Connect with us

छत्तीसगढ़

अगस्त में हर शनिवार चलेगी मधुपुर स्पेशल ट्रेन:श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधा, दोनों तरफ से 5 ट्रिप

Published

on

रायपुर, एजेंसी। श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 5-5 ट्रिप लगाएगी।

हर शनिवार इतवारी से, हर रविवार मधुपुर से चलेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 08895 हर शनिवार (1, 8, 15, 22 और 29 अगस्त) को सुबह 4:30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से रवाना होगी। ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर समेत कई स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 08896 हर रविवार (2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त) को सुबह 9 बजे मधुपुर से चलेगी और अगले दिन 11:50 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पहुंचेगी। वापसी में भी ट्रेन रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

20 कोच की होगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के मुताबिक इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 4 एसी थर्ड, 10 स्लीपर, 4 जनरल और 2 एसएलआरडी (गार्ड सह लगेज एवं दिव्यांगजन) कोच शामिल रहेंगे।

यात्रियों से रेलवे की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि श्रावणी मेला के दौरान यात्रा की प्लानिंग पहले से करें और इस स्पेशल ट्रेन का फायदा उठाएं। यात्रा से पहले ट्रेन का टाइम-टेबल और स्टॉपेज रेलवे के अधिकृत माध्यमों से जरूर चेक करें, ताकि सफर आसान और सुविधाजनक रहे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कोतवाली कारागार में होगा कृष्ण जन्म, अखाड़े में उतरे मेयर:जैतुसाव मठ में 11 क्विंटल मालपुए का भोग लगेगा, इस्कॉन में 3 दिन महोत्सव

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर खास रौनक देखने को मिल रही है। आज शुभ संयोगों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। शहर के अलग-अलग मंदिरों में विशेष पूजा, अभिषेक, भजन-कीर्तन और भोग की तैयारियां की गई हैं।

जैतुसाव मठ में 11 क्विंटल मालपुआ और 1 क्विंटल पंजीरी का भोग लगेगा। समता कॉलोनी के राधाकृष्ण मंदिर में 101 लीटर दूध से भगवान का अभिषेक किया गया। इस्कॉन मंदिर में तीन दिवसीय महोत्सव हो रहा है। इसमें प्रतियोगिताओं के साथ भजन-कीर्तन, महाभिषेक और छप्पन भोग होगा।

राजनांदगांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव अखाड़े में आयोजित पारंपरिक खेल में शामिल हुए। वहीं दंतेवाड़ा में दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

महापौर मधुसूदन यादव अखाड़े में आयोजित पारंपरिक खेल में शामिल हुए।

महापौर मधुसूदन यादव अखाड़े में आयोजित पारंपरिक खेल में शामिल हुए।

दंतेवाड़ा के सुरभी कॉलोनी में दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन।

दंतेवाड़ा के सुरभी कॉलोनी में दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन।

रायगढ़ में दो दिन दिखेंगी झांकियां

रायगढ़ के श्याम मंदिर और गौरी शंकर मंदिर में रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सुबह से मंदिरों में अलग-अलग झांकियां सजाई जाएंगी, जो दो दिन तक रहेंगी। इन्हें देखने ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। अगले दिन सुबह जगह-जगह भंडारे होंगे।

रायपुर का जैतुसाव मठ।

रायपुर का जैतुसाव मठ।

जैतुसाव मठ में 11 क्विंटल मालपुए का भोग

रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित श्री जैतुसाव मठ में ठाकुरजी के जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज 4 सितंबर की शाम 4 बजे भजन संध्या होगी। जन्मोत्सव के मौके पर ठाकुरजी का स्वर्ण श्रृंगार किया जाएगा। रात 12 बजे मंत्रोच्चार के साथ आरती होगी।

भगवान को 11 क्विंटल मालपुआ और 1 क्विंटल पंजीरी का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद कल (5 सितंबर) की शाम 5 बजे से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

दूधाधारी मठ में 4 दिन चलेगा उत्सव

दूधाधारी मठ और इससे जुड़े मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व 7 सितंबर तक मनाया जाएगा। आज सुबह 8 बजे से भजन-कीर्तन शुरू हो चुके हैं। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की आरती होगी। 7 सितंबर को एकादशी के दिन रात 12 बजे आयोजन का समापन होगा।

