Connect with us

देश

इस IPO के निवेशकों को होगा बड़ा मुनाफा, लिस्टिंग के पहले दिन ही मिल सकता है 48% का Profit

Published

on

मुबंई, एजेंसी। भारतीय शेयर बाजार में हालिया उतार-चढ़ाव के बावजूद, एक आईपीओ निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। गणेश इंफ्रावर्ल्ड लिमिटेड आईपीओ (Ganesh Infraworld IPO) ने ग्रे मार्केट में मजबूत प्रदर्शन करते हुए उम्मीदें बढ़ा दी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इसे अलॉट होने वाले निवेशकों को लिस्टिंग के पहले ही दिन लगभग 48% तक का लाभ हो सकता है। 29 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले इस आईपीओ में आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 दिसंबर, 2024 है।

पहले ही दिन 1.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

गणेश इंफ्रावर्ल्ड लिमिटेड आईपीओ (Ganesh Infraworld IPO) को पहले ही दिन 1.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल कैटेगरी में जहां 2.43 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, एनआईआई कैटेगरी में 1.24 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। आपको बता दें, आईपीओ पूरी तरह से 1.18 करोड़ शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है। इनका मूल्य 98.6 करोड़ रुपए है।

कितना है जीएमपी

गणेश इंफ्रावर्ल्ड लिमिटेड आईपीओ की लेटेस्ट जीएमपी की बात करें तो आज यानी 2 दिसंबर 11.54 AM तक ये 40 रुपए था यानी हर एक शेयर पर लगभग 48.19 फीसदी की बढ़तोरी। अगर इसी जीएमपी पर गणेश इंफ्रावर्ल्ड लिमिटेड के शेयरों की लिस्टिंग होती है तो हर शेयर पर निवेशकों को लगभग 40 रुपए का मुनाफा होगा। आपको बता दें, कंपनी ने प्राइस बैंड 78-83 रुपए प्रति शेयर रखा है।

क्या करती है कंपनी

आपको बता दें, गणेश इंफ्रावर्ल्ड लिमिटेड भारत में इंडस्ट्रीयल कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स, रेजिडेंशियल और कमर्शियल बिल्डिंग, पावर प्रोजेक्ट्स, रोड कंस्ट्रक्शन, रेलरोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट्स के लिए कंस्ट्रक्शन और संबंधित सेवाएं प्रदान करती है। वित्त वर्ष 24 में कंपनी का रेवेन्यू 51.26 करोड़ रुपए और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 3.98 करोड़ रुपए था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

PM Modi ने कोलकाता के रेड रोड से किया 12वें International Yoga Day का नेतृत्व, हजारों लोग हुए शामिल

Published

on

कोलकाता, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के रेड रोड से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया जहां हजारों लोगों ने उनके साथ सुबह योगाभ्यास किया। मोदी ने ‘सामान्य योग प्रोटोकॉल’ सत्र में हिस्सा लेते हुए इस प्रतिष्ठित स्थल पर हजारों लोगों के साथ योगासन किए। 

PunjabKesari

इस स्थल के एक ओर भारतीय सेना की पूर्वी कमान का मुख्यालय और दूसरी ओर विशाल मैदान है।

इस वर्ष योग दिवस की थीम बढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग है जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण, भावनात्मक दृढ़ता और वृद्धावस्था में सक्रियता को बढ़ावा देने में योग की भूमिका को रेखांकित करती है। 

PunjabKesari

एक आधिकारिक बयान के अनुसार दुनियाभर में लगभग 2,500 स्थानों पर योग दिवस समारोह आयोजित करने की योजना है।

PunjabKesari

इनमें 210 से अधिक भारतीय दूतावास भाग ले रहे हैं। यह आयोजन स्वास्थ्य, सद्भाव और सामूहिक कल्याण के वैश्विक अभियान के रूप में योग की स्वीकार्यता की पुष्टि करता है। 

PunjabKesari

बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने के बाद 2015 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई थी। तब से मोदी नयी दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, मैसूरु, न्यूयॉर्क, श्रीनगर और विशाखापत्तनम समेत विभिन्न स्थानों से योग दिवस समारोह का नेतृत्व कर चुके हैं। 

Continue Reading

देश

माता-पिता को याद कर रो पड़े केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, बोले- ‘यह सिर्फ पौधारोपण नहीं, कृतज्ञता का नमन है’

