कोरबा
शादीशुदा होने की बात छिपाकर प्रेम संबंध बनाया:कोरबा में महिला ने शादी का दबाव बनाया, तो प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या, बताया सर्पदंश
कोरबा। कोरबा में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। बालकोनगर थाना क्षेत्र के नेपालीपारा में एक महीने पहले शांति चौहान (32) की मौत हुई थी। आरोपी ने घटना को सर्पदंश से मौत का मामला बताया था।
शव का पोस्टमॉर्टम कराने पर मामला संदिग्ध लगा। एफएसएल रिपोर्ट में रासायनिक विष नहीं मिला। डॉक्टरों ने अपनी राय में बताया कि मृतका की मौत गला दबाने से दम घुटने के कारण हुई है।

यूपी का रहने वाला है आरोपी
जांच में सामने आया कि शांति अपने प्रेमी सौरभ यादव के साथ रह रही थी। सौरभ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है। वर्तमान में कोरबा के कोसाबाड़ी में रहता है। घटना की रात वो महिला के साथ था। सुबह शव मिलने के बाद फरार हो गया।
शादी का दबाव बनाने पर हत्या
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों की मुलाकात फोन पर हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों में प्रेम संबंध बन गए। शांति को नहीं पता था कि सौरभ शादीशुदा है। जब उसे यह पता चला तो वह शादी के लिए दबाव बनाने लगी। इसी दबाव के कारण सौरभ ने उसकी हत्या कर दी।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के अनुसार, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पेशे से ड्राइवर है और ट्रक व अन्य वाहन चलाता है।

कोरबा
“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की रात्रिकालीन सघन चेकिंग
प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की टीमों ने जिलेभर में चलाया विशेष सत्यापन अभियान
बदमाशों की गतिविधियों, आय के स्रोत, जीवनशैली एवं आपराधिक संपर्कों की गहन जांच
अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी जारी
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की विशेष रात्रिकालीन चेकिंग कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान जिले में पदस्थ प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की टीमों द्वारा गुंडा एवं निगरानी बदमाशों के निवास स्थलों एवं उनके संभावित ठिकानों पर पहुंचकर सत्यापन किया गया। इस दौरान उनके वर्तमान मूवमेंट, गतिविधियों, रोजगार एवं आय के स्रोतों की जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके रहन-सहन एवं जीवनशैली का भी परीक्षण किया गया।

साथ ही ऐसे व्यक्तियों की भी जानकारी संकलित की गई जो पूर्व में इन बदमाशों के साथ आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं अथवा वर्तमान में उनके संपर्क में हैं। संदिग्ध गतिविधियों, असामान्य आर्थिक स्थिति एवं आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

चेकिंग के दौरान संबंधित व्यक्तियों को कानून व्यवस्था भंग न करने, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त न होने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की सख्त समझाइश भी दी गई। पुलिस द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि निगरानी एवं गुंडा बदमाश अपने विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाहियों का पालन करें।

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर लगातार नजर रखी जा रही है। भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष अभियान नियमित रूप से संचालित कर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाती रहेगी।





कोरबा
“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्यवाही : जिलेभर में 26 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई
05 चार पहिया एवं 21 दो पहिया वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जनसुरक्षा के लिए अभियान जारी
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना एवं यातायात इकाइयों द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई।

सघन जांच के दौरान कुल 26 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई। इनमें 05 चार पहिया वाहन चालक एवं 21 दो पहिया वाहन चालक शामिल हैं। सभी प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालकों को न्यायालयीन प्रक्रिया हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।

सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आता है कि शराब पीकर वाहन चलाना दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक है। नशे की अवस्था में चालक की निर्णय क्षमता प्रभावित होती है, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता कम हो जाती है तथा उसका रिएक्शन टाइम सामान्य से अधिक हो जाता है, जिसके कारण अचानक सामने आने वाली परिस्थितियों में वाहन पर नियंत्रण बनाए रखना कठिन हो जाता है। यही कारण है कि नशे की हालत में वाहन संचालन से दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी परिस्थिति में शराब सेवन के पश्चात वाहन का संचालन न करें। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।
कोरबा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से इस प्रकार की विशेष कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रखी जाएगी।
कोरबा
“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत टैक्सी यूनियनों की बैठक आयोजित : अज्ञात बुकिंग एवं यात्रियों से जुड़े सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुराना एवं नया बस स्टैंड टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों एवं चालकों को किया गया जागरूक
सुरक्षा एडवाइजरी एवं जागरूकता पोस्टर का किया गया वितरण
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 06 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा में पुराना बस स्टैंड टैक्सी यूनियन एवं नया बस स्टैंड टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों एवं वाहन चालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य टैक्सी, कैब एवं अन्य यात्री वाहन चालकों को उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाना था। बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को वर्तमान समय में घटित हो रही लूट, मारपीट, धोखाधड़ी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई।

चालकों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन बुक कराए जाने की स्थिति में उसकी पहचान सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए यात्री से आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा अन्य पहचान पत्र की प्रति व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त करने, वाहन में बैठाने से पूर्व उसका स्पष्ट फोटो लेकर अपने परिजनों अथवा विश्वसनीय परिचितों को भेजने तथा यात्रा के दौरान मोबाइल का जीपीएस चालू रखते हुए अपनी लाइव लोकेशन साझा करने की सलाह दी गई।
इसके अतिरिक्त रात्रिकालीन यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, सुनसान अथवा निर्जन स्थानों पर वाहन रोकने से बचने, वाहन में पर्याप्त चार्ज वाला मोबाइल रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा निकटतम पुलिस थाना को देने के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों एवं वाहन चालकों ने पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने तथा अन्य वाहन चालकों को भी जागरूक करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कोरबा पुलिस द्वारा तैयार किए गए सुरक्षा संबंधी जागरूकता पोस्टर एवं एडवाइजरी का वितरण भी किया गया, ताकि अधिक से अधिक वाहन चालकों तक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाई जा सके।
कोरबा पुलिस द्वारा सभी टैक्सी, कैब एवं यात्री वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा संबंधी इन सावधानियों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
