कोरबा
हिन्दी हो या अंग्रेजी, सभी विषयों की पढ़ाई में आई तेजी
युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया से दूरस्थ ग्राम लैंगी के हाई स्कूल को मिला अंग्रेजी और हिन्दी का व्याख्याता*
ग्रामीण विद्यार्थियों की पढ़ाई हो गई है आसान*
कोरबा। चौदह साल पहले इस गाँव में हाई स्कूल खुला तो यह सिर्फ एक गाँव के विद्यार्थियों के लिए ही नहीं था। आसपास के अनेक गाँव के विद्यार्थियों के भविष्य को बदलने के साथ ही उन्हें नई दिशा में ले जाने वाला वह जरिया भी था,जिसमे उनके माता पिता की उम्मीद टिकी थी। आज भी इस विद्यालय में दूरदराज गाँव के विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं और इन विद्यार्थियों के माता-पिता का ख्वाब होता है कि स्कूल में उनके बच्चे अच्छे से पढ़ाई करें , आगे बढ़े और बेहतर भविष्य बनाएं, लेकिन दुर्भाग्य से इस विद्यालय में हिन्दी और अंग्रेजी जैसी महत्वपूर्ण विषयों के व्यख्याताओं की कमी थी। हिन्दी और अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं होने का खामियाजा यहाँ पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को ही उठाना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अतिशेष शिक्षको के अन्य विद्यालयों में समायोजन से वनांचल क्षेत्र के दूरस्थ विद्यालय की तस्वीर बदल गई। वर्षों से रिक्त हिन्दी और अंग्रेजी विषय के व्याख्याता इस विद्यालय को मिले तो यहाँ खुशियों के बीच नियमित कक्षाएं भी लगने लगी हैं।
कोरबा जिले से लगभग 115 किलोमीटर दूर अन्तिमछोर के गाँव लैंगी में वर्ष 2011 में हाई स्कूल खोला गया था। यहाँ से अन्य हाई स्कूल की दूरी और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जब इस विद्यालय को प्रारंभ किया गया तो आसपास क्षेत्र के लोगों में बहुत खुशी थीं। यह खुशी आज भी कायम है क्योंकि यहीं एक स्कूल है, जो कि उनके बच्चों को उच्च शिक्षा से जोड़ने का काम करती है। लैंगी के इस विद्यालय में आसपास के गाँव अमझर, पोड़ी कला, दुल्लापुर, तराई नार, पिपरिया, इमली बरहा, लैंगी,कोड़गार सहित आसपास के गाँव से बच्चे पढ़ाई करने आते हैं। वर्तमान में यहाँ कुल 46 विद्यार्थी है जो नवमीं और दसवीं की पढ़ाई करते हैं। यहाँ के प्राचार्य श्यामलाल अश्विनी बताते हैं कि वर्ष 2011 से संचालित इस विद्यालय में विगत हिन्दी और अंग्रेजी के नियमित व्याख्याता नहीं थे। इसका असर विद्यार्थियों के अध्यापन व्यवस्था पर भी पड़ा। उन्होंने बताया कि आसपास के दर्जनों गांवों से विद्यार्थी यहाँ पढ़ाई करने आते हैं। यह स्कूल उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण और उनकी उम्मीदों और सपनों से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा की गई युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया से हमारे विद्यालय को हिन्दी और अंग्रेजी विषय के व्याख्याता मिले हैं। उनके यहाँ पदस्थ होने से विद्यार्थियों सहित विद्यालय परिवार को भी राहत और खुशी मिली है। इधर बहुत ही दूरस्थ क्षेत्रों से सफर कर हाई स्कूल आने वाली छात्राओं में भी खुशी है कि स्कूल में हिन्दी और अंग्रेजी के शिक्षक है। कक्षा दसवीं में पढ़ाई करने वाली समीना,कल्याणी और सोनी मार्को ने बताया कि हम आगे भी पढ़ाई करना चाहती है, इसलिए रोजाना स्कूल आते हैं। यहाँ स्कूल खुलने के बाद हिंदी और अंग्रेजी विषय के शिक्षक आ गए हैं, इसलिए उनका क्लास भी होने लगा है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष शिक्षको की कमी का उनको नुकसान हुआ है। शासन ने अच्छा कदम उठाया है कि हमारे स्कूल में नए शिक्षक आ गए हैं। उन्होंने बताया कि क्लास में गणित, विज्ञान सहित अन्य विषयों की भी नियमित पढ़ाई होती है। कक्षा नवमी के दीपक ने बताया कि अंग्रेजी और गणित विषयों के शिक्षक तो होने ही चाहिए, शुक्र है कि मैं यहाँ नवमी पढ़ने आया तो मुझे सभी शिक्षक मिल गए हैं। इसी तरह ही कक्षा 9वीं की छात्रा कुमारी कांति, प्रयंका कुमारी, अनु कुमारी, सुकुमारी, जमीना, छात्र विशाल, प्रेम सिंह, जगतपालमोहन सिंह सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी युक्ति युक्तकरण से हुई शिक्षको की पदस्थापना पर खुशी जताई। विद्यालय में युक्ति युक्तकरण से पदस्थ अंग्रेजी विषय के व्याख्याता विनोद कुमार साहू और हिन्दी के व्याख्याता दिनेश कुमार यादव का कहना है कि जॉइनिंग के बाद वे नियमित कक्षाएं लेते हैं और विद्यार्थियों को अच्छे से अध्यापन कर उन्हें आगे बढ़ाने और बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
कोरबा
पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों एवं अन्य पदों हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन
कोरबा। जिले के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरिकला, ब्लॉक-कटघोरा में किया जा रहा है।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म गूगल लिंक https://forms.gle/CvqXuqgnmtGgzUTp7 के माध्यम से भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि साक्षात्कार का आयोजन 13 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। साक्षात्कार के समय आवेदकों को अपने पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों की एक स्व-प्रमाणित प्रति अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।
भर्ती के लिए उपलब्ध पदों में स्नातकोत्तर शिक्षक के अंतर्गत अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान और गणित विषय शामिल हैं। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के लिए अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, विज्ञान और शारीरिक शिक्षा के पद रिक्त हैं। इसके अतिरिक्त नर्स (महिला), काउंसलर (महिला) और आतिथ्य एवं पर्यटन प्रशिक्षक के पदों पर भी नियुक्तियां की जानी हैं।
विभिन्न पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता, वेतन, सेवा शर्तें और विस्तृत जानकारी के लिए जिला प्रशासन कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट https://korba.gov.in पर उपलब्ध लिंक का अवलोकन किया जा सकता है। नियोजन केवल उपलब्ध रिक्त पदों के आधार पर ही सुनिश्चित किया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु मो.नं. 7869096888 पर संपर्क किया जा सकता है।
कोरबा
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश:कलेक्टर की संवेदनशील पहल, दिव्यांग बालक को तत्काल व्हील चेयर कराया गया उपलब्ध
शिविर के माध्यम से आमजनों को बिजली बिल सुधार की समस्याओं से राहत दिलाने के निर्देश
राशन वितरण में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश
कोरबा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर टी आर भारद्वाज सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में सरईसिंगार के निवासी प्रकाश चन्द्र साहू द्वारा अपने 14 वर्षीय दिव्यांग पुत्र यश कुमार साहू के लिए पेंशन व व्हील चेयर हेतु आवेदन प्रस्तुत की गई। कलेक्टर ने प्रकरण को सवेंदनशीलता से लेते हुए उप संचालक समाज कल्याण को तत्काल यश कुमार को व्हील चेयर प्रदान करने के निर्देश दिए, उन्होंने यश के बेहतर स्वास्थ्य लाभ हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया साथ ही दिव्यांग पेंशन सहित विभाग में संचालित अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक प्रकाश चन्द्र को उनके पुत्र यश कुमार के लिए व्हील चेयर प्रदान किया गया एवं अन्य विभागीय योजनाओं से शीघ्र ही लाभान्वित करने आशांवित किया गया।

