्री कुर्रे की नियुक्ति युक्तियुक्तकरण के तहत की गई। उनके पदस्थ होने से हेडमास्टर गुरदीप सिंह नेताम को बड़ी राहत मिली और विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों में सकारात्मक बदलाव स्पष्ट दिखाई देने लगा। अब विद्यालय में सभी कक्षाओं की अलग-अलग पढ़ाई नियमित रूप से हो रही है।
कक्षा पाँचवी की सुहानी, अजिया, चौथी की निशा और आराध्या, छात्र रोशन, मनीष तथा कक्षा तीन की सौम्या ने उत्साहपूर्वक बताया कि नई मैडम के आने से पढ़ाई अब और अच्छी हो गई है। पहले एक ही शिक्षक होने से कई बार पढ़ाई में कठिनाई होती थी, लेकिन अब सब कुछ आसान हो गया है।

Continue Reading

कोरबा

दर्दनाक हादसा मां की मौके पर मौत,पिता गंभीर,बेटियां बचीं:कोरबा में ईद मनाकर लौट रहा था परिवार, सड़क पर गिरे सामान उठाते वक्त हुआ हादसा

Published

on

कोरबा/पाली। कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से 39 वर्षीय शबीना तरन्नुम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति शेख सद्दाम (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि उनकी दोनों बेटियां सुरक्षित बच गईं।

जानकारी के अनुसार, मानिकपुर बस्ती में रहने वाला परिवार ईद मनाकर बिलासपुर से कोरबा लौट रहा था। पाली मुख्य मार्ग पर चलते समय बाइक से कुछ सामान सड़क पर गिर गया। शबीना उसे उठाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ीं, पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इसके बाद वाहन की चपेट में उनके पति भी आ गए।

एक्सीडेंट का शिकार हुआ परिवार

एक्सीडेंट का शिकार हुआ परिवार

बच्चियों की परीक्षा थी इस लिए लौट रहा था परिवार

हादसा इतना भयावह था कि शबीना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल शेख सद्दाम को तुरंत बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, वहीं वाहन चालाक फरार है।

दोनों बच्चियों की सोमवार को परीक्षा थी, इसी वजह से परिवार रविवार को ही वापस लौट रहा था। हादसे के बाद बच्चियां सहमी हुई हैं, लेकिन सुरक्षित हैं।

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पाली थाना प्रभारी नागेंद्र तिवारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस हादसे ने एक खुशहाल परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। ईद की खुशी पल भर में मातम में बदल गई।

Continue Reading

कोरबा

महापौर संजू देवी के नेतृत्व में बदल रहा कोरबा:पीएम आवास और बिजली के कामों के साथ बुनियादी सुविधाओं पर फोकस तेज

Published

on

कोरबा। किसी भी शहर की पहचान केवल उसके ढांचों से नहीं, बल्कि वहां की स्वच्छता, सुविधाओं और सुव्यवस्थित जीवनशैली से बनती है। कोरबा की महापौर संजू देवी सिंह राजपूत ने इसी सोच को आधार बनाकर शहर को नई दिशा देने का काम किया है।

उन्होंने यह साबित किया है कि स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि सतत विकास की मजबूत नींव है। प्रशासनिक दृढ़ता, जनसहभागिता और निरंतर प्रयासों के जरिए कोरबा को बदलाव की राह पर आगे बढ़ाया।

उनके नेतृत्व में शहर में न केवल स्वच्छता को प्राथमिकता मिली, बल्कि सड़क, पानी, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी व्यवस्थित रूप से मजबूत किया गया। अब पीएम आवास और बिजली से जुड़े कार्यों की शुरुआत के साथ शहर के विकास को और गति मिलने जा रही है। उनका दृष्टिकोण स्पष्ट है—विकास तभी सार्थक है जब वह आम नागरिक के जीवन में सीधे सुधार लाए।

संजू देवी सिंह राजपूत का यह प्रयास दर्शाता है कि मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट विज़न के साथ कोई भी शहर नई ऊंचाइयों को छू सकता है, और कोरबा इसी बदलाव की मिसाल बनता जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677