कोरबा
पूजा पाठ एवं मंगल विजय की कामना के साथ चैतमा में पाली-तानाखार विधानसभा चुनाव हेतु कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन
सभी कांग्रेसियों ने लिया जीत का संकल्प
कोरबा/पाली । पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती दुलेश्वरी सिदार का एक ओर धुंआधार जनसंपर्क अभियान चल रहा है, वहीं कार्यकर्ताओं को दिक्कत न हो इसके लिए जगह-जगह कांग्रेस का चुनाव कार्यालय खोला जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस बार बड़ी मुस्तैदी से कांग्रेस को जिताने के लिए लगे हुए हैं। आज चैतमा में भी पूजा पाठ एवं मंगल विजय का संकल्प लेकर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ श्रीमती दुलेश्वरी सिदार सहित विधानसभा प्रभारी तनवीर अहमद, पाली ब्लाक अध्यक्ष यशवंत लाल सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने फीता काटकर किया। कार्यालय का शुभारंभ होने पर यहां भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं आसपास के आमनागरिक उपस्थित हुए और उपस्थितजनों ने कांग्रेस की जीत का संकल्प लिया। शुभारंभ अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती दुलेश्वरी सिदार ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने मंहगाई चरमसीमा पर पहुंचा दी है, जिसके कारण महिलाओं का घरेलू बजट बिगड़ गया है और महंगाई से आम आदमी परेशान है, लेकिन हमारी सरकार ने प्रदेश में मंहगाई से परेशान जनता को खासकर महिलाओं को राहत देते हुए गैस सिलेंडर में 500 रूपए की सब्सिडी देगी। इतना ही नहीं बीते पांच साल में भूपेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार बनी, जिसने प्रदेश की अर्थ व्यवस्था की शुरूआत खेती किसानी और गांव से प्रारंभ कर शहरों तक पहुंचाई। पहली बार ऐसी सरकार बनी जिससे छत्तीसगढिय़ों का मान बढ़ा और देश-विदेश में छत्तीसगढ़ की अलग पहचान बनी। यहां की यहां की संस्कृति, यहां के खान-पान की महक देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक पहुंची। इसके अलावा जनकल्याणकारी योजनाओं से छत्तीसगढ़ की तरक्की और खुशहाली समृद्ध हुई। पाली तानाखार विधानसभा प्रभारी तनवीर अहमद ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार को जिताकर विधानसभा भेजें,विकास की जिम्मेदारी पार्टी की होगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा वह वादे नहीं काम में भरोसा करते हैं और करके दिखाएंगे। पाली कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत लाल ने कहा कि इस बार हमें अधिक एकजुट और मजबूती के साथ चुनावी समर में काम करना है और ऐतिहासिक लीड से जीत कर प्रदेश में बन रही कांग्रेस की सरकार के लिए सौगात देनी है। उन्होंने आमजनता से भी अपील की कि इस बार भी कांग्रेस का हाथ मजबूत करें और वोट सिर्फ पंजा पर करें। कांग्रेस सरकार ही प्रदेश की तरक्की कर सकती है। इस कार्यक्रम में इस दौरान पाली तानाखार विधानसभा प्रभारी तनवीर अहमद, एल्डरमेन सुरेश गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत लाल, गणराज सिंह कंवर, नवीन सिंह ठाकुर, शैलेष सिंह ठाकुर, राजवर्धन सिंह, अनिल गुप्ता, कौशल सिंह नेटी, बबलू पटेल, ज्ञान सिंह, अभिषेक सिंह, अंजू पांडेय, प्रीति बेंजामिन, अमरनाथ केवट, डी के आडिले, छत्रपाल सरपंच माँगामार, व्यास नारायण केराकछार, एकनाथ बंजारे, इशरार, जनक केंवट, प्रयाग मरावी, प्रभुवन सिंह, कंवल दास, अमर सिंह , छतर सिंह कांजपानी, शिवनाथ सिंह तंवर, नीलेश यादव, कलेश्वर कश्यप, सत्यनारायण ध्रुव, शिवनाथ सिंह, गणेश मरकाम, दशरथ कश्यप, दशरथ प्रजापति, अमित भदौरिया,अमुन्द भारिया, बालेन्द्र सिंह, अनुराग पांडेय, हनीफ, कासिम मोहम्मद, पुरान सिंह कंवर, हलेश बाई कैवर्त, शाहिदा बेगम, सुल्ताना, प्रमिला, राम कुमारी कंवर, राम प्रसाद, हिरावन, इंद्रपाल सिंह, टुम्पाल, संतु दास, होरी सिंह, कलेश्वर सिंह गोंड, प्रवीण सिंह सत्त्यनारायण कंवर, कल्याण दास, कृष्णा कश्यप के साथ साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कोरबा
धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार
दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।
जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री
दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की
बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।
वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी
इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
