Connect with us

देश

मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन:बेटी ने मुखाग्नि दी, राहुल शव यात्रा में साथ आए, कंधा दिया; PM, सोनिया-प्रियंका मौजूद रहीं

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शनिवार को निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी पर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया। यहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं।

मनमोहन की पत्नी गुरशरण कौर, बड़ी बेटी उपिंदर सिंह (65), दूसरी बेटी दमन सिंह (61) और तीसरी बेटी अमृत सिंह (58) निगमबोध घाट पर मौजूद थीं। परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की। बेटी ने मुखाग्नि दी।

निगमबोध घाट में सोनिया, प्रियंका, राहुल और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

डॉ. मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को सुबह 9:30 बजे उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था। इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई। राहुल गांधी पार्थिव देह के साथ गाड़ी में बैठे थे।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था। वे 92 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

तस्वीरों में मनमोहन सिंह का अंतिम सफर

सेना के तोप वाहन पर मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को निगमबोध घाट लाया गया।

सेना के तोप वाहन पर मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को निगमबोध घाट लाया गया।

राहुल गांधी शव यात्रा के साथ ही निगमबोध घाट तक आए।

राहुल गांधी शव यात्रा के साथ ही निगमबोध घाट तक आए।

मनमोहन सिंह के परिवार के साथ राहुल गांधी।

मनमोहन सिंह के परिवार के साथ राहुल गांधी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।

निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते राहुल गांधी।

निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते राहुल गांधी।

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ और गृह मंत्री शाह (दाएं से बाएं)।

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ और गृह मंत्री शाह (दाएं से बाएं)।

अंतिम संस्कार से पहले मनमोहन की पार्थिव देह को 21 गन सैल्यूट दिए गए।

अंतिम संस्कार से पहले मनमोहन की पार्थिव देह को 21 गन सैल्यूट दिए गए।

राहुल ने पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

राहुल ने पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

आखिरी अरदास के बाद मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की तस्वीर।

आखिरी अरदास के बाद मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की तस्वीर।

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह।

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह।

अंतिम संस्कार के बाद प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करतीं मनमोहन की बेटी दमन सिंह।

अंतिम संस्कार के बाद प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करतीं मनमोहन की बेटी दमन सिंह।

अंतिम सफर पर भी नीली पगड़ी

अंतिम सफर के दौरान भी डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी पहनाई गई। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी को याद रखने के लिए उसके एक रंग को अपनी पगड़ी का सिग्नेचर कलर बना लिया था।

अंतिम सफर के दौरान भी डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी पहनाई गई। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी को याद रखने के लिए उसके एक रंग को अपनी पगड़ी का सिग्नेचर कलर बना लिया था।

2 तारीखें…

पहली- निधन 26 दिसंबर को: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) लाया गया था। उनके निधन की खबर सुनकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे नेता AIIMS पहुंचे। यहां से मनमोहन की पार्थिव देह को उनके आवास ले जाया गया।

26 दिसंबर को निधन के बाद AIIMS से मनमोहन की पार्थिव देह इस वाहन से उनके घर भेजी गई।

26 दिसंबर को निधन के बाद AIIMS से मनमोहन की पार्थिव देह इस वाहन से उनके घर भेजी गई।

दूसरी- 27 दिसंबर को पैतृक गांव में श्रद्धांजलि: मनमोहन सिंह के आवास पर उनकी पार्थिव देह के दर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। उन्होंने मनमोहन के परिवार से भी मुलाकात की। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, AAP के संयोजक केजरीवाल ने भी मनमोहन को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान के चकवाल जिले में स्थित मनमोहन के पैतृक गांव गाह में भी लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

मनमोहन सिंह के निधन के बाद पीएम मोदी ने उनकी पत्नी गुरशरण कौर से मुलाकात की।

मनमोहन सिंह के निधन के बाद पीएम मोदी ने उनकी पत्नी गुरशरण कौर से मुलाकात की।

पाकिस्तान के चकवाल जिले में मनमोहन के पैतृक गांव गाह में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

पाकिस्तान के चकवाल जिले में मनमोहन के पैतृक गांव गाह में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

चंडीगढ़-अंबाला में हवाई हमले की वॉर्निंग : जैसलमेर में बॉर्डर के गांव खाली कराए, रक्षामंत्री को सेना प्रमुखों ने हालात बताए

Published

on

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बने हुए हैं। चंडीगढ़ और अंबाला में शुक्रवार को हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। चंडीगढ़ में सेना की वेस्टर्न कमांड है, NIA का भी दफ्तर है। अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन मौजूद है।

राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर से 20 किलोमीटर दायरे में गांव खाली कराए जा रहे हैं। जैसलमेर में मिलिट्री स्टेशन है और पाकिस्तान बॉर्डर का 500 किमी हिस्सा सटा हुआ है।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के सांबा में इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ ने 7 आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तान की धनधार पोस्ट पर फायरिंग की गई।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और CDS अनिल चौहान ने ताजा हालात की जानकारी दी। गृहमंत्री भी BSF, CISF के अफसरों के साथ मीटिंग करने जा रहे हैं।

पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में 11 जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। पाकिस्तानी सुसाइड ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को भी निशाना बनाया।

भारत ने इन्हें डिफेंस सिस्टम S-400 और आकाश मिसाइल से नाकाम कर दिया। LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) पर पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन गिराए हैं। पठानकोट में पाकिस्तानी फाइटर जेट गिरा दिया, हालांकि सरकार ने पुष्टि नहीं की है।

Continue Reading

खेल

भारत-पाकिस्तान टकराव के कारण IPL रोका गया:BCCI ने नई तारीखें नहीं बताईं, 12 लीग मैच होने बाकी

Published

on

धर्मशाला स्टेडियम में गुरुवार को पंजाब-दिल्ली का मैच हो रहा था। 10.1 ओवर का खेल हो चुका था, तभी सुरक्षा कारणों से मैच रद्द कर दिया गया। स्टेडियम में ब्लैकआउट कर दिया गया। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली (एजेंसी)। धर्मशाला स्टेडियम में गुरुवार को पंजाब-दिल्ली का मैच हो रहा था। 10.1 ओवर का खेल हो चुका था, तभी सुरक्षा कारणों से मैच रद्द कर दिया गया। स्टेडियम में ब्लैकआउट कर दिया गया।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े टकराव के कारण BCCI ने IPL टाल दिया है। हालांकि BCCI ने नई तारीखें नहीं बताई हैं। अभी इसके 12 लीग मैच होने बाकी हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को होना था।

यह जानकारी PTI ने BCCI के सूत्र के हवाले से दी है। BCCI के एक अधिकारी ने PTI से कहा, यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा हो, तब क्रिकेट खेला जाए।

बुधवार को चेन्नई-कोलकाता IPL मैच के दौरान ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में राष्ट्रगान हुआ था।

बुधवार को चेन्नई-कोलकाता IPL मैच के दौरान ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में राष्ट्रगान हुआ था।

पंजाब-दिल्ली मैच भी रद्द करना पड़ा था पाकिस्तान ने 8 मई की रात करीब 8.30 बजे भारत के जम्मू, पंजाब और राजस्थान की बॉर्डर पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर दिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जा रहा था।

पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 10.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए थे। तभी मैदान की फ्लडलाइट्स को बंद कर दिया गया और दर्शकों को घर भेजा गया। युद्ध की स्थिति को देखते हुए शहर में ब्लैकआउट किया गया और मैच रद्द कर दिया। यह लीग स्टेज का 58वां मैच था।

धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में ब्लैकआउट होने के कारण दिल्ली-पंजाब मैच रद्द किया गया।

धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में ब्लैकआउट होने के कारण दिल्ली-पंजाब मैच रद्द किया गया।

गुजरात टॉप पर, 3 टीमें बाहर IPL बीच में रोके जाने तक लीग स्टेज के 57 मैच खत्म हो चुके थे। 58वां मैच बीच में रोका गया। 57 मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सबसे ज्यादा 16-16 पॉइंट्स रहे। बेहतर रन रेट के कारण GT टॉप पर रही। पंजाब तीसरे, मुंबई चौथे और दिल्ली पांचवें नंबर पर थी। वहीं चेन्नई, राजस्थान और हैदराबाद की टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गईं।

Continue Reading

देश

IAF चीफ बोले- एयरफोर्स अलर्ट, राफेल तैयार:युद्ध की तैयारी पर PM को जानकारी दी; पाकिस्तान को पानी देने वाले 2 डैम के गेट बंद

Published

on

पहलगाम/नई दिल्ली,एजेंसी। वायुसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी को युद्ध की तैयारियों पर जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने रविवार को हुई मीटिंग में PM को बताया कि एयर फोर्स अलर्ट है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सीमा पर हमारा डिफेंस नेटवर्क भी पूरी तरह एक्टिव है और राफेल जैसे फाइटर जेट भी तैयार हैं।

इस बीच, सिक्योरिटी फोर्सेस ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी ठिकाना खोजा है। यहां 5 IED, वायरलेस सेट और कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं। पुंछ के सुरनकोट में मारहोट गांव में यह ठिकाना मिला। सुरक्षा बलों का कहना है कि यह आतंकियों के छिपने की जगह है।

इस बरामदगी के बाद श्रीनगर सेंट्रल जेल और जम्मू की कोट बलवाल जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इनमें कई आतंकी बंद हैं, जो हमलों में मदद करते हैं। इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद यह कदम उठाया गया है।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने चिनाब नदी पर बने बागलिहार और सलाल डैम के गेट बंद कर दिए हैं। इनसे पाकिस्तान को पानी जा रहा था। भारत पहलगाम हमले के बाद सिंधु जल संधि को रद्द कर चुका है, जिससे पाकिस्तान सरकार परेशान है।

चिनाब पर बने 2 डैम का पानी रोका

रविवार को जम्मू के रामबन में बने बागलिहार डैम से चिनाब का पानी रोका गया।

रविवार को जम्मू के रामबन में बने बागलिहार डैम से चिनाब का पानी रोका गया।

सोमवार को रियासी जिले में सलाल डैम के गेट बंद कर दिए गए। वहीं, अब कश्मीर में किशनगंगा बांध के जरिए झेलम नदी का पानी रोकने की प्लानिंग चल रही है।

सोमवार को रियासी जिले में सलाल डैम के गेट बंद कर दिए गए। वहीं, अब कश्मीर में किशनगंगा बांध के जरिए झेलम नदी का पानी रोकने की प्लानिंग चल रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending