कोरबा
रशियन हॉस्टल के पास लोहे का पुल काटकर चोरी करने के मामले में कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही
पूर्व में 05 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज 05 और आरोपी गिरफ्तार
अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध कोरबा पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी
रशियन हॉस्टल के पास 02 जगह का काटने वाले बच्चे फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस के तरफ से मुकेश साहू एवं मोहम्मद असलम को पकड़ने के लिए 5000 का इनाम की घोषणा
मुकेश साहू के खिलाफ निगरानी खोली की जा रही है
अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध कोरबा पुलिस का विशेष अभियान 07 दुकानों को कराया गया सील बंद
पत्रकार को धमकाने वाला कबाड़ संचालक सियाराम अग्रवाल के खिलाफ विधिवत कार्यवाही की गई
कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्रवाई की गई।
रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल में लगे लोहे के पुल/रेलिंग को गैस कटर से काटकर चोरी करने के प्रकरण में कोरबा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। उक्त मामले में पूर्व में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
इसी क्रम में विवेचना के दौरान संलिप्त पाए गए 05 अन्य आरोपियों को भी कोरबा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस प्रकार इस प्रकरण में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
अपराध का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी द्वारा चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 17.01.2026 की दरमियानी रात रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल में लगे लोहे के पुल/रेलिंग को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया गया।
शिकायत पर चौकी सीएसईबी में अपराध क्रमांक 53/2026,धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
इसी क्रम में प्रार्थी द्वारा चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में दिनांक 28.01.2026 को लिखित शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 19.01.2026 की दरमियानी रात रशियन हॉस्टल के पास स्थित डेंगुरनाला के ऊपर बने लोहे के ब्रिज को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया गया।
शिकायत पर चौकी सीएसईबी में अपराध क्रमांक 87/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS)
के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। इस ब्रिज को काटने में भी उन्हें सभी आरोपियों का नाम आ रहा था जिसमें पुलिस की टीम पहले से ही काम कर रही थी। मुखबीर सूचना पर अन्य फरार आरोपियों की सूचना पर इन्हें पकड़ा गया है।
गिरफ्तार किए गए 05 आरोपी
- रोहित कुमार पिता रामानंद भगत, उम्र 33 वर्ष, निवासी रावतभाटा बजरंग चौक के पास, थाना कोतवाली कोरबा
- राजेश कुमार उपाध्याय पिता महेश्वर लाल उपाध्याय, उम्र 48 वर्ष, निवासी अटल आवास वार्ड क्रमांक 117, थाना कोतवाली कोरबा
- विक्की कुमार साह पिता रंजीत साह, उम्र 24 वर्ष, निवासी रावतभाटा बजरंग चौक, थाना कोतवाली कोरबा
- मोहम्मद असलम, पिता मोहम्मद महबूब खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी 15 ब्लॉक, कोरबा
- मोहम्मद अब्दुल कादिर, पिता मोहम्मद राहुब खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी 15 ब्लॉक, कोरबा
- 02 विधि से संघर्ष रथ बालक
उक्त सभी आरोपी संगठित रूप से गैस कटर का उपयोग कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए चोरी कर कबाड़ में खपाने का कार्य करते थे।
थाना बालकों में भी पाइप कटिंग का मामले मैं अपराध पंजीबद किया गया है, जिसमें अपराध क्रमांक 59/26 है एवं खाना कुसमुंडा में भी पाइप चोरी की घटना हुआ है तथा नगर निगम क्षेत्र के के भी पाइप कटिंग चोरी का मामला हुआ है जिसमें इन आरोपियों का नाम आया है, जिसमें मोहम्मद असलम, मोहम्मद अब्दुल कादिर एवं 02 विधि से संघर्षरत बालकों का नाम सामने आया है। इस मामले में भी इन्हें जल्द हिरासत में लेकर पूछ राज की जाएगी।
शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध कोरबा पुलिस का विशेष अभियान
सार्वजनिक संपत्ति की चोरी एवं चोरी गए लोहे को अवैध रूप से कबाड़ में खपाने की गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु कोरबा पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ कारोबारियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।
इसी विशेष अभियान के अंतर्गत कल थाना उरगा क्षेत्र में भी कार्यवाही की गई, जिसमें अवैध रूप से कबाड़ संचालन करने वाले कबाड़ संचालक मदन अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
कबाड़ दुकानों पर सघन जांच एवं सीलिंग की कार्यवाही
