Connect with us

कोरबा

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी लायन राजकुमार अग्रवाल ने

Published

on

कोरबा। नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि 26 जनवरी 2026 को हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 76वीं वर्षगांठ मनाएंगे। हमारी महान विभूतियों ने देश के हर नागरिकों को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान बनाया, जिसके कारण ही हमारा गणतंत्र सफल और विश्व का सर्वश्रेष्ठ गणतंत्र बना। हमारी महान विभूतियों की ही देन है कि इन 75 वर्षों में हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता के साथ विकासशील से विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहा है। हम ऐसे महान विभूतियों को नमन करते हैं। लायन अग्रवाल ने समस्त प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Published

on

जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में गुण्डा-बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों को बुलाकर दी गई सख्त समझाइश

आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की दी गई हिदायत

शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

कोरबा। आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में कोरबा पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में कोरबा जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में गुण्डा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों तथा पूर्व में मारपीट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को थाना/चौकी तलब कर सख्त समझाइश दी गई। उन्हें आगामी त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, विवाद, हुड़दंग अथवा शांति व्यवस्था भंग करने वाले कृत्य से दूर रहने तथा अपने आचरण में सुधार लाने की स्पष्ट हिदायत दी गई।

पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधि अनुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है तथा उन्हें पाबंद किया गया है, ताकि दशहरा पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

कोरबा पुलिस की स्पष्ट चेतावनी

त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने, सार्वजनिक स्थान पर विवाद करने, हुड़दंग मचाने अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को विशेष रूप से चेतावनी दी गई है कि वे पुलिस की निगरानी में हैं और किसी भी प्रकार की कानून-विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि दशहरा पर्व को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा असामाजिक तत्व की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/चौकी अथवा डायल-112 पर दें।

Continue Reading

कोरबा

माँ दुर्गा के दरबार में सपरिवार पहुँचे भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, माता रानी का आशीर्वाद लेकर की जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Published

on

शिवाजी नगर, एमपी नगर, आरपी नगर एवं इंदिरा विहार सहित विभिन्न दुर्गोत्सवों में हुए शामिल, श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर भक्तिमय आयोजनों में की सहभागिता

कोरबा। शक्ति की आराधना, भक्ति और आस्था के पावन पर्व शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर कोरबा जिले में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना, डांडिया उत्सव एवं विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी विभिन्न दुर्गोत्सवों में सपरिवार शामिल हुए। उन्होंने माँ दुर्गा के पावन दरबार में शीश नवाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने आर.पी. नगर, शिवाजी नगर, एम.पी. नगर एवं इंदिरा विहार सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सवों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने माँ जगदम्बा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं जिले की सुख-शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की मंगलकामना की। विभिन्न दुर्गोत्सव समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। धार्मिक आयोजनों में उनकी सपरिवार उपस्थिति से आयोजन समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

विभिन्न दुर्गोत्सवों में की सहभागिता, श्रद्धालुओं से किया आत्मीय संवाद

दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी के अंतर्गत आर.पी. नगर में आयोजित दुर्गोत्सव, शिवाजी नगर डांडिया उत्सव, एम.पी. नगर के दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव तथा इंदिरा विहार युवा दुर्गोत्सव में धार्मिक उल्लास और उत्सवधर्मिता का विशेष माहौल रहा। इन आयोजनों में माँ दुर्गा की आराधना, विधि-विधान से पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भक्ति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर गोपाल मोदी ने आयोजन समितियों के सदस्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने दुर्गोत्सव के आयोजन में जुटे कार्यकर्ताओं और समिति के सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। दुर्गा पूजा जैसे पर्व समाज में आपसी सद्भाव, एकजुटता, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर लिया माता रानी का आशीर्वाद

माँ दुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने शिवाजी नगर में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। माता रानी के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की तथा परिवार एवं समाज की खुशहाली की कामना की।

श्री मोदी ने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि माता रानी का आशीर्वाद सभी जिलेवासियों पर बना रहे तथा कोरबा जिला निरंतर प्रगति, विकास और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मकता की कामना की।

आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं दुर्गोत्सव

दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के महत्वपूर्ण पर्व हैं। ये पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही, सामूहिक सहभागिता के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को प्रबल बनाते हैं।

कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दुर्गोत्सवों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति लोगों का उत्साह इस बात का परिचायक है कि क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएँ निरंतर जीवंत बनी हुई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की सपरिवार सहभागिता, माता रानी के दर्शन, श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण तथा जिलेवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की गई प्रार्थना ने इन आयोजनों के भक्तिमय वातावरण को और अधिक आत्मीयता प्रदान की।

Continue Reading

कोरबा

इंडियन पब्लिक स्कूल पाली में डांडिया की धूम, बच्चों ने किए मां दुर्गा के दर्शन

Published

on

कोरबा/पाली। नवरात्रि के पावन पर्व पर इंडियन पब्लिक स्कूल, पाली में डांडिया उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। रंग-बिरंगे परिधानों, मधुर संगीत और डांडिया की थाप पर थिरकते बच्चों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं उत्सवमय बना दिया।
शिक्षिकाओं ने बच्चों को कराया मां दुर्गा का दर्शन

नवरात्रि के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से बच्चों को परिचित कराने के उद्देश्य से विद्यालय की शिक्षिकाएं विद्यार्थियों को दुर्गा पंडाल लेकर गईं, जहां बच्चों ने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शिक्षिकाओं ने बच्चों को नवरात्रि पर्व की महत्ता, मां दुर्गा की आराधना और भारतीय धार्मिक परंपराओं के बारे में जानकारी दी। इस पहल से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ धार्मिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों को समझने का अवसर मिला।
शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति पर विशेष जोर

इंडियन पब्लिक स्कूल, पाली में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाती है। विद्यालय के डायरेक्टर राकेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास विकसित करने के साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है।
विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर कुणाल महापात्रा के सहयोग तथा प्राचार्य संतोष देवनाथ के नेतृत्व में विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाता है। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को डांडिया नृत्य के लिए तैयार करने और दुर्गा पंडाल में दर्शन कराने में सराहनीय भूमिका निभाई।

डांडिया उत्सव और मां दुर्गा के दर्शन का यह अवसर विद्यार्थियों के लिए आनंद, भक्ति और सांस्कृतिक शिक्षा का यादगार अनुभव बना। विद्यालय की इस पहल से बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव, आपसी सहयोग और धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा मिला।
इंडियन पब्लिक स्कूल, पाली शिक्षा के साथ संस्कार, संस्कृति और सर्वांगीण विकास को महत्व देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677