Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में हेड-कॉन्स्टेबल ने ड्राइवर-कंडक्टर को बेसबाल से पीटा:रास्ते में हाईवा रोककर नीचे उतारा, फिर बेरहमी से पिटाई की, पुलिस बोली- रेस ड्राइविंग मामला

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी। बिलासपुर में एक हेड-कॉन्स्टेबल ने हाईवा ड्राइवर और कंडक्टर को नीचे उतार कर बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे कंडक्टर को गंभीर चोटें आई है। इधर, पुलिस का कहना है कि हाईवा ड्राइवर रेस ड्राइविंग कर रहा था। जिसके चलते यह मारपीट हुई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात वर्दीधारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी पहचान कर ली है।

दरअसल, बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चाकापेंड्रा निवासी दिनेश कुमार डहरिया (36) हाईवा ड्राइवर है। पिछले 5 जुलाई वो अपने कंडक्टर विष्णु बंजारे के साथ हाईवा लेकर रायगढ़ जाने के लिए निकला था।

रात करीब 10.30 बजे तखतपुर से निकल रहा था। उसी समय बिलासपुर की ओर से एक वर्दीधारी कार चालक उसकी गाड़ी को क्रॉस करने के बाद अपनी कार मोड़कर आया। उसने हाईवा के सामने कार अड़ा कर उसे रोक दिया।

पिटाई करने से कंडक्टर को गंभीर चोटें आई है।

पिटाई करने से कंडक्टर को गंभीर चोटें आई है।

बिना पूछे बेसबाल मारकर तोड़ा शीशा

इस दौरान वर्दीधारी पुलिसकर्मी ने गाली-गलौज करते हुए बेसबाल निकाला और हाईवा के सामने शीशे को तोड़ दिया। गाड़ी से बाहर उतारा और नाम पता पूछने के बाद बेसबाल से पिटाई करने लगा। ड्राइवर ने उसे अपना नाम बताया और गाड़ी आगे बढ़ाने लगा।

पीछा कर आया फिर दिखाई दबंगई

जब ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ाई तो वो कार से पीछा कर ममता ढाबा के पास आया। जिसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर को हाईवा से उतार कर बेसबाल और हाथ-मुक्का-लात से बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे कंडक्टर के कूल्हे, पीठ, जांघ, बांए आंख के पास, पीठ में चोट लगी है।

इस घटना के बाद ड्राइवर थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। जिस पर पुलिस ने अज्ञात पुलिस वाले के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंडक्टर विष्णु बंजारे।

कंडक्टर विष्णु बंजारे।

रेस ड्राइविंग कर रहा था हाईवा चालक, केस दर्ज

इधर, तखतपुर टीआई अनिल अग्रवाल का कहना है कि, ड्राइवर और हेल्पर शराब के नशे में थे। चालक तेज रफ्तार गाड़ी चलाकर राहगीरों को ठोकर मारने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें रोकने पर वो रॉड निकालकर धमकी देते हुए मारपीट कर रहे थे। जिससे नाराज लोगों ने उन्हें रोककर पिटाई कर दी। मामले में चालक और ड्राइवर पर केस दर्ज किया गया है।

हेड कॉन्स्टेबल की हुई पहचान

वहीं, एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि, हाईवा चालक को तेज रफ्तार गाड़ी चलाने से मना किया गया। इसी दौरान सिविल लाइन थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल विकास सेंगर के साथ उनका झगड़ा हुआ। जिसके बाद मारपीट हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

शिकायत लेकर पहुंचा एसपी ऑफिस-समझौता करने बनाया दबाव

इस मामले में दोषी पुलिस वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर परेशान हाईवा चालक बुधवार को अपनी शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा। इसकी जानकारी मिलते ही हेड कॉन्स्टेबल विकास सेंगर एक्टिव हो गया। उसने अपने परिचितों के जरिए चालक को वापस बुलाया और समझौता करने के लिए दबाव बनाने लगा। जिसके कारण हाईवा चालक दोपहर तक इधर-उधर भटकता रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

जमीन विवाद में बड़े ने की छोटे भाई की हत्या:पीट-पीटकर वारदात को दिया अंजाम, ग्राम रक्षा दल की मदद से आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने ग्राम रक्षा दल की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम सेन्हा छापरपारा की है।

दरअसल, 2 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे बैसाखू राम यादव महुआ बीनकर घर लौटा तो उसने अपने छोटे बेटे दयाराम यादव को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पाया। दयाराम के सिर और शरीर के कई हिस्सों से खून बह रहा था।

बड़े भाई ने जमीन विवाद में मारा

बैसाखू ने अपनी बहू रामवती से पूछताछ की, जिससे पता चला कि उनके बड़े बेटे कल्याण यादव (33) ने जमीन बंटवारे के विवाद पर दयाराम की लाठी से पिटाई की और गला घोंटने का प्रयास किया था। कल्याण दयाराम को मृत समझकर मौके से फरार हो गया था।

बैसाखू अपने बेटे को इलाज के लिए गैरिला स्थित अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद फरार, अब गिरफ्तार

हत्या की जानकारी मिलते ही पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और कटघोरा एएसपी नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन आरोपी फरार था।

