Connect with us

कोरबा

प्रभारी सचिव डॉ. रोहित यादव ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

Published

on

हर घर तक सौर ऊर्जा पहुंचाने पर जोर – पीएम सूर्यघर योजना को बढ़ावा देने के निर्देश

सभी पात्र परिवारों तक समय पर पहुँचे खाद्यान्न, चावल उत्सव की पहल शुरू करने किया निर्देशित

अवैध धान के विक्रय पर रोक लगाने गम्भीरता से कार्यवाही करने के दिए निर्देश

आमजन तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करें : -प्रभारी सचिव डॉ. यादव

कोरबा। जिले के प्रभारी सचिव एवं राज्य शासन में ऊर्जा, जनसम्पर्क, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और आमजन को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ यादव ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य जनता तक सुविधा पहुँचाना है, इसलिए सभी अधिकारी विशेष प्रयास करते हुए लक्षित समूहों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाएं। उन्होंने योजनाओं की प्रगति, बाधाओं एवं समाधान पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा  कुमार निशांत, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, निगम आयुक्त कोरबा आशुतोष पाण्डेय, डीएफओ कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


बैठक में प्रभारी सचिव डॉ यादव ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की  समीक्षा की। उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन को यूटिलिटी-लेड एग्रीगेशन (यूएलए) मॉडल द्वारा व्यक्तिगत आवासीय क्षेत्र के घरों में सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने की दिशा में गम्भीरता से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में बड़े पैमाने पर योजना संचालित करने हेतु आमजनो को  योजना से होने वाले लाभ एवं सब्सिडी की जानकारी देकर जागरूकता लाने का प्रयास किया जाए। साथ ही हितग्राहियों से अपने घरों में स्थापित सोलर प्लांट की देखरेख भी सुनिश्चित कराने की बात कही। जिससे बिजली का उत्पादन लगातार बनी रहे।

कलेक्टर श्री वसंत ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के घरों पर भी पीएम सूर्यघर योजना से सोलर पैनल लगाए जा रहे है। वर्तमान में कुल 316 पीएम जनमन आवास में सोलर पैनल स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। आगे भी अन्य जनमन आवासों में सोलर पैनल लगाया जाएगा।
डीएमएफ अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिले में आवागमन व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु अनेक सड़को का निर्माण एवं मरम्मत कार्य स्वीकृत किया गया है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में मानदेय शिक्षकों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। अनेक जर्जर व पुराने भवनों के स्थान पर नए  स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण सहित अन्य कार्य किया जा रहा है।
डॉ यादव ने पीएम आवास ग्रामीण व शहरी के स्वीकृत  और प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष आवासों को भी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन,अमृत सरोवर, पीएम जनमन, एनआरएलएम के गतिविधियों की जानकारी ली। प्रभारी सचिव ने जिले को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने हेतु ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में सतत कार्य करने के निर्देश दिए। जिससे शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रो में सुखा व गीला कचरों का निपटान बेहतर तरीके से हो। उन्होंने एनआरएलएम योजना के तहत अधिक से अधिक महिलाओं का कौशल उन्नयन करने व  उन्हें गतिविधियों से जोड़कर उनका आजीविका सवंर्धन के निर्देश दिए।
राजस्व विभाग अंतर्गत प्रकरणों की समीक्षा करते हुए  विवादित -अविवादित नामांतरण, सीमांकन, बटांकन, भू अर्जन के प्रकरणों का निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। डीएमएफ अंतर्गत विगत एवं चालू सत्र में स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यो की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यो को समय सीमा में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया।

स्वच्छता सर्वेक्षण में कोरबा को राष्ट्रीय स्तर पर 8वें स्थान हासिल करने की दी बधाई

बैठक में डॉ यादव ने नगर पालिक निगम अंतर्गत नगरीय निकायों के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। पीएम आवास शहरी, 2.0, मोर जमीन मोर आवास, अमृत मिशन, राजस्व वसूली, मिशन वरुण सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में कोरबा नगर निगम के राष्ट्रीय स्तर पर 8वें स्थान हासिल करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं आगे भी इसी उत्साह के साथ मेहनत करने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त ने विभागीय योजनाओं के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि निगम क्षेत्र में डीएमएफ से पेयजल परियोजना, मल्टीलेवल पार्किंग, आक्सीजोन, सड़क  सहित अनेक निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निगम एरिया में  मॉडल के रूप में एक ग्रीन वार्ड का भी विकास किया जा रहा है। जहां स्ट्रीट लाइट सहित अन्य  उपकरण सोलर पैनल से संचालित होंगे।
डॉ यादव ने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए जिले में सभी राशन कार्डधारी परिवारों तक एक निश्चित तिथि तक खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने हेतु चावल उत्सव की पहल प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। इस हेतु एक तिथि निर्धारित कर खाद्यान्न वितरण कराने की बात कही। ताकि सभी पात्र परिवारों तक समय पर अनाज पहुंच सकें। उन्होंने धान खरीदी की जानकारी लेते हुए पात्र किसानो से प्राथमिकता से धान क्रय करने की बात कही साथ ही अवैध धान के आवक, भंडारण, परिवहन व विक्रय पर रोक लगाने गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। कृषि विभाग अंतर्गत पीएम धन धान्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया। कृषि उत्पादकता एवं फसल विविधिकरण के लिए जिले में सरसों, मूंगफली, सूरजमुखी के रकबे को बढ़ाने, सिंचाई सुविधा में विस्तार एवं क्रोषि यंत्रीकरण में वृद्धि हेतु कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी सचिव ने वन विभाग के कार्यों, पीएम जनमन अंतर्गत पीवीटीजी क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा,  महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों के कार्यों और योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन करने एवं आमजनो को शासन की योजनाओं से गम्भीरता से लाभान्वित करने के निर्देश  दिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677