Connect with us

कोरबा

कोरबा जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष राठौर ने की ब्‍लॉक वार दो – दो प्रभारी की नियुक्ति

Published

on

कोरबा। जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी 10 मंडल कमेटी, 67 वार्ड कमेटी, एवं 299 बूथ कमेटी बनाने के लिए ब्‍लॉक वार दो – दो प्रभारी नियुक्‍त किया है, जो अपने – अपने प्रभार ब्‍लॉक में जाकर ब्‍लाॅक अध्‍यक्ष, मंडल अध्‍यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद, वरिष्‍ठ कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस, युवा कांंग्रेस के पदाधिकारियों से समन्‍वय स्‍थापित कर 15 अप्रैल तक मंडल, वार्ड एव बूथ कमेटी का गठन करेंगे । 

जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने कोरबा शहर ब्‍लॉक हेतु राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर एवं हीरालाल साहु को प्रभारी बनाया है । कोरबा ब्‍लॉक में वार्ड क्र. 1 से वार्ड क्र. 18 तक को शामिल किया गया है। वहीं निहारिका ब्‍लाॅक की जिम्‍मेदारी दुष्‍यंत शर्मा एवं रेखा त्रिपाठी को सौंपा गया है, यहां वार्ड क्र. 19 से वार्ड क्र. 37 तक शामिल है । कुसमुण्‍डा ब्‍लाॅक के लिए धुरपाल सिंह कंवर एवं मनीराम साहु प्रभारी बनाए गये हैं, जो वार्ड क्र. 61 से वार्ड क्र. 66 तक के वार्डों में कमेटी गठन करने में मदद करेंगे । दर्री ब्‍लाॅक के वार्ड क्र. 48 से वार्ड क्र. 60 तक एवं वार्ड क्र. 67 के लिए अर्चना उपाध्‍याय एवं मनहरण लाल राठौर (इंटक) को प्रभारी नियुक्‍त किया गया है तथा बालको ब्‍लॉक के वार्ड क्र. 38 से  वार्ड क्र. 47 तक के लिए आनंद पालीवाल एवं रवि सिंह चंदेल को प्रभारी बनाया गया है । 

जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने नव नियुक्‍त प्रभारियों को आवश्‍यक दिशा – निर्देश देते हुए कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसार संगठन सृजन अभियान के तहत् संगठानात्‍मक पूर्णता एवं संगठन की मजबूती को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला कमेटी, ब्‍लाॅक कमेटी के गठन के बाद मंडल कमेटी, वार्ड कमेटी एवं बूथ कमेटी का गठन तत्‍काल प्रभाव से पूर्ण किया जाना आवश्‍यक है । श्री राठौर ने बताया कि कोई भी सक्रिय कार्यकर्ता पद से वंचित ना रह जाए तथा कोई भी पदाधिकारी एक से अधिक पद पर दर्ज ना होने पाए इस बात का विशेष ध्‍यान रखना होगा साथ ही विशेष रूप से ध्‍यान रखें कि जिला, ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड के अध्‍यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारी सहित पार्षद, पूर्व पार्षद, वरिष्‍ठ एवं सक्रिय कांग्रेस नेताओं को उनके निवासरत बूथ में बूथ अध्‍यक्ष एवं बूथ लेवल एजेंंट नियुक्‍त किया जाना जरूरी एवं महत्‍वपूर्ण है । कोई भी बड़ा पदाधिकारी बूथ अध्‍यक्ष या बी एल ए के पद को छोटा ना समझे । सबसे अहम जिम्‍मेदारी बूथ अध्‍यक्ष एवं बी एल ए के पास होगी । 

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में युवक बाइक समेत खुले नाले में गिरा:दलदल में फंसा रहा, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर निकाला, निगम पर आक्रोश

Published

on

कोरबा। कोरबा में शुक्रवार रात डीएम रोड स्थित साईं पैलेस के पास एक खुले नाले में मुड़ापार निवासी बाइक सवार युवक ओम प्रकाश गिर गया। इस हादसे में युवक को चोटें आई हैं। घटना ने नगर पालिक निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश अपनी बाइक से डीएम रोड से गुजर रहे थे। साईं पैलेस के समीप अचानक संतुलन बिगड़ने से वे बाइक समेत खुले नाले में जा गिरे। नाला काफी गहरा और दलदल से भरा था, जिससे युवक बाइक सहित उसमें फंस गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा। उनकी आवाज सुनकर राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

नाला लंबे समय से खुला पड़ा

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नाला लंबे समय से खुला पड़ा है और इसकी नियमित सफाई भी नहीं हुई है। नाले की मौजूदा हालत देखकर यह स्पष्ट होता है कि सफाई के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी की जा रही है।

मोहल्ले वालों ने पहले रस्सी की सहायता से उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन नाले की गहराई और कीचड़ के कारण यह संभव नहीं हो पाया। इसके बाद लोगों ने एक सीढ़ी मंगवाई।

भारी मात्रा में कचरा और गाद से भरा नाला

जब सीढ़ी को नाले में डाला गया, तो उसका आधा हिस्सा दलदल में धंस गया, जिससे नाले में जमा कचरे और गाद की मात्रा का अंदाजा लगाया जा सकता है। काफी मशक्कत के बाद, सीढ़ी के सहारे युवक ओम प्रकाश को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में निगम प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि शहर में कई स्थानों पर नाले खुले पड़े हैं और उनकी नियमित सफाई नहीं होती।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में गर्ल्स आईटीआई कॉलेज में 10 फीट का अजगर:टहलते हुए छात्राओं ने देखा, स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Published

on

कोरबा। कोरबा के रामपुर स्थित गर्ल्स आईटीआई कॉलेज परिसर में बीती रात करीब 10 फीट लंबा अजगर देखा गया। कॉलेज स्टाफ और छात्राओं ने अजगर देखते ही रेस्क्यू टीम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही RCRS (रेस्क्यू टीम) के सदस्य उमेश यादव और सौम्या पाण्डेय मौके पर पहुंचे। अजगर झाड़ियों के बीच छिपा हुआ था, जिससे उसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण था। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

अजगर को पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ा गया

कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। अजगर को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, कुछ छात्राएं कॉलेज परिसर में टहल रही थीं, तभी उनकी नजर अचानक इस विशालकाय अजगर पर पड़ी। इसके बाद कॉलेज स्टाफ और छात्राओं में सतर्कता बढ़ गई।

रेस्क्यू टीम ने बताया कि गर्मी के मौसम में सांप अक्सर पानी और ठंडी जगह की तलाश में आबादी वाले इलाकों में आ जाते हैं। ऐसे में लोगों को घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग या स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों ने राहत महसूस की और टीम के प्रयासों की सराहना की।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा के गेवरा में 15 दिन से नहीं मिला सिलेंडर:आर्थिक तंगी के कारण आपूर्ति ठप, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Published

on

कोरबा/गेवरा। कोरबा के गेवरा प्रोजेक्ट स्थित भारत गैस एजेंसी में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बुकिंग के 15 दिन बाद भी सिलेंडर न मिलने से नाराज सैकड़ों उपभोक्ताओं ने एजेंसी परिसर में नारेबाजी की और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के बावजूद उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले 15 दिनों से सिलेंडर बुक होने के बाद भी न तो होम डिलीवरी हो रही है और न ही एजेंसी से सिलेंडर मिल पा रहा है।

गैस एजेंसी के सामने लोगों की बेतहाशा भीड़ है लोग परेशां हो रहे हैं।

गैस एजेंसी के सामने लोगों की बेतहाशा भीड़ है लोग परेशां हो रहे हैं।

स्टॉक या वितरण संबंधी कोई जानकारी नहीं

एजेंसी के सूचना पटल पर स्टॉक या वितरण संबंधी कोई जानकारी साझा नहीं की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को अपना काम छोड़कर प्रतिदिन एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप और सूचना पटल पर प्रतिदिन सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण की जानकारी स्पष्ट की जाए।

हंगामे के दौरान एजेंसी कर्मचारियों ने स्वीकार किया कि आर्थिक तंगी के कारण मुख्य डिपो में अग्रिम राशि जमा नहीं हो पा रही है। इस वजह से डिपो से पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर लोड नहीं हो पा रहे हैं, जिससे मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर आ गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677