कोरबा, कटघोरा एवं दर्री के तीनों अनुभाग के अनुभागी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अब तक पांच कबाड़ यार्ड को सील बंद किया गया है। जिसमें सियाराम अग्रवाल का 02 कबाड़ यार्ड झगरहा, जाफर कबाड़ यार्ड कुसमुंडा, पिंटू गुप्ता कबाड़ यार्ड आरामशीन चौक, झनू कबाड़ दुकान, सफीक कबाड़ी दुकान इन सभी दुकान को सील बंद की कार्यवाही की गई है। संचालित समस्त कबाड़ दुकानों की संयुक्त जांच की जा रही है।
इस कार्यवाही में कोरबा पुलिस के साथ नगर निगम की टीम एवं तहसीलदार की टीम
द्वारा दुकानों के वैध दस्तावेज, खरीद-बिक्री रजिस्टर, स्टॉक विवरण एवं स्रोतों की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाली एवं अवैध रूप से संचालित कबाड़ दुकानों को सील किया जा रहा है तथा संबंधितों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पत्रकार बंधु के द्वारा थाना सिविल लाइन में एक शिकायत दिया गया था, जिसमें सियाराम अग्रवाल के द्वारा उसे अभद्र भाषा का प्रयोग कर कबाड़ के खिलाफ जो खबर छाप रहे हैं उसको न छापने के लिए बोला और उसे धमकी दिया। जिस पर थाना सिविल लाइन द्वारा सियाराम अग्रवाल के विरुद्ध उचित कार्यवाही किया गया।
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध कबाड़ कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
कोरबा
खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, थार जप्त
- वाहन जप्त – वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार कार)
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 281, 3(5) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) एवं CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।
वाहन मालिकों का पता लगाकर वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) को जप्त कर लिया गया है तथा अन्य वाहनों की तलाश जारी है। वाहनों की जप्ती के उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर निगरानी रखी जा रही है एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति एवं स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कोरबा
आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का होली मिलन समारोह: दिखा खुशियों का रंग, उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त
कोरबा। 15 मार्च को दोपहर आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने राजवाड़े भवन कुंआभट्ठा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में समाज से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित होकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और एकता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने आवश्यक चर्चा भी हुई और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। यहां उपस्थित समाज के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सांगठनिक एकता को बढ़ावा मिलता है और विचार साझा होते हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

कोरबा
शोभायात्रा में दिखी देशभर की संस्कृति की झलक
कोरबा। शहर के हर वर्ग में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष का उत्साह रहा। पूरे शहर में भगवा ध्वज लहरा रहे थे, वहीं रंग-बिरंगी आकर्षक लाइट से सजे चौक-चौराहों के साथ सड़कों पर रोशनी बिखरी थी। गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा में देशभर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों की टीमों ने विविध रूप धारण कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया, तो शहर में जगह-जगह लगी आकर्षक व आधुनिक लाइट के बीच डीजे पर गूंज रहे भक्ति गीतों पर शहरवासी थिरकते रहे। युवतियों व महिलाओं के साथ युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लिए जय श्रीराम का जय घोष कर रही थी।

शोभायात्रा का आयोजन हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल, विहिप व सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में नगर में दो दिशाओं से किया गया। पहली शोभायात्रा सीतामढ़ी रामजानकी मंदिर से और दूसरी कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। दोनों ही शोभायात्रा टीपी नगर पर आकर समाप्त हुई। दोपहर 3 बजे निकलने वाली शोभायात्रा शाम 6 बजे के बाद निकलनी शुरू हुई। इसके पहले ही लोगों की भीड़ पूरे शहर में उमड़ रही थी। दोनों ही दिशाओं की शोभायात्रा में प्रदेश समेत, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, बंगाल, ओडिशा समेत 13 राज्यों के लोक कलाकारों की टीम शामिल रही।
शोभायात्रा में शामिल कलाकारों की जीवंत झांकियों का सीतामढ़ी से लेकर कोसाबाड़ी तक स्वागत किया गया। जगह-जगह युवाओं का उत्साह बढ़ाने सेवा स्टॉल लगाए गए थे। कहीं ठंडा पानी, तो कहीं शरबत, कहीं खाने का सामान बांटा जा रहा था। शोभायात्रा के दौरान झांकियों का विशेष प्रदर्शन सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर सहित अन्य जगह स्वागत हुआ।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
