छत्तीसगढ़
वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत का मिला संकेत:जंगल से 11 लाख रुपए के सागौन पेड़ तस्करों ने काटे, डिप्टी रेंजर और दो फारेस्ट गार्ड सस्पेंड
बिलासपुर ,एजेंसी। बिलासपुर वन मंडल के सोंठी सर्किल में विगत 6 महीनों में सागौन के 50 से 60 साल पुराने 40 पेड़ों का काटकर तस्कर ले गए। 11 लाख रुपए की अनुमानित लागत वाले पेड़ों की कटाई का पता जंगल विभाग के सर्किल प्रभारी और मैदानी अमले को नहीं चला। विभागीय अफसरों ने जांच में प्रथम दृष्टया मामले में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही और मिलीभगत का संकेत मिलने के बाद सर्किल प्रभारी डिप्टी रेंजर और दो फारेस्ट गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है।
पिछले सप्ताह सोंठी सर्किल के बिटकुला में वन विभाग ने लगभग 2 लाख रुपए की सागौन की लकड़ी जंगल से बरामद कर उसे जब्त किया। तस्करों ने उसे काटकर रखा था। इस मामले में अफसरों को संदेह हुआ। इससे पहले भी सीपत क्षेत्र के जंगल से लकड़ी कटाई की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
जैसे ही लकड़ी पकड़ी गई बिलासपुर के एसडीओ अभिनव कुमार, रेंजर पल्लव नायक व आसपास के सभी सर्किल प्रभारियों को लेकर सोंठी सर्किल पहुंचे वहां पर सोंठी सर्किल प्रभारी हफीज खान व मैदानी अमले के साथ बिटकुला में वहां पहुंचे जहां पर लगभग 50 साल पुराने 5 पेड़ों को काटे जाने की जानकारी दी गई थी। वन अफसरों को पूरा मामला संदेहास्पद लगा। इसके बाद उन्होंने बिटकुला बीट में और दूर तक नाले के किनारे जांच की तो उन्हें और भी लकड़ियां मिली।
पेड़ों के बचे हुए ठूंठ मिले। इसके बाद उन्होंने जांच में तेजी लायी और अन्य सर्किल के प्रभारियों को इस काम में लगाया। सभी लोग पूरे जंगल में फैल गए और बड़ी संख्या में काटे गए पेड़ों के ठूंठ को खोज निकाला। जितने पेड़ काटे गए थे वे सभी मशीन वाले आरे से काटे गए थे। पेड़ों के ठूंठ ढाई से तीन फीट तक ऊंचाई के भी मिले।
संपूर्ण मामले की जांच करने के बाद एसडीओ अभिनव कुमार ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएफओ बिलासपुर सत्यदेव शर्मा को सौंपी उन्होंने कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट सीसीएफ बिलासपुर को भेज दिया। डीएफओ बिलासपुर ने सोंठी के बीट गार्ड बहोरनलाल साहू और बिटकुला के बीट गार्ड चंद्रहास तिवारी को सस्पेंड कर दिया।
सर्किल प्रभारी डिप्टी रेंजर पर कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट सीसीएफ बिलासपुर प्रभात मिश्रा के पास भेजा। जांच रिपोर्ट के आधार पर सीसीएफ प्रभात मिश्रा ने सोंठी सर्किल के इंचार्ज डिप्टी रेंजर हफीज खान को सस्पेंड कर धरमजयगढ़ वन मंडल में अटैच कर दिया है। निलंबन के दौरान वहीं मुख्यालय होगा।
60 साल से ज्यादा पुराने थे 40 पेड़ सोंठी सर्किल के सोंठी और बिटकुला बीट में काटे गए पेड़ों की संख्या 40 हैं। ये सभी सागौन के पेड़ 60 से 70 साल पुराने हैं एक अनुमान के मुताबिक इन पेड़ों की जितनी गोलाई है उसके मुताबिक इसकी कीमत 11 लाख रुपए से अधिक है। इनमें से बिटकुला बीट में 17 और सोंठी बीट में 23 पेड़ों की कटाई की गई है। इनमें से बिटकुला में तो पेड़ों के काटे गए गोले मिले हैं वहां पर ठूंठ नहीं मिला। ठूंठ सोंठी के जंगल में मिले है।
जांच के बाद होगी रिकव्हरी
इस मामले में डिप्टी रेंजर सहित दोनों बीट गार्ड के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी। जांच के बाद जो भी निष्कर्ष निकलेगा उसके मुताबिक तीनों से राशि की रिकव्हरी की जाएगी। फिलहाल उड़नदस्ता की टीम को जंगल की सर्चिंग में लगाया गया है। कहीं और से तो कटाई नहीं की गई है।
जांच के मुताबिक किया गया सस्पेंड सोंठी के जंगल में बड़ी संख्या में सागौन के वर्षों पुराने पेड़ों को काटे जाने की पुष्टि हुई। इससे साफ जाहिर है कि सर्किल प्रभारी सहित मैदानी अमले के कर्मचारियों ने लापरवाही बरती है। इसलिए सर्किल प्रभारी और दोनों बीट गार्ड को सस्पेंड किया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच चलेगी। सत्यदेव शर्मा, डीएफओ बिलासपुर
कोरबा
धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार
दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।
जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री
दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की
बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।
वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी
इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
