देश
शादी न हो, नौकरी न लगे तो बोलो जय श्रीराम:शिवराज ने नेहरू-इंदिरा-राजीव के नाम वाली 415 योजनाएं गिनाईं, लोकसभा के मोमेंट्स
नई दिल्ली,एजेंसी। भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी ‘VB-जी राम जी’ बिल पर लोकसभा में बुधवार और गुरुवार को 14 घंटे बहस हुई। 50 से ज्यादा सांसदों ने इस पर अपनी बात रखी।।
नए बिल में महात्मा गांधी का नाम हटने पर शिवराज ने एक-एक कर उन 415 योजनाओं के नाम गिनाए, जो नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी के नाम पर हैं।
उत्तराखंड के भाजपा सांसद अजय भट्ट ने तो अजीबो-गरीब बयान दिया। उन्होंने कहा- लड़की की शादी न हो रही हो, नौकरी न लग रही हो तो जय राम जी बोलिए।
शिवराज ने एक-एककर नेहरू, इंदिरा के नाम वाली 415 योजनाएं गिनाईं

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ये कह रहे थे, किस सनक में, किस सनक में, ये नाम बदल रहे हैं। सनक में हम नहीं हैं। सनक में मोदी सरकार नहीं है। सनक तो कांग्रेस सरकार की थी। इन्होंने महात्मा गांधी के नाम पर योजनाओं के नाम नहीं रखे। नेहरू-परिवार के नाम पर रखे।
शिवराज ने ऐसी 415 योजनाएं गिनाईं
– राज्य सरकार की 25 योजनाओं के नाम राजीव गांधी जी के नाम पर, 27 योजना के नाम इंदिरा जी के नाम पर। – 55 यूनिवर्सिटी के नाम राजीव पर, इंदिरा जी पर 21, नेहरू जी पर 22। – खेल और टूर्नामेंट ट्रॉफी के नाम राजीव गांधी पर 23, इंदिरा जी पर 4, नेहरू जी पर दो। – सड़क, जगह, इमारत के नाम 74 इन्होंने अपने नामों पर रखे। - 51 अवॉर्ड के नाम नेहरू परिवार के नाम पर रखे गए। – 37 संस्थान, फेस्टिवल नेहरू जी के नाम पर और इंदिरा जी के नाम पर रखे गए। - 39 चिकित्सा संस्थान और अस्पताल इन्होंने अपने नाम पर कर लिए। 15 स्कॉलरशिप इनके नेताओं के नाम पर, 15 नेशनल पार्क जहां जानवर रहते हैं वो भी नेहरू जी इंदिरा जी और राजीव जी के नाम पर कर दिए गए। 5 एयरपोर्ट और बंदरगाहों के नाम भी नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर कर दिए गए।
बीजेपी सांसद बोले- अगर गाय दूध नहीं दे रही तो जय श्री राम कहो

बीजेपी सांसद अजय भट्ट उत्तराखंड की नैनीताल सीट से सांसद हैं।
‘VB- जी राम जी बिल’ पर चर्चा के दौरान बीजेपी के नैनीताल-उधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने कहा- ‘लड़की की शादी न हो रही हो नौकरी न लग रही हो। घर में कहीं पर उठा–पटक हो रही हो। पति-पत्नी में न बन रही हो। लड़का बिगड़ गया गया हो। और गाय अगर दूध न दे रही हो। तो आप श्री राम जय राम कह दीजिए काम निकल जाएगा। तो इंटेंशन कहां गलत है।’
कांग्रेस सांसद ने पढ़ी मनरेगा पर कविता