Published

on

इंदौर, एजेंसी। केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित प्रसिद्ध पितृ पर्वत पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने माता-पिता की स्मृति में पौधारोपण किया। इस दौरान वे भावुक हो गए और अपने माता-पिता को याद करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान मनोहर लाल खट्टर ने अपने माता-पिता के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। उनके भावुक क्षणों ने वहां मौजूद लोगों को भी भावविभोर कर दिया। उनकी आंखों से छलके आंसू माता-पिता के प्रति प्रेम, संस्कारों और कृतज्ञता की भावना को दर्शा रहे थे। उनकी आंखों से छलके आंसू माता-पिता के प्रति प्रेम, सम्मान और श्रद्धा की गहराई को दर्शा रहे थे।

इस मौके पर मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि अपने संस्कारों, पूर्वजों और माता-पिता के प्रति कृतज्ञता का भावपूर्ण नमन था।    

Continue Reading

देश

दुनिया पर चढ़ा योग का रंग! चीन से कनाडा तक हजारों लोगों ने किया योग

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को दुनिया भर में हजारों लोगों ने योग कार्यक्रमों में भाग लिया। विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में योग को स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और बेहतर जीवनशैली का प्रभावी माध्यम बताया गया।

चीन में 400 लोगों ने किया योग
Shanghai के प्रसिद्ध Bund Finance Center में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 400 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन भारत के महावाणिज्य दूतावास ने किया था। महावाणिज्य दूत Pratik Mathur ने योग को भारत की दुनिया को दी गई अमूल्य भेंट बताते हुए कहा कि यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और सक्रिय वृद्धावस्था को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम में ध्यान सत्र, मणिपुरी नृत्य, भारतीय शास्त्रीय संगीत और योग के लाभों पर विशेष प्रस्तुति दी गई।

अमेरिका में लिंकन मेमोरियल पर योग
Lincoln Memorial में सैकड़ों लोगों ने भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित योग सत्र में भाग लिया। इसके अलावा Dupont Circle और World Bank परिसर सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेष आकर्षण के रूप में एक आयुर्वेद कॉर्नर भी बनाया गया, जहां पारंपरिक भारतीय स्वास्थ्य पद्धतियों की जानकारी दी गई।

सऊदी अरब में बढ़ रही योग की लोकप्रियता
Riyadh में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें सरकारी अधिकारी, राजनयिक, विद्यार्थी और भारतीय समुदाय के सदस्य शामिल थे। योग सत्र का नेतृत्व सऊदी महिला प्रशिक्षकों Seema Ghannam और Malak Almughira ने किया। भारतीय दूतावास ने इसे भारत-सऊदी सांस्कृतिक संबंधों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

टोक्यो में बारिश के बीच भी उमड़ा उत्साह
Tokyo के ऐतिहासिक Tsukiji Hongwan-ji Temple में आयोजित समारोह में 2,100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। बारिश के बावजूद “Yoga Together, Rain or Shine” के नारे के साथ लोगों का उत्साह देखने लायक था और पूरा परिसर ऊर्जा व सकारात्मकता से भर गया।

कनाडा में 800 लोग जुटे
Toronto में Ontario Legislative Assembly की पृष्ठभूमि में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारत के महावाणिज्य दूत Mahavir Singhvi ने कहा कि योग सांस्कृतिक, भाषाई और राष्ट्रीय सीमाओं से परे जाकर लोगों को जोड़ता है तथा स्वास्थ्य और आंतरिक संतुलन का सार्वभौमिक मार्ग प्रदान करता है।

बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी में भी योग
Nepal के Lumbini में स्थित इटरनल पीस फ्लेम और Maya Devi Temple के निकट आयोजित कार्यक्रम में 600 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर लुम्बिनी प्रांत के राज्यपाल Krishna Bahadur Gharti Magar भी मौजूद रहे।

योग की वैश्विक स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही
संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के बाद योग की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। आज यह केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, मानसिक शांति और वैश्विक सद्भाव का प्रतीक बन चुका है। दुनिया के अनेक देशों में भारतीय दूतावासों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों ने एक बार फिर योग की वैश्विक पहुंच और भारत की सांस्कृतिक शक्ति को प्रदर्शित किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677