राधाकृष्ण मंदिर में 101 लीटर दूध से अभिषेक

समता कॉलोनी के राधाकृष्ण मंदिर में आज सुबह 7 बजे भगवान श्रीकृष्ण का 101 लीटर दूध से अभिषेक किया गया। मंदिर और प्रतिमा का विशेष श्रृंगार कोलकाता के कारीगरों ने किया है। सुबह 9 बजे से झांकी दर्शन शुरू हो चुके हैं। रात 8 बजे से भजन और भक्तिमय कार्यक्रम होंगे। मध्यरात्रि में जन्मोत्सव के बाद महाआरती होगी। 5 सितंबर को राणी सती दादी का मंगल पाठ होगा।

कारागार में जन्म के बाद इस तरह निकलेंगे वासुदेव। (फाइल फोटो)

कारागार में जन्म के बाद इस तरह निकलेंगे वासुदेव। (फाइल फोटो)

कोतवाली थाने के कारागार में जन्म

शहर के सिटी कोतवाली में भी इस बार भी श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मनाया जाएगा। यहां वासुदेव, देवकी, सैनिकों की वेशभूषा में कलाकार भगवान के जन्म का मंचन करेंगे। रात 12 बजते ही थाने की लाइट कुछ देर के लिए बंद कर दी जाएगी।

जिस प्रकार वासुदेव ने श्रीकृष्ण को टोकरी में रखा और उसे अपने सिर पर रखकर कारागार से बाहर निकले, ठीक उसी प्रकार का दृश्य यहां भी नजर आएगा। कोतवाली थाने से जयकारा लगाते हुए ठाकुर जी को सदर बाजार के गोपाल मंदिर ले जाया जाएगा।

156 साल पुराने बांके बिहारी मंदिर में दुग्धाभिषेक

पेठा लाइन नयापारा के श्री बांके बिहारी मंदिर में सुबह 8 से 10 बजे तक दुग्धाभिषेक हुआ। सुबह 11:30 बजे श्रृंगार दर्शन होंगे। दोपहर और शाम को भजन कार्यक्रम होंगे। रात 12:01 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद आरती होगी। मंदिर की स्थापना को करीब 156 साल हो चुके हैं।

इस्कॉन में 3 दिन महोत्सव, रात 9 बजे महाभिषेक

टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में 5 सितंबर तक जन्माष्टमी महा-महोत्सव होगा। भक्ति नृत्य समेत कई प्रतियोगिताएं होंगी। मंगल आरती से कार्यक्रम शुरू होंगे। कृष्ण बाललीला, भजन-कीर्तन, पुष्पांजलि और कथक की प्रस्तुति होगी। रात 9 बजे महाभिषेक और मध्यरात्रि में छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। रात 12.15 बजे महाआरती होगी।

चार धाम की सामग्री से होगी गिरिराज मंदिर में पूजा

बूढ़ापारा के गिरिराज मंदिर में बद्रीनाथ, जगन्नाथपुरी, रामेश्वर और द्वारका धाम से लाई गई सामग्री से भगवान की आराधना की जाएगी। मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां करीब एक महीने पहले से शुरू हो गई हैं।

गोपाल मंदिर में जन्म के अगले दिन नंद महोत्सव

सदर बाजार स्थित गोपाल मंदिर में आज (4 सितंबर) रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद पूजा-अर्चना होगी। कल (5 सितंबर) नंद महोत्सव मनाया जाएगा। भगवान को पालने में झुलाया जाएगा और श्रद्धालु भजन गाकर जन्म की खुशियां मनाएंगे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

मंत्री बोलीं- टोलकर्मी को पीए नहीं ड्राइवर ने थप्पड़ मारे:लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- चालक को चेतावनी दी, कर्मचारी से जल्द मिलकर जानूंगी हाल-चाल

Published

on

अंबिकापुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लहपटरा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी से मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मारपीट उनके PA ओम प्रकाश राजवाड़े ने नहीं, बल्कि वाहन चालक ने की थी।

मंत्री ने ड्राइवर को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि टोल बूम गिरना मानवीय या तकनीकी गलती हो सकती है, लेकिन कर्मचारी से दुर्व्यवहार करना गलत है। घटना के समय वह गाड़ी में आराम कर रही थीं और उन्हें इसकी जानकारी अगले दिन सोशल मीडिया से मिली।

दरअसल, 2 सितंबर की रात मंत्री का काफिला लहपटरा टोल प्लाजा से गुजर रहा था। पहली गाड़ी टोल पार कर गई, जबकि दूसरी गाड़ी पर टोल बूम गिर गया। इसके बाद ड्राइवर टोलकर्मी के पास पहुंचा और उसे 5 थप्पड़ जड़ दिए।

इस दौरान टोलकर्मी हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई थी। अगले दिन टोलकर्मी महेंद्र राजवाड़े ग्रामीणों के साथ लखनपुर थाने पहुंचा और शिकायत की थी। मंत्री ने कहा कि वह जल्द कर्मचारी से मिलकर उसका हाल-चाल जानेंगी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी में टोल बैरियर का बूम गिर गया।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी में टोल बैरियर का बूम गिर गया।

गुस्साए मंत्री के ड्राइवर ने टोल कर्मचारी से जमकर मारपीट की।

गुस्साए मंत्री के ड्राइवर ने टोल कर्मचारी से जमकर मारपीट की।

टोल कर्मचारी को तड़ातड़ 5 थप्पड़ जड़े।

टोल कर्मचारी को तड़ातड़ 5 थप्पड़ जड़े।

मंत्री बोलीं- घटना के वक्त गाड़ी में थीं

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि घटना के वक्त वह दिनभर के सरकारी कार्यक्रमों के बाद गाड़ी में आराम कर रही थीं। गाड़ी के अंदर होने के कारण उन्हें मौके पर हुई घटना की जानकारी नहीं थी। अगले दिन सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से घटना की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलने पर उन्हें काफी दुख हुआ।

PA ने नहीं, ड्राइवर ने की मारपीट

मंत्री ने कहा कि उनके PA ओम प्रकाश राजवाड़े ने टोलकर्मी से कोई मारपीट या दुर्व्यवहार नहीं किया। उन्होंने PA का नाम इस मामले में जोड़े जाने को गलत और भ्रामक बताया। मंत्री के मुताबिक, वीडियो में टोलकर्मी से मारपीट करता दिखाई दे रहा व्यक्ति वाहन चालक है। उन्होंने ड्राइवर को कड़ी चेतावनी दिए जाने की बात कही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बुधवार (2 सितंबर) की रात करीब साढ़े 12 बजे मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर आ रही थीं। उनके काफिले में दो गाड़ियां थीं। सबसे आगे चल रही इनोवा ने लहपटरा टोल बैरियर पार किया। इसके तुरंत बाद मंत्री की फॉर्च्यूनर टोल बैरियर से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक बैरियर का बूम फॉर्च्यूनर के ऊपर गिर गया।

ड्राइवर ने जड़े थप्पड़, गार्ड ने किया बचाव

हादसे के बाद मंत्री के काफिले की दोनों गाड़ियां रुक गईं। घटना से तमतमाए मंत्री का ड्राइवर सुरक्षाकर्मियों के साथ नीचे उतरा और नाके पर पहुंचा। ड्राइवर ने टोल कर्मी महेंद्र राजवाड़े के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।

माफी मांगता रहा टोलकर्मी

इस दौरान महेंद्र राजवाड़े माफी मांगता रहा, लेकिन मंत्री के ड्राइवर ने कई थप्पड़ जड़ दिए। सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका और उसे वापस गाड़ी में लेकर आए। इस घटनाक्रम के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपनी गाड़ी से नहीं उतरीं, वो अंदर ही बैठी रहीं।

टोल कर्मचारी हाथ जोड़कर माफी मंगता रहा।

टोल कर्मचारी हाथ जोड़कर माफी मंगता रहा।

मारपीट की घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई है।

मारपीट की घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई है।

FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे टोलकर्मी, आंदोलन की चेतावनी

घटना के दूसरे दिन गुरुवार (3 सितंबर) को टोलकर्मी महेंद्र राजवाड़े अपने बाकी कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचा। उसने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसका एमएलसी करा लिया है।

महेंद्र राजवाड़े के साथ थाने पहुंचे लोगों ने कहा कि, अगर पुलिस FIR नहीं करती है तो लहपटरा के ग्रामीण आंदोलन करेंगे। गुरुवार शाम तक पुलिस ने मामले में FIR दर्ज नहीं की थी।

पीड़ित और ग्रामीणों ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की बात कही।

पीड़ित और ग्रामीणों ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की बात कही।

फॉलो वाहन नहीं था, इसलिए गिरा बूम

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी पर बूम गिरने का कारण फॉलो वाहन नहीं होना बताया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद मंत्री ने अपना काफिला घटा दिया है और फॉलो वाहन हटा दिया गया है।

मंत्री की गाड़ी के सामने चल रही इनोवा वाहन टोल से गुजरी तो नियमानुसार टोल बूम नीचे आ गया। फॉलो वाहन होता तो कर्मी टोल बूम को उठा देते। फॉलो वाहन नहीं था तो वे यह नहीं समझ सके कि काफिला मंत्री का है।

इस कारण आगे की गाड़ी के क्रॉस होते ही टोल मैकेनिज्म ने बूम को नीचे कर दिया और मंत्री की फॉर्च्यूनर कार पर टोल बूम गिर गया। इससे मंत्री की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी है।

गुरुवार सुबह थाने पहुंचे थे ग्रामीण।

गुरुवार सुबह थाने पहुंचे थे ग्रामीण।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

क्लास-रूम में स्प्राइट की बोतल में महुए की शराब:शिक्षक पर नशे में स्कूल आने का आरोप, ग्रामीण बोले-मैन्यू के मुताबिक नहीं मिलता मिड-डे मील

Published

on

गरियाबंद, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक शिक्षक पर शराब पीकर बच्चों को पढ़ाने का आरोप है। इसके अलावा क्लास रूम में स्प्राइट की बोतल में महुए की शराब मिली है। हालांकि, शिक्षक शराब लेकर स्कूल आने की बात से इनकार कर रहा है।

इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, बच्चों के पेरेंट्स ने मिड-डे-मील को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मैन्यू के हिसाब से बच्चों को खाना नहीं दिया जा रहा है।

इधर, शराबखोरी के मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही, मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। उनका कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला मैनपुर ब्लॉक के ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला कामारपारा का है।

क्लास रूम में स्प्राइट की बोतल में महुए की शराब मिली।

क्लास रूम में स्प्राइट की बोतल में महुए की शराब मिली।

शिक्षक सतीश कुमार दुबे पर शराब पीकर स्कूल आने का आरोप है।

शिक्षक सतीश कुमार दुबे पर शराब पीकर स्कूल आने का आरोप है।

पेरेंट्स ने मिड-डे-मील को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

पेरेंट्स ने मिड-डे-मील को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

स्कूल में 24 बच्चे, 2 शिक्षकों की तैनाती

जानकारी के मुताबिक, ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला कामारपारा में करीब 24 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल में 2 शिक्षकों की तैनाती है, जिसमें शिक्षक सतीश कुमार दुबे भी शामिल है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल समय के दौरान सतीश दुबे महुआ शराब के नशे में पाए गए।

मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने शिक्षक का वीडियो बना लिया। वीडियो में शिक्षक न तो ठीक से खड़े हो पा रहा है और न ही ठीक से बात करते नजर आ रहा है। इसके अलावा फर्श पर एक बोतल में शराब रखी हुई थी।

ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला कामारपारा में करीब 24 बच्चे पढ़ते हैं।

ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला कामारपारा में करीब 24 बच्चे पढ़ते हैं।

शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

शिक्षक के इस तरह स्कूल पहुंचने को लेकर ग्रामीणों और पेरेंट्स में नाराजगी है। उनका कहना है कि शिक्षकों पर बच्चों को पढ़ाने और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में स्कूल समय में नशे की हालत में पहुंचना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

BEO ने मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

BEO ने मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मध्याह्न भोजन की व्यवस्था पर भी सवाल

ग्रामीणों ने स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन को लेकर भी शिकायत की है। आरोप है कि बच्चों को निर्धारित साप्ताहिक मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। लंबे समय से बच्चों को सिर्फ दाल-चावल परोसे जाने की बात भी ग्रामीणों ने कही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पीएम पोषण योजना के तहत निर्धारित मेन्यू का पालन नहीं किया जा रहा है।

BEO ने दिए जांच के निर्देश

मामले को लेकर मैनपुर बीईओ देवनाथ बघेल का पक्ष भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि शिक्षक को शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677