खेल
इंदौर में खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच:जनवरी 2026 में होगा सीरीज का तीसरा मुकाबला, बीसीसीआई ने वेन्यू किया फाइनल
इंदौर , एजेंसी।इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में 18 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के साथ भारत में होने वाली वनडे सीरीज का यह तीसरा मैच होगा।
शनिवार देर रात हुई बीसीसीआई एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में जनवरी 2026 में होने वाली सीरीज के वेन्यू फाइनल हो गए हैं।
मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार बीसीसीआई ने पिछले दिनों एमपीसीए पदाधिकारियों से मैच के आयोजन को लेकर बात की थी। एमपीसीए ने इंदौर में मैच देने के लिए बीसीसीआई का धन्यवाद किया है।
3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले साल जनवरी में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले सीरीज खेली जानी है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच अगले साल 8 व्हाइट बॉल मैचों के वेन्यू लिस्ट बीसीसीआई ने जारी कर दी हैं।
पहला वनडे मैच बड़ोदरा, दूसरा राजकोट और तीसरा इंदौर में खेला जाएगा। इसी तरह पहला टी20 नागपुर, दूसरा रायपुर, तीसरा गुवाहाटी, चौथा विजाग और पांचवां त्रिवेंद्रम में खेला जाएगा। बता दें कि टीम इंडिया अगले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
सीरीज भारत के बिजी कैलेंडर का हिस्सा है, जिसमें टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया में व्हाइट बॉल सीरीज और साउथ अफ्रीका से तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है।
खेल
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया:टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर आए, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि
अलीगढ़,एजेंसी। क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।
वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले आया गया। रिंकू टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर चेन्नई से अलीगढ़ अपने घर पहुंचे। पिता की अर्थी को कंधा दिया। अंतिम यात्रा के बाद शंकर विहार स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे सोनू ने पिता को मुखाग्नि दी।
इससे पहले, पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया का साथ छोड़कर नोएडा पहुंचे थे। उन्हें टी-20 विश्वकप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा था। 25 फरवरी को रिंकू चेन्नई लौट गए थे और टीम के साथ जुड़ गए थे।
हालांकि, 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मैच में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। वे सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे। क्रिकेटर विराट कोहली समेत तमाम क्रिकेटर्स और IPL टीमों ने रिंकू के पिता के निधन पर दुख जताया।
रिंकू की मंगेतर और मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने फोन पर दैनिक भास्कर से बात की। बताया- प्रिया कई दिनों से रिंकू के परिवार के साथ हैं। हम भी रात में गए थे। वापस आते वक्त रास्ते में निधन की सूचना मिली।

रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया।

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

रिंकू के बड़े भाई सोनू ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
रिंकू के पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे
क्रिकेटर रिंकू का बचपन काफी कठिनाई भरा रहा है। मां वीना देवी घर संभालती हैं। रिंकू 5 भाई और एक बहन में चौथे नंबर हैं। बड़े भाई सोनू, मुकुल और शीलू हैं। बहन नेहा और भाई जीतू, रिंकू से छोटे हैं। मूल रूप से बुलंदशहर के दान गढ़ के रहने वाले हैं।
KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था-
परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते। हम बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। मैच खेलने के लिए पैसे लगते थे। घरवालों से मांगो तो कहते कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए मना करते थे, मम्मी सपोर्ट करती थीं।
KKR और RCB ने दुख जताया, लिखा- कठिन समय में हम रिंकू के साथ
IPL की टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिंकू के पिता के निधन पर दुख जताया। ‘X’ पर पोस्ट किया- रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। इस कठिन समय में हम उनके साथ हैं।
राजीव शुक्ला बोले- कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं रिंकू के साथ

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने X पर लिखा- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं रिंकू और परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
कोरबा
स्व.मेहता की पत्रकारिता आज भी समाज के लिए उदाहरण: सांसद महंत
बालको, कलेक्टर11, अधिवक्ता11 और शिक्षा विभाग की टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा घंटाघर मैदान में आयोजित स्व. केशवलाल मेहता क्रिकेट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 में बतौर मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि प्रेस क्लब कोरबा द्वारा स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में 22वें वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इतने लंबे वर्षों तक कोई किसी को याद करे यह बहुत बड़ी बात है। वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मेहता की तरह बाबूजी स्वर्गीय बिसाहू दास महंत आज भी सबके दिलों में है। स्वर्गीय मेहता स्वतंत्र लेखनी के धनी थे। उनकी पत्रकारिता आज भी समाज के लिए उदाहरण है। उन्होंने समाज के लिए अच्छा किया है, इसलिए उन्हें आज भी याद किया जा रहा है। श्रीमती महंत ने कहा कि खेल में हारना जीतना तो लगा रहता है। खेल हमें एकता और प्रेम सिखाती है। खिलाड़ी सोचे कि अभी नहीं जीते तो अगली बार जीत जाएंगे। कभी खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए। जीवन में हर तरह की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़नी चाहिए।

