Connect with us

कोरबा

लायंस क्लब मानवीय मूल्यों की सशक्त पहचान-लॉ. विजय अग्रवाल

Published

on

कोरबा/कटघोरा। दी इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लॉयन्स क्लब से सम्बंधित लायंस क्लब कटघोरा-छुरी द्वारा मुरली होटल कटघोरा के सभागार में क्लब के चार्टर नाइट का आयोजन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर pmjf ला विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया इस अवसर पर गेस्ट आफ आनर के रूप में पूर्व मल्टीपल काऊंसिल चेयरमेन mjf ला राजेन्द्र तिवारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मल्टीपल कौंसिल वाइस चेयरपर्सन pmjf ला डॉ. राजकुमार अग्रवाल,रीजन चेयरपर्सन mjf ला कैलाशनाथ गुप्ता, नगर निरीक्षक कटघोरा धर्मनारायण तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने अपने स्वागत उदबोधन में बताया कि जिस प्रकार से हर व्यक्ति हर साल अपना जन्मदिन मनाता है ठीक उसी प्रकार से 2017-18 में कटघोरा क्लब का चार्टर हुआ था तब से उस दिन को क्लब जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। सभी अतिथियों द्वारा क्लब के सभी पूर्व अध्यक्षों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया । सभी चार्टर सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनका सम्मान किया व केक काटा गया।
मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल ने बताया कि लायन्स क्लब जैसी संस्था समाज सेवा सहयोग और मानवीय मूल्यों की सशक्त मिशाल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह क्लब सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा नि:सन्देह कटघोरा क्लब जिस प्रकार से पूरे डिस्ट्रिक्ट में कार्य कर रहा है, वह शायद किसी से भी छुपा नहीं है। निश्चित ही डिस्ट्रिक्ट के नए क्लबों को इनसे प्रेंरणा लेनी चाहिए।
ला राजेन्द्र तिवारी ने कहा- निश्चित ही हमें भी गर्व होता है कि ऐसे क्लब हमारे डिस्ट्रिक्ट में है, जो कि लगातार किसी ना किसी माध्यम से सेवा के क्षेत्रों में हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। मुझे खुशी है कि इस क्लब का गठन मेरे ही गवर्नर काल में किया गया था।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जमनीपाली क्लब से महेश अग्रवाल, कोरबा गुरुकुल क्लब से दर्शन अग्रवाल के साथ डिस्ट्रिक्ट पी आर ओ व क्लब संरक्षक अजय धनोंदिया, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, अजय गर्ग ,घनश्याम शर्मा, राकेश पाण्डेय, राजकुमार अग्रवाल, हुकुमचंद अग्रवाल,नरेंद्र अग्रवाल, आशीष अग्रवाल,डा गोपाल गोस्वामी,मुकेश गोयल,मुकेश गुप्ता,मुकेश मोटवानी,रवि दत्ता,राकेश शर्मा,विशाल बंसल,सुधीर पाण्डेय,आयुष मित्तल,विशेष मित्तल,सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट पी आर ओ ला अजय धनोंदिया व आभार कोषाध्यक्ष राकेश गोयल के द्वारा किया गया।
लायंस क्लब कटघोरा-छुरी सेवा के क्षेत्र में अग्रणी- लायन राजकुमार अग्रवाल
पूर्व मल्टीपल कौंसिल वाइस चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि कटघोरा क्लब ऐसा क्लब है, जो ऐसे-ऐसे सेवा कार्य करता है, जो दूसरे क्लब सोच भी नहीं पाते। क्लब की सक्रियता इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर वर्ष डिस्ट्रिक्ट की टीम में कटघोरा क्लब के सदस्यों को लिया जाता है।

Continue Reading

कोरबा

तैरने का दावा कर नहर में कूदा 9-साल का नाबालिग:तेज बहाव में बहा, 7 किलोमीटर दूर मिला शव

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा मोहल्ला जंगलपारा में रविवार दोपहर एक 9 वर्षीय बालक की नहर में डूबने से मौत हो गई। बालक का नाम रोशन कंवर था। घटना की सूचना मिलने पर उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

रोशन कंवर कोथारी कचोरा का निवासी था। उसके पिता विष्णु कंवर मजदूरी और खेती का काम करते हैं। रोशन कुछ दिनों पहले तरदा आया हुआ था। रविवार दोपहर वह अपनी मामी और नानी के साथ नहाने गया था। नहाते समय रोशन ने कथित तौर पर कहा कि उसे तैरना आता है और वह अचानक तेज बहाव वाली नहर में कूद गया।

तेज बहाव में बहा रोशन, बचाने की कोशिश नाकाम

मौजूद लोग उसे बहते हुए देखते रह गए। पानी का बहाव इतना तेज था कि रोशन तुरंत आगे बह गया। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

घटना के बाद पुलिस ने बालक के शव की तलाश शुरू की। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद जांजगीर जिले के पंतोरा के पास उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।

उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटनास्थल पर मृतक के माता-पिता और ग्रामीण भी पहुंचे। इस दुखद घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा : 18 फीट ऊंचे शिव प्रतिमा का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने पूजन अर्चना कर किया अनावरण, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हुए सम्मिलित

Published

on

18 फीट ऊंचे शिव प्रतिमा का उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने पूजन अर्चना कर किया अनावरण, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हुए सम्मिलित
18 फीट ऊंचे शिव प्रतिमा का उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने पूजन अर्चना कर किया अनावरण, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हुए सम्मिलित

कोरबा। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन  रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर कोरबा शहर के विभिन्न शिवालयों में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हुए।

जेसीआई कोरबा द्वारा मोतीसागर बस्ती के समीप मुक्तिधाम में भगवान शंकर की 18 फीट ऊंची मूर्ति की कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन ने पूजा-अर्चना कर अनावरण किया। 

इस अवसर पर मंत्री लखन लाल लाल देवांगन ने जेसीआई कोरबा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जब वह कोरबा के महापौर थे तब इस मुक्तिधाम का कायाकल्प किया गया था।  जेसीआई ने इस मुक्तिधाम की व्यवस्था कब बेहतर तरीके से रखरखाव एवं संचालन किया जा रहा है।

इस अवसर पर टी एन बजाज, अभिषेक अग्रवाल, राम कुमार सोनी, रोहित असरानी , निश्छल टमकोरिया, पी एस गांधी, सभापति नूतन सिंह , भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद श्रीमती रूबी सागर, पार्षद श्रीमती राधा महंत , पार्षद तामेश अग्रवाल,पार्षद नरेंद्र देवांगन , मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा , अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

इसी तरह मंत्री लखन लाल देवांगन मानिकपुर में भगवान शंकर की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना की। समिति की मांग पर मंदिर  के पास सामुदायिक भवन हेतु 15 लाख की घोषणा की।  नेहरू नगर कुआं भट्ट में महिला समिति द्वारा आयोजित शिव मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक में सम्मिलित होकर पूजन अर्चना किया। मंदिर परिसर में किचन शेड हेतु 5 लाख की घोषणा की। 

इसी तरह बालको नगर के परसा भाटा बिहीबड़ी में नवनिर्मित शंकर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के मंगल कामना की। समिति की मांग पर मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा की।

बुधवारी बस्ती को सामुदायिक भवन की सौगात, किया लोकार्पण

कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गौरी शंकर मंदिर के समीप बने 10 लाख की लागत के सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों ने मंत्री श्री देवांगन का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह, पार्षद सुख सागर निर्मलकर, पार्षद पंकज देवांगन, पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद अशोक चावलानी, पार्षद श्रीमती ममता यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी के साथ-साथ क्षेत्रवासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ कोरबा, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Published

on

महाशिवरात्रि पर कनकेश्वर से कपिलेश्वर तक उमड़ा जनसैलाब, भक्ति का अद्भुत संगम

कोरबा। जिले में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कनकी स्थित कनकेश्वर धाम में आधी रात से ही शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं और सुबह होते-होते पूरा वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। कनकेश्वर धाम, कपिलेश्वरनाथ महादेव मंदिर, नर्वदेश्वर महादेव सहित जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता पूरे दिन लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।

भोर से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला

महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, शहद और गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक किया। मंदिरों में “ओम नमः शिवाय” के मंत्रोच्चार के बीच लगातार रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा।

भजन-कीर्तन से गुंजायमान रहा माहौल

दिनभर मंदिर परिसरों में भजन मंडलियों द्वारा शिव भजनों और कीर्तन का आयोजन किया गया। शिव तांडव स्तोत्र, महामृत्युंजय मंत्र और शिव आराधना के भजनों ने भक्तों को भक्ति में सराबोर कर दिया। श्रद्धालु नृत्य-कीर्तन करते हुए भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दिए।

भोग-भंडारे का हुआ आयोजन

कनकेश्वर धाम में कोरबा कांवरिया संघ द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां महाप्रसाद वितरण किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा कार्य में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूरे जिले में आस्था, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Continue Reading
Advertisement

Trending