Connect with us

कोरबा

रायगढ़ में प्रदर्शन कर रहे ठेकाकर्मियों पर चले लाठी-डंडे

Published

on

मांगों को लेकर कर रहे थे चक्काजाम

जिंदल प्लांट के गार्ड ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,4 गाड्र्स गिरफ्तार

रायगढ़ (एजेंसी)। रायगढ़ जिले में जिंदल प्लांट के ठेका कर्मचारियों पर प्लांट के कई गार्ड ने लाठी और डंडे चलाए। ठेका कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर चक्काजाम कर रहे थे इसी दौरान उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। कर्मचारियों ने प्रबंधन और ठेकेदार पर शोषण का आरोप लगाय है। वहीं प्रबंधन का कहना है कि यह मामला ठेकेदार और कर्मचारियों के बीच का है। पुलिस ने फिलहाल कंपनी के 4 सुरक्षा गाड्र्स को गिरफ्तार कर लिया है। जिंदल स्टील प्लांट के कर्मचारी बुधवार से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हड़ताली ठेकाकर्मियों ने पतरापाली के आजाद चौक से करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा दिया था। यातायात ठप होने और प्लांट का काम प्रभावित होने के बाद प्लांट के सुरक्षागार्ड पहुंच गए और मारपीट की। इसमें एक कर्मचारी के सिर पर गंभीर चोट भी आई है।

मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा प्रबंधन

नाराज ठेका कर्मियों का कहना है कि सालों से उनकी मांगों और सुरक्षा पर न तो जिंदल प्रबंधन और न ही कंपनी के ठेकेदार ध्यान दे रहे हैं। इस वजह से उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा है। कर्मियों ने बताया कि कंपनी के ठेकेदार ओवर टाइम करवाकर भी तय दर पर वेतन नहीं दे रहे हैं। इसके लिए कई बार प्रबंधन को पत्र और ज्ञापन दिया गया है, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। श्रमिकों का आरोप है कि ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। ज्यादातर ठेका मजदूरों को जूते, हेलमेट और सेफ्टी जैकेट भी नहीं दिए गए हैं। दुर्घटना होने पर इलाज भी नहीं कराया जाता। ठेकेदार अपने कर्मचारियों से दुव्र्यवहार करते हैं और उन्हें समय पर वेतन भी नहीं दिया जाता।

प्रबंधन ने कहा, बेहतर सुविधा दे रहे

कर्मचारी सेवाओं के महाप्रबंधक सुधीर राय ने कहा कि, यह मामला ठेकेदारों और ठेका श्रमिकों के बीच का है। जिंदल स्टील एंड पॉवर की ओर से शासन-प्रशासन के तय मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाता रहा है। वर्तमान में भी उन्हें तय दर के अनुरूप ही बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। उम्मीद है जल्द से जल्द मामले का हल निकल जाएगा।

इन मांगों को लेकर सड़क पर उतरे ठेकाकर्मी

हड़ताली ठेका कर्मियों ने बताया कि उन्हें न्यूनतम वेतन मजदूरी 21,215 रुपए दी जाएं। उनके काम की अवधि 8 घंटे हो, साथ ही हफ्ते में एक दिन छुट्टी भी हो। मांग है कि 4.8त्न की दर से साल में वेतन वृद्धि की जाए। सभी ठेका कर्मचारियों की आईडी कार्ड में पोस्ट लिखा हो। ठेकाकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा साधन दिए जाएं। हमने यह तय किया है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं, हम काम नहीं करेंगे।

एसडीएम गगन शर्मा ने मामला हल करने का दिया आश्वासन

वहीं एसडीएम गगन शर्मा ने कहा कि, दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। आपस में शांतिपूर्ण तरीके से बात करके समस्या का समाधान निकालने की कोशिश हो रही है। जिंदल के एच आर हेड सुधीर राय ने भी इस विवाद को ठेकेदार और श्रमिकों के बीच का बताया। ठेकेदारों से बात करके मामला हल करने की कोशिश की जा रही है। जिंदल कंपनी के 4 सुरक्षा गाड्र्स गिरफ्तार

इधर जिंदल उद्योग के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे ठेकाकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले कंपनी के 4 सुरक्षा गाड्र्स पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामला संज्ञान पर आने पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने साफ किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाडऩे वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जिंदल कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने मारपीट की थी, जिसमें ठेका मजदूर सदानंद चौहान के सिर और दुर्गा चरण पटेल के पैर में चोट आई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending