Connect with us

खेल

केजरीवाल्स तृतीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025

Published

on

रायपुर |  छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा कल दिनांक 21 दिसंबर, 2025 को “केजरीवाल्स तृतीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2025” का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर  में किया जा रहा है, जिसमें पुरुष एकल (आयु वर्ग 40), पुरुष एकल (आयु वर्ग 50), पुरुष एकल (आयु वर्ग 60), पुरुष एकल (आयु वर्ग 65), पुरुष एकल (आयु वर्ग 70), पुरुष एकल (आयु वर्ग 75) एवं महिला एकल (आयु वर्ग 40), महिला एकल (आयु वर्ग 50), महिला एकल (आयु वर्ग 60) कुल मिलाकर 09 वर्गों में आयोजित की जा रही है जिसके लिए प्रतियोगिता स्थल एवं समस्त प्रतिभागियों हेतु सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में  छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से कुल मिलाकर लगभग 120 खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स भाग ले रहे हैं एवं प्रतियोगिता लीग पद्धति में खेली जायेगी |   
    प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह कल सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जायेगा जिसके मुख्य अतिथि रायपुर दक्षिण के विधायक एवं रायपुर लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोनी होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला करेंगे। प्रतियोगिता के मैच कल सुबह 09:30 बजे से खेले जायेंगे।प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रदीप जोशी एवं सहायक मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे, अभिनव शर्मा हैं |  उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) में कल आनंद मेला एवं खेल प्रतियोगिता का समापनविज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन

Published

on

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन होंगे मुख्य अतिथि
कोरबा/मड़वारानी।
कोरबा जिले का सर्वोत्कृष्ट सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में कल 23 दिसम्बर को आनंद मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। स्व. नितेश कुमार स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फायनल मैच के साथ खेल प्रतियोगिता भी सम्पन्न होगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 23 दिसम्बर 2025 दिन मंगलवार को प्रात: 10 बजे से पखवाड़े भर से चल रहा स्व. नितेश कुमार स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फायनल मैच के साथ खेल प्रतियोगिता का समापन भी होगा।
डॉ. पवन होंगे मुख्य अतिथि
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सभी कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। गेस्ट ऑफ आर्नर के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक परियोजना अधिकारी-समग्र शिक्षा विभाग कोरबा कृष्ण गोपाल भारद्वाज भी उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती शोमा सोनी करेंगे। कार्यक्रम संयोजक लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने पूरी तैयारी की समीक्षा की।

Continue Reading

खेल

केजरीवाल्स तृतीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता- संपन्न 

Published

on

रजनीश ओबेराय, राजेश लुनिया,  संजय लहेजा, के. रविशंकर, के.बी. सिंह (पुरुष वर्ग) तथा  दिव्या आमदे, प्रमिला ठाकुर, ईरा पंत (महिला वर्ग) विजेता बने 
रायपुर।
छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में कल दिनांक 21/12/2025 को आयोजित “केजरीवाल्स तृतीयछत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025”  संपन्न हुयी। उक्त प्रतियोगिता  के सम्बन्ध में  प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद थे। कार्यक्रम  की अध्यक्षता  छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति के सचिव प्रेमराज जाचक ने किया तथा विशेष अतिथि प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक एवं मास्टर्स राष्ट्रीय खिलाड़ी विनय केजरीवाल एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला थे। मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक प्रदीप जोशी उपस्थित थे।    प्रतियोगिता  के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है :-


पुरुष एकल (आयु वर्ग 40):-     विजेता –     रजनीश ओबेराय(दुर्ग),   उपविजेता-  निशांत क़ानूगा (रायपुर)    2-0                                                    तृतीय –    शैलेश डागा (रायपुर)  

पुरुष एकल (आयु वर्ग 50):-    विजेता –  राजेश लुनिया (रायपुर),  उपविजेता-  राजेश अग्रवाल (रायपुर)  2-1                                                 तृतीय –   राजेश शेखर शर्मा (रायपुर महानगर)       ,                                                    पुरुष एकल (आयु वर्ग 60):-   विजेता –  संजय लहेजा (बिलासपुर),  उपविजेता-   गिरिराज बागड़ी (रायपुर) 2-0                                              तृतीय –  अरविंद कुमार शर्मा (रायपुर महानगर)  

पुरुष एकल (आयु वर्ग 65):-    विजेता –   के. रविशंकर  (बिलासपुर),  उपविजेता-  अजीत बेनर्जी (रायपुर)   2-0                                                  तृतीय – एस.व्ही पेंढारकर (रायपुर महानगर)
पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):-    विजेता –   के.बी. सिंह (रायपुर), उपविजेता-  के.वेंकट प्रसाद(बिलासपुर)   2-0                                               तृतीय – सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर) 
महिला एकल (आयु वर्ग 40):- विजेता – सुश्री दिव्या आमदे (रायपुर महानगर), उपविजेता- डा. स्वाति बांठिया (रायपुर)  2-0  तृतीय – सुश्री मोनिका दीवान (बिलासपुर) 

महिला एकल (आयु वर्ग 50):-  विजेता – सुश्री प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर),  उपविजेता-  सुश्री रेणुका सुब्बा (रायपुर)  2-1 तृतीय –  सुश्री गीता पंडित (रायपुर)

महिला एकल (आयु वर्ग 65):-  विजेता –  सुश्री ईरा पंत (रायपुर),  उपविजेता-  सुश्री गौरी डे (बिलासपुर)  2-0                                                 तृतीय –  सुश्री सरबरी मोइत्रा (बिलासपुर)      

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रदीप जोशी एवं सहायक मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर  प्रवीण निरापुरे, अभिनव शर्मा थे | 

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

Continue Reading

खेल

पाकिस्तान ने दूसरी बार U-19 एशिया कप जीता:भारत को 191 रन से हराया, समीर मिन्हास का शतक, मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी सौंपी

Published

on

दुबई,एजेंसी। पाकिस्तान ने दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया है। टीम ने रविवार को खेले गए फाइनल में भारत को 191 रन से हरा दिया। दुबई के ICC एकेडमी में पाकिस्तान ने समीर मिन्हास की शानदार पारी के दम पर भारत के सामने 348 रन का बड़ा लक्ष्य रखा।

जवाब में भारतीय टीम 26.2 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ओपनर वैभव सूर्यवंशी 26 रन ही बना सके। दीपेश देवेंद्रन ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से अली रजा ने 4 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सैय्याम, हुजैफा अहसान और अब्दुल सुभान को 2-2 विकेट मिले।

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने विजेता पाकिस्तान टीम और उनके कप्तान को ट्रॉफी सौंपी। सीनियर टीम के एशिया कप में विजेता भारतीय टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। वह ट्रॉफी अब तक टीम इंडिया को नहीं मिली है।

विजेता टीम की ट्रॉफी और पाकिस्तान के प्लेयर्स के साथ खड़े ACC चीफ मोहसिन नकवी।

विजेता टीम की ट्रॉफी और पाकिस्तान के प्लेयर्स के साथ खड़े ACC चीफ मोहसिन नकवी।

इससे पहले भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पाकिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 347 रन बनाए। टीम के लिए समीर मिन्हास ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 113 गेंदों पर 172 रन की दमदार पारी खेली। अहमद हुसैन ने 56 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन ने 3 विकेट लिए, जबकि खिलन पटेल और हेनिल पटेल को 2-2 विकेट मिले। कनिष्क चौहान ने एक विकेट हासिल किया।

U-19 एशिया कप फाइनल में दूसरी सबसे बड़ी हार U-19 एशिया कप फाइनल के इतिहास में भारत को दूसरी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। इससे पहले 2023 के फाइनल में बांग्लादेश ने UAE को 195 रन से हराया था, जो टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत भी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending