Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर 70.87 प्रतिशत मतदान, नक्सलियों ने कई जगह मचाया उत्पात

Published

on

डॉ. रमन सिंह, दीपक बैज सहित 233 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईव्हीएम में बंद

रायपुर (रायपुर)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान मंगलवार शाम 5 बजे खत्म हो गया है। अब जो बूथ के अंदर रह गए हैं, वही मतदाता वोट कर सकेंगे। शाम 5 बजे तक 70.87 प्रतिशत मतदान हो चुका था। वहीं मतदान के बीच नक्सलियों ने जमकर आतंक मचाया। कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में नक्सली वारदातें और मुठभेड़ की घटनाएं सामने आई हैं। सुकमा में दो अलग-अलग ढ्ढश्वष्ठ ब्लास्ट में 2 जवान घायल हुए हैं। अभी मीनपा इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक, 3 जवान घायल हुए हैं। इसके अलावा कांकेर में हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक किसान घायल हुआ है। बीजापुर में कई नक्सलियों के घायल होने का दावा किया जा रहा है। नारायणपुर में मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले।

सबसे ज्यादा खैरागढ़ में 76.31 प्रतिशत, सबसे कम वोटिंग बीजापुर में 40.98 प्रतिशत

जिन 20 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 19 सीटें कांग्रेस के कब्जे में हैं। केवल एक राजनांदगांव सीट भाजपा के पास है। 2018 के चुनाव में दंतेवाड़ा सीट भाजपा के पास थी, लेकिन नक्सली हमले में विधायक की मौत के बाद हुए उप चुनाव में ये सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। ऐसे ही खैरागढ़ सीट जेसीसीजे के पास थी, लेकिन उप चुनाव में इस पर भी कांग्रेस का कब्जा हो गया। कवर्धा और मोहला-मानपुर सीट पर भी अभी कांग्रेस विधायक हैं।

सुकमा- कोंटा विधानसभा

ताड़मेटला और दुलेड के बीच सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मीनपा में पोलिंग पार्टी को सुरक्षा देने के लिए जवान जंगल में तैनात थे, इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। करीब 20 मिनट तक चली मुठभेड़ में कुछ जवानों के घायल होने की आशंका है। वहीं चिंतलनार क्षेत्र के लक्खापाल के पास नक्सली फायरिंग और आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल हो गया है। इससे पहले नक्सलियों ने कोंटा के बंडा इलाके में पोलिंग बूथ के बाहर हमला कर दिया। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की तो नक्सली भाग निकले। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने दूरमा और सिंगाराम के जंगल में बीजीएल भी दागे। टोडामर्का में भी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था। इसकी चपेट में आकर सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया।

कांकेर-अंतागढ़, कांकेर, भानुप्रतापपुर विधानसभा

बांदे क्षेत्र के माड़पखांजूर और उलिया के जंगल में बीएसफ और बस्तर फाइटर्स के जवानों से नक्सलियों की भिड़ंत हुई है। करीब आधा घंटा चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। एक बड़े कैडर के नक्सली के घायल होने का दावा है। मौके से एके-47 रायफल बरामद की गई है। मुठभेड़ में एक किसान गोली लगने से घायल हुआ है। वहीं मतदान के बीच बांदे क्षेत्र में अंतागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई और निर्दलीय प्रत्याशी मंतुराम पवार को नक्सलियों ने धमकी दी है। नक्सलियों ने धमकी भरे पत्र भेजे हैं। इसमें जन अदालत में सजा देने का किया ऐलान किया है।

नारायणपुर- नारायणपुर विधानसभा

नारायणपुर में भी ओरछा के तादुर के जंगल में एसटीएफ जवानों से हुई मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। नारायणपुर में 3 दिन पहले नक्सलियों के हमले में मारे गए भाजपा नेता रतन दुबे का परिवार भी वोट डालने पहुंचा। इस दौरान रतन के पिता ने कहा कि, उनके बेटे की क्या गलती थी, कि उसे मार दिया। मेरे बेटे की पत्नी, भाई, बहू और मैं वोट देने आए हैं। नक्सल समस्या का हल निकलना चाहिए।

दंतेवाड़ा – दंतेवाड़ा विधानसभा

जिले के अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों ने मतदान दल को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट किया था। इसे जवानों ने बरामद कर लिया है। मतदान दल की सुरक्षा में सीआरपीएफ 111 बटालियन सी कंपनी के जवानों को लगाया गया है। अरनपुर से सोमापारा के बीच जवानों ने 2 किलो की 2 प्रेशर आईईडी बरामद की है।