कांग्रेस सांसद संजना जाटव ने मनरेगा पर कविता पढ़ी।
बुधवार को लोकसभा में नए ग्रामीण रोजगार बिल VB-G राम जी बिल पर बहस करते हुए कांग्रेस सांसद संजना जाटव ने मनरेगा पर कविता पढ़ी।
‘गांव की मिट्टी ने पूछा संसद के इस दरबार में,
गांव की मिट्टी ने पूछा संसद के इस दरबार में,
क्या फिर से लौटेगा ठेकेदार मजदूर के इस संसार में।
मनरेगा था तो भूख भी डर कर भाग गई,
अब कौन देगा काम जब खेत सूखे हर साल में।
बीजेपी सांसद ने कहा- राम नहीं तो क्या अल्लाह का नाम रखेंगे

देवेंद्र चंदौलिया दिल्ली नॉर्थ-वेस्ट सीट से सांसद हैं।
बीजेपी के सांसद देवेंद्र चंदौलिया ने गुरुवार को VB-G-RAM-G बिल पर बयान देते हुए कहा- राम नाम नहीं रखेंगे तो क्या अल्लाह तो बोलेंगे नहीं। सांसद ने आगे कहा – महात्मा गांधी का नाम अब तक इस्तेमाल कर रहे हैं। इंदिरा गांधी की शादी फिरोज गांधी से हुई थी तो उनका नाम इंदिरा खां हो जाना चाहिए था। राजीव गांधी ने गांधी के नाम का मिसयूज किया।
निशिकांत दुबे बोले- कांग्रेस ने गांधी को कई बार मारा

निशिकांत दुबे झारखंड की गोड्डा सीट से सांसद हैं।
लोकसभा में बुधवार रात को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- गांधी को मारने की बात कर रहे हो। गांधी को आपने कितनी बार मारा कभी अंदाजा है आपको भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हो गया। क्या गांधी उस दिन नहीं मरे। तिब्बत आपने चीन को दे दिया, क्या आपने उस दिन गांधी को नहीं मारा।
उन्होंने कहा- ‘क्या आपने कश्मीर के दो टुकड़े कर दिए। क्या आपने गांधी को नहीं मारा, हिंदू मैरिज एक्ट बना दिया। क्या आपने उस दिन गांधी को नहीं मारा…शाहबानो के केस में आपने मुस्लिम महिलाओं के हक को खत्म कर दिया, क्या तब आपने गांधी को नहीं मारा।’
देश
राहुल गांधी मानहानि केस: क्या लिया जाएगा आवाज का नमूना? MP-MLA कोर्ट में बहस पूरी, 2 मई को आएगा फैसला
रायबरेली,एजेंसी। लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं रायबरेली से सांसद राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए अदालत में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बीच दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 311 से संबंधित आवेदन पर बहस हुई। अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद आदेश सुरक्षित रखते हुए 2 मई को फैसला सुनाने की तिथि निर्धारित की है। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि वादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय द्वारा दायर धारा 311 के आवेदन पर अदालत में बहस हुई। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद निर्णय के लिए अगली तारीख 2 मई तय की।

