कोरबा
कोरबा : सुशासन तिहार का आयोजन, जनसमस्याओं के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता – उद्योग मंत्री
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में हुआ सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर


कोरबा। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कहा कि तपती गर्मी में राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ सुशासन तिहार शिविरों का यह आयोजन आमजनता की समस्याओं के प्रति राज्य सरकार की गहरी संवेदनशीलता का परिचायक है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शासन प्रशासन आमनागरिकों की समस्याओं के त्वरित व संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिये पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है, समस्याएं दूर हो रही हैं तथा लोगों केा त्वरित राहत मिल रही है।

इस आशय के उद्गार उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित सुशासन तिहार शिविर के आयोजन के दौरान कही। यहॉं उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ कोरबा जिले एवं नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र में भी सुशासन तिहार मनाया जा रहा है तथा इसके अंतर्गत शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। कोरबा निगम क्षेत्र में पहला शिविर विगत 07 मई को कोरबा जोन कार्यालय में आयोजित हुआ था तथा इस कड़ी में आज निगम के टी.पी.नगर जोन कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को प्रदान की, वहीं कार्यकम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई।

इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास, नागरिक सेवाओं व सुविधाओं की बेहतरी के साथ-साथ आमजनता की छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करने के लिय पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय स्वयं इस तपती गर्मी में शिविरों में अचानक पहुंच रहे हैं तथा आमजनता की समस्याओं से प्रत्यक्ष रूबरू हो रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण तथा प्रशासनिक अधिकारी आमजनता के बीच पहुंच रहे हैैं, उनकी समस्याओं को दूर कर रहे हैं। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि डॉ.रमन सिंह के कार्यकाल में भी ऐसे ही शिविर पूरे प्रदेश में लगते थे, अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में पुनःसुशासन तिहार शिविर पूरे प्रदेश में लगाये जा रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत लगातार सक्रिय हैं, आमजनता से सीधे संपर्क करती हैं, उनकी समस्याओ केा जानती समझती है तथा उनका निराकरण कराती है, उन्हीं के मार्गदर्शन में कोरबा नगर निगम ने अनेक उपलब्धियॉं अर्जित की हैं, जिससे हम सभी परिचित हैं। मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि जिले के सभी विभाग निगम के साथ कदम से कदम साथ मिलाकर जनसमस्याओं का निराकरण पूरी निष्ठा के साथ करा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में पुनःस्थापित हुआ सुशासन
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि विगत सवा दो वर्षाे से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने प्रदेश की कमान अपने हाथ में संभाली हैं, उनकी नीतियों एवं कार्याे की बदौलत छत्तीसगढ़ में अब पुनः सुशासन स्थापित हुआ है। उन्होने कहा कि आमजनता की समस्याएं शीघ्रता से दूर हों, सुशासन तिहार शिविरों का यह प्रमुख उद्देश्य है, मुझे खुशी है कि जिन उद्देश्यों को लेकर यह शिविर लगाये जा रहे हैं, वह उद्देश्य पूरे हो रहे हैं। महापौर श्रीमती राजपूत ने जिला प्रशासन व निगम प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों की सराहना करते हुये कहा कि जिला प्रशासन की पूरी टीम एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के देखरेख में निगम के अधिकारी कर्मचारियों की टीम कोरबा के विकास व नागरिकों की समस्याओ को दूर करने की दिशा में बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं, जिसके लिये मैं अधिकारी कर्मचारियों को साधुवाद देती हॅू, इन्हीं की बदौलत नगर निगम कोरबा ने अनेक उपलब्धियॉं अर्जित की हैं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन लगातार कोरबा के विकास एवं यहॉं के नागरिकों की समस्याओं को दूर करने के लिये कार्य कर रहे हैं, परिणाम स्वरूप कोरबा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
आयुक्त ने रखा प्रतिवेदन