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए ग्राम रक्षा दल के व्हाट्सएप ग्रुप की सहायता ली। इस ग्रुप के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और मुखबिरों से कल्याण यादव के साहदामर के समीप देखे जाने की सूचना मिली। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में कल्याण यादव ने जमीन बंटवारे के विवाद में हत्या करने की बात स्वीकार की। पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Continue Reading

कोरबा

हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत:कोरबा में घटना के बाद लोगों ने किया चक्काजाम, पुलिस ने वाहन जब्त कर की कार्रवाई

Published

on

कोरबा। कोरबा में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बांकी थाना क्षेत्र के बलगी सुराकछार मुख्य मार्ग पर एक हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

मृतक की पहचान रामेश्वर सिंह कंवर (36) के रूप में हुई है, जो बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के सलियाभांठा गांव का निवासी था। रामेश्वर अपनी बाइक से बलगी किसी काम से जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

एक्सीडेंट के बाद शव के साथ परिजन

एक्सीडेंट के बाद शव के साथ परिजन

हाइवा से टक्कर से बाइक सवार की मौत

बताया जा रहा है कि ओवरटेक और तेज रफ्तार के कारण हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग करने लगे।

लोगों ने एक्सीडेंट के बाद रोड घेर कर चक्काजाम कर लिया

लोगों ने एक्सीडेंट के बाद रोड घेर कर चक्काजाम कर लिया

2 घंटे के बाद चक्काजाम खत्म

सूचना मिलने पर बांकी मोंगरा थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया और शासन से मिलने वाली तत्काल सहायता राशि प्रदान की। आगे की कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।

रामेश्वर सिंह कंवर एक निजी कंपनी में काम करता था और अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी, बच्चे, भाई और माता-पिता शामिल हैं। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading

कोरबा

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नानकराम भावनानी पंचतत्व में विलीन

Published

on

अंतिम यात्रा में हजारों लोग हुए शामिल, दी विनम्र श्रद्धांजलि
कोरबा/पाली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पाली में कपड़ा व्यवसाय, वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी नानकराम भावनानी का कल 03 अप्रैल को निधन हो गया था और आज 04 अप्रैल 2026 को दोपहर 1.00 बजे स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
स्वर्गीय श्री भावनानी का भौतिक शरीर अब पंचतत्व में विलीन हो चुका है। उनकी अंतिम यात्रा उनके निजनिवास से दोपहर 12.30 बजे निकली और स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। अंतिम विदाई के बाद मुक्तिधाम परिसर में शोकसभा आयोजित हुई, जिसमें उपस्थित जनों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उनके सद्व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के लिए उनके किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण उपस्थितजनों ने दिया।
भरापूरा परिवार छोड़कर अनंतयात्रा पर निकले नानकराम भावनानी
इस संसार में जो आया है, उसका जाना भी तय है, लेकिन कुछ लोग अपने कर्म से समाज को वह सबकुछ दे जाते हैं, जिनसे समाज उन्हें वर्षों तक भूलते नहीं। नानकराम भावनानी मानवता के वे पुजारी थे, जो भाजपा में रहते हुए सभी समुदाय, धर्म, दल से ऊपर उठकर सिर्फ मानव धर्म को सर्वोपरी मानते थे। उनके निधन से सिर्फ भाजपा परिवार को ही आघात नहीं लगा, बल्कि कोरबा, पाली सहित क्षेत्र के सम्पूर्ण समाज को उनका चले जाना खल रहा है। वे पाली क्षेत्र के लिए एक मार्गदर्शक थे और सभी दल के लोग उनसे किसी भी समस्या का समाधान के लिए मार्गदर्शन मांगते थे।
स्वर्गीय श्री नानकराम भावनानी गोविंदराम भावनानी, संतोष भावनानी एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी के पिता हैं। वे भरापूरा परिवार छोड़कर इहलोक से देवलोक गमन कर गए।
सभी ने इस पुण्यात्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की-हे ईश्वर! इन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देना और शोकमग्न परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करना।
सादगी और सहजता की मिसाल थे नानकराम जी-प्रशांत मिश्रा
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नानकराम भावनानी के स्वर्गारोहण होने पर कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव प्रशांत मिश्रा ने शब्दों से नानकराम भावनानी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा-प्रत्येक व्यक्ति के प्रति प्रेम और सम्मान का व्यवहार उनकी आदत में शुमार था। बड़े हो या छोटे सभी से मित्रवत व्यवहार करना और सभी के लिए मन में प्रेम और सहयोग की भावना रखना ही उन्हें अन्य राजनीतिज्ञों से अलग रखता है । आज के प्रतिस्पर्धा और एक दूसरे को निपटाने वाली राजनीति के समय में आपके विचार और मार्गदर्शन आज के युवाओं के लिए अनुकरणीय रहेंगे । नानकराम जी ने अपनी पार्टी के जिले के सर्वोच्च पद पर उस समय जिम्मेदारी संभाली, जब वह काफी चुनौतीपूर्ण थी और उसे बखूबी निभाया । दलगत राजनीति से परे रहकर भी उन्होंने हमेशा सकारात्मक सोच का समर्थन किया । मुझे भी उनके करीब रहकर काफी कुछ सीखने का अवसर मिला और अक्सर विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय या सलाह दिया करते थे । उनके चले जाने से एक रिक्तता महसूस होगी और सकारात्मक राजनीति के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा । ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे । शत शत नमन ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677