Connect with us

कोरबा

लायंस क्लब ऑफ कोरबा का शपथ ग्रहण सम्पन्न

Published

on

कोरबा। लायंस क्लब ऑफ कोरबा डि. 3233सी. की नयी कार्यकारिणी सत्र 2025-26 के लिए होटल ब्लू डॉयमंड टी.पी. नगर कोरबा में दिनांक 15.06.2025 रविवार को शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज वंदना के साथ लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के संस्थापक लायन मेल्विन जोन्स के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर किया गया। अध्यक्ष लायन रोहित राजवाड़े द्वारा स्वागत एवं अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया। तत्पश्चात् सचिव लायन रविशंकर सिंह द्वारा वर्षभर किये गये कार्यो का सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।


मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डि 3233सी निर्वाचित एवं डि. की प्रथम महिला श्रीमती रेखा अग्रवाल, प्रमुख वक्ता एमजेएफ लायन रिपुदमन सिंह पुसरी- प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित, विशिष्ट अतिथि लायन पवन मलिक-द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित, पीएमजेएफ लायन अग्रवाल पीएमसीसी एवं डिस्ट्रिक्ट के सलाहकार, एमजेएफ लायन एम डी माखीजा-पूर्व प्रांतपाल एवं डि. के मुख्य संरक्षक व लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव) रीजन चेयरमेन, लायंस क्लब के सभी सदस्यों एवं अन्य क्लबों से आये सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में शपथ अधिकारी एमजेएफ लायन एस के अग्रवाल-रीजन चेयरमेन मनोनीत ने नवनिर्वाचित लायंस क्लब ऑफ कोरबा के अध्यक्ष लायन रोहित राजवाड़े, सचिव लायन रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष लायन शिव अग्रवाल (ंमॉडर्न एग्रो), उनकी सहयोगी टीम एवं अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों ने नयी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए क्लब की गतिविधियों की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि द्वारा मल्टीपल से प्राप्त अवार्ड व डिस्ट्रिक्ट पिन से लायंस क्लब के सदस्यों को सम्मनित किया गया। लायंस क्लब द्वारा डिस्ट्रिक्ट टीम का सम्मान किया गया एवं उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ला. सत्येन्द्र वासन, एमजेएफ ला. राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), एमजेएफ ला. अशोक मोदी, ला. आनंद जायसवाल, ला. नन्दकिशोर अग्रवाल, ला. राकेश अग्रवाल, ला. पुरुषोत्तम अग्रवाल, ला. अमरेश सिंघानिया, ला. राजेन्द्र डागा, ला. दीपक माखीजा, ला. दीपक अग्रवाल, ला. अरविन्द साहू, ला. दिनेश राठौर, ला. भगवती गोयनका, ला. मनमोहन यादव, ला. सुभाष अग्रवाल (बालाजी), ला. गजेन्द्र श्रीवास्तव, ला. भाविन उपाध्याय, ला. कान्ता अग्रवाल, ला. भोजकुमारी राजवाड़े, ला. महेन्द्र शर्मा, ला. मुकुल जैन, ला. जशपाल सिंह, ला. रामखिलावन सिंह व अन्य लायन सदस्य एवं अन्य क्लब से ला. महेश अग्रवाल, ला. अजय धनोदिया, ला. मनोज कुमार, ला. मोहन सिंह छाबड़ा, ला. राकेश पांडेय, ला. शिव जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में धान के खेत में मिली नवजात बच्ची:रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग, CHC से जिला अस्पताल रेफर, बांकीमोंगरा में तीसरी घटना

Published

on

कोरबा। कोरबा के ग्राम जवाली-अभयपुर के पास धान के खेत में एक नवजात बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बच्ची को खेत में पड़ा देखा और पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। यह मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नवजात बच्ची धान की फसल के बीच पड़ी मिली थी। देर रात इसकी सूचना बांकीमोंगरा पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी सत्यम साहू ने बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा। इसके बाद ग्रामीण नवजात को देर रात कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलने पर बांकीमोंगरा पुलिस के प्रधान आरक्षक भी CHC पहुंचे और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची को खेत में कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या वजह थी।

कटघोरा BMO डॉ. रश्मि सिंह ने बताया कि नवजात बच्ची को सुबह करीब 4:10 बजे CHC लाया गया था। उसका प्राथमिक उपचार किया गया है। बच्ची की सांसें थोड़ी तेज चल रही थीं। CHC में उपचार की व्यवस्था है, लेकिन बच्ची के अज्ञात और लावारिस होने के कारण नियमानुसार बेहतर देखभाल और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए उसे जिला अस्पताल कोरबा रेफर किया जा रहा है।

