छत्तीसगढ़
खडग़े बोले- देश बचाना है तो कांग्रेस को वोट दें
Published
2 years agoon
By
Divya Akash
रायपुर(एजेंसी)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कोंटा के बाद महासमुंद में भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब चुनाव बेहद करीब है। 17 नवंबर को आपको वोट डालना। पिछली बार आपने कांग्रेस को जिताकर भूपेश बघेल को सीएम बनाया। आप फिर से कांग्रेस को जिताइए ताकी कांग्रेस के कार्यक्रमों का फायदा मिले। चाहे गैस सब्सिडी हो, 200 यूनिट बिजली है, मुफ्त पढ़ाई का हो ये सारे वादे हम करके दिखाएंगे। मोदी जी जैसे कहके बोलके भागने वाले नहीं हैं, झूठ बोलने वाले नहीं हैं, जुमलेबाजी करने वाले नहीं है। चुनाव से पहले मोदी ने कहा था कि काला धन लाकर हर एक के जेब में 15-15 लाख डालेंगे। आपको मिले क्या। उन्होंने ये भी कहा था कि 2 करोड़ नौकरियां दूंगा। क्या आपको मिली। आज तक 10 साल में 18 करोड़ नौकरियां मिल जानी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने जो वादे किए वो पूरे नहीं किए। लेकिन जो जैसा बोलता है वैसा करता भी है वो है कांग्रेस की सरकार। आपको जो भरोसा दिलाते हैं और अमल में भी लाते हैं इसलिए उनको वोट देना चाहिए।
मोदी जी का हमेशा दूरदर्शन होता है
हमारे नेता राहुल गांधी जी देश को एक करने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले। क्या किसी और ने किया है। खडग़े ने कहा कि राहुल गरीबों से बच्चों से माताओं से मिलते हैं, बातचीत करते हैं। आपने कभी मोदी जो को नजदीक से देखा है। मोदी जी को हाथ मिलाते हुए देखा है। हमेशा दूरदर्शन होता है। गरीबों के प्रति ये भाव है कि वो हमेशा दूर रहना चाहते हैं। लेकिन गरीबों की बात करके वोट बटोरना चाहते हैं। अगर आप गरीबों की बात करके वोट लेना चाहते हैं तो दूसरी तरफ झूठ क्यों बोलते हैं।
मोदी जी गरीबों के लिए सोचते नहीं
मणिपुर जल रहा है लेकिन मोदी जी मणिपुर नहीं गए। महिलाओं का रेप हुआ, घर जल गए। अभी गांव-गांव फिरते हैं वोट के लिए आपके पास भी आएंगे। लेकिन मणिपुर नहीं गए। मोदी जी गरीबों के लिए सोचते नहीं। इतने देश वो गए लेकिन जहां दंगे-फसाद होते हैं उनका समाधान करने की ताकत उनमें नहीं है।
लोकतंत्र है इसलिए मोदी जी प्रधानमंत्री बनकर बैठे हैं
बार-बार कांग्रेस को गाली देते हैं, पूछते हैं 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया। इनके भी 10 साल हो गए। कुल 16 साल से सत्ता में हैं। उनके बार में कुछ नहीं कहते। जिन्होंने देश को आजादी दिलाई उन्हें गालियां देते हैं। आजादी के लिए कांग्रेस लड़ी, और देश के लोकतंत्र, संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस ने काम किया। आज देश में लोकतंत्र है इसलिए मोदी जी प्रधानमंत्री बनकर बैठे हैं।
वो तो ऐसे हैं बाप बनाया बेटा गुमाया
