कोरबा
जिले के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी, आश्रम छात्रावासों में गैस सिलेंडर से भोजन बनाने हेतु तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश
Published
1 year agoon
By
Divya Akashजाति प्रमाण पत्र से छूटे विद्यार्थियों को लाभान्वित करने आगामी ग्राम सभा में आवेदनों का कराएं अनुमोदनः कलेक्टर वसंत
पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी लोगों को आधार, आयुष्मान कार्ड व वन अधिकार पट्टा से लाभांवित करने हेतु किया निर्देशित
आयुष्मान पखवाड़ा अंतर्गत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर छूटे लोगों का बनाया जाए आयुष्मान कार्ड
पंचायतो के अपूर्ण निर्माण कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण कराने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक
कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने जिले में स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं जनहितकारी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित विभागों से कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आगामी माह से जिले के सभी प्राथमिक व माध्यमिक शाला, आंगनबाड़ी, आश्रम-छात्रावासों में भोजन बनाने के लिए गैस सिलेंडर की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इससे जिले के 2000 से ज्यादा स्कूल, 2500 से ज्यादा आंगनबाड़ी, 200 से अधिक आश्रम छात्रावास लाभान्वित होंगे। इन संस्थाओं में जलावन हेतु गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही रिफलिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि आगामी माह से सभी संस्थाओं में गैस सिलेंडर से भोजन बनाना सुनिश्चित किया जाए। इस हेतु सम्बंधित विभाग प्रमुखों को आवश्यक सभी तैयारियां पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने दस्तावेज के अभाव में जाति प्रमाण पत्र से वंचित शेष विद्यार्थियों का आगामी 02 अक्टूबर को जिले में होने वाले ग्राम सभा मे आवश्यक दस्तावेज की पूर्ति कराकर अनुमोदन कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभा से अनुमोदन हुए आवेदनों का शीघ्रता से प्रमाण पत्र बनाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत पीवीटीजी समुदायों के वंचित लोगों को शत प्रतिशत आधार व आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम सभा से अनुमोदन कराकर इन समुदाय के पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टा से भी लाभांवित करने के लिए कहा। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में 30 सितम्बर तक चलने वाले आयुष्मान पखवाड़े अंतर्गत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में अभियान चलाकर छूटे हुए लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। इस दौरान आधार अपडेशन का कार्य भी पूर्ण किया जाए। उन्होंने लक्ष्य पूर्ति हेतु सम्बंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को ओपीडी समय पर केंद्र में उपस्थित रहकर आमजनो को स्वास्थ्य लाभ पहुचाने के निर्देश दिए। साथ ही ओपीडी समय में किसी प्रकार की बैठक आयोजित नही करने हेतु स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत स्कूलों में किए गए मरम्मत कार्यो का गुणवत्ता रिपोर्ट देने के लिए बनाई गई समिति को शीघ्रता से जांच पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने एसडीएम द्वारा सरपंचों से अप्रारम्भ व अपूर्ण शासकीय कार्यो की राशि की वसूली में भी प्रगति लाने के लिए कहा।
कलेक्टर ने बैठक में हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सोलर हाईमास्ट लाइट, हॉस्टल में सोलर प्लांट लगाने, विद्युत विहीन गांवों में विद्युत आपूर्ति, पहुँच विहीन स्कूल, छात्रावासों तक पहुँच मार्ग निर्माण, कॉलेज, हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में वाहन स्टैंड, पंचायतों में बाजार शेड का निर्माण के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को पंचायतो में चल रहे निर्माण कार्यो का सचिवों से नियमित रूप से समीक्षा करने एवं अपूर्ण कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने राखड़ परिवहन में लगे वाहनों से निर्देशों का पालन कराने एवं अवैध डंपिंग पर गम्भीरता से कार्यवाही करने की बात कही। साथ ही सभी विभागों को स्क्रैप वाहनों के निस्तारण हेतु प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए कहा। अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने एवं निलंबित कर्मचारियों की विभागीय जांच भी शीघ्रता से पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर ने भू-अर्जन से संबंधित विभागों के रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागवार टीएल के लंबित प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी के आवेदनों , पीएम जनदर्शन सीएम जनदर्शन के शिकायतों, राजस्व न्यायालयों, नगरीय निकायों के अंतर्गत प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी कोरबा अरविंद पीएम, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, समस्त एसडीएम, जनपद सीईओ सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित थे।
You may like
कोरबा
कोरबा में कोयला उद्योग की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:श्रमिक नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी खदान बंद कराने पहुंचे, कहा-भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध
Published
14 minutes agoon
February 12, 2026By
Divya Akashकोरबा। कोरबा में कोयला उद्योग की राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन मिला। केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल में श्रमिक नेताओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी दीपका, कुसमुंडा और मानिकपुर खदानों को बंद कराने पहुंचे।
कोरबा जिला कांग्रेस के प्रमुख हरीश परसाई, वरिष्ठ कांग्रेसी तनवीर अहमद, विशाल शुक्ला और रामू कंवर सहित अन्य कांग्रेस नेता दीपका खदान पहुंचे। उन्होंने मजदूरों के साथ मिलकर अपनी आवाज बुलंद की और हड़ताल को समर्थन दिया।
कांग्रेस नेता हरीश परसाई ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर वे इस हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की नीतियों और रीति का विरोध कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

कर्मचारियों ने किया सहयोग
तनवीर अहमद ने बताया कि सुबह से ही सभी श्रमिक नेताओं और कर्मचारियों का इस हड़ताल को व्यापक समर्थन मिल रहा है। कुसमुंडा और मानिकपुर खदानों में भी श्रमिक नेताओं ने पहली पाली के कर्मचारियों से हड़ताल का समर्थन करने का आग्रह किया, जिस पर कर्मचारियों ने सहयोग किया।
कांग्रेस और श्रमिक नेताओं ने इस हड़ताल को सफल बताया है, जिसमें सभी का सहयोग मिला। इस एक दिवसीय हड़ताल से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) को नुकसान होने की संभावना है।

कोरबा
सूअर के फंदे में फंसा तेंदुआ:वन विभाग ने किया उपचार, इलाज के बाद जंगल में छोड़ गया, शिकारी भेजा गया जेल
Published
17 minutes agoon
February 12, 2026By
Divya Akashकोरबा। कोरबा जिले के लाफा जंगल में सूअर पकड़ने के लिए लगाए गए तार के फंदे में एक तेंदुआ फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने रात में ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
तेंदुए को फंदे से सुरक्षित निकालना मुश्किल था, इसलिए वन विभाग ने उसे ट्रेंकुलाइजेशन की अनुमति मांगी। रायपुर से अनुमति मिलने के बाद कुमार निशांत, डॉ. चंदन और कानन पेंडारी, बिलासपुर की रेस्क्यू टीम मंगलवार रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंची।
तीन घंटे बाद तेंदुए को फंदे से बाहर निकाला
फंदे में फंसे तेंदुए को छटपटाते देख उसे पहले ट्रेंकुलाइज कर बेहोश करने का निर्णय लिया गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को फंदे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसके पेट और पिछले हिस्से में चोटें थीं, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया।

वन विभाग ने किया रेस्क्यू
रेस्क्यू टीम तेंदुए को अपने वाहन में कानन पेंडारी, बिलासपुर ले गई। वहां स्वास्थ्य में सुधार और एंटी-स्नेयर वॉक और निगरानी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार शाम छह बजे उसे उसी क्षेत्र में वापस छोड़ दिया गया। रात भर निगरानी में उसकी स्थिति सामान्य बनी रही।
रेस्क्यू टीम तेंदुए को इलाज के लिए अपने वाहन से कानन पेंडारी, बिलासपुर ले गई। वहां इलाज और निगरानी के बाद जब उसकी हालत ठीक हो गई, तो बुधवार शाम करीब छह बजे उसे उसी जंगल में छोड़ दिया गया। रात भर उस पर नजर रखी गई और उसकी स्थिति सामान्य रही।
टीम ने शिकारी को तार, फंदे के साथ पकड़ा
इस बीच, अचानकमार टाइगर रिजर्व से आई डॉग स्क्वाड टीम ने जांच के दौरान नगोई भाठा निवासी विजय कुमार गोड़ (37) को पकड़ा। उसकी तलाशी में शिकार में इस्तेमाल किए गए तार, फंदे और अन्य सामग्री बरामद हुई।
आरोपी विजय कुमार गोड़ ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने सूअर का मांस खाने की लालसा में फंदा लगाया था, लेकिन उसमें तेंदुआ फंस गया। वन विभाग ने उसके खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 9, 51 और 52 के तहत मामला दर्ज किया है।
उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पाली के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर उप जेल कटघोरा भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि पाली वन परिक्षेत्र में तेंदुए के अलावा बाघों के विचरण की सूचनाएं भी वन विभाग को मिलती रही हैं।

