कोरबा
04 प्रकरणों में बिना अनुमति बिक्रीकृत कोटवारी भूमि को छ.ग. शासन “घास“ मद में दर्ज किये जाने आदेश पारित
कोरबा। छ.ग. शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के पत्र क्रमांक एफ 10-11/2000 / सात – 4 (पार्ट) नवा रायपुर दिनांक 12.06.2024 के तहत जारी निर्देश की कंडिका 2 (2) के परिपालन में तथा कलेक्टर कोरबा के निर्देशानुसार कोटवारी भूमि / सेवा भूमि को कोटवार द्वारा “ भूमि स्वामी” के रूप में भूमि दर्ज होने के उपरांत बिना कलेक्टर के अनुमति प्राप्त किये अन्य व्यक्ति को विक्रय किये प्रकरणों में न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कटघोरा से पुर्नविलोकन/पुनरीक्षण की अनुमति प्राप्त कर शासन के निर्देशानुसार विधिवत कार्यवाही करते हुये चार प्रकरणों में छ.ग. शासन “ घास“ मद में दर्ज करने की कार्यवाही की गई है।
तहसीलदार कटघोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छुरीकला स्थित भूमि ख.नं. 1231 / 2 रकबा 0.093 है. जिसे ग्राम कोटवार बुधवार साय पिता हीरासाय के द्वारा वर्ष 2007 में दुकालू राम, रमेश कुमार पिता सीपतराम, निवासी ग्राम छुरीकला को विक्रय किया गया था। ग्राम छुरीकला स्थित भूमि ख.नं. 1231 / 3 रकबा 0.024 है. है जिसे ग्राम कोटवार बुधवार साय पिता हीरासाय के द्वारा वर्ष 2007 में रामबिलास पिता प्रीतराम, निवासी ग्राम छुरीकला को विक्रय किया गया था। ग्राम नवागांव स्थित भूमि ख.नं. 104 / 2 एवं 123 रकबा 0.008 एवं 0.198 है. है, जिसे ग्राम कोटवार नारायण दास पिता नन्हे दास के द्वारा प्रदीप कुमार जायसवाल, मिथिलेश कुमार पिता गोकुल प्रसाद जायसवाल को विक्रय किया गया था । इसी प्रकार मोहनपुर स्थित भूमि ख.नं. 267 / 1 रकबा 0.445 हे. भूमि है जिसे ग्राम कोटवार लक्ष्मीदास पिता रूपधर दास द्वारा वर्ष 2010 में शिवलाल सिंह पिता गुलाब सिंह को विक्रय किया गया था।उपरोक्तानुसार 04 प्रकरणों में बिक्रीकृत कोटवारी भूमि को छ.ग.शासन “घास“ मद में दर्ज किये जाने का आदेश पारित किया गया है।
कोरबा
छत्तीसगढ़ में टोल प्लाजा रेट में ₹5 की बढ़ोतरी:एनुअल पास पर ₹75 ज्यादा लगेंगे, 1 अप्रैल से लागू होगी NHAI की नई दरें
बिलासपुर/कोरबा,एजेंसी। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने छत्तीसगढ़ से अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाले नेशनल हाईवे की टोल दरों में बढ़ोतरी की है। इसमें बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर, रायगढ़ समेत सभी टोल प्लाजा में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
अब 1 अप्रैल से हर टोल प्लाजा से गुजरने पर 5 रुपए एक्स्ट्रा टैक्स देना होगा। इसी तरह एनुअल (वार्षिक) पासधारकों को 75 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। राहत की बात है कि, स्थानीय पासधारकों को पुराने दर पर ही सफर करने की छूट है।
NHAI ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए टोल की नई दरें जारी कर दी हैं। बिलासपुर जिले के 4 प्रमुख टोल प्लाजा भोजपुरी, मुढ़ीपार, पाराघाट और बगदेवा से रोजाना गुजरने वाले करीब एक लाख से ज्यादा वाहनों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। विशेष रूप से बिलासपुर से रायपुर और पड़ोसी जिलों के बीच आने-जाने वाले लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

5 से 20 रुपए टैक्स की बढ़ोतरी
NHAI की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में 5 से 10% शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। अलग-अलग टोल मैनेजमेंट और एनएचएआई से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये बढ़ोतरी 5 से लेकर 20 रुपए तक की है।
रिंग रोड पर प्राइवेट के अलावा हल्के कॉमर्शियल वाहनों के लिए बढ़ोतरी नहीं की गई है। यहां केवल भारी कॉमर्शियल गाड़ियों के लिए टोल रेटों में 5 से लेकर 20 रुपए तक बढ़ोतरी की गई है।
सालाना पास के लिए 3075 रुपए देने होंगे
NHAI ने कार के लिए बनाए जाने वाले सालाना पास की कीमतों में 75 रुपए की बढ़ोतरी की। ये बढ़ोतरी भी 1 अप्रैल से लागू होगी। अभी सालाना पास 3 हजार रुपए में बनता है, जिसमें 200 टोल बूथ क्रॉस करने की लिमिट होती है। 1 अप्रैल से बनने वाले सालाना पास के लिए अब 3075 रुपए देने पड़ेंगे।

बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर, रायगढ़ समेत सभी टोल प्लाजा में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
कैसे तय होता है टोल रेट
टोल टैक्स की दरें होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर तय की जाती हैं। हर साल के अंत में इंडेक्स का मूल्यांकन कर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नए रेट जारी करता है। टोल की राशि सड़क की लंबाई और उस पर बने इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे फ्लाईओवर, अंडरपास, टनल के आधार पर भी तय होती हैं। जहां ज्यादा सुविधाएं होती हैं, वहां टोल भी ज्यादा लगता है।
सालाना रिवीजन के तहत बढ़ी कीमतें
सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, जब फास्टैग एनुअल पास की शुरुआत की गई थी, तभी इसके नोटिफिकेशन में हर साल कीमतों की समीक्षा और बदलाव का प्रावधान रखा गया था। यह बढ़ोतरी उसी सालाना रिवीजन प्रक्रिया का हिस्सा है। देश भर में हाईवे टोल की दरों में बदलाव के लिए जो फॉर्मूला तय है, उसी के आधार पर इस बार 2.5% की वृद्धि की गई है।

फास्टैग से ही होगा अनिवार्य भुगतान
प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिन वाहनों में फास्टैग एक्टिव नहीं होगा, उन्हें दोगुना टोल देना होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए प्लाजा पर 24 घंटे रिचार्ज और हेल्पडेस्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी। एनएचएआइ ने स्पष्ट किया है कि सड़क रखरखाव के खर्च को देखते हुए यह वार्षिक वृद्धि की गई है।
NHAI के मैनेजर बोले- मुख्यालय के निर्देश पर बढ़ोतरी
NHAI के मैनेजर राजेश्वर सूर्यवंशी ने बताया कि, मुख्यालय के निर्देशानुसार एक अप्रैल से नई दरें प्रभावी होंगी। वार्षिक पास अब 3,075 रुपए में बनेगा। स्थानीय लोगों के लिए 20 किमी वाली छूट योजना पहले की तरह जारी रहेगी, जिससे उन्हें राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ की सड़कों पर हर टोल में 5 रुपए की वृद्धि की गई है।
कोरबा
मालगाड़ी से कोयला-चोरी करते नाबालिग करंट की चपेट में आया:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, कोरबा में 24 घंटे में दूसरी घटना
कोरबा। कोरबा के ढोढ़ीपारा में मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय एक नाबालिग करंट की चपेट में आ गया, उसे गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय करंट लगने की यह 24 घंटे के भीतर दूसरी घटना है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर को 14 वर्षीय नाबालिग अपने दोस्तों के साथ ढोढ़ीपारा बस्ती के सामने बालको रेलवे ट्रैक मालगाड़ी से कोयला चोरी करने की कोशिश कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।

नाबालिग ऊपर से गुजर रहे इलेक्ट्रिक तार की चपेट में आ गया।
मालगाड़ी का हाउस पाइप निकाला
बताया जा रहा है कि उन्होंने चलती मालगाड़ी का हाउस पाइप निकाला, जिससे ट्रेन धीमी होकर रुक गई। पीयूष कोयला चोरी करने के लिए मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ा, तभी वह ऊपर से गुजर रहे इलेक्ट्रिक तार की चपेट में आ गया।
झुलसकर डिब्बे पर ही गिरा नाबालिग
करंट लगने से वह झुलसकर डिब्बे पर ही गिर गया। उसके दोस्तों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिन्होंने पीयूष को डिब्बे से नीचे उतारा और एक निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कोयले से भरी मालगाड़ी टीपी नगर से बालको पावर प्लांट की ओर जा रही थी।
मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय करंट लगने की यह 24 घंटे के भीतर दूसरी घटना है। इससे पहले रविवार दोपहर उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा के पास भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे रेफर किया गया था।

कोरबा
शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग:कोरबा के झाबर में धू-धू कर जला, दुकानदारों ने खाली की दुकानें, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया
कोरबा। कोरबा के पाली रोड स्थित झाबर में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
आग की तेज लपटों और धुएं के कारण कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत फैल गई। दुकानदारों ने एहतियातन अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर हटाना शुरू कर दिया। घटना की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी गई।

दुकानदारों के अनुसार, सुबह 10 बजे दुकानें खुलने के बाद सभी अपने काम में लगे थे। अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटों ने नीचे की झाड़ियों और अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया
आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। आग की चपेट में दुकानें और आसपास के मकान भी आ सकते थे।
बिजली विभाग के कर्मचारी भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और मुख्य बिजली लाइन को बंद कर सुधार कार्य शुरू किया।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। गर्मी के दिनों में इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