इस अवसर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने टी.पी.नगर जोन के विकास व निर्माण कार्याे, वहॉं की समस्याओं तथा उनके निराकरण की दिशा में उठाये जा रहे कदमों व जोन द्वारा प्राप्त उपलब्धियों के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आयुक्त श्री पाण्डेय ने बताया कि निगम के टी.पी.नगर जोनांतर्गत कुल 06 वार्ड आते हैं, इन 06 वार्डाे में वर्ष 2023 से अब तक 58 करोड़ 52 लाख रूपये की लागत वाले 120 विकास कार्य स्वीकृत किये गये थे, जिनमें से 68 कार्य पूर्ण हो गये हैं, वहीं 33 कार्य प्रगतिरत हैं, शेष 19 निविदा प्रक्रिया में है। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना में जोनांतर्गत प्राप्त लक्ष्यों की जानकारी भी शिविर में दी, साथ ही बताया कि कोरबा शहर को स्पोर्ट्स हब बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत स्टेडियम का रेनोवेशन, हाकी स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, एथेलेटिक ट्रेक, नालंदा परिसर एवं 100 सीटर बालक-बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने राजस्व वसूली, राशन कार्ड, श्रद्धांजलि योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किये गये हितग्राहियों की संख्यात्मक जानकारी भी शिविर में प्रस्तुत करते हुये विगत 01 वर्ष के दौरान निगम द्वारा अर्जित प्रमुख उपलब्धियांे व भावी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
हितग्राहियों को प्रदान किये गये योजनाओं के लाभ
सुशासन तिहार शिविर के आयोजन के दौरान उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों केा योजनाओं के लाभों से लाभान्वित कराया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही पुष्पादेवी चौधरी, विमला श्रीवास व खुशबू बेगम को आवासगृहों की चाबी प्रदान की गई, वहीं हितग्राही भगवती कश्यप, कुंतीबाई केंवट, लक्ष्मीन केंवट, मीना देवी साहू, निर्मला पटेल, रंजनी टेटे, उषा चंद्रा, बलदेव कुमार चौहान, मोहम्मद हसन खान को आवासगृहों के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। इसी प्रकार पिनबाई चन्द्रा, चन्द्रिका सिदार, तिर्की चौहान, मंगलीन बाई, गंगा साव, शिवकुमारी, रितुदेवी, साजिया सिद्दीकी को विभिन्न राशन कार्ड प्रदान किये गये, तो वहीं अनिता गुप्ता को विधवा पेंशन व झूलराम गोंड़ को वृद्धावस्था पेंशन से लाभान्वित कराया गया। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवंागन व महापौर श्रीमती राजपूत ने श्रीमती झमोल बाई को व्हीलचेयर, चमरादास महंत को ट्रायसिकल, राधे साहू को इलेक्ट्रानिक ट्रायसिकल तथा राजेन्द्र दास चतुर्वेदी को श्रवण यंत्र प्रदान किया। निगम के श्रद्धांजलि योजना अंतर्गत हितग्राही मीनाक्षी कोसले, जनकराम निर्मलकर, जमुना दास, लोकेश कुमार, गुलाबा बाई, नरेश कुमार भिमटे, सुखमति चौहान को सहायता राशि के चेक प्रदान किये गये।
13 मई को कोसाबाड़ी जोन में शिविर
सुशासन तिहार 2026 के तहत नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित किये जा रहे शिविरों की अगली कड़ी में कोसाबाड़ी जोन में 13 मई को शिविर आयोजित किया जायेगा। इसी प्रकार 15 मई को पं.रविशंकर शुक्ल नगर जोन, 20 मई को बालको जोन, 22 मई को दर्री जोन तथा 25 मई को सर्वमंगलानगर जोन में सुशासन तिहार शिविर आयोजित किये जायेगे।
शिविर के दौरान पार्षद नरेन्द्र देवांगन, रामकुमार साहू, लक्ष्मण श्रीवास, रवि चंदेल, अजय गांेड़, फिरतराम साहू, चेतन सिंह मैत्री, मथुराबाई चन्द्रा, प्रेमलता बंजारे, कोरबा मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, नरेन्द्र पाटनवार, धनसाय साहू, पुनीराम साहू, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त पवन वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, एन.के.नाथ, राकेश मसीह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, आनंद सिंह राठौर, सचिन तिवारी, भुनेश्वर सिंह, विजय गुप्ता, सुरेश राजवाडे़ आदि के साथ काफी संख्या में अधिकारी कर्मचारीगण व आमनागरिकगण उपस्थित थे।
कोरबा
ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा:कोरबा हसदेव नदी में JCB, टीपर और ट्रैक्टर जब्त, रात में भी होगी कार्रवाई
कोरबा। कोरबा जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर शिकंजा कसने के लिए खनिज विभाग ने अब अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार (26 जून) को सीतामढ़ी क्षेत्र में हसदेव नदी पर ड्रोन कैमरे से निगरानी के दौरान अवैध रेत उत्खनन करते वाहनों का पता लगाया।

