Connect with us

कोरबा

कोरबा पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च:कलेक्टर-एसपी ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की; कहा- कानून तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई

Published

on

कोरबा। होली, रमजान और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कोरबा जिले की पुलिस ने शुक्रवार शाम को फ्लैग मार्च निकाला। इसमें कलेक्टर अजीत वसंत, निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई और एसपी सिद्धार्थ तिवारी समेत भारी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है। उन्होंने भाईचारा और सौहाद्र्र के साथ त्योहार मनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी ने कहा कि अगर कोई किसी को परेशान करता है, हुड़दंग मचाता है, जबरदस्ती किसी को रंग लगाता है, तेज आवाज में डीजे बताया है या कानून का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने शांति से त्योहार मनाने की अपील की

जिला पुलिस बल, सीएएफ, छत्तीसगढ़ होमगार्ड के 200 जवानों ने फ्लैग मार्च के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को शांति का संदेश दिया। कटघोरा, दर्री, करतला, पाली, बांगो और दीपका क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। चारपहिया और दोपहिया गाड़ी में सवार पुलिस कर्मियों ने लोगों से कानून-व्यवस्था का पालन करने में सहयोग देने की अपील की।

पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन की कोशिश है कि अराजक तत्वों पर पहले से ही इतनी नकेल कस दी जाए कि वे बेवजह कोई बवाल न खड़ा कर सकें। यही वजह है कि पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है।होली पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।

शिकायत पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

एसपी ने कहा कि किसी के खिलाफ अगर कोई शिकायत मिलती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होली में हुड़दंग मचाने और किसी दूसरे व्यक्ति या समूह को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए बचाव हेतु उपाय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

Published

on

कोरबा। जिले में भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना द्वारा बचाव हेतु उपाय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है। उनके द्वारा भीषण गर्मी-ताप की लहर से बचने के संबंध में गर्मी के पहले एवं गर्मी के दौरान सुरक्षा उपाय के संबंध में कहा गया है कि जहां तक संभव हो दोपहर 12 से 3 बजे के बीच तेज धूप में जाने से बचें, प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पर्याप्त पानी पीते रहें और यात्रा के दौरान पानी साथ रखनें, हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने, सिर को कपड़े या टोपी से ढकने तथा धूप में चश्मा और छाता इस्तेमाल करने एवं जूते चप्पल पहनने की सलाह दी गई है।
     गर्मी के मौसम में खानपान को लेकर भी सावधानी बरतने को कहा गया है। हल्का भोजन करें और पानी से भरपूर फल जैसे खरबूजा, ककड़ी और खट्टे फल अधिक लें। नींबू पानी, छाछ और जूस जैसे पारंपरिक पेय पदार्थों का सेवन करें, जबकि मांस और अधिक प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों से बचें। बाहर का खाना और बासी खाना खाने से परहेज करने की भी सलाह दी गई है। प्रशासन ने घरों को ठंडा रखने के लिए पर्दे, सनशेड और वेंटिलेशन का उपयोग करने को कहा है। साथ ही बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में नहीं छोड़ने और पशुओं को छाया एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध कहा गया हैं। स्थानीय मौसम पूर्वानुमानों को सुनने व आगामी तापमान परिवर्तनों सें अवगत रहने की सलाह दी गई है। बिमारी व चक्कर आने या अचेतना अवस्था के मामले में डाक्टर से परामर्श व तत्काल चिकित्सा सहायता लेने का आग्रह किया गया है।
    हीट स्ट्रोक की स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को तुरंत ठंडी या छायादार जगह पर लिटाने, पैरो को थोड़ा ऊपर उठाकर लिटाने, शरीर को ठंडे पानी से ठंडा करने और ओआरएस या नमक-चीनी का घोल देने की सलाह दी गई है। यदि व्यक्ति बेहोश हो तो उसे कुछ भी खाने-पीने को नहीं दें और जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं। स्थायी विंडो रिफलेक्टर जिसे एल्यूमिनियम कॉयल से ढके कार्डबोर्ड आदि का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। खिड़कियों को पर्दा छाये से ढंकने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें और आसपास के बुजुर्ग, बीमार या कमजोर लोगों का विशेष ध्यान रखें। जरूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार की जानकारी भी रखें, ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।

Continue Reading

कोरबा

प्रगतिशील बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति मर्यादित हरदी बाजार अंतर्गत मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा-आपत्ति 27 मार्च तक आमंत्रित

