Connect with us

कोरबा

कोरबा : नगर पालिक निगम कोरबा के 06 वार्डो को मिली 16 नए विकास कार्यो की सौगात

Published

on

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया  01 करोड़ 87 लाख रू. के विकास कार्यो का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया  01 करोड़ 87 लाख रू. के विकास कार्यो का भूमिपूजन
उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया  01 करोड़ 87 लाख रू. के विकास कार्यो का भूमिपूजन

कोरबा। प्रदेश के  वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के दिशा निर्देशन में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो की एक और महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में निगम के 06 वार्डो को आज 16 नए विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर की अध्यक्षता में निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान आज 01 करोड़ 87 लाख रूपये के नए विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया। 

नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी  है इसी कड़ी में आज रविवार को निगम के वार्ड क्र. 33, 34, 29, 30 एवं 10, 06 में आज एक करोड़ 87 लाख रूपये की लागत वाले 16 नए विकास कार्यो की सौगात दी गई है। यहाॅं उल्लेखनीय है कि विगत शनिवार को निगम के 08 वार्डो को 02 करोड़ 61 लाख रूपये के नए विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई थी। आज निगम क्षेत्र की सुदूर बस्ती ढेलवाडीह के साथ ही मुड़ापार, इमलीडुग्गू में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान इन विकास कार्यो का भूमिपूजन सम्पन्न कराया गया। 

मोदी की गारंटी को अल्प समय में पूरा किया सरकार ने 

इस अवसर पर दिए गए अपने उद्बोधन में कैबिनेट  मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में प्रदेश सरकार ने मोदी की गारंटी को अल्प समय में पूर्ण कर अपने संकल्प को पूरा किया है, हमारी सरकार के 02 वर्ष का कार्यकाल अभी पूर्ण हुआ है तथा इस दौरान एक ओर जहाॅं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया गया है, तो वहीं दूसरी ओर राज्य के सर्वांगीण विकास को गति व दिशा दी गई है। उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था और अब विगत 11 वर्षो से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ को संवारने का कार्य लगातार कर रहे हैं। उन्हेाने कहा कि सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में  हमारे छत्तीसगढ़ राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, नए-नए उद्योग, धंधे प्रारंभ हो रहे हैं, रोजगार बढ़ रहा है तथा यहाॅं के नागरिकबंधुओं का जीवन स्तर ऊपर उठ रहा है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि डाॅ.रमन सिंह के 15 वर्षो का कार्यकाल प्रदेश का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है तथा उन 15 वर्षो में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ और अब श्री विष्णुदेव साय की सरकार प्रदेश का साय-साय विकास कर रही है।  

करोड़ो रूपये के विकास कार्यो की लगातार मिल रही सौगात-महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत

 इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन के द्वारा नगर निगम कोरबा के वार्डो को लगातार करोड़ों रूपये के विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हो रही है, उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन के लगातार प्रयास से विगत 02 वर्षो में निगम क्षेत्र में लगभग 800 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की स्वीकृति दी जा चुकी है, देश, प्रदेश व कोरबा नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है, अतः कोरबा के विकास में किसी प्रकार की कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। उन्होने उपस्थित बस्तीवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क, नाली, स्ट्रीट लाईट, पेयजल व साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से संबंधित आपकी समस्याएं दूर होंगी, हमारा कोरबा समस्यामुक्त शहर बनेगा, मैं इसके लिए आपको आश्वस्त करती हूॅं। 

निगम क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने हो रहा निरंतर कार्य-नूतन सिंह ठाकुर

इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजूपत की अगुवाई में नगर निगम कोरबा क्षेत्र के वार्डो व बस्तियों की समस्याओं को दूर करने तथा नागरिकों को सड़क, नाली, पानी, बिजली जैसी आवश्यक सुविधाएं सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है, उन्होने कहा कि अनेक वर्षो से व्याप्त समस्याएं दूर हो रही है तथा लोगों की अपेक्षाएं पूरी की जा रही हैं, मुझे उम्मीद है कि विकास की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी। 