श्रीमती महंत ने कहा कि स्व. केशवलाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता में रनरअप की ट्रॉफी बाबूजी स्व. बिसाहू दास महंत की स्मृति में प्रदान करने की घोषणा डॉ. महंत ने की है। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीता है वह अमर हो जाता है। ठीक इसी तरह की जिंदगी वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मेहता और हमारे बाबूजी ने जी है। प्रतियोगिता में पहला मुकाबला एनटीपीसी और बालको के बीच खेला गया। एनटीपीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट होकर 85 रन बनाए। बालको ने लक्ष्य का पीछा 7.1ओवर चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। बालको की टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीतकर से फाइनल में जगह बना ली। बालको के मंजय सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। दूसरा मुकाबला अधिवक्ता 11 और कमिश्नर 11 के बीच खेला गया। अधिवक्ता 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमिश्नर 11 की टीम 4 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। इस तरह अधिवक्ता 11 ने 13 रन से मुकाबला जीत कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।अधिवक्ता 11 के भोला सोनी मैन ऑफ द मैच रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश परसाई, कांग्रेस नेत्री उषा तिवारी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान सहित वरिष्ठ पत्रकार गेंद लाल शुक्ला, कमलेश यादव, विजय क्षेत्रपाल, नरेंद्र मेहता, सुरेंद्र गुप्ता मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से स्वर्गीय मेहता की पुत्री मुंबई निवासी इंदु सिंघवी, दामाद पंकज विशिष्ट भी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रेस क्लब पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, सहित पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सोमवार को होगी खिताबी भिड़ंत

स्वर्गीय केशवालाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का निर्णय हो चुका है। जिनके बीच आज शाम फाइनल में पहुंचने भिड़ंत होगी। पहले सेमीफाइनल मैच कलेक्टर 11 बनाम बालको 11 और दूसरा सेमीफाइनल शिक्षा विभाग बनाम अधिवक्ता 11 की टीम के बीच खेला जाएगा। सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
खेल
भारत ने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीता:फाइनल में बांग्लादेश को 46 रन से हराया, तेजल हसबनिस का नाबाद अर्धशतक
बैंकॉक,एजेंसी। इंडिया-ए ने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब जीत लिया है। टीम ने रविवार को बैंकॉक में खेले गए फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 46 रन से हराया।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.1 ओवर में 88 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत के लिए तेजल हसबनीस ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 34 बॉल पर नाबाद 51 रन बनाए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

तेजल हसबनीस ने 34 बॉल पर नाबाद 51 रन बनाए।
भारत लगातार दूसरी बार चैंपियन बना
भारत लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट जीता है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2023 में बांग्लादेश को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
इस टूर्नामेंट का पहला एडिशन हॉन्गकॉन्ग में खेला गया था। फाइनल में भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 127 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवर में सिर्फ 96 रन ही बना सकी।
राधा-हेजल के बीच 5वें विकेट के लिए 69 रन की पार्टनरशिप
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 44 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। वृंदा दिनेश 19, नंदीनी कश्यप और अनुष्का शर्मा 8-8, और मिनू मणी 0 पर आउट हो गईं।
4 विकेट गंवाकर संकट में फंसी भारतीय टीम को तेजल हसबनीस और कप्तान राधा यादव ने संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की।
टीम का स्कोर जब 113 रन था, उस समय राधा यादव के रूप में पांचवां विकेट गिरा। राधा ने 30 गेंदों पर 1 छक्का और 3 चौकों की मदद से 36 रन बनाए।
तेजल हसबनीस ने 34 गेंद पर 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 51 रन बनाकर आउट हुईं। इन दोनों की बदौलत भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए थे।
बांग्लादेश की तरफ से कप्तान फाहिमा खातून ने 4 विकेट लिए। फरजाना एसमिन और फातिमा जहान सोनिया को 1-1 विकेट मिला।
प्रेमा रावत ने 3 विकेट लिए
135 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 19.1 ओवर में 88 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की तरफ से विकेटकीपर शमिमा सुल्ताना ने 20, सरमिन सुल्ताना ने 18, और कप्तान फहिमा खातुन ने 14 रन बनाए।
टीम की 7 बल्लेबाज दहाई का भी आंकडा नहीं छू सकीं। भारत की तरफ से प्रेमा रावत ने 3, सोनिया मेंधिया और तनुजा कंवर ने 2-2, जबकि सायमा ठाकोर और मिनू मणी ने 1-1 विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंडिया-ए विमेंस: नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, तेजल हसबनिस, अनुश्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता माडिवाला (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, सोनिया मेंधिया, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर।
बांग्लादेश-ए विमेंस: इशमा तंजीम, शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), सरमिन सुल्ताना, फहीमा खातून (कप्तान), लता मंडल, फरजाना इस्मिन, शोरीफा खातून, सादिया अख्तर, फातिमा जहां सोनिया, संजिदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिसना।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
Uncategorized
इंदौर में खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच:जनवरी 2026 में होगा सीरीज का तीसरा मुकाबला, बीसीसीआई ने वेन्यू किया फाइनल
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
बाँकी मोगरा – वार्ड 15 के राशन सोसाइटी के संचालको द्वारा ग्राहकों से लगातार अभद्र व्यवहार, क्षेत्र वाशियो ने किया चक्का जाम….देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
पार्षद मधुसूदन दास के साथ कुदरी पारा कार्ड धारकों ने मुख्य मार्ग में किया चक्काजाम
बाँकी मोगरा:– नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 कुदरीपारा हेतु 02 नम्बर बस्ती में संचालित राशन सोसाइटी के संचालको द्वारा लगातार नागरिकों से दुर्व्यहार, बत्तीमीजी, उचित समय पर राशन नहीं देना और किसी के द्वारा आपत्ति करने पर दादागिरी करने की शिकायत लंबे समय से की जा रही थी जिससे ग्राहक परेशान और आक्रोशित थे।
बर्दाश्त से बाहर होने के बाद वार्ड के पार्षद मधुसूदन दास के साथ आज दिनांक 28 फरवरी को वार्ड के पार्षद मधुसूदन दास के नेतृत्व में एव ब्लॉक अध्यक्ष संजय आज़ाद पार्षद संदीप डहरिया के उपस्थिति में मुख्य मार्ग में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। लगभग 03 घंटे के लंबी जाम के बाद तहसीलदार, खाद्य अधिकारी एवं वर्तमान थाना प्रभारी के मौजूदगी में आक्रोशित ग्राहकों ने अपनी शिकायत उपस्थित अधिकारियों को दी साथ ही इस वार्ड के लिए अलग खाद्य सोसाइटी की मांग रखी।

• आंदोलन लगभग चार घंटे तक चला, जिसके कारण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
ज्ञात हो कि वार्ड 15 कुदरी पारा और वार्ड क्रमांक 02 का राशन दुकान वार्ड क्रमांक 02 के 2 नंबर में संचालित होती है, राशन दुकान का संचालन पिछले 20 वर्षों से गंगा स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। दुकान संचालिका शैल बाई राठौर ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि खाद्य आपूर्ति में अनियमितता एवं वितरण व्यवस्था की खामी के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।

मौके पर उपस्थित खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने वार्ड पार्षद मधुसूदन दास, संचालिका शैल बाई राठौर एवं आम नागरिकों की उपस्थिति में सभी पक्षों की बातें सुनीं। अधिकारियों द्वारा समयबद्ध वितरण एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही आश्वासन दिया गया कि भविष्य में सतत निरीक्षण किया जाएगा और सभी राशन कार्ड धारियों को बिना किसी भेदभाव के खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रशासनिक आश्वासन के बाद वार्डवासियों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
रॉयल स्टार क्रिकेट कप प्रतियोगिता कोरबा, रोमांचक मुकाबला के साथ समापन, GCC टीम बनी विजेता…देखे पूरी खबर
21/02/26
संवाददाता साबीर अंसारी
कोरबा :– रॉयल स्टार क्रिकेट कप प्रतियोगिता 2026 का हुआ सफ़ल समापन फाइनल मुकाबले में GCC की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में GCC ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के कप्तान ओम पटेल ने पहले ही ओवर में लायन 11 के दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया।
• 32 टिम ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।
• GCC टीम और लायन इलेवन टिम के बीच हुआ घमासान मुकाबला।
निर्धारित 10 ओवरों में लायन 11 की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। लायन 11 की ओर से तरुण पंडित ने 15 गेंदों में 34 रनों की तेज पारी खेली। वहीं GCC के कप्तान ओम पटेल ने अपने 2 ओवर के स्पेल में मात्र 8 रन देकर 4 विकेट झटके और मैच में निर्णायक भूमिका निभाई।

88 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए GCC की टीम ने 8.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाकर फाइनल मुकाबला जीत लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
ट्रॉफी वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी उपस्थित रहे। उनके साथ नगर पालिक निगम कोरबा के पूर्व महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद जी, पूर्वांचल सर्व समाज के अध्यक्ष श्री ठाकुर अवधेश सिंह जी तथा प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री विकास सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों की उपस्थिति में ट्रॉफी वितरण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री जयसिंह अग्रवाल जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके साथ ही वुशु मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक श्री सियाराम बंजारे ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही समिति के सहयोग की दृष्टि से ट्रॉफी का VYAY-वहन भी उनके द्वारा किया गया।
टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब GCC के ऑलराउंडर बजरंग यादव को प्रदान किया गया, जबकि फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच रहे GCC के कप्तान ओम पटेल।

उक्त आयोजन का सफल संचालन रॉयल स्टार क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अरमान हसन के नेतृत्व में किया गया। आयोजन समिति के सम्माननीय सदस्यों में उपाध्यक्ष अनिल यादव, कार्यकारिणी प्रमुख अजय साहू, कोषाध्यक्ष हरदीप सिंह के साथ ही आशीष गुप्ता, शत्रुघ्न साव, शिव बरेठ, गोलू, हरीश, हेमू एवं चंदू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
रॉयल स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का उत्कृष्ट उदाहरण रही।
Uncategorized
स्व. अक्षत अग्रवाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच समापन, बालकों टिम ने हासिल की जीत…देखे पूरी
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा :– क्षेत्र के बांकी 2 नंबर खेल मैदान में स्व अक्षत अग्रवाल की स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता द्वितीय वर्ष का फाइनल मैच का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
कल दिनांक 18 फरवरी को फाइनल मैच बालकों ईगल और मुन्ना फर्नीचर इलेवन टिम के बीच संपन्न हुई, मुकाबला काफी रोमांचक रहा और खेल प्रेमियों और दर्शकों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मुकाबला का आनंद लिया।
विजेता टीम के धुरंधर बल्लेबाजो ने अपना आकर्षक बल्लेबाजी दिखा कर लोगों का दिल जीत लिया और बिट्टू रंगीला के आकर्षक एम्पायरिंग ने प्रतियोगिता के अंत तक खेलप्रेमियों और दर्शकों को बंधे रखा।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल उपस्थित रहें, विशिष्ट अतिथि कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पूर्व पार्षद शैल राठौर, अजय प्रसाद, कार्यक्रम के अध्यक्ष रविंदर अग्रवाल, अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 02 की पार्षद राजकुमारी गोस्वामी, वार्ड क्रमांक 01 की पार्षद इन्द्रदीप कंवर, परमानंद सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, पार्षद निक्कू कुकरेजा, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस संजय आजाद, मनीराम देवांगन, सुनील पांडे, पवन गुप्ता मंच पर विराजमान रहे।

विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 41000/– एवं ट्रॉफी, समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल की ओर से प्रदान की गई, द्वितीय पुरस्कार 21000/– एवं ट्रॉफी, समाजसेवी अजय प्रसाद की ओर से और प्लेयर ऑफ द सीरीज 5100/– एवं ट्रॉफी समाजसेवी गोवर्धन कंवर बाकी 2 नंबर की ओर से प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के आयोजक मंडली आरती दास, गोवर्धन कंवर, कृष्ण दास, बजरंग दास, चंटू महंत, तुलसी दास, मनोज मिश्रा, मनीष शर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा, अभी अग्रवाल, ललित यादव, साजिद खान, संजय कर्ष, अंतराम साहू ने अपनी उपस्थिति के साथ साथ अपना भरपूर सहयोग के साथ स्व. अक्षत अग्रवाल स्मृति क्रिकेट रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाया।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट

Leave a Reply