कोरबा। प्रगतिशील बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति मर्यादित हरदी बाजार विकासखण्ड पाली पंजीयन क्रमांक 376 अंतर्गत  मतदाता सूची का प्रकाशन 19 मार्च 2026 को किया गया है। प्रकाशित सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 27 मार्च 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी के सदस्य मंजीत यादव के पास 27 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 28 मार्च को प्रातः 12 बजे से किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

बिहान से जागी आत्मनिर्भरता की अलख, महिलाएं बन रहीं सशक्त और सक्षम:लखपति दीदी बनकर उभरीं सावित्री बिस्वास, गांव में बनीं बदलाव की पहचान

Published

on

सफलता से प्रेरित होकर महिलाएं भी बढ़ीं स्वरोजगार की ओर

कोरबा। कभी अभावों और आर्थिक तंगी में गुजर-बसर करने वाली एक साधारण ग्रामीण महिला, आज अपनी मेहनत और हौसले के दम पर सफलता की नई इबारत लिख रही है। अवसर मिला, तो उसे पहचाना; मार्गदर्शन मिला, तो उसे अपनाया और फिर एक समय आया जब पीछे मुड़कर नहीं देखा। यह कहानी है श्रीमती सावित्री बिस्वास की, जिनका जीवन बिहान योजना के सहयोग से संघर्ष से सफलता की प्रेरक यात्रा बन गया है। राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान योजना का प्रभाव अब गांव-गांव में दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रही हैं।

इसी कड़ी में विकासखण्ड कोरबा के ग्राम पंचायत गुरमा की निवासी श्रीमती सावित्री बिस्वास आज एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी हैं। एक समय था जब सीमित आय, आर्थिक असुरक्षा और स्थायी आजीविका के अभाव में उनका जीवन संघर्षों से घिरा हुआ था। परिवार की जिम्मेदारियों और संसाधनों की कमी के कारण जीवनयापन कठिन हो गया था, लेकिन स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। बिहान योजना के अंतर्गत उन्हें वित्तीय साक्षरता, समूह प्रबंधन, उद्यम विकास एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त हुए, जिससे उनमें आत्मविश्वास का संचार हुआ। जिला प्रशासन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से उनके समूह को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया, जिससे रिवॉल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि एवं बैंक ऋण की सुविधा मिली। उन्होंने अपने छोटे से किराना दुकान से व्यवसाय की शुरुआत की। लगभग 60 हजार रुपये से फैंसी स्टोर और किराना दुकान शुरू करते हुए उन्होंने धीरे-धीरे अपने व्यवसाय का विस्तार किया। एक लाख रुपये लेकर चप्पल दुकान खोली और आय बढ़ाने के लिए सीएलएफ से दो लाख रुपये का ऋण लेकर कृषि केंद्र का दुकान स्थापित किया। आगे अवसर को पहचानते हुए उन्होंने बैंक एवं सीएलएफ से लगभग 6 लाख रुपये का ऋण लेकर मेडिकल दुकान और कृषि सेवा केंद्र का विस्तार किया।

आज वे फैंसी स्टोर, कपड़ा दुकान, चप्पल दुकान, राशन दुकान, बर्तन दुकान, मेडिकल स्टोर एवं कृषि सेवा केंद्र सहित विभिन्न गतिविधियों का सफल संचालन कर रही हैं। उनके निरंतर परिश्रम, सही मार्गदर्शन और समय-समय पर मिली वित्तीय सहायता का ही परिणाम है कि उनकी वार्षिक आय लगभग 7.70 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है। इस आर्थिक सशक्तिकरण का सकारात्मक प्रभाव उनके परिवार पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा और अवसर मिल रहे हैं एक बच्चा बी. फार्मेसी, बेटी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, वहीं छोटा बच्चा चॉइस सेंटर का संचालन कर आत्मनिर्भर बन रहा है। यह उपलब्धि उनके लिए गर्व और संतोष का विषय है।
श्रीमती बिस्वास अब सामाजिक रूप से भी सशक्त हो चुकी हैं। वे अपने गांव की अन्य महिलाओं को स्व-सहायता समूह से जुड़ने, बचत करने और स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनके प्रयासों से प्रेरित होकर गांव की कई महिलाएं किराना दुकान, होटल संचालन, कपड़ा एवं चप्पल व्यवसाय जैसे कार्यों से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्य सरकार, जिला प्रशासन कोरबा को देती हैं, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से उनका जीवन बदला और वे आत्मनिर्भर बन सकीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677