CHC के डॉक्टरों के मुताबिक, शुरुआती जांच में बच्ची की हालत स्थिर है। उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बांकीमोंगरा क्षेत्र में नवजात मिलने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले ग्राम कसरेंगा में एक नवजात बालक मिला था। वहीं दूसरी घटना में बांकीमोंगरा के मनोरंजन मंदिर के पास नाली किनारे एक भ्रूण मिला था। अब जवाली-अभयपुर के धान के खेत में नवजात बच्ची मिलने की घटना सामने आई है।

फिलहाल पुलिस बच्ची के परिजनों का पता लगाने और उसे खेत में छोड़ने की वजह की जांच कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

निगम कर्मचारियों ने 18 सूत्रीय मांगों पर सरकार को चेताया:कोरबा में एक दिवसीय सांकेतिक धरना, बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के आह्वान पर नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारी-कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना दिया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाई।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में तीन स्तरीय वेतन संशोधन लागू करना, अस्थायी और दैनिक वेतन कर्मचारियों को नियमित करना, पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाना, खाली पदों पर भर्ती और पदोन्नति करना, पुरानी पेंशन योजना (OPS) फिर से लागू करना और कर्मचारियों को जरूरी सुरक्षा उपकरण देना शामिल है।

नई भर्ती से पहले पदोन्नति की मांग

नगर निगम कोरबा के इंजीनियर अखिलेश शुक्ल ने बताया कि यह धरना पूरे प्रदेश में संघ के आह्वान पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की 18 मांगें हैं। इनमें सबसे प्रमुख मांग पदोन्नति की है। उनका कहना है कि पहले से काम कर रहे कर्मचारियों को नई भर्ती से पहले नियमानुसार पदोन्नति दी जानी चाहिए।

पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू हो

उन्होंने बताया कि दूसरी बड़ी मांग पुरानी पेंशन योजना को लेकर है। पहले राज्य में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलता था, लेकिन बाद में नई पेंशन योजना (NPS) लागू कर दी गई। इससे 2005 के बाद नियमित हुए कई अधिकारी-कर्मचारी पुरानी पेंशन के लाभ से बाहर हो गए हैं। कर्मचारियों की मांग है कि पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू की जाए।

प्लेसमेंट और दैनिक वेतन पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी की गई है। अखिलेश शुक्ल ने बताया कि कई कर्मचारी पिछले 10 से 15 साल से दैनिक वेतन और प्लेसमेंट पर काम कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। अगर अभी नियमितीकरण संभव नहीं है, तो उन्हें 4 हजार रुपए अतिरिक्त मानदेय दिया जाए।

अखिलेश शुक्ल ने कहा कि फिलहाल यह एक दिवसीय सांकेतिक धरना है। अगर प्रदेश स्तर पर आंदोलन आगे बढ़ता है तो कोरबा में भी कर्मचारी लंबा आंदोलन करने की तैयारी करेंगे। कर्मचारियों की मांगों को लेकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

दर्री ओवर ब्रिज के पास घायल मिला अज्ञात व्यक्ति:इलाज के दौरान मौत, तीन दिन बाद भी पहचान नहीं, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

कोरबा। कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले एक अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा लेकर पहुंची थी, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के तीन दिन बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल कोरबा की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है।

सड़क किनारे घायल मिला था, 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया

जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने मुख्य मार्ग ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति को सड़क किनारे घायल हालत में पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मेमो के जरिए दी।

करीब 45 साल उम्र, शरीर पर चोट के निशान

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इन्हीं के आधार पर उसके सड़क हादसे का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चलेगा। मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके।

; दस्तावेज नहीं मिलने से शिनाख्त में दिक्कत

; दस्तावेज नहीं मिलने से शिनाख्त में दिक्कत

सभी थाना-चौकियों को भेजी सूचना

पहचान के लिए जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने जिले के सभी थाना-चौकियों को सूचना भेजी है। इसके अलावा पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया के जरिए भी मृतक का हुलिया साझा किया गया है, ताकि उसके परिजनों तक जानकारी पहुंच सके। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में

शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में

पहचान के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान होने के बाद शव परिजनों को सौंपकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर पहचान नहीं हो पाती है, तो नियमानुसार लावारिस शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677