जो वादे हमने किए हैं वो सब निभाएंगे। वो तो ऐसे हैं बाप बनाया बेटा गुमाया, हमने एयरपोर्ट बनाए ये बेच रहे हैं। अडानी-अंबानी को दे रहे हैं। कोंटा में खडग़े ने कहा- समाज, संविधान, लोकतंत्र और देश को बचाना है तो कांग्रेस को वोट करें। भाजपा के लोगों ने देश के लिए कुछ नहीं किया है। हमने यहां के लोगों के लिए काम किया। इस?लिए वोट मांग रहे हैं। खडग़े बोले- नेहरू-गांधी के उसूलों के साथ कांग्रेस ने देश को आजाद कराया। भाजपा नेताओं के पास कांग्रेस नेताओं को गाली देने के अलावा कोई काम नहीं है। खडग़े ने ये बात छत्तीसगढ़ के सुकमा में सभा के दौरान कही।
मल्लिकार्जुन खडग़े के भाषण की प्रमुख बातें
भूपेश सरकार ने वादा पूरा किया
पांच साल पहले जो वादे आपसे किए थे उन वादों को पूरा करने का काम किया। इसलिए कांग्रेस पार्टी का नाम ऊंचा हुआ और पार्टी यहां मजबूत हुई। मैं सिर्फ वोट मांगने नहीं आया हूं, मैं आपने से विनती करूंगा कि एक तरफ तो हमें चुनाव जीतना है लेकिन सबसे ज्यादा समाज, संविधान, लोकतंत्र और देश को बचाना है। ये सबसे बड़ी बात है। गांधी आजादी की लड़ाई नहीं लड़ते तो जंगलों में रहना पड़ता
पहले कोई स्कूल नहीं था, हॉस्पिटल नहीं थे, बैंक नहीं थे, व्यापार नहीं था, ये सब कांग्रेस ने किया। बाकी के लोग हवा में बातें करते हैं। बीजेपी ने इस देश के लिए क्या किया। बार-बार पूछते हैं कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया। गांधी ने आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी होती तो हम लोगों को जंगलों में रहना पड़ता। कांग्रेस के लोग सूली चढ़े, तिरंगे के नीचे गांधी जी के उसूलों के साथ कदम से कदम मिलाकर देश को आजादी दिलाई।
छत्तीसगढ़ में जो स्कूल है क्या मोदी जी ने बनाया
मोदी भूल जाते हैं कि उनकी सरकार कब तक थी। 70 साल में हमने जो इस देश में फैक्ट्रियां बनाई, स्कूल बनाए। क्या छत्तीसगढ़ में जो स्कूल हैं, उन्हें मोदी जी ने बनाया। वो ऐसी बात करते हैं कि देश को आजादी 2014 के बाद मिली। आप लोगों ने देश के लिए कुछ नहीं किया।
मोदी सरकार में महंगाई आसमान छू रही
पेट्रोल-प्याज की कीमत आसमान छू रहे हैं। गरीबी और बेरोजगारी चरम पर है। जल जंगल जमीन पर आदिवासियों का जो अधिकार है उसे हमें जीवित रखना है। ये आदिवासियों की जो लड़ाई है, उसमें कांग्रेस हमेशा मदद करती आई है। भूपेश सरकार ने उसकी हमेशा रक्षा की। नरेगा जैसा काम सोनिया गांधी ने किया। खाद्य सुरक्षा कानून लाए।बच्चों को पढ़ाने के लिए कानून बनाया। जमीन पर अगर किसी ने उतारा तो वो कांग्रेस है। बीजेपी वाले जंगल, जमीन अडानी जैसे लोगों को बेच रहे
भूपेश बघेल कांग्रेस के प्रतिनिधि हैं। बीजेपी वाले जंगल, जमीन अडानी जैसे लोगों को बेच रहे हैं। आदिवासी जो देश के मूल निवासी हैं, उनकी जमीन बेचकर आप अमीरों को देते हैं। बीजेपी की सरकार में अमीर और अमीर गरीब और गरीब हो रहा है।
छत्तीसगढ़ में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त की
