कोरबा
ग्राम पंचायत कोरबी एवं झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश
सीईओ जिला पंचायत ने किया निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य निश्चित समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी भवन निर्माण, महतारी सदन, पीडीएस दुकान, मध्यान्ह भोजन तथा अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का सूक्ष्म परीक्षण किया।

ग्राम पंचायत कोरबी एवं झिनपुरी में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन पाए जाने पर सीईओ श्री नाग ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एसडीओ आरईएस, संबंधित उप अभियंता, ग्राम सचिव एवं सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
सीईओ श्री नाग ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता अनिवार्य है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मापदंड, स्वीकृत डिजाइन एवं प्राक्कलन के अनुरूप ही किए जाएं तथा 31 मार्च 2026 तक आंगनबाड़ी भवनों को बाला मॉडल के अनुसार पूर्ण किया जाए।

ग्राम पंचायत कोरबी में महतारी सदन निर्माण कार्य में भी गुणवत्ता की कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत तानाखार में आंगनबाड़ी निर्माण स्थल पर उप अभियंता के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
सीईओ ने ग्राम पंचायत तानाखार, गुरसिया, बंजारी, परला, केंदई, मोरगा, कोरबी एवं झिनपुरी का दौरा कर डीएमएफ एवं अभिसरण मद से के तहत आंगनबाड़ी निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर संबंधित उप अभियंता, निर्माण एजेंसी, सरपंच एवं सचिव के विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत तानाखार में संचालित शासकीय स्कूल का भी निरीक्षण किया गया, जहां मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया गया। ग्राम पंचायत केंदई में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा की गई तथा प्रतिमाह समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने हेतु फूड ऑफिसर एवं फूड इंस्पेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता आरईएस अशोक जोगी, जनपद पंचायत सीईओ जयप्रकाश डडसेना, एसडीओ आरईएस, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, उप अभियंता/तकनीकी सहायक तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

कोरबा
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के ठेकेदारों की कांट्रेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निविदा प्रक्रिया और अधिकारियों की मनमानी पर गंभीर चिंता जताई
कोरबा। प्रदेश सहित देश के कई राज्यों को रौशन करने के लिए विख्यात कोरबा जिले में स्थित राज्य विद्युत कंपनी की नई कार्यप्रणाली पर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

सर्वाधिक रोजगार प्रदान करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के एचटीपीपी,कोरबा पूर्व,डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी बाजपेई ताप विद्युत संयंत्र मड़वा में कार्यरत ठेकेदारों के मध्य अब खुद के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता आन पड़ी है।

दरअसल एचटीपीपी,कोरबा पूर्व, डीएसपीएम, और मड़वा संयंत्र के संगठित कांट्रेक्टर एसोसिएशन द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में कॉन्ट्रैक्टर एशोसिऐसन के अध्यक्ष धनंजय सिंह समेत एसोशिएशन के पदाधिकारी पत्रकारों से रूबरू हुए इस दौरान वर्तमान में ठेकेदारों की समस्या को सामने रखते हुए कहा कि राज्य विद्युत कंपनी द्वारा अब बड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 5 से 10 करोड़ की बड़ी-बड़ी निविदा जारी की जा रही है।जिसका सीधा असर स्थानीय ठेकेदारों को और उनके यहां कार्यरत लगभग 5000 ठेका श्रमिकों पर पड़ेगा।

वही बड़ी कंपनियां अपने साथ बाहरी मजदूरों लेकर आएंगे जिससे स्थानीय श्रमिकों के साथ छलावा होना संभव है ।ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब कोरबा जिला जो सबसे अधिक रोजगार देता था वहां से सर्वाधिक पलायन का रिकॉर्ड भी बन जाए।
हालांकि उद्योग मंत्री द्वारा इस समस्या के निदान को लेकर ठेकेदारों को आश्वस्त किया है।लेकिन विद्युत कंपनी के जवाबदार अधिकारी फिलहाल इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।

कोरबा
NH पर टैंकर-ट्रेलर में भिड़ंत, पर्यटन मंत्री का काफिला फंसा:कोरबा में ड्राइवर-केबिन में फंसा, 3 घंटे तक लगा रहा जाम, पुलिस ने किया रेस्क्यू
कोरबा। कोरबा में शनिवार देर रात एनएच 130 पर एक डीजल टैंकर और ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक चालक केबिन में फंस गया। इस घटना के कारण अंबिकापुर-कटघोरा मार्ग लगभग तीन घंटे तक बाधित रहा, जिसमें पर्यटन मंत्री का काफिला भी फंसा रहा।

यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली स्थित लालघाट के पास हुआ। जानकारी के अनुसार डीजल टैंकर अंबिकापुर की ओर से आ रहा था, जबकि ट्रेलर कटघोरा की दिशा में जा रहा था। लालघाट के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।

टैंकर चालक केबिन में फंसा
टैंकर चालक काफी देर तक अपने केबिन में फंसा रहा। कटघोरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और फंसे हुए चालक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे के कारण एनएच 130 पर अंबिकापुर-कटघोरा मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया।
गाड़ियों की लगी लंबी कतार
सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों, चार पहिया वाहनों और अन्य गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लगभग तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। इसी जाम में पर्यटन मंत्री का काफिला भी फंसा रहा, जिसे बाद में पुलिस ने वैकल्पिक व्यवस्था कर निकाला।
टैंकर और ट्रेलर को सड़क से हटाया गया
यातायात बहाल करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी, खासकर टैंकर में डीजल भरा होने के कारण आग लगने का खतरा बना हुआ था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराया। काफी मशक्कत के बाद बड़ी क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त टैंकर और ट्रेलर को सड़क से हटाया गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने घायल दोनों चालकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
कटघोरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने एनएच 130 के इस हिस्से में लगातार होने वाले हादसों पर चिंता व्यक्त की है, जिसका कारण रात में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क पर रोशनी की कमी बताई जा रही है।

कोरबा
पुलिस ने 98 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार:’सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत कार्रवाई, लंबे समय से थे फरार
कोरबा। कोरबा पुलिस ने ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में दो दिनों के भीतर कुल 98 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 21 स्थायी वारंटी और 77 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जिले के तीनों अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारियों और सभी थाना-चौकी प्रभारियों को फरार वारंटियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया था। अभियान के पहले दिन पुलिस ने सघन दबिश देकर 04 स्थायी वारंटी और 29 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा। अगले दिन कार्रवाई को और तेज करते हुए 17 स्थायी वारंटी और 48 गिरफ्तारी वारंटियों को तामील किया गया।

98 वारंटियों की गिरफ्तारी, लंबे समय से थे फरार
इस प्रकार दो दिनों में कुल 21 स्थायी वारंटी और 77 गिरफ्तारी वारंटियों सहित 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपी न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे।पुलिस ने इन पर लगातार निगरानी रखी और योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर इन्हें गिरफ्तार किया।
न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजे गए आरोपी
सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कोरबा पुलिस ने नागरिकों से जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध या अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें।

अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील
सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
