कोरबा
लायंस क्लब कोरबा परिवार ने मिलकर मनाया दीपावली मिलन समारोह

कोरबा। लायंस क्लब कोरबा परिवार का दीवाली मिलन समारोह 13 नवम्बर को होटल हरिमंगलम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कोरबा शहर के सभी लायंस क्लब सेे लायन सदस्य सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि लायन जयसिंह अग्रवाल राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री छ.ग. शासन, श्रीमती गीता भूकल विधायक एवं पूर्व मंत्री हरियाणा विधानसभा, महापौर लायन राजकिशोर प्रसाद , लायन रेणु अग्रवाल पूर्व महापौर, एमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल पीएमसीसी, क्लब अध्यक्ष लायन मीना सिंह, एमजेएफ लायन राजेन्द्र तिवारी पीएमसीसी, एमजेएफ लायन एम.डी.माखीजा पूर्व प्रांतपाल, एमजेएफ लायन बसंत मिश्रा पूर्व प्रांतपाल सभी का फूल माला से सम्मान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों ने उद्बोधन के रुप में सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दिए। कार्यक्रम बड़े ही उत्साह, हर्षोल्लास व आतिशबाजी के साथ मनाया गया, एवं एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दिया गया। मंच संचालन लायन संतोष खरे द्वारा किया गया। एवं आभार प्रदर्शन एमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब कोरबा से सचिव ला. आशीष अग्रवाल, ला.राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), ला.श्रीकांत बुधिया, ला.कामायनी दुबे, ला.दीपक माखीजा, ला.शहनाज शेख, ला.सत्येन्द्र वासन, एमजेएफ ला.राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), ला.शिव कुमार अग्रवाल, ला.एस.के. अग्रवाल, ला.कैलाश मोदी, ला.नन्दकिशोर अग्रवाल, ला.राकेश अग्रवाल, ला.पुरुषोत्तम अग्रवाल, ला.रमेश शर्मा, ला.रश्मि सिंह, ला.डॉ. जयपाल सिंह, ला.दीपक कुमार अग्रवाल, ला. संतोष राठौर, ला.रामगोपान डिक्सेना, ला.अशोक मोदी, ला.रविशंकर सिंह, ला.रोहित राजवाड़े, ला.आकाश अग्रवाल, ला.दर्शन दुआ, ला.राजेन्द्र डागा, ला.मधु पाण्डेय, ला.योगेश दुबे, ला.कांता अग्रवाल, ला.मीना अग्रवाल सम्मिलित हुए। लायंस क्लब बालको से ला. कैलाश गुप्ता, ला.सुरेश अग्रवाल, ला. रितेश केडिया, एवं अन्य लायन सदस्य, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट से ला. डॉ. नागेन्द्र शर्मा, एवं अन्य लायन सदस्य, लायंस क्लब कोरबा एनटीपीसी जमनीपाली से ला. बसंत मिश्रा, ला. शिवनाथ मुखर्जी, एवं अन्य लायन सदस्य, लायंस क्लब कोरबा विद्युत नगर से ला. राजेन्द्र तिवारी, ला. मुकुल जैन, ला. गायत्री नायक, ला. शैलेश सिंह सोमवंशी, ला. सुरेश अग्रवाल एवं अन्य लायन सदस्य सम्मिलित हुए। सभी लायन सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया व एक दूसरे को दीवाली की शुभकामनाएँ दिया।
कोरबा
भक्ति के बीच ईमानदारी का उजाला: कथा स्थल में मिला 3 लाख का सोने का चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल
आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल, पत्रकार ओम गवेल और समिति के सहयोग से सुरक्षित लौटा लाखों का गहना
कोरबा। ग्राम ढपढप में चल रही भव्य हनुमंत कथा के बीच एक ऐसी प्रेरक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में ईमानदारी, संस्कार और मानवता की नई मिसाल कायम कर दी है। जहां एक ओर कथा स्थल पर भारी भीड़ के बीच कुछ महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी होने की खबरों से चिंता का माहौल बना हुआ था, वहीं दूसरी ओर दो महिलाओं ने लगभग 3 लाख रुपए कीमत का सोने का चेन लौटाकर यह साबित कर दिया कि आज भी समाज में सच्चाई और नेकनीयती जिंदा है।

जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर निवासी प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता कथा स्थल पर मौजूद थीं और श्रद्धा भाव से कथा श्रवण कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें परिसर में एक सोने का चेन मिला। सामान्यतः ऐसी स्थिति में लोग चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन इन दोनों महिलाओं ने लालच से ऊपर उठकर ईमानदारी का रास्ता चुना और चेन को उसके असली मालिक तक पहुंचाने का निश्चय किया।

दोनों महिलाओं ने इस संबंध में कुसमुंडा क्षेत्र के पत्रकार ओम गवेल से संपर्क कर पूरी जानकारी साझा की। अगले दिन उन्होंने स्वयं कथा स्थल पहुंचकर चेन लौटाने का प्रयास भी किया, लेकिन अत्यधिक भीड़ और व्यवस्थागत कारणों से वे कथा पंडाल तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद पत्रकार ओम गवेल ने सक्रियता और जिम्मेदारी दिखाते हुए आयोजन समिति से संपर्क स्थापित किया और चेन को सुरक्षित रूप से समिति के सुपुर्द कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह सोने का चेन लगभग दो तोला वजनी है। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी जा रही है। इतनी बड़ी कीमत का आभूषण बिना किसी स्वार्थ के लौटाना न केवल ईमानदारी की दुर्लभ मिसाल है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आध्यात्मिक वातावरण व्यक्ति के चरित्र को भी प्रकाशित करता है।
यह घटना अब कथा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है। हर कोई प्रीति मिश्रा, रेणु गुप्ता और पत्रकार ओम गवेल की सराहना कर रहा है। लोगों का कहना है कि जब समाज में इस तरह के उदाहरण सामने आते हैं, तो मानवता पर विश्वास और मजबूत होता है।
भक्ति केवल पूजा नहीं, आचरण भी है
इस प्रेरक घटना ने यह भी साबित कर दिया कि सच्ची भक्ति केवल कथा सुनने, पूजा करने या जयकारे लगाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह व्यवहार, चरित्र और कर्मों में भी दिखाई देती है। ढपढप की इस पावन कथा से निकली यह खबर लोगों को यह संदेश दे रही है कि धर्म का वास्तविक अर्थ सदाचार, सेवा और सत्यनिष्ठा है।
चोरी की घटनाओं के बीच आई सकारात्मक खबर
जहां कथा स्थल पर कुछ महिलाओं के आभूषण चोरी होने की घटनाओं ने लोगों को चिंतित किया, वहीं यह घटना एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आई। इसने आयोजन की गरिमा को और अधिक ऊंचाई दी है।
समाज के लिए प्रेरणा बनीं दोनों महिलाएं
आज के समय में जब लोग छोटी-छोटी बातों में भी स्वार्थ खोजने लगते हैं, ऐसे दौर में तीन लाख रुपए कीमत का सोना लौटाना निस्संदेह असाधारण ईमानदारी का परिचायक है। प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने अपने इस कार्य से यह सिद्ध कर दिया कि संस्कार और सच्चाई अभी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं।
संक्षेप में कहें तो — ढपढप की कथा में केवल भक्ति ही नहीं, बल्कि ईमानदारी, संस्कार और मानवता का भी अद्भुत दर्शन हुआ।

कोरबा
पूर्व मंत्री अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर्व की कोरबावासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर्व की पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्री हनुमान जी का यह जयंती पर्व हम सभी के जीवन से कष्टों का नाश करे तथा बल, बुद्धि, भक्ति, सुख – शांति, अमन – चैन, समृद्धि, प्रसिद्धि, उन्नति, वैभव, ऐश्वर्य, दीर्घायु एवं आरोग्यता प्रदान करे।

पूर्व मंंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि महाबली हनुमान जी के प्रकटोत्सव के पावन बेला पर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन एवं व्रत, उपवास से भगवान वीर हनुमान अपने भक्तों की समस्त बाधाएं दूर करते हैं तथा बुद्धि का विकास और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है ।


कोरबा
दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया जावेगा
कोरबा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु के द्वारा भगवान श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव धुमधाम के साथ मनाया जावेगा । नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने बताया कि वार्ड क्र.44 नेहरू नगर में स्थापित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल, दिन गुरूवार को सुबह 9 बजे से पूजा अर्चना, हवन किया जावेगा तत्पश्चात दोपहर 1 बजे से भण्डारा प्रसाद का वितरण किया जावेगा । श्री साहु ने इस अवसर पर हनुमान भक्तों को आमंत्रित किया है ।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
