Connect with us

छत्तीसगढ़

हिड़मा का दोस्त देवा बोला- देवजी ने उसे नहीं मरवाया

Published

on

कहा- पुलिस ने पकड़कर मारा, मुझे भी जबरन सरेंडर करवाया, मनीष कुंजाम के आरोप गलत

जगदलपुर,एजेंसी। नक्सलियों के PLGA बटालियन नंबर 1 के कमांडर इन चीफ रहे देवा बारसे के सरेंडर के बाद उसका पहला बयान सामने आया है। देवा ने कहा कि, वह सरेंडर करने के लिए जंगल से बाहर नहीं निकला था। बल्कि संगठन के किसी काम के सिलसिले में 29 दिसंबर को 2 बोलेरो वाहन के माध्यम से तेलंगाना में कहीं जा रहा था।

इसी बीच पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। करीब 4 दिनों तक पुलिस ने उससे पूछताछ की। देवा ने कहा कि, हम सरेंडर करने के लिए जंगल से नहीं आए थे, बल्कि धोखे से हम फंस गए। पुलिस हमें हैदराबाद लेकर आई और यहां 3 जनवरी को सरेंडर करवा दिया। देवा ने ये बातें हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कही।

देवा ने आगे कहा कि, मैं सितंबर 2025 के अंतिम सप्ताह से लेकर दिसंबर 2025 तक छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर में रह रहा था। हमें अरेस्ट कर सरेंडर करवा दिया गया है।

हिड़मा के साथी देवा बारसे (49) ने 3 जनवरी को तेलंगाना के हैदराबाद में सरेंडर किया है।

हिड़मा के साथी देवा बारसे (49) ने 3 जनवरी को तेलंगाना के हैदराबाद में सरेंडर किया है।

हिड़मा को पुलिस ने मारा – देवा

देवा ने कहा कि, मैं 2003 में संगठन में भर्ती हुआ था। हिड़मा 1997 से नक्सल संगठन में थे। हम दोनों अपनी-अपनी विचारधारा से संगठन में आए थे। हिड़मा मुझे भाई मानते थे। देवा ने कहा कि हिड़मा का फर्जी एनकाउंटर हुआ है।

वे विजयवाड़ा इलाज के लिए जा रहे थे। वहीं उन्हें पकड़कर मारा गया। मनीष कुंजाम का आरोप है कि हिड़मा को देवजी ने मरवाया है, ये आरोप गलत है। हिड़मा को पुलिस ने ही मारा है।

सरेंडर के बाद देवा ने कहा- पुलिस ने हमें अरेस्ट कर सरेंडर करवाया है।

सरेंडर के बाद देवा ने कहा- पुलिस ने हमें अरेस्ट कर सरेंडर करवाया है।

27 अक्टूबर तक हिड़मा से संपर्क में था देवा

देवा का कहना है कि, 27 अक्टूबर तक हिड़मा और मैं संपर्क में थे। अप्रैल के महीने में हम कर्रेगुट्टा में थे। हमने सोचा था कि पुलिस का एक-दो दिन का ऑपरेशन होगा। लेकिन इतना बड़ा ऑपरेशन चलेगा ये हमने भी नहीं सोचा था।

सुबह साढ़े 6 बजे से हमला शुरू हुआ। तब मैं कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर था। वहां से सारे बड़े नेताओं को मैंने अलग-अलग इलाकों में बाहर निकाल दिया था। उस समय पहाड़ी पर मुठभेड़ में हमारा एक भी साथी नहीं मरा था, जबकि पहाड़ी पर पुलिस ने हमारे 36 साथियों को पकड़कर मारा था।

देवा अपने साथ कई हथियार साथ लेकर आया था।

देवा अपने साथ कई हथियार साथ लेकर आया था।

विदेश से नहीं मिलते हथियार

देवा ने कहा कि हमें विदेश से कोई हथियार नहीं मिलता है। इजराइल मेड वेपन ‘तावोर’ और अमेरिकन मेड राइफल कॉल्ट M4 ये फोर्स रखती है। कई हथियार लुटे हुए थे। मैं अपनी बटालियन के लिए कोई संदेश नहीं देना चाहता। वे आना चाहे तो आए मैं कुछ कह नहीं सकता।

PLGA बटालियन में हम 15 साल से ऊपर के लड़कों को ही भर्ती करते थे। उन्हें जबरदस्ती भर्ती नहीं करते थे। मैं जनता की समस्याओं को देखकर संगठन में शामिल हुआ था। समाज प्रमुखों और जनता को कहने के लिए मेरे पास अभी कुछ नहीं है।

3 जनवरी को हैदराबाद में देवा का सरेंडर

3 जनवरी को तेलंगाना के हैदराबाद में देवा बारसे (49) ने अपने 19 साथियों के साथ सरेंडर किया। बता दें कि देवा बस्तर में नक्सलियों की सबसे खतरनाक टीम बटालियन नंबर 1 का कमांडर इन चीफ था और गुरिल्ला आर्मी में माहिर रहा।

देवा आधुनिक तकनीक से लैस इजराइल मेड वेपन तावोर (tavor) असॉल्ट राइफल और अमेरिकन मेड राइफल कॉल्ट M4 अपने साथ लेकर आया था। देवा ने अपने सरेंडर के लिए संदेश भिजवाने की खबर को गलत बताते हुए कहा है कि पुलिस ने धोखे से फंसाकर सरेंडर करवाया है।

झीरम हमले का राज भी बता सकता है देवा

देवा को साल 2023 में बटालियन नंबर 1 का चीफ बनाया गया था। इससे पहले वह दरभा डिवीजन का सचिव था। साल 2013 में इसी दरभा घाटी में झीरम में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर नक्सलियों ने हमला किया था। अब देवा के सरेंडर के बाद पूछताछ में झीरम हमले का राज भी खुल सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन

Published

on

कोरबा। न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहंचाने तथा आपसी सहभाविता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से आरम्भ किया गया है। जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी। जिसमें सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित मामले शामिल किया जायेगा। विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जा रहा है इस सुलह वार्ता का आयोजन 21 अप्रैल 2026 को समाधान समारोह के आरम्भ के साथ शुरू किया गया है। इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का उद्देश्य सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में संबंधित पक्षकारों/अधिवक्तागणों को सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित कर समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। इन सुलह-बैठकों का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन में गठित न्यायाधीशों की कमेटी (प्रशिक्षित मध्यस्थ) द्वारा पक्षकारों  को सुलह-प्रयास हेतु बैठकों/वार्ताओं में व्यक्तिगत रूप से अथवा विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल कर आपसी सुलह/वार्ता से प्रयास किया जा रहा है। श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, ममता भोजवानी, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एवं सुनिल कुमार नन्दे, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा द्वारा प्रकरणों में आज प्री-सिटिंग हेतु उपस्थित पक्षकारों के मध्य आपसी सुलह-वार्ता का प्रयास किया गया है तथा सुलह हेतु पक्षकारों को सुझाव दिया गया है जिससे आपसी सहमति के आधार पर प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के आधार पर सुनिश्चित किया जा सकें।

Continue Reading

कोरबा

22 से 26 जून तक आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा में कोरबा जिले की होगी सहभागिता

Published

on

कोरबा। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 22 जून से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा रायपुर से सोमनाथ गुजरात तक आयोजित की जा रही हैं।
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में कोरबा जिले से 20 विशिष्टजन 22 जून को सुबह 7 बजे रायपुर से विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे।
इस सम्बन्ध में नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कोरबा जिले से 20 विशिष्टजनों का दल जिले के धार्मिक, ऐतिहासिक, पुरातत्विक शिवालय के पावन भूमि के माटी कलश एवं पावन नदी के जल कलश के साथ पांच दिवसीय सांस्कृतिक यात्रा के लिए 21 जून को रायपुर रवाना होंगे।
जहां से 22 जून की सुबह विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे। कोरबा जिले के दल में शामिल सभी सहभागी 22 से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा पूर्ण कर 27 जून को कोरबा वापस आएंगे।

Continue Reading

कोरबा

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सूचना

Published

on

कोरबा। जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं डाईट आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं संस्थान में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो राज्य शासन द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं उन्हे सूचित किया गया है कि  शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति की कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarsip.cg.nic.in पर ऑनलाईन की जा रही है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि राज्य शासन द्वारा वर्ष 2026-27 छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन/प्रस्ताव/स्वीकृति की तिथि निर्धारित की गई है। नवीनीकरण हेतु विद्यार्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन प्राप्ति तिथि क्रमशः 30 जून तक, 30 सितंबर तक, 30 नवंबर तक एवं 30 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। नवीन हेतु विद्यार्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन प्राप्ति तिथि 30 अगस्त, 30 सितंबर तक, 30 अक्टूबर तक एवं 30 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन नवीनीकरण के लिए 20 जून 2026 एवं नवीन आवेदन के लिए 01 अगस्त 2026 से छात्रवृत्ति पोर्टल प्रारंभ किये जायेंगे। छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। इस हेतु सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय एक्टिव बचत खाता एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल से ओटीआर (वन टाईम रजिस्ट्रेशन) प्राप्त करना आवश्यक है। इस हेतु राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में प्रदाय निर्देशों का अवलोकन किया जा सकता है। वर्ष 2025-26 में नवीन संस्था के संस्था प्रमुख एवं संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी का बायोमैट्रिक-एथेंटिकेशन किया जाना आवश्यक है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677