कोरबा
प्रभारी सचिव डॉ. रोहित यादव ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक
हर घर तक सौर ऊर्जा पहुंचाने पर जोर – पीएम सूर्यघर योजना को बढ़ावा देने के निर्देश
सभी पात्र परिवारों तक समय पर पहुँचे खाद्यान्न, चावल उत्सव की पहल शुरू करने किया निर्देशित
अवैध धान के विक्रय पर रोक लगाने गम्भीरता से कार्यवाही करने के दिए निर्देश
आमजन तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करें : -प्रभारी सचिव डॉ. यादव
कोरबा। जिले के प्रभारी सचिव एवं राज्य शासन में ऊर्जा, जनसम्पर्क, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और आमजन को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ यादव ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य जनता तक सुविधा पहुँचाना है, इसलिए सभी अधिकारी विशेष प्रयास करते हुए लक्षित समूहों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाएं। उन्होंने योजनाओं की प्रगति, बाधाओं एवं समाधान पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, निगम आयुक्त कोरबा आशुतोष पाण्डेय, डीएफओ कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में प्रभारी सचिव डॉ यादव ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन को यूटिलिटी-लेड एग्रीगेशन (यूएलए) मॉडल द्वारा व्यक्तिगत आवासीय क्षेत्र के घरों में सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने की दिशा में गम्भीरता से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में बड़े पैमाने पर योजना संचालित करने हेतु आमजनो को योजना से होने वाले लाभ एवं सब्सिडी की जानकारी देकर जागरूकता लाने का प्रयास किया जाए। साथ ही हितग्राहियों से अपने घरों में स्थापित सोलर प्लांट की देखरेख भी सुनिश्चित कराने की बात कही। जिससे बिजली का उत्पादन लगातार बनी रहे।

कलेक्टर श्री वसंत ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के घरों पर भी पीएम सूर्यघर योजना से सोलर पैनल लगाए जा रहे है। वर्तमान में कुल 316 पीएम जनमन आवास में सोलर पैनल स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। आगे भी अन्य जनमन आवासों में सोलर पैनल लगाया जाएगा।
डीएमएफ अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिले में आवागमन व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु अनेक सड़को का निर्माण एवं मरम्मत कार्य स्वीकृत किया गया है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में मानदेय शिक्षकों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। अनेक जर्जर व पुराने भवनों के स्थान पर नए स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण सहित अन्य कार्य किया जा रहा है।
डॉ यादव ने पीएम आवास ग्रामीण व शहरी के स्वीकृत और प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष आवासों को भी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन,अमृत सरोवर, पीएम जनमन, एनआरएलएम के गतिविधियों की जानकारी ली। प्रभारी सचिव ने जिले को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने हेतु ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में सतत कार्य करने के निर्देश दिए। जिससे शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रो में सुखा व गीला कचरों का निपटान बेहतर तरीके से हो। उन्होंने एनआरएलएम योजना के तहत अधिक से अधिक महिलाओं का कौशल उन्नयन करने व उन्हें गतिविधियों से जोड़कर उनका आजीविका सवंर्धन के निर्देश दिए।
राजस्व विभाग अंतर्गत प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विवादित -अविवादित नामांतरण, सीमांकन, बटांकन, भू अर्जन के प्रकरणों का निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। डीएमएफ अंतर्गत विगत एवं चालू सत्र में स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यो की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यो को समय सीमा में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया।
स्वच्छता सर्वेक्षण में कोरबा को राष्ट्रीय स्तर पर 8वें स्थान हासिल करने की दी बधाई

बैठक में डॉ यादव ने नगर पालिक निगम अंतर्गत नगरीय निकायों के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। पीएम आवास शहरी, 2.0, मोर जमीन मोर आवास, अमृत मिशन, राजस्व वसूली, मिशन वरुण सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में कोरबा नगर निगम के राष्ट्रीय स्तर पर 8वें स्थान हासिल करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं आगे भी इसी उत्साह के साथ मेहनत करने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त ने विभागीय योजनाओं के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि निगम क्षेत्र में डीएमएफ से पेयजल परियोजना, मल्टीलेवल पार्किंग, आक्सीजोन, सड़क सहित अनेक निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निगम एरिया में मॉडल के रूप में एक ग्रीन वार्ड का भी विकास किया जा रहा है। जहां स्ट्रीट लाइट सहित अन्य उपकरण सोलर पैनल से संचालित होंगे।
डॉ यादव ने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए जिले में सभी राशन कार्डधारी परिवारों तक एक निश्चित तिथि तक खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने हेतु चावल उत्सव की पहल प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। इस हेतु एक तिथि निर्धारित कर खाद्यान्न वितरण कराने की बात कही। ताकि सभी पात्र परिवारों तक समय पर अनाज पहुंच सकें। उन्होंने धान खरीदी की जानकारी लेते हुए पात्र किसानो से प्राथमिकता से धान क्रय करने की बात कही साथ ही अवैध धान के आवक, भंडारण, परिवहन व विक्रय पर रोक लगाने गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। कृषि विभाग अंतर्गत पीएम धन धान्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया। कृषि उत्पादकता एवं फसल विविधिकरण के लिए जिले में सरसों, मूंगफली, सूरजमुखी के रकबे को बढ़ाने, सिंचाई सुविधा में विस्तार एवं क्रोषि यंत्रीकरण में वृद्धि हेतु कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी सचिव ने वन विभाग के कार्यों, पीएम जनमन अंतर्गत पीवीटीजी क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों के कार्यों और योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन करने एवं आमजनो को शासन की योजनाओं से गम्भीरता से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
कोरबा
कोरबा के ढपढप पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री: फूलों की वर्षा के साथ अभिनंदन