बस्तर – जगदलपुर, बस्तर, चित्रकोट विधानसभा

बस्तर के चांदामेटा गांव में आजादी के बाद पहली बार मतदान हुआ। ये इलाका ओडिशा बॉर्डर के नजदीक है और नक्सलियों का गढ़ रहा है। बूथ बनने के बाद मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। बताया जाता है कि झीरम हमले के बाद बड़ी संख्या में नक्सली इसी इलाके में जमा थे।

बीजापुर – बीजापुर विधानसभा

बीजापुर में नक्सलियों के डर से पुस्बाका और टिम्मापुर गांव खाली हो गए हैं। यहां मारूबाका में बने बूथ पर वोटिंग नहीं हुई है। पुस्बाका में 4 और टिम्मापुर में 3 वोटर हैं। जानकारी सामने आने के बाद रिटायर्ड आईपीएस आरके विज ने इस मामले में संज्ञान लेने के लिए कहा है। गंगालूर मार्ग के बीच भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सीआरपीएफ 85 बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ के बाद नक्सलियों को 2-3 शव उठाकर भागते देखा गया है। मौके पर खून के धब्बे और घसीटने के निशान मिले हैं। कवर्धा- कवर्धा और पंडरिया विधानसभा

जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भरेवापारा में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव में विकास नहीं होने के चलते ग्रामीण नाराज हैं। अधिकारी मतदान के लिए ग्रामीणों को मनाने गांव पहुंचे हैं। अभी तक यहां बने बूथ पर एक भी वोट नहीं पड़ा है। वहीं झिरिया खुर्द में भी ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर चुनाव बहिष्कार कर दिया है।

मोहला-मानपुर: मोहला-मानपुर विधानसभा

जिला बनने के बाद यहां पहली बार मतदान हुआ। ऐसे में यहां के सरखेड़ा गांव के करीब 40 से 50 लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं थे। इसे लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम मानपुर अमित योगी से शिकायत की है। उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का आरोप कांग्रेस विधायक इंदर शाह मंडावी पर लगाया। इसी गांव में 18 दिन पहले भाजपा नेता की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

राजनांदगांव- राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी विधानसभा

डोंगरगढ़ के छोटे कुसमी में चुनाव बहिष्कार की चेतावनी के चलते मतदान दो घंटे देर से शुरू हुआ। गांव में विकास कार्य नहीं होने से ग्रामीण खफा थे। अधिकारियों के समझाने के बाद वोट डालने पहुंचे। वहीं ढारा और स्वामी आत्मानंद स्कूल के 150 नंबर बूथ के ईवीएम खराब होने से मतदान 2 घंटे बंद रहा।

233 प्रत्याशियों की किस्मत ईव्हीएम में बंद

इन 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। इनके अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

डॉ. रमन सिंह हार रहे है-भूपेश

सीएम भूपेश बघेल ने दावा किया- पहले चरण के चुनाव में डॉ. रमन सिंह कांग्रेस प्रत्याशी से पीछे हो गए हैं। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा कि, वे प्रधानमंत्री हैं, लेकिन प्रचार मंत्री बन गए हैं। छत्तीसगढ़ में जब-जब चुनाव होता है तब तब खाली प्रचार के लिए उनका आना होता है।

डॉ. रमन सिंह ने कहा-पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार

रमन सिंह ने दावा किया- पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि, अकबर कुछ भी कहें, जनता का मूड दूसरा दिख रहा है। रमन सिंह सीएम बनेंगे या नहीं बनेंगे, ये पार्टी और विधायक दल के नेता तय करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

भक्ति के बीच ईमानदारी का उजाला: कथा स्थल में मिला 3 लाख का सोने का चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

Published

on

आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल, पत्रकार ओम गवेल और समिति के सहयोग से सुरक्षित लौटा लाखों का गहना
कोरबा। ग्राम ढपढप में चल रही भव्य हनुमंत कथा के बीच एक ऐसी प्रेरक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में ईमानदारी, संस्कार और मानवता की नई मिसाल कायम कर दी है। जहां एक ओर कथा स्थल पर भारी भीड़ के बीच कुछ महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी होने की खबरों से चिंता का माहौल बना हुआ था, वहीं दूसरी ओर दो महिलाओं ने लगभग 3 लाख रुपए कीमत का सोने का चेन लौटाकर यह साबित कर दिया कि आज भी समाज में सच्चाई और नेकनीयती जिंदा है।

जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर निवासी प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता कथा स्थल पर मौजूद थीं और श्रद्धा भाव से कथा श्रवण कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें परिसर में एक सोने का चेन मिला। सामान्यतः ऐसी स्थिति में लोग चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन इन दोनों महिलाओं ने लालच से ऊपर उठकर ईमानदारी का रास्ता चुना और चेन को उसके असली मालिक तक पहुंचाने का निश्चय किया।

दोनों महिलाओं ने इस संबंध में कुसमुंडा क्षेत्र के पत्रकार ओम गवेल से संपर्क कर पूरी जानकारी साझा की। अगले दिन उन्होंने स्वयं कथा स्थल पहुंचकर चेन लौटाने का प्रयास भी किया, लेकिन अत्यधिक भीड़ और व्यवस्थागत कारणों से वे कथा पंडाल तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद पत्रकार ओम गवेल ने सक्रियता और जिम्मेदारी दिखाते हुए आयोजन समिति से संपर्क स्थापित किया और चेन को सुरक्षित रूप से समिति के सुपुर्द कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह सोने का चेन लगभग दो तोला वजनी है। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी जा रही है। इतनी बड़ी कीमत का आभूषण बिना किसी स्वार्थ के लौटाना न केवल ईमानदारी की दुर्लभ मिसाल है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आध्यात्मिक वातावरण व्यक्ति के चरित्र को भी प्रकाशित करता है।
यह घटना अब कथा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है। हर कोई प्रीति मिश्रा, रेणु गुप्ता और पत्रकार ओम गवेल की सराहना कर रहा है। लोगों का कहना है कि जब समाज में इस तरह के उदाहरण सामने आते हैं, तो मानवता पर विश्वास और मजबूत होता है।
भक्ति केवल पूजा नहीं, आचरण भी है
इस प्रेरक घटना ने यह भी साबित कर दिया कि सच्ची भक्ति केवल कथा सुनने, पूजा करने या जयकारे लगाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह व्यवहार, चरित्र और कर्मों में भी दिखाई देती है। ढपढप की इस पावन कथा से निकली यह खबर लोगों को यह संदेश दे रही है कि धर्म का वास्तविक अर्थ सदाचार, सेवा और सत्यनिष्ठा है।
चोरी की घटनाओं के बीच आई सकारात्मक खबर
जहां कथा स्थल पर कुछ महिलाओं के आभूषण चोरी होने की घटनाओं ने लोगों को चिंतित किया, वहीं यह घटना एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आई। इसने आयोजन की गरिमा को और अधिक ऊंचाई दी है।
समाज के लिए प्रेरणा बनीं दोनों महिलाएं
आज के समय में जब लोग छोटी-छोटी बातों में भी स्वार्थ खोजने लगते हैं, ऐसे दौर में तीन लाख रुपए कीमत का सोना लौटाना निस्संदेह असाधारण ईमानदारी का परिचायक है। प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने अपने इस कार्य से यह सिद्ध कर दिया कि संस्कार और सच्चाई अभी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं।
संक्षेप में कहें तो — ढपढप की कथा में केवल भक्ति ही नहीं, बल्कि ईमानदारी, संस्कार और मानवता का भी अद्भुत दर्शन हुआ।

Continue Reading

कोरबा

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।  श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्री हनुमान जी का यह जयंती पर्व हम सभी के जीवन से कष्‍टों का नाश करे तथा बल, बुद्धि, भक्ति, सुख – शांति, अमन – चैन, समृद्धि, प्रसिद्धि, उन्‍नति, वैभव, ऐश्‍वर्य, दीर्घायु एवं आरोग्‍यता प्रदान करे।

पूर्व मंंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि महाबली हनुमान जी के प्रकटोत्‍सव के पावन बेला पर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन एवं व्रत, उपवास से भगवान वीर हनुमान अपने भक्‍तों की समस्‍त बाधाएं दूर करते हैं तथा बुद्धि का विकास और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है ।  

Continue Reading

कोरबा

दक्षिणेश्‍वर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्‍मोत्‍सव धुमधाम से मनाया जावेगा

Published

on

कोरबा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु के द्वारा भगवान श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हनुमान जन्‍मोत्‍सव धुमधाम के साथ मनाया जावेगा । नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने बताया कि वार्ड क्र.44 नेहरू नगर में स्‍थापित दक्षिणेश्‍वर हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल, दिन गुरूवार को सुबह 9 बजे से पूजा अर्चना, हवन किया जावेगा तत्‍पश्‍चात दोपहर 1 बजे से भण्‍डारा प्रसाद का वितरण किया जावेगा । श्री साहु ने इस अवसर पर हनुमान भक्‍तों को आमंत्रित किया है ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677