कोरबा
कटघोरा क्षेत्र में संयुक्त दल की कार्रवाई, 90 क्विंटल अवैध धान जप्त
कोरबा। कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तन्मय खन्ना (आईएएस) के मार्गदर्शन में 24 नवम्बर 2025 को कटघोरा क्षेत्र में अवैध धान भंडारण पर सख्त कार्रवाई की गई। तहसीलदार कटघोरा सूर्यप्रकाश केशकर, खाद्य निरीक्षक सुरेन्द्र लांझी, तथा कृषि उपज मंडी समिति कटघोरा के सहायक ग्रेड-2 राजेश झारिया से गठित संयुक्त जांच दल ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं गोदामों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कटघोरा, छिर्रा एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में कई व्यापारियों के दुकान सह गोदामों में अवैध रूप से भंडारित धान पाया गया। जांच दल द्वारा नियमों के तहत धान को जप्त कर मंडी अधिनियम के प्रावधानों अनुसार आगे की कार्रवाई की गई तथा जप्त धान को विधिवत सुपुर्दगी में दिया गया।
जांच के दौरान कटघोरा क्षेत्र के व्यापारी दिलीप कुमार अग्रवाल के पास 16.80 क्विंटल, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल के पास 11.20 क्विंटल, छिर्रा के भागवत प्रसाद जायसवाल के पास 16 क्विंटल तथा कटघोरा की पुरानी बस्ती के यतीश जायसवाल के पास 46 क्विंटल धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। कुल 90 क्विंटल धान जप्त किया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए अवैध भंडारण तथा अनियमितताओं के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन ने व्यापारियों एवं नागरिकों से नियमों का पालन करने एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने की अपील की है।
कोरबा
कोरबा में गौ तस्करी की आशंका पर विवाद:गौ सेवक और खटाल संचालक भिड़े, पुलिस ने की कार्रवाई
कोरबा। कोरबा में गौ तस्करी की आशंका पर दो गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया। यह घटना रविवार देर रात पुलिस लाइन मुख्य मार्ग पर हुई, जिसकी सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस और कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
गौ सेवकों को माजदा वाहन क्रमांक सीजी 12 बीवी 4529 में मवेशी ले जाने की जानकारी मिली थी। उन्होंने रिसदी चौक के पास वाहन को रोका और जांच की, जिसमें आधा दर्जन से अधिक भैंस और बछड़े भरे हुए पाए गए। गौ सेवकों ने वाहन चालक से पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर विवाद शुरू हो गया।

गौ सेवकों को मवेशियों की तस्करी का संदेह था, जिससे विवाद
क्या है मामला
बताया गया कि ये मवेशी गोकुलनगर स्थित खटाल से ले जाए जा रहे थे। गौ सेवकों को मवेशियों की तस्करी का संदेह था, जिससे विवाद बढ़ गया। खटाल संचालक भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद गौ सेवक और खटाल संचालक आमने-सामने आ गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

सिविल लाइन थाना पुलिस और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। जांच के दौरान मवेशी मालिक के साथ हुए लिखित दस्तावेजों को पुलिस के सामने प्रस्तुत किया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मवेशियों को दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। इसके बाद मामला शांत हुआ।
इस घटना में वाहन चालक के साथ मारपीट की भी खबर है। उसकी शिकायत पर मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मवेशी से भरे वाहन के चालक के खिलाफ भी पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी और वहां भैंस से भरी गाड़ी मिली। मामले में आगे की जांच जारी है।
कोरबा
55 बंदियों ने जेल में साक्षर बनने हेतु दी उल्लास महापरीक्षा
पूरे जिले में 17305 लोगो ने दी महापरीक्षा
कोरबा। ‘उल्लास – नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन में कोरबा जिला जेल 30 एवं कटघोरा उपजेल के कुल 25 बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर साक्षर बनने उल्लास महापरीक्षा में शामिल हुए।

यह परीक्षा 22 मार्च, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक जिले के सभी प्राथमिक शाला में आयोजित की गई।
इस बार साक्षरता विभाग द्वारा परीक्षा के माध्यम से जेल के बंदियों में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं उन्हें साक्षर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

जेल प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित इस परीक्षा में बंदियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सीखने के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित की। जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के प्रयास बंदियों के पुनर्वास एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होंगे।
इस नवभारत उल्लास महा परीक्षा में पूरे जिले में लगभग 17 हजार 305 लोगो ने साक्षर बनने हेतु अपना काम धाम छोड़कर परीक्षा में शामिल हुए। असाक्षरो ने प्राथमिक शाला में आयोजित परीक्षा में शामिल होकर शिक्षा की अलख जागने और साक्षर बनने की दिशा में एक कदम बढ़ाया । इस महा परीक्षा में 15 साल से 75 साल के लोगों ने परीक्षा दिलाया । जिसमें कहीं पर देरानी- जेठानी, सास- बहू ,देवर – भाभी भी शामिल हुए।
विकासखंड पोड़ी – उपरोड़ा के प्राथमिक शाला में अपने दो बच्चों को साथ में लेकर पति-पत्नी ने परीक्षा दिलाई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग, जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर भारद्वाज एवं जिला साक्षरता अधिकारी ज्योति शर्मा द्वारा आयोजित उल्लास महापरीक्षा से जेल के बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
जिला प्रशासन द्वारा जेल के बंदियों के द्वारा महापरीक्षा में शामिल होने पर सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की बात कही है।
कोरबा
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग:कोरबा में CISF की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला, दुकानें खाली कराई गईं
कोरबा/दीपका। कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र स्थित शक्तिनगर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार दोपहर एक इलेक्ट्रॉनिक मरम्मत की दुकान में आग लग गई। सीआईएसएफ (CISF) की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और आसपास की दुकानें सुरक्षित बच गईं। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

यह घटना रविवार दोपहर लगभग 2 बजे सामने आई। सीआईएसएफ को सूचना मिली कि शक्तिनगर स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत की दुकान में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों में चिंता फैल गई।

CISF की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से आग पर जल्द काबू पा लिया गया।
CISF ने तुरंत कार्रवाई कर बुझाई आग
सूचना मिलते ही सहायक कमांडेंट सुमन सिंह के नेतृत्व में सीआईएसएफ के बल सदस्य तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर उन्होंने स्थिति का आकलन किया और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
बल सदस्यों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने शुरू किया। साथ ही, आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास की दुकानों को भी तुरंत खाली कराया गया।
सीआईएसएफ की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के कारण आग पर जल्द ही पूरी तरह काबू पा लिया गया। इससे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की अन्य दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर के समय दुकान बंद थी और आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
इस घटना में दुकान संचालक को काफी नुकसान हुआ है, जहां इलेक्ट्रिक सामान जल गए हैं। यह राहत की बात है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सीआईएसएफ की इस कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने सराहना की है, जो उनकी कर्तव्यनिष्ठा और आपदा प्रबंधन क्षमता को दर्शाती है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