कोरबा। 28 मार्च से 01 अप्रैल तक कोरबा जिले के ढपढप में आयोजित श्रीहनुमंत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आज बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर एवं विश्व प्रसिद्ध कथावाचक एवं सनातन धर्म के संवाहक पंडित धीरेंद्र शास्त्री कोरबा के ढपढप पहुंचे और आयोजकों एवं महिला शक्ति ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया। भव्य स्वागत से पंडित धीरेंद्र शास्त्री अभिभूत हुए और कथा स्थल में बने भव्य और आकर्षक पंडाल से सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। आज कथा के प्रथम दिन अभूतपूर्व भीड़ कथा स्थल पर देखी गई और श्रद्धालुओं का इंतजार तब खत्म हुआ जब धीरेंद्र शास्त्री महराज कथापीठ पर विराजमान हुए।


रायगढ़ से कोरबा पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री

जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप में आज से पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी शनिवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर रायगढ़ जिले के जिंदल एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट से पहुंचे, जहां आयोजकों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने उनका भव्य स्वागत किया।


एयरपोर्ट पर जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष, फूल-मालाओं और भक्तिमय उत्साह के बीच शास्त्री जी का स्वागत हुआ। इसके बाद उनका वाहनों का काफिला रायगढ़ से कोरबा के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, महाराज लगभग शाम 5 बजे कथा स्थल ढपढप पहुंचे, जहां हजारों श्रद्धालु उनके आगमन की प्रतीक्षा में पलक-पांवड़े बिछाए बैठे रहे।



ढपढप की पावन धरा पर होने जा रही यह दिव्य हनुमंत कथा अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सनातन चेतना और भक्ति के महापर्व का स्वरूप ले चुकी है। शास्त्री जी के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बन गया है।



कोरबा
कोरबा में राखड़ डंप से लोग परेशान:ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी दी, सरपंच ने कहा- शिकायत की है
कोरबा। कोरबा जिले के कनकी-तरदा मार्ग पर राखड़ डंप किया जा रहा है। इससे आसपास के लोग बेहद परेशान हैं। इसे अवैध डंपिंग बताया जा रहा है। ग्रामीणों में इसे लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

तरदा निवासी विनोद कुमार पटेल ने बताया कि भारी वाहन खुलेआम सड़क किनारे राखड़ डंप कर रहे हैं। कई जगहों पर तो राखड़ सीधे सड़क पर ही डंप किया जा रहा है, जिसे बाद में फिलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से इसकी शिकायत भी की है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं है

बीच सड़क में डम्ब किया गया राखड़ लोग हो रहे हैं परेशान
लोगों को सांस लेने में परेशानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि, सड़क किनारे राखड़ डंप होने के कारण कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। हल्की आंधी या भारी गाड़ियों के गुजरने पर राखड़ उड़ने लगता है, जिससे लोगों को सांस लेने में और गाड़ी चलाने में काफी परेशानी होती है।
रायपुर-बिलासपुर आने-जाने वालों के लिए अहम रास्ता
यह मार्ग बिलासपुर और रायपुर जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही, कई गांवों के लोग भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि इस मार्ग पर राखड़ डंप करने की अनुमति किसने दी और इन जमीनों का मालिक कौन है।

सरपंच ने कहा- आंदोलन करेंगे
महिला सरपंच गायत्री सिदार ने बताया कि इस मामले की शिकायत की गई है और इसका विरोध भी किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद, अवैध डंपिंग करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सरपंच ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
कोरबा
पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सभी तीर्थ यात्री राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर से सम्बंधित
कोरबा। आज दिनांक 28 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर द्वारा आयोजित तीर्थयात्रा दल को विधिवत रूप से रवाना किया गया। इस अवसर पर कोरबा नगम की पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर 40 श्रद्धालुओं के दल को वृंदावन धाम एवं अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की पावन यात्रा हेतु प्रस्थान कराया गया ।
यह तीर्थयात्रा भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन सहित आसपास के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं आध्यात्मिक अनुभूति के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस यात्रा से श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर रेणु अग्रवाल ने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करे। उन्होंने कामना की कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण कर पुनः अपने घर लौटें तथा अपने अनुभवों से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करें।
राधाकृष्ण महिला समिति द्वारा इस आयोजन के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था एवं एकजुटता को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया गया है। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा की सफलता की कामना की है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, पार्षदों में रवि चंदेल, पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, बद्रिकिरण, पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल, रामगोपाल यादव, मनीष शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्तियों में एफ डी मानिकपुरी, रवि खूंटे, गणेश दस महंत, जवाहर निर्मलकर, गिरधारीलाल बरेठ, संसद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत, बनवारी पाहुजा, सुनील निर्मलकर, शहजाद खान, टेकराम श्रीवास, सांता मांडवी, लक्ष्मी मरकाम, शालू पनरिया, माधुरी ध्रुव आदि तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाये देने के लिए अपने मित्रों सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