न्याय योजना के जरिए पैसे किसानों के खाते में डाले। 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी। बाकी का वादा भी निभाएंगे। इसमें संदेह नहीं होना चाहिए। हमारी खनिज संपत्ति लूटी जा रही है। देश जिस रफ्तार से चल रहा है ये सबको मालूम है। पर मोदी जी नहीं चाहते सत्ता गरीब के हाथ में आए। वो कहते हैं मेरा पीएम बनना लोगों को सहन नहीं हो रहा। भूपेश जी ने कभी ऐसा नहीं कहा।
19 करोड़ लोगों को नौकरी मिलनी चाहिए
मोदी ने कहा था अगर मैं देश का पीएम बनूंगा तो काला धन निकालकर सभी लोगों के खाते में 15 लाख रुपए दूंगा। आपको 15 लाख मिले की नहीं। या तो मोदी झूठ बोल रहे हैं, या आप झूठ बोल रहे हैं। मोदी जी ने ये कहा मैं हर साल युवाओं को 2 करोड़ नौकरी दूंगा। अब तो उनका 10वां कार्यकाल चल रहा है। कम से कम 19 करोड़ को नौकरी मिलनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
छत्तीसगढ़ जैसा गुजरात में नहीं मिल रहा
मोदी जी किसानों का दोगुना आमदनी करके देता हूं बोले थे, हुआ क्या। धान का एमएसपी तक नहीं बढ़ाए। यहां कांग्रेस की सरकार 2640 रुपए दे रही है। ऊपर से कहते हैं किसान भाइयों को लूट रहे हैं। मुझे खुशी है छग सरकार गरीब बच्चों के लिए फ्री एजुकेशन दे रही हैं। यहां सेंट्रल सरकार पीजी की स्कॉलरशिप भी नहीं भेजती है।
कागज का टुकड़ा मिला तो ईडी का छापा पड़ा
हमें ईडी और विजिलेंस से डराते हैं। झूठे केस में पकड़कर अंदर कर देते हैं। जो पार्टी हमेशा गरीबों के साथ है लेकिन ये लोगों से हम डरेंगे नहीं। इस मुल्क को आजादी दिलाते वक्त हम नहीं डरे, ये लोग तो लड़े नहीं सब फोकट में मिला। इससे पहले भूपेश बघेल ने सुकमा में कहा रमन सिंह बस्तर के लोगों को नक्सली मानते थे। यहां के लोगों को जेल में डाल दिया जाता था। यहां फर्जी मुठभेड़ कराई गई। रमन राज में महुआ खरीदना बंद कर दिया गया। लोग महुआ को सड़क पर फेंकने को मजबूर हो गए। हमने पांच सालों में यहां कई विकास के कार्य किए। आदिवासियों को जमीनें वापस लौटाई। स्कूल खोले।
You may like
कोरबा
वनविभाग आई एक्शन मोड में, बांकीमोंगरा क्षेत्र मे विभाग ने चलाया बुलडोजर, देखते रहे बेजाकब्जा धारी,,,।
Published
5 hours agoon
June 7, 2025By
Divya Akash
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकीमोंगरा:– थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग का बांस बाड़ी जो इंदिरा नगर में है, जहां काफी लंबे अर्शे से वन विभाग ने अपना जोन (डिपो) बना रक्खा है, जहां के बेखौफ स्थानीय लोगों के द्वारा जोन के ठीक बाजू से 10 मीटर के दूरी से ही वन भूमि को कब्जा कर मकान निर्माण किया हुआ था जिनको पहले भी कई बार नोटिस दिया जा चुका था पर कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। कार्यवाही न होने के वजह से कब्जाधारी लोगों को कोई डर ही नहीं था और अभी वर्तमान में उनके द्वारा बिना किसी डर के धड़ल्ले से वन भूमि में निर्माण का कार्य किया जा रहा था जो लगभग वन भूमि के अंदर 100 मीटर तक घुस कब्जा कर लिए थे,,,।