इन विकास कार्यो का हुआ भूमिपूजन

आज जिन विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया, उनमें वार्ड क्र. 33 अंतर्गत मानिकपुर स्कूल में बाउण्ड्रीवाल निर्माण एवं हाईट बढ़ाने का कार्य राशि 15 लाख रूपए, वार्ड क्र. 33 अंतर्गत मानिकपुर डिपरापारा में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य राशि 05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत ढेलवाडीह स्कूल में बाउण्ड्रीवाल एवं गेट का निर्माण कार्य राशि 14 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत दादरखुर्द प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण कार्य राशि 12.50 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत दादरखुर्द नीचे मोहल्ला के पास स्थित तालाब का उन्नयन कार्य राशि 15 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत ढेलवाडीह में सार्वजनिक सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य कार्य राशि 10 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत कंकालिन मंदिर दादरखुर्द के पास एकता विहार में सी.सी. रोड एव नाली का निर्माण कार्य राशि 12 लाख रूपए शामिल हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुडापार दशहरा मैदान के पास मंच का निर्माण कार्य राशि 10 लाख रूपए,  वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुडापार स्कूल में बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य राशि 11.30 लाख रूपए, वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुड़ापार बायपास रोड में आर.सी.सी नाली एवं कलवर्ट का निर्माण कार्य राशि 13.59 लाख रूपए, वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुड़ापार के विभिन्न स्थानों में सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी नाली का निर्माण कार्य राशि 15 लाख रूपए, वार्ड क्र. 30 अंतर्गत रामनगर के सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी नाली का निर्माण कार्य राशि 09 लाख रूपए, वार्ड क्र. 30 अंतर्गत जे.पी. स्कूल में बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य राशि 19.20 लाख रूपए का भूमिपूजन किया गया।  इसी प्रकार वार्ड क्र. 10 अंतर्गत आदिवासी शास. प्रा. शाला भिलाई खुर्द क 02 में नवीन शाला भवन का निर्माण कार्य राशि 15.26 लाख रूपए, वार्ड क्र. 10 अंतर्गत इमलीडुग्गू केबीन के पास मंच निर्माण कार्य राशि 06 लाख रूपए, वार्ड क्र. 06 रानीगेट दशहरा मैदान में स्थित सामुदायिक भवन के पास किचन शेड एवं शौचालय निर्माण कार्य राशि 04 लाख रूपए का भूमिपूजन भी आज सम्पन्न हुआ। 

भूमिपूजन कार्यक्रमों में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी.सदस्य  धनकुमारी गर्ग, पार्षद सुनीता चैहान, नारायण कुर्रे, वर्षा दिनेश वैष्णव, रामगोपाल कुर्रे, रूबी सागर, राधा महंत, ईश्वर पटेल, उपेन्द्र पटेल,जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, कोरबा मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सरजू अजय, अनु.जा.मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश लहरे, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, सुफल दास, अनिल वस्त्रकार, सुशील गर्ग, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य करें सुनिश्चितः- कलेक्टर कुणाल दुदावत

Published

on

जिले में कृषि विकास को गति व कृषक हितों को सशक्त बनाने कलेक्टर ने कृषि एवं संबद्ध विभागो की ली बैठक

विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता व जवाबदेही के साथ काम करने हेतु किया निर्देशित

सभी शासकीय फार्म्स में धागाकरण यूनिट प्रारम्भ करने प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

लाख पालन विकास हेतु ठोस रूपरेखा के साथ प्रस्ताव बनाने के निर्देश

पपीता व ऑयल पाम प्लांटेशन के लिए स्थान सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित
जिले में द्विफसली क्षेत्र विस्तार, मिलेट, दलहन तिलहन के उत्पादन बढ़ाने हेतु किया निर्देशित

कोरबा। जिले में कृषि विकास को गति देने व कृषक हितों को सशक्त बनाने हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों की  बैठक ली। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति, आगामी वर्ष की रणनीति और डीएमएफ से स्वीकृत कार्यों की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की।  कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ काम करने हेतु निर्देशित किया, जिससे योजनाओं का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित हो और निर्धारित लक्ष्यों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा सके और किसानों को वास्तविक लाभ प्राप्त हो।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कृषि अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से किसानों के उत्पादन में सुधार सुनिश्चित करने  एवं उनकी  आय में बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जिले में द्विफसली क्षेत्र के विस्तार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।  किसानों को खरीफ मौसम में फसल विविधीकरण और रबी के फसलों का क्षेत्र विस्तार सुनिश्चित करने निर्देशित किया। जिले में मक्का, रागी, कोदो जैसे मिलेट एवं दलहन- तिलहन फसलों के उत्पादन को भी बढ़ावा देने की बात कही।
कलेक्टर ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत शत-प्रतिशत किसानों को लाभान्वित करने एवं ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग एवं एग्रीस्टेक पंजीकरण के निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति हेतु जमीनी स्तर पर एसएडीओ और आरईओ की जवाबदेही तय करने एवं आने वाले दिनों में कैम्प लगाकर लक्ष्य हासिल करने निर्देश दिए। उन्होंने नए एफपीओ गठन में वृद्धि लाने की बात कही। उन्होंने खरीफ सीजन के लिए अग्रिम खाद एवं बीज के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी शासकीय रोपणियों की स्थिति और रोपित पौधों की अद्यतन जानकारी ली तथा उनसे होने वाली आय में वृद्धि के उपायों पर जोर दिया। उन्होंने ऑयल पाम के पौधारोपण के लिए प्रस्ताव तैयार कर स्थान चिन्हांकन करने, जिले के एक ब्लॉक में वृहद स्तर पर पपीता प्लांटेशन विकसित करने, मधुमक्खी पालन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने तथा मसाला फसलों के क्षेत्र विस्तार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कृत्रिम गर्भाधान के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पशु नस्ल सुधार के लिए पशुपालकों को जागरूक एवं प्रेरित करने की बात कही।  कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के तहत बैकयार्ड कुक्कुट, नर बकरा एवं सुकरत्रयी वितरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए पशु टीकाकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल यूनिट के माध्यम से सेवाओं का विस्तार और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। मत्स्य संपदा विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में संचालित हैचरी की स्थिति, स्पान उत्पादन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्पान उत्पादन में वृद्धि कर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने  मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड  से जोड़ने हेतु निर्देशित किया। इससे उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को मछली पालन के लिए प्रेरित कर उनकी आय वृद्धि के अवसर सृजित करने के निर्देश भी दिए।
रेशम विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नर्सरियों की स्थिति एवं संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने टसर एवं मलबरी रेशम उत्पादन की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसके क्षेत्र विस्तार के लिए सर्वे कर उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी शासकीय फार्म्स में धागाकरण यूनिट प्रारंभ करने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया, साथ ही कार्यरत स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए ठोस पहल करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने जिले में लाख उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए, ताकि इस क्षेत्र में आय सृजन के नए अवसर विकसित किए जा सकें।
कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को जिले में कृषि विकास की संभावनाओं पर गंभीरता व व्यक्तिगत रुचि के साथ कार्य करने तथा नवाचारों और वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभागीय योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति के लिए पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए ठोस और परिणाममुखी कार्ययोजना तैयार करने तथा परंपरागत योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति हेतु अभी से तैयारी शुरू कर आवश्यक प्रकरण तैयार करने को कहा।

कलेक्टर श्री दुदावत ने डीएमएफ अंतर्गत आउटपुट एवं आउटकम आधारित कार्यों के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने, फील्ड स्तर पर वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे। साथ ही उन्होंने डीएमएफ से स्वीकृत एवं अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का तत्काल पूर्णता प्रमाण पत्र प्रेषित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी विभाग, रेशम, नोडल कोआपरेटिव बैंक, कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

केंद्रीय विद्यालय संगठन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 20 मार्च से

Published

on

 कोरबा। केंद्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय), नई दिल्ली द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-1, बालवाटिका और अन्य उच्च कक्षाओं में प्रवेश हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। कक्षा-1 और बालवाटिका-1, 2 एवं 3 (चयनित विद्यालयों में) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 20 मार्च 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से प्रारंभ होगी और 02 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभिभावक आधिकारिक पोर्टल https://admission.kvs.gov.in  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी संगठन की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध है।
  केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो एनटीपीसी के प्राचार्य सुनील कुमार साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-1, बालवाटिका और अन्य उच्च कक्षाओं में प्रवेश हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।  प्रवेष के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। कक्षा-1 में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 06 वर्ष होनी अनिवार्य है। इसी प्रकार, बालवाटिका-1 के लिए आयु 3 से 4 वर्ष, बालवाटिका-2 के लिए 4 से 5 वर्ष और बालवाटिका-3 के लिए 5 से 6 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सीटों का आरक्षण केवीएस के प्रवेश दिशा-निर्देशों 2026-27 के अनुसार सुनिश्चित किया जाएगा।
कक्षा-2 और उससे ऊपर की कक्षाओं (कक्षा-XI को छोड़कर) तथा बालवाटिका-2 व 3 (जहाँ ऑनलाइन माध्यम उपलब्ध नहीं है) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया रिक्तियां होने की स्थिति में ही संचालित की जाएगी। इसके लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन 02 अप्रैल 2026 प्रातः 10ः00 बजे से 08 अप्रैल 2026 सायं 4ः00 बजे तक किया जा सकेगा। विधिवत भरे हुए फॉर्म संबंधित केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय में जमा करने होंगे। इन कक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रपत्रों और अन्य विवरणों की जानकारी संबंधित विद्यालयों की वेबसाइटों पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि आवेदन पत्र में कोई भी गलत या भ्रामक जानकारी पाई जाती है, तो प्रवेश प्रक्रिया के दौरान या उसके पश्चात भी प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। अभिभावकों को निर्देशित किया गया है कि वे प्राचार्य या प्रवेश प्रभारी से केवल विद्यालय द्वारा बुलाए जाने पर ही निर्धारित समय अंतराल में संपर्क करें।

Continue Reading

कोरबा

सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को

Published

on

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।
बैठक में वनमंडल, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर चर्चा/समीक्षा होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677