Connect with us

कोरबा

इंदिरा गांधी को दृढ़ निश्चय, साहसपूर्ण पहल और देशहित में सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान के लिए सदैव याद किया जाएगा – जयसिंह अग्रवाल

Published

on

इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में आयोजित की जयंती कार्यक्रम
कोरबा। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में आयोजित की गई। जहां सबसे पहले प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इंदिरा गांधी अमर रहे के नारे लगाए गए, तत्पश्चात स्व. इंदिरा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी के दृढ़ निश्चय, साहसपूर्ण पहल और देशहित में सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उनके द्वारा प्रारम्भ किया गया 20 सूत्रीय कार्यक्रम का मुख्य ध्येय गरीब वर्ग के लोगों के जीवन स्तर में सुधार अत्यंत जनहितकारी पहल साबित हुआ । श्री अग्रवाल ने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी न केवल भारतीय राजनाति पर ही नहीं बल्कि विश्व भर में अपना प्रभाव छोड़ गई और इसीलिए उन्हें आयरन लेडी के रूप में पहचान मिली थी। श्रीमती इंदिरा गांधी अपनी प्रतिभा, दृढ़ता, साहस के लिए हमेशा जानी जाती रहेगी ।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष यादव ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी द्वारा देश की सर्वांगीण उन्नति, विकास, खुशहाली और देश की एकता एवं अखण्डता बनाये रखने के लिए उन आदर्शों की रक्षा के लिए तथा दुनिया में भारत को गौरवपूर्ण स्थान दिलाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दी। इन्ही आदर्शों पर हमारे गणतंत्र की एकता एवं अखण्डता टिकी हुई है।
पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि विश्व भर में लौह महिला कहलाई जाने वाली, दृढ निश्चय, साहस व अद्भुत क्षमता वाली, भारत की प्रथम व एक मात्र महिला प्रधानमंत्री, श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन, अपनी प्रतिभा व राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्वराजनीति के इतिहास में इंदिरा गांधी का नाम सदैव याद रखा जाएगा।
पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इंदिरा गांधी बीसवीं सदी के महानतम नेताओं में से थी उन्होंने संकटपूर्ण स्थितियों में देश का सफल नेतृत्व करके साहसी कदम उठाये। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के योगदान को उद्बोधन के माध्यम से बता पाना संभव नहीं है।


नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने श्रीमती इंदिरा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी का प्रधान मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण ऐतिहासिक योगदान बैंकों का राष्ट्रीयकरण, भूमिहीन किसानों को भूमि वितरण, सस्ते दर पर राशन प्रदान करने की योजना कोयला उद्योग और बीमा कारोबार का राष्ट्रीयकरण, ग्रामीण बैंको की स्थापना, किसानों और कुटीर उ़द्योंगो को कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराना रहा है ।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी 16 वर्षों तक प्रधान मंत्री के रूप में अनवरत देश की उन्नति, समृद्धि और लोगों की भलाई के लिए नई – नई योजनाएं बनाती रही और उसे लागू करती रही ।
प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह, बी एन सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, सेवादल प्रमुख प्रदीप पुरायणे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान, पार्षद एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, पार्षद रवि चंदेल, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, पालुराम साहू, अविनाश बंजारे, जवाहर निर्मलकर, एफ डी मानिकपुरी, महेन्द्र थवाईत आदि ने भी स्व. इंदिरा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया ।
इस मौके पर ए डी जोशी, रमेश वर्मा, संगीता श्रीवास, पंचराम निराला, विकास पाल, यशवंत चौहान, रवि टोप्पो, संजय अग्रवाल, एहसान कुरैशी, सुशील नेताम, गोपाल यादव सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677