जनदर्शन में विभिन्न ग्रामों से आए संतोष कुमार, सामरत यादव सहित अन्य नागरिकों ने बिजली बिल में त्रुटियों के सुधार के सम्बंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्युत विभाग के अधिकारी को शिविर आयोजित कर राज्य शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार आमजनों को राहत पहचाने के निर्देश दिए। साथ ही शिविर के सम्बंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

ग्राम खोड्डल की महिलाओं द्वारा गांव के उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत प्रस्तुत की गई। कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य अधिकारी को तत्काल जांच दल गठित कर प्रकरण की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायत सत्य पाए जाने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
’विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही के निर्देश’

जनदर्शन में अवैध कब्जा पर रोक प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा मजदूरी भुगतान, आर्थिक सहायता, वनाधिकार पट्टा, सीमांकन एवं मानदेय भुगतान संबंधी कुल 113 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित जांच कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
कोरबा
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
कोरबा। जिले के करतला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढियापाली का आश्रित ग्राम ढिटोरी, जो जिला मुख्यालय से लगभग 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, आज विकास की एक नई इबारत लिख रहा है। लगभग 763 की जनसंख्या वाले इस गाँव में पहले स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती थी, जिससे विशेषकर महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। गाँव की 38 वर्षीय जोगिनी बाई उन दिनों को याद करते हुए बताती हैं कि उन्हें पानी लाने के लिए घर से काफी दूर जाना पड़ता था। गर्मी हो या बारिश, हर मौसम में साफ पानी का इंतजाम करना एक संघर्ष जैसा था, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती थी बल्कि शारीरिक श्रम भी अधिक करना पड़ता था।

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ’हर घर जल’ पहल और जल जीवन मिशन के माध्यम से ढिटोरी की यह तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। मिशन के तहत ग्राम ढिटोरी के सभी 176 घरों को नल कनेक्शन से जोड़ दिया गया है, जिससे अब ग्रामीणों को सुबह और शाम उनके घर पर ही पाइपलाइन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल प्राप्त हो रहा है। इस योजना के क्रियान्वयन से ग्रामीण महिलाओं को पानी ढोने के पुराने और कठिन काम से बड़ी राहत मिली है, जिससे उनके समय और श्रम की बचत हो रही है।
जल जीवन मिशन ने न केवल पेयजल की समस्या का निदान किया है, बल्कि इसने ग्रामीण समाज की महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव भी लाया है। घर पर ही स्वच्छ पानी उपलब्ध होने से महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और उनके भीतर एक नया आत्मविश्वास जागृत हुआ है। आज ढिटोरी की महिलाएं घर के साथ-साथ सामाजिक भागीदारी और आत्मनिर्भरता की ओर भी कदम बढ़ा रही हैं। पानी की उपलब्धता ने गाँव में खुशहाली का संचार किया है और जोगिनी बाई जैसी अनेक महिलाओं के जीवन को सम्मान और गरिमा के साथ सहज बना दिया है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