मिली जानकारी के मुताबिक, पिछली सुनवाई 17 अप्रैल को हुई थी। इससे पूर्व 28 मार्च की सुनवाई में वादी पक्ष ने राहुल गांधी की आवाज का नमूना लेने और उसकी फोरेंसिक जांच कराने की मांग की थी। इसके लिए सीआरपीसी की धारा 311 सहपठित धारा 91 के तहत आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें आवाज के नमूने का मिलान पहले से दाखिल सीडी से, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेन्सिक लैब) में कराने का अनुरोध किया गया था। इस मांग का राहुल गांधी के अधिवक्ताओं ने विरोध किया था।
यह मामला भाजपा नेता विजय मिश्रा द्वारा अक्टूबर 2018 में दर्ज कराया गया था। इस प्रकरण में राहुल गांधी ने 20 फरवरी 2024 को अदालत में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद विशेष मजिस्ट्रेट ने उन्हें 25-25 हजार रुपए के 2 मुचलकों पर जमानत प्रदान की थी। इसके बाद 26 जुलाई 2024 को राहुल गांधी ने अदालत में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराया और स्वयं को निर्दोष बताते हुए मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया।
अदालत ने उनके बयान के बाद वादी पक्ष को साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, जिसके तहत गवाह पेश किए जाते रहे हैं। इससे पहले 20 फरवरी को भी राहुल गांधी ने सीआरपीसी की धारा 313 के तहत अपना बयान दर्ज कराया था, जिसमें अदालत ने उनसे आरोपों के संबंध में स्पष्टीकरण और साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा था। हालांकि, उनके अधिवक्ता द्वारा कोई अतिरिक्त साक्ष्य या स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया।
देश
फर्जी बैंक गारंटी से 136 करोड़ का खेल: रिलायंस पावर के CFO समेत 3 गिरफ्तार
नई दिल्ली,एजेंसी। राजधानी में आर्थिक अपराध शाखा ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए सोलर प्रोजेक्ट से जुड़े टेंडर में धांधली के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक प्रमुख कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी का नाम भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला
Delhi Police Economic Offences Wing की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने Solar Energy Corporation of India से टेंडर हासिल करने के लिए 136 करोड़ रुपये से अधिक की जाली बैंक गारंटी जमा की थी। इस साजिश में Reliance Power Limited के मुख्य वित्तीय अधिकारी अशोक कुमार पाल भी शामिल बताए जा रहे हैं।
फर्जी दस्तावेजों का जाल
जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों ने जाली दस्तावेजों को असली दिखाने के लिए नकली ईमेल संवाद तैयार किए। इतना ही नहीं, State Bank of India के नाम से फर्जी पुष्टि पत्र भी बनाए गए, जिससे टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके।
गिरफ्तारी और कार्रवाई
पुलिस ने तीनों आरोपियों को 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया। अदालत ने उन्हें 23 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में वित्तीय धोखाधड़ी के कई और पहलुओं की जांच की जा रही है। यदि और सबूत सामने आते हैं, तो मामले में और गिरफ्तारी भी हो सकती है। फिलहाल ये मामला बड़े स्तर पर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए किस तरह जाली दस्तावेजों और तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिस पर अब एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
देश
PM मोदी पर विवादित टिप्पणी करना कांग्रेस को पड़ा भारी, चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन को भेजा नोटिस
नई दिल्ली,एजेंसी। पीएम मोदी को लेकर विविवाद बयान देकर बुरे फंसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, भारत के चुनाव आयोग ने बुधवार को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उनके “आतंकवादी” कमेंट पर नोटिस जारी किया। भारतीय चुनाव आयोग ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।
आप को बता दें कि यह कार्रवाई केंद्रीय मंत्रियों – निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल – और अन्य BJP नेताओं वाले एक डेलीगेशन के चुनाव आयोग की फुल बेंच से मिलने और PM मोदी के खिलाफ खड़गे के “आतंकवादी” कमेंट के बारे में शिकायत करने के कुछ घंटों बाद हुई। हालांकि मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को लेकर दिए गए बयान पर अपनी सफाई दी थी। उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनका मतलब था कि प्रधानमंत्री देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को ‘आतंकित’ कर रहे हैं। खरगे ने कहा, ”वह लोगों और राजनीतिक दलों को आतंकित कर रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह (शब्दश:) आतंकवादी हैं। इसे आतंकित करना… वह अपनी सत्ता और सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और विपक्षी पार्टियों को गाली दे रहे हैं, बदनाम कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ”भाजपा कार्यालय का एक्सटेंशन” बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों को राजनीतिक लोगों को डराने-धमकाने के औजार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। खरगे ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा।
उन्होंने प्रधानमंत्री पर यह दावा करके जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने दिया। उन्होंने तर्क दिया, ”अगर वह सच में इसे लागू करना चाहते हैं, तो वह मौजूदा 543 लोकसभा सीटों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दे सकते हैं। वह इसे क्यों नहीं दे रहे हैं?’
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