विभाग ने एक जेसीबी, एक टीपर और एक ट्रैक्टर सहित कुल तीन वाहनों को जब्त किया। यह कार्रवाई कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश और उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में की गई।

ड्रोन से ट्रैक हुई जेसीबी की लोकेशन
अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे में हसदेव नदी से अवैध रेत उत्खनन करती एक जेसीबी की गतिविधियां रिकॉर्ड हुईं। ड्रोन की मदद से वाहन की लोकेशन इमलीडुग्गू तक ट्रैक की गई। इसके बाद खनिज विभाग की जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में प्रयुक्त जेसीबी और अवैध रेत परिवहन कर रहे एक टीपर को जब्त कर उरगा स्थित खनिज जांच चौकी की अभिरक्षा में रखा गया।

राताखार में भी ट्रैक्टर जब्त
इसी अभियान के तहत राताखार क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया। जब्त वाहन को रामपुर थाना की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।
ड्रोन और थर्मल इमेजिंग से होगी निगरानी
खनिज विभाग ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अब ड्रोन तकनीक का नियमित उपयोग किया जाएगा। रात के समय अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए थर्मल इमेजिंग तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

सबूतों के आधार पर होगी कार्रवाई
सहायक खनि अधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि ड्रोन कैमरे में रिकॉर्ड हुए सबूतों के आधार पर भागने या वाहन छिपाने की कोशिश करने वाले भी कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कोरबा
कटघोरा वनमंडल के एतमानगर रेंज में 13 हाथियों का जलक्रीड़ा
कोरबा/कटघोरा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में 13 हाथियों के झुंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हाथी ऐतमा नगर परिक्षेत्र स्थित सलिहाभाठा जलाशय में जलक्रीड़ा करते और ‘डस्ट बाथ’ लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वन्यजीवों का यह दुर्लभ दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में हाथियों का झुंड पानी में उतरकर एक-दूसरे पर सूंड़ से पानी उछालते और मस्ती करता नजर आ रहा है। कुछ हाथी पानी में लोट लगाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि अन्य हाथी जलाशय के किनारे सूंड़ से धूल-मिट्टी उड़ाकर अपने शरीर पर डालते नजर आते हैं।

धूप और कीड़ों से बचाव के लिए लेते हैं ‘डस्ट बाथ’
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, हाथियों द्वारा धूल-मिट्टी शरीर पर डालने की प्रक्रिया को ‘डस्ट बाथ’ कहा जाता है। यह उनकी प्राकृतिक आदत है, जिससे उनकी त्वचा तेज धूप, गर्मी और कीड़ों के हमले से सुरक्षित रहती है। जलक्रीड़ा के बाद हाथी अक्सर इस प्रक्रिया को अपनाते हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ाई गई निगरानी
वीडियो सामने आने के बाद कटघोरा वन विभाग अलर्ट हो गया है। वन विभाग की टीम ने सलिहाभाठा जलाशय और आसपास के गांवों में गश्त तेज कर दी है। अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से जलाशय के आसपास नहीं जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
ग्रामीणों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह
वन विभाग ने ग्रामीणों को हिदायत दी है कि हाथियों के दिखने पर शोर न मचाएं, पटाखे न जलाएं और उन्हें किसी भी तरह से परेशान करने का प्रयास न करें। अधिकारियों का कहना है कि हाथियों को उकसाने से मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है।
गर्मी में जलस्रोतों की ओर बढ़ता है हाथियों का रुख
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गर्मी के मौसम में जंगलों में जलस्रोत सूखने लगते हैं। ऐसे में हाथियों के झुंड पानी की तलाश में जलाशयों, नदी-नालों और तालाबों की ओर रुख करते हैं। कटघोरा वनमंडल में करीब 50 हाथियों का एक स्थायी दल विचरण करता है, जो अक्सर रात के समय खेतों और जलस्रोतों के आसपास पहुंच जाता है।
ड्रोन और सीसीटीवी से रखी जा रही निगरानी
वन विभाग ने हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि निगरानी के जरिए हाथियों की लोकेशन पर नजर रखी जा रही है, ताकि समय रहते ग्रामीणों को सतर्क किया जा सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
कोरबा
कोरबा में झपटमारी और चोरी की दो वारदातें:युवती से वेतन-मोबाइल छीना,बस यात्रा के दौरान महिला का मंगलसूत्र गायब,पुलिस जांच में जुटी
कोरबा। कोरबा शहर में झपटमारी और चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीएसईबी चौकी क्षेत्र में काम से लौट रही एक युवती से बाइक सवार बदमाश वेतन और मोबाइल झपटकर फरार हो गए।

जबकि बिलासपुर से बस में लौट रही एक महिला का सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर लौट रही युवती से वेतन और मोबाइल छीना
पहली घटना चिमनी भट्ठा निवासी नेहा पाण्डेय (24) के साथ हुई। नेहा श्रीराम वस्त्रालय, हीरानंद कॉम्प्लेक्स में कार्यरत हैं। मंगलवार रात करीब 9:50 बजे ड्यूटी समाप्त कर वह पैदल घर लौट रही थीं। उनके पास वेतन के 9,840 रुपये और एक वीवो मोबाइल फोन था।
जैसे ही वह एक्सिस बैंक के पास पहुंचीं, पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल और नकदी झपट ली और तेज रफ्तार से फरार हो गए। छीने गए मोबाइल की कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई गई है। इस वारदात में पीड़िता को कुल 13,840 रुपये का नुकसान हुआ।
नेहा ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों की उम्र करीब 22 से 24 वर्ष थी। बाइक चला रहा युवक गहरे नीले रंग की पूरी बाजू की शर्ट पहने हुए था।

बस से लौट रही महिला का मंगलसूत्र चोरी
दूसरी घटना में कोरबा निवासी एक महिला बिलासपुर से बस के जरिए वापस लौटी थीं। बुधवारी बस स्टॉप पर उतरते समय उन्हें पता चला कि उनके गले से सोने का मंगलसूत्र गायब है। बस यात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंगलसूत्र चोरी कर लिया। महिला ने सीएसईबी चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
कोरबा सीएसपी ने बताया कि दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। झपटमारी की घटना के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। दोनों मामलों की जांच जारी है।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
