डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जवान के पिता को गले लगाया नारायणपुर आईईडी ब्लास्ट में गई थी जान
सक्ती। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में शहीद हुए सीएएफ जवान कमलेश साहू (45) का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके गृहग्राम सक्ती जिले के हसौद में किया गया। अंतिम संस्कार में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत सभी नेताओं ने शहीद जवान को पुष्पांजलि अर्पित की। विजय शर्मा ने शहीद जवान कमलेश साहू के घर पहुंचकर उनके परिवारवालों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। जवान कमलेश साहू आमदई खदान में हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हो गए थे।
गांव में कमलेश साहू अमर रहे की गूंज
शहीद जवान का पार्थिव शरीर गुरुवार को सक्ती जिले के गृह ग्राम हसौद पहुंचा तो अंतिम दर्शन करने गांव वालों की भीड़ लगी रही। शहीद कमलेश साहू अमर रहे के जयकारों से पूरा हसौद गूंज उठा। अंतिम संस्कार के समय कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, एसपी एमआर आहिरे भी मौजूद रहे।
शहीद के पिता को विजय शर्मा ने गले लगाया
कमलेश साहू की शहादत से हसौद क्षेत्र सहित पूरे सक्ती जिले में शोक की लहर है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद कमलेश साहू के घर पहुंचकर उनके पिता मुंगेश्वर साहू, मां तारा देवी साहू, पत्नी वृंदाबाई साहू, बड़ी बहन कमलेश्वरी साहू और छोटे भाई यशवंत साहू सहित अन्य परिजनों से मुलाकात की।
सीएम साय ने शहीद जवान के पिता से की बात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवान के पिता से फोन पर बात कर परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने शहीद जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कमलेश साहू ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ उनके परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवान बालोद निवासी विनय कुमार के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
ये है पूरी घटना
छत्तीसगढ़ में सीएम के शपथ ग्रहण से ठीक पहले बुधवार को नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में आईईडी ब्लास्ट किया। आईईडी की चपेट में आने से एक जवान कमलेश साहू शहीद हो गए, जबकि एक जवान विनय कुमार घायल है। घायल जवान का इलाज जारी है। आमदई खदान के पास सीएएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे, उसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ। मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।