Connect with us

कोरबा

बढ़े समर्थन मूल्य और सुविधाजनक खरीदी व्यवस्था ने किसानों की आय में बढ़ोतरी का दिया विश्वास

Published

on

छोटे खेत से बड़ा सम्मान, विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसान का मान

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सर्वाधिक समर्थन मूल्य, माइक्रो एटीएम, त्वरित भुगतान प्रणाली, ऑनलाइन टोकन, उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित व्यवस्था और बेहतर सुविधा की मजबूती जैसे प्रयासों ने किसानों के मन में सरकार के प्रति विश्वास को और सुदृढ़ किया है। सरकार का लक्ष्य है कि हर किसान बिना किसी कठिनाई के अपनी उपज बेच सके तथा उसे मेहनत का पूरा और पारदर्शी मूल्य मिल सके।
गाँव तालापार के किसान बसंत सोनी उन अनेक किसानों में से एक हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की पारदर्शी और सुविधाजनक धान खरीदी व्यवस्था का लाभ उठाते हुए अपनी मेहनत की उपज को सम्मानजनक मूल्य पर बेचा है। 45 डिसमिल भूमि में खेती करने वाले श्री सोनी इस वर्ष कुल 8 क्विंटल 80 किलोग्राम धान लेकर बक्साही उपार्जन केंद्र पहुँचे।
श्री सोनी बताते हैं कि पिछले वर्ष भी उन्होंने लगभग इतनी ही उपज विक्रय की थी, उनका कहना है कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिला जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी, वे कहते हैं छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए जो व्यवस्थाएँ की हैं, वे वास्तव में सराहनीय हैं। उपार्जन केंद्र में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती। तौल समय पर हो जाती है और भुगतान भी जल्दी मिल जाता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जो मूल्य बढ़ाया है, वह हम किसानों के लिए बड़ी राहत है। प्रक्रिया के दौरान उन्हें केंद्र में सुचारू तौल सुविधा, माप-तौल में शुद्धता, प्रतीक्षा के दौरान पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था तथा टोकन प्रणाली के माध्यम से भीड़ रहित संचालन जैसी व्यवस्थाएँ मिलीं। इन सब सुविधाओं ने उपज विक्रय को सरल और पारदर्शी बना दिया।
उन्होंने आगे बताया कि इस बार की बेहतर कीमत से उनकी खेती में निवेश बढ़ेगा। वे आने वाले मौसम में अधिक उत्पादन हेतु आधुनिक कृषि तकनीक और गुणवत्तापूर्ण बीजों का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी, बल्कि कृषि उत्पादकता भी मजबूत होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, थार जप्त

Published

on

  • वाहन जप्त – वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार कार)

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 281, 3(5) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) एवं CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।

वाहन मालिकों का पता लगाकर वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) को जप्त कर लिया गया है तथा अन्य वाहनों की तलाश जारी है। वाहनों की जप्ती के उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर निगरानी रखी जा रही है एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति एवं स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Continue Reading

कोरबा

आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का होली मिलन समारोह: दिखा खुशियों का रंग, उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त

Published

on

कोरबा। 15 मार्च को दोपहर आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने राजवाड़े भवन कुंआभट्ठा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में समाज से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित होकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और एकता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने आवश्यक चर्चा भी हुई और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। यहां उपस्थित समाज के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सांगठनिक एकता को बढ़ावा मिलता है और विचार साझा होते हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Continue Reading

कोरबा

शोभायात्रा में दिखी देशभर की संस्कृति की झलक

Published

on

कोरबा। शहर के हर वर्ग में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष का उत्साह रहा। पूरे शहर में भगवा ध्वज लहरा रहे थे, वहीं रंग-बिरंगी आकर्षक लाइट से सजे चौक-चौराहों के साथ सड़कों पर रोशनी बिखरी थी। गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा में देशभर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों की टीमों ने विविध रूप धारण कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया, तो शहर में जगह-जगह लगी आकर्षक व आधुनिक लाइट के बीच डीजे पर गूंज रहे भक्ति गीतों पर शहरवासी थिरकते रहे। युवतियों व महिलाओं के साथ युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लिए जय श्रीराम का जय घोष कर रही थी।

शोभायात्रा का आयोजन हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल, विहिप व सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में नगर में दो दिशाओं से किया गया। पहली शोभायात्रा सीतामढ़ी रामजानकी मंदिर से और दूसरी कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। दोनों ही शोभायात्रा टीपी नगर पर आकर समाप्त हुई। दोपहर 3 बजे निकलने वाली शोभायात्रा शाम 6 बजे के बाद निकलनी शुरू हुई। इसके पहले ही लोगों की भीड़ पूरे शहर में उमड़ रही थी। दोनों ही दिशाओं की शोभायात्रा में प्रदेश समेत, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, बंगाल, ओडिशा समेत 13 राज्यों के लोक कलाकारों की टीम शामिल रही।

शोभायात्रा में शामिल कलाकारों की जीवंत झांकियों का सीतामढ़ी से लेकर कोसाबाड़ी तक स्वागत किया गया। जगह-जगह युवाओं का उत्साह बढ़ाने सेवा स्टॉल लगाए गए थे। कहीं ठंडा पानी, तो कहीं शरबत, कहीं खाने का सामान बांटा जा रहा था। शोभायात्रा के दौरान झांकियों का विशेष प्रदर्शन सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर सहित अन्य जगह स्वागत हुआ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677