कोरबा
कोरबा में पावर प्लांट विस्तार का विरोध:ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की, पूर्व मंत्री से भी हस्तक्षेप की मांग
Published
24 minutes agoon
February 12, 2026By
Divya Akashकोरबा। कोरबा जिले में निजी पावर प्लांट के 1600 मेगावाट विस्तार को लेकर विरोध शुरू हो गया है। प्रभावित ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि संयंत्र प्रबंधन ने पहले किए गए रोजगार और पुनर्वास संबंधी वादों को अब तक पूरा नहीं किया है।
ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को पत्र लिखकर बताया कि लैंको संयंत्र (वर्तमान में निजी पावर प्लांट के नाम से संचालित है) की स्थापना वर्ष 2005-06 में हुई थी। उस समय भूमि अधिग्रहण और जनसुनवाई के दौरान कंपनी ने प्रत्येक भूमि प्रभावित परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, शिक्षा सुविधा देने का आश्वासन दिया था।
2012-13 के विस्तार में भी मिले थे आश्वासन
ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2012-13 में तीसरी और चौथी इकाई के विस्तार के समय भी यही आश्वासन दोहराए गए थे। उनका आरोप है कि उन वादों का भी पालन नहीं किया गया, जबकि तीसरी और चौथी इकाई का निर्माण कार्य लगातार आगे बढ़ता रहा। अब प्लांट में 1600 मेगावाट क्षमता की पांचवीं और छठवीं इकाई के विस्तार की तैयारी की जा रही है।
9 गांवों के 750 मकान प्रभावित होने की आशंका

ग्रामीण पूरन सिंह कश्यप ने बताया कि नए विस्तार से ग्राम सरगबुंदिया, अमलीभांठा, पहंदा, ढनढनी, संडेल, बरीडीह, खोड्डल, दर्राभाठा, पताढ़ी के लगभग 750 मकान प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि करीब चार हजार की आबादी सीधे तौर पर विस्थापन की स्थिति में आ जाएगी।
ग्रामीणों ने जताया फिर से ठगे जाने का डर
ग्रामीण अश्वनी कुमार तंवर ने कहा कि यदि फिर से भूमि अधिग्रहण किया जाता है और फिर से नए वादे किए जाते हैं, तो ग्रामीणों को एक बार फिर ठगे जाने का डर है।
ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जब तक पूर्व में किए गए रोजगार और पुनर्वास संबंधी वादों की लिखित और वास्तविक पूर्ति नहीं होती, तब तक किसी नए अधिग्रहण का समर्थन नहीं किया जाएगा।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से हस्तक्षेप की मांग
सरगबुंदिया जनपद सदस्य रीना सिदार ने बताया कि ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि के रूप में जनहित के मुद्दे पर सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया है।
कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को दी शिकायत
गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शिकायत दर्ज कराई और विस्तार योजना पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पुराने वादों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक किसी नए विस्तार को स्वीकार नहीं किया जाएगा।


आदिवासी-समाज की रैली में ‘हमारी आवाज हिड़मा’ गाने पर डांस:जगदलपुर पुलिस की मौजूदगी में नाचे लोग, अध्यक्ष बोले- यूट्यूब पर ऑटो प्ले हुआ
छत्तीसगढ़ में कोल कारोबारियों के ठिकानों पर IT रेड:बिलासपुर में फिल ग्रुप के घर-ऑफिस में दबिश, जांजगीर-चांपा में तिरुपति मिनरल्स के ऑफिस में छापा
कोरबा में कोयला उद्योग की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:श्रमिक नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी खदान बंद कराने पहुंचे, कहा-भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई