छत्तीसगढ़
खडग़े बोले- देश बचाना है तो कांग्रेस को वोट दें
रायपुर(एजेंसी)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कोंटा के बाद महासमुंद में भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब चुनाव बेहद करीब है। 17 नवंबर को आपको वोट डालना। पिछली बार आपने कांग्रेस को जिताकर भूपेश बघेल को सीएम बनाया। आप फिर से कांग्रेस को जिताइए ताकी कांग्रेस के कार्यक्रमों का फायदा मिले। चाहे गैस सब्सिडी हो, 200 यूनिट बिजली है, मुफ्त पढ़ाई का हो ये सारे वादे हम करके दिखाएंगे। मोदी जी जैसे कहके बोलके भागने वाले नहीं हैं, झूठ बोलने वाले नहीं हैं, जुमलेबाजी करने वाले नहीं है। चुनाव से पहले मोदी ने कहा था कि काला धन लाकर हर एक के जेब में 15-15 लाख डालेंगे। आपको मिले क्या। उन्होंने ये भी कहा था कि 2 करोड़ नौकरियां दूंगा। क्या आपको मिली। आज तक 10 साल में 18 करोड़ नौकरियां मिल जानी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने जो वादे किए वो पूरे नहीं किए। लेकिन जो जैसा बोलता है वैसा करता भी है वो है कांग्रेस की सरकार। आपको जो भरोसा दिलाते हैं और अमल में भी लाते हैं इसलिए उनको वोट देना चाहिए।
मोदी जी का हमेशा दूरदर्शन होता है
हमारे नेता राहुल गांधी जी देश को एक करने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले। क्या किसी और ने किया है। खडग़े ने कहा कि राहुल गरीबों से बच्चों से माताओं से मिलते हैं, बातचीत करते हैं। आपने कभी मोदी जो को नजदीक से देखा है। मोदी जी को हाथ मिलाते हुए देखा है। हमेशा दूरदर्शन होता है। गरीबों के प्रति ये भाव है कि वो हमेशा दूर रहना चाहते हैं। लेकिन गरीबों की बात करके वोट बटोरना चाहते हैं। अगर आप गरीबों की बात करके वोट लेना चाहते हैं तो दूसरी तरफ झूठ क्यों बोलते हैं।
मोदी जी गरीबों के लिए सोचते नहीं
मणिपुर जल रहा है लेकिन मोदी जी मणिपुर नहीं गए। महिलाओं का रेप हुआ, घर जल गए। अभी गांव-गांव फिरते हैं वोट के लिए आपके पास भी आएंगे। लेकिन मणिपुर नहीं गए। मोदी जी गरीबों के लिए सोचते नहीं। इतने देश वो गए लेकिन जहां दंगे-फसाद होते हैं उनका समाधान करने की ताकत उनमें नहीं है।
लोकतंत्र है इसलिए मोदी जी प्रधानमंत्री बनकर बैठे हैं
बार-बार कांग्रेस को गाली देते हैं, पूछते हैं 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया। इनके भी 10 साल हो गए। कुल 16 साल से सत्ता में हैं। उनके बार में कुछ नहीं कहते। जिन्होंने देश को आजादी दिलाई उन्हें गालियां देते हैं। आजादी के लिए कांग्रेस लड़ी, और देश के लोकतंत्र, संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस ने काम किया। आज देश में लोकतंत्र है इसलिए मोदी जी प्रधानमंत्री बनकर बैठे हैं।
वो तो ऐसे हैं बाप बनाया बेटा गुमाया
जो वादे हमने किए हैं वो सब निभाएंगे। वो तो ऐसे हैं बाप बनाया बेटा गुमाया, हमने एयरपोर्ट बनाए ये बेच रहे हैं। अडानी-अंबानी को दे रहे हैं। कोंटा में खडग़े ने कहा- समाज, संविधान, लोकतंत्र और देश को बचाना है तो कांग्रेस को वोट करें। भाजपा के लोगों ने देश के लिए कुछ नहीं किया है। हमने यहां के लोगों के लिए काम किया। इस?लिए वोट मांग रहे हैं। खडग़े बोले- नेहरू-गांधी के उसूलों के साथ कांग्रेस ने देश को आजाद कराया। भाजपा नेताओं के पास कांग्रेस नेताओं को गाली देने के अलावा कोई काम नहीं है। खडग़े ने ये बात छत्तीसगढ़ के सुकमा में सभा के दौरान कही।
मल्लिकार्जुन खडग़े के भाषण की प्रमुख बातें
भूपेश सरकार ने वादा पूरा किया
पांच साल पहले जो वादे आपसे किए थे उन वादों को पूरा करने का काम किया। इसलिए कांग्रेस पार्टी का नाम ऊंचा हुआ और पार्टी यहां मजबूत हुई। मैं सिर्फ वोट मांगने नहीं आया हूं, मैं आपने से विनती करूंगा कि एक तरफ तो हमें चुनाव जीतना है लेकिन सबसे ज्यादा समाज, संविधान, लोकतंत्र और देश को बचाना है। ये सबसे बड़ी बात है। गांधी आजादी की लड़ाई नहीं लड़ते तो जंगलों में रहना पड़ता
पहले कोई स्कूल नहीं था, हॉस्पिटल नहीं थे, बैंक नहीं थे, व्यापार नहीं था, ये सब कांग्रेस ने किया। बाकी के लोग हवा में बातें करते हैं। बीजेपी ने इस देश के लिए क्या किया। बार-बार पूछते हैं कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया। गांधी ने आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी होती तो हम लोगों को जंगलों में रहना पड़ता। कांग्रेस के लोग सूली चढ़े, तिरंगे के नीचे गांधी जी के उसूलों के साथ कदम से कदम मिलाकर देश को आजादी दिलाई।
छत्तीसगढ़ में जो स्कूल है क्या मोदी जी ने बनाया
मोदी भूल जाते हैं कि उनकी सरकार कब तक थी। 70 साल में हमने जो इस देश में फैक्ट्रियां बनाई, स्कूल बनाए। क्या छत्तीसगढ़ में जो स्कूल हैं, उन्हें मोदी जी ने बनाया। वो ऐसी बात करते हैं कि देश को आजादी 2014 के बाद मिली। आप लोगों ने देश के लिए कुछ नहीं किया।
मोदी सरकार में महंगाई आसमान छू रही
पेट्रोल-प्याज की कीमत आसमान छू रहे हैं। गरीबी और बेरोजगारी चरम पर है। जल जंगल जमीन पर आदिवासियों का जो अधिकार है उसे हमें जीवित रखना है। ये आदिवासियों की जो लड़ाई है, उसमें कांग्रेस हमेशा मदद करती आई है। भूपेश सरकार ने उसकी हमेशा रक्षा की। नरेगा जैसा काम सोनिया गांधी ने किया। खाद्य सुरक्षा कानून लाए।बच्चों को पढ़ाने के लिए कानून बनाया। जमीन पर अगर किसी ने उतारा तो वो कांग्रेस है। बीजेपी वाले जंगल, जमीन अडानी जैसे लोगों को बेच रहे
भूपेश बघेल कांग्रेस के प्रतिनिधि हैं। बीजेपी वाले जंगल, जमीन अडानी जैसे लोगों को बेच रहे हैं। आदिवासी जो देश के मूल निवासी हैं, उनकी जमीन बेचकर आप अमीरों को देते हैं। बीजेपी की सरकार में अमीर और अमीर गरीब और गरीब हो रहा है।
छत्तीसगढ़ में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त की
न्याय योजना के जरिए पैसे किसानों के खाते में डाले। 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी। बाकी का वादा भी निभाएंगे। इसमें संदेह नहीं होना चाहिए। हमारी खनिज संपत्ति लूटी जा रही है। देश जिस रफ्तार से चल रहा है ये सबको मालूम है। पर मोदी जी नहीं चाहते सत्ता गरीब के हाथ में आए। वो कहते हैं मेरा पीएम बनना लोगों को सहन नहीं हो रहा। भूपेश जी ने कभी ऐसा नहीं कहा।
19 करोड़ लोगों को नौकरी मिलनी चाहिए
मोदी ने कहा था अगर मैं देश का पीएम बनूंगा तो काला धन निकालकर सभी लोगों के खाते में 15 लाख रुपए दूंगा। आपको 15 लाख मिले की नहीं। या तो मोदी झूठ बोल रहे हैं, या आप झूठ बोल रहे हैं। मोदी जी ने ये कहा मैं हर साल युवाओं को 2 करोड़ नौकरी दूंगा। अब तो उनका 10वां कार्यकाल चल रहा है। कम से कम 19 करोड़ को नौकरी मिलनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
छत्तीसगढ़ जैसा गुजरात में नहीं मिल रहा
मोदी जी किसानों का दोगुना आमदनी करके देता हूं बोले थे, हुआ क्या। धान का एमएसपी तक नहीं बढ़ाए। यहां कांग्रेस की सरकार 2640 रुपए दे रही है। ऊपर से कहते हैं किसान भाइयों को लूट रहे हैं। मुझे खुशी है छग सरकार गरीब बच्चों के लिए फ्री एजुकेशन दे रही हैं। यहां सेंट्रल सरकार पीजी की स्कॉलरशिप भी नहीं भेजती है।
कागज का टुकड़ा मिला तो ईडी का छापा पड़ा
हमें ईडी और विजिलेंस से डराते हैं। झूठे केस में पकड़कर अंदर कर देते हैं। जो पार्टी हमेशा गरीबों के साथ है लेकिन ये लोगों से हम डरेंगे नहीं। इस मुल्क को आजादी दिलाते वक्त हम नहीं डरे, ये लोग तो लड़े नहीं सब फोकट में मिला। इससे पहले भूपेश बघेल ने सुकमा में कहा रमन सिंह बस्तर के लोगों को नक्सली मानते थे। यहां के लोगों को जेल में डाल दिया जाता था। यहां फर्जी मुठभेड़ कराई गई। रमन राज में महुआ खरीदना बंद कर दिया गया। लोग महुआ को सड़क पर फेंकने को मजबूर हो गए। हमने पांच सालों में यहां कई विकास के कार्य किए। आदिवासियों को जमीनें वापस लौटाई। स्कूल खोले।
छत्तीसगढ़
रायपुर : केबिनेट बैठक 26 मई को
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक मंगलवार , 26 मई को शाम 6.00 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
छत्तीसगढ़
रायपुर : नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जनहित, सुशासन, शहरी विकास, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश के विकास में राज्यों की सक्रिय भूमिका और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
छत्तीसगढ़
“कुबेर का खजाना” प्रेरणादायी कार्यक्रम का होटल ड्रीम पॉइंट में हुआ आयोजन
जांजगीर-चांपा। डिडवानिया फाउंडेशन, चांपा द्वारा होटल ड्रीम पॉइंट में प्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता श्रीमती राजेश्वरी मोदी (राज दीदी), मुंबई के सानिध्य में “कुबेर का खजाना” प्रेरणादायी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में चांपा, जांजगीर, रायगढ़, सक्ती, अकलतरा, बाराद्वार, बिलासपुर, रायपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत नृत्य के साथ किया गया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में राज दीदी ने नारायण शास्त्र के अनुसार वाणी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति की वाणी ही उसके जीवन में सुख एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि दूसरों की बुराई करने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिसका प्रभाव स्वयं के जीवन पर भी पड़ता है। वहीं आदरपूर्वक एवं सकारात्मक शब्दों का प्रयोग करने से जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आती है।
राज दीदी ने उपस्थित जनों को सकारात्मक सोच, पारिवारिक सामंजस्य, आत्मविश्वास एवं जीवन में अच्छे संस्कारों के महत्व के बारे में भी प्रेरित किया। उनके प्रेरणादायी विचारों से पूरा सभागार सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में “वरदान रेकी” प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को रेकी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ एवं जीवन उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन डिडवानिया फाउंडेशन द्वारा बजरंगलाल डिडवानिया के विशेष मार्गदर्शन एवं श्रीमती विद्या डिडवानिया की प्रेरणा से संपन्न हुआ।
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