इस बढ़ते कब्जे को देख वन विभाग के द्वारा 8 कब्जाधारियों को चिन्हित कर दिनांक 29/05/25 को शॉर्ट नोटिस दिया गया,,, जिसमें 4 लोगों ने कब्जा भूमि पर पक्का मकान निर्माण करा लिया था और चार लोग बाड़ी बनाए हुए थे, और इस बार भी लोग नोटिस को नजरअंदाज करते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा जिसके बाद दिनांक 04/06/25 को वन विभाग का अमला सुबह सुबह पूरे विभाग के दल बल के साथ बुलडोजर लेकर बांस बाड़ी के पीछे पंहुचा, और चिन्हित लोगों के बेजा कब्ज़ा को तोडना शुरू कर दिया, बेजाकब्जा धारियों ने विरोध करने की कोशिश की पर नाकाम रहे और वन अमला अपना काम करता रहा।

बेजा कब्जा हटाने के बाद विभाग द्वारा स्थानीय लोगों को कड़ी शब्दों में हिदायत दी गई कि वन भूमि के दायरे अंदर जो भी कब्जा करेगा उन सब पर कार्यवाही की जाएगी,,।

जानकारी के अनुसार इसी क्षेत्र में जल्द ही एक बार फिर हो सकती है कार्यवाही।
छत्तीसगढ़
बिलासपुर में कांग्रेस ने DEO के खिलाफ खोला मोर्चा:कहा- नियमों के खिलाफ हुई नियुक्ति, इसलिए हटाया जाए, युक्तियुक्तकरण के विरोध में निकालेगी न्याय यात्रा
Published
8 hours agoon
June 7, 2025By
Divya Akash
बिलासपुर, एजेंसी। बिलासपुर में युक्तियुक्तकरण को लेकर अब कांग्रेस ने जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने आरोप लगाया है कि युक्तियुक्तकरण में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। लिहाजा, जिला शिक्षा अधिकारी को हटाया जाए। युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी, जिसके तहत शिक्षा न्याय यात्रा निकाली जाएगी।
छत्तीसगढ़ में चल रहे युक्तियुक्तकरण को लेकर अब कांग्रेस भी भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद हो गई है। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी इस पूरी प्रक्रिया को लेकर विरोध करने और चरणबद्ध आंदोलन करने की तैयारी में है।
पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से युक्तियुक्तकरण के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसके पहले चरण में 9 से 11 जून तक जहां बीईओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा तो वहीं 15 से 21 जून तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव होगा।
इसके बाद 25 जून से 15 जुलाई तक छत्तीसगढ़ प्रदेश में जितने भी स्कूल बंद हुए हैं, उन सभी स्कूलों के सामने कांग्रेस कमेटी धरना प्रदर्शन करेगी और सरकार के इस निर्णय का विरोध करेगी।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का आरोप- स्कूल बंदी कर रही सरकार
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार युक्तियुक्तकरण के बहाने प्रदेश में स्कूल बंदी करने की तैयारी में है। युक्तियुक्तकरण के नाम पर प्रदेश के 10463 स्कूलों को बंद किया जा रहा है। इसके पद को खत्म किया जा रहा है। ताकि, आने वाले समय में शिक्षकों की नियुक्ति न करना पड़े। इसका सीधा असर बेरोजगार युवाओं पर होगा।
विजय केशरवानी बोले- डीईओ को हटाया जाए
कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि शासन का नियम है कि कोई भी जिले में स्थानीय निवासी को अधिकारी की जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती। चूंकि, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर के निवासी हैं और मतदाता भी हैं। ऐसे में उनको तत्काल जिले से हटाया जाए।
उन्होंने कहा कि युक्तियुक्तकरण में अधिकारियों ने भ्रष्टाचार किया है, जिसका कांग्रेस विरोध करती है। राज्य सरकार को इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
छत्तीसगढ़
अम्बिकापुर : मैनपाट के सुदूर ग्रामों में कलेक्टर की लगी जनचौपाल,लोगों से सुनी समस्याएं तथा आवश्यकताओं पर की चर्चा
Published
9 hours agoon
June 7, 2025By
Divya Akash
पीएमजनमन योजनांतर्गत निर्माणाधीन सड़क, पीएम आवास का किया अवलोकन
अम्बिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर शनिवार को प्रशासनिक अमले के साथ विकासखण्ड मैनपाट में शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ग्राम पंचायत कोट के सुदूर आश्रित ग्राम गिट्टीकला एवं बाघढोढा के ग्रामीणों से मिले। उन्होंने ग्राम गिट्टीकला में आम के पेड़ के नीचे जनचौपाल लगाकर लोगों से उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने पेयजल, बिजली, सड़क, राशन, स्वास्थ्य, आवास सहित अन्य सुविधाओं के सम्बन्ध में पूछा। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में पेयजल की समस्या है, कलेक्टर श्री भोसकर ने इस हेतु कुंआ निर्माण तथा बोरवेल स्वीकृत किए जाने के निर्देश दिए। राशन दुकानों से खाद्यान्न लाने की समस्या के सम्बन्ध में कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी को प्रत्येक माह तारीख निर्धारित कर ट्रैक्टर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को समय पर राशन उपलब्ध हो जाए। उन्होंने सुशासन तिहार में आवेदन किए जाने के सम्बन्ध में तथा उनके निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम की सरपंच से गर्भवती माताओं को संस्थागत डिलीवरी हेतु प्रेरित करने कहा, इसके सम्बन्ध में उन्होंने डीपीएम को कहा कि मितानिनों को निर्देशित करें कि समय-समय पर जांच एवं टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक लेकर जाएं। ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण के लिए आने वाले मंगलवार को स्वास्थ्य कैम्प लगाए जाने निर्देशित किया। इसके पश्चात उन्होंने पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम बाघढोढा में ग्रामीणों के साथ बैठकर उनसे बात की। इस दौरान पीएमजनमन योजनांतर्गत आवास स्वीकृति एवं निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने खाद्य अधिकारी को मड़वासराई में नवीन पीडीएस भवन बनाने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को राशन लाने में ज्यादा दूर ना जाना पड़े। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने नहर निर्माण के सम्बन्ध में कार्ययोजना बनाए जाने जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया।
पीएमजनमन योजनांतर्गत निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण, पीएम आवास योजना के हितग्राहियों से की बात-
कलेक्टर श्री भोसकर ने यहां प्रधानमंत्री जनमन योजनांतर्गत पीएमजीएसवाई की निर्माणाधीन सड़क का अवलोकन किया तथा ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम मुसाखोल में पीएम आवास योजनान्तर्गत पहाड़ी कोरवा हितग्राही के निर्माणाधीन आवास का भी अवलोकन किया।


वनविभाग आई एक्शन मोड में, बांकीमोंगरा क्षेत्र मे विभाग ने चलाया बुलडोजर, देखते रहे बेजाकब्जा धारी,,,।

बिलासपुर में कांग्रेस ने DEO के खिलाफ खोला मोर्चा:कहा- नियमों के खिलाफ हुई नियुक्ति, इसलिए हटाया जाए, युक्तियुक्तकरण के विरोध में निकालेगी न्याय यात्रा

“मुझे शक है…”पहली बार राज ठाकरे के साथ अपने रिश्ते पर बोलीं सोनाली बेंद्रे

कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश

कुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर

कटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
Trending
- कोरबा2 years ago
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
- कोरबा1 year ago
कुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
- कोरबा2 years ago
कटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
- कोरबा1 year ago
श्रीमती स्वाति दुबे का निधन
- कोरबा10 months ago
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
- कोरबा2 years ago
दर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
- कोरबा1 year ago
वरिष्ठ भाजपा नेता दुष्यंत शर्मा कोरबा लोकसभा उम्मीदवार के लिए प्रबल दावेदार
- छत्तीसगढ़1 year ago
बिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट