Connect with us

छत्तीसगढ़

BJP नेता को जिंदा जलाने वाले मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर:मनोज त्रिपाठी समेत 4 आरोपी पहुंचे मनेंद्रगढ़ थाने, 9वां आरोपी भी अरेस्ट

Published

on

कोरिया/मनेंद्रगढ़, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत तस्करी विवाद में बीजेपी नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत 3 लोगों की हत्या कर दी गई। इस मामले के शनिवार को मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 4 और आरोपियों ने मनेंद्रगढ़ थाने में सरेंडर कर दिया है। वहीं 9वें नामजद आरोपी गौरव त्रिपाठी को खड़गवां क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

इस गिरफ्तारी के साथ ही हत्याकांड में नामजद सभी 9 आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

दरअसल, कोरिया जिले के नौगईं गांव में आरोपियों ने 16 जून की देर रात फॉर्च्यूनर के आगे-पीछे हाईवा अड़ाकर रास्ता रोका, फिर वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस हमले में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह जिंदा जल गए।

फॉर्च्यूनर में सवार लल्ला सिंह के चचेरे भाई और शिक्षक नागेंद्र सिंह की भी बिलासपुर और तीसरे घायल की अंबिकापुर में मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था। इनमें से 4 लोगों को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था।

मुख्य आरोपी समेत 4 आरोपी का सरेंडर

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई थीं। आरोपियों की पतासाजी के लिए उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की पुलिस टीमों को भी आरोपियों की फोटो भेजी गई थी। इधर, शनिवार को मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी सहित निशांत त्रिपाठी, अमन, आशुतोष त्रिपाठी ने सरेंडर कर दिया है।

एमसीबी एसीप रत्ना सिंह भी थाने पहुंची। मनेंद्रगढ़ एसपी रत्ना सिंह ने बताया कि, पुलिस के लगातार दबाव के कारण सभी आरोपियों ने सरेंडर किया है। आगे की विवेचना कोरिया पुलिस करेगी। घटना के विरोध में करणी सेना ने प्रदर्शन का ऐलान किया था। पुलिस की लगातार छापेमारी से आरोपियों पर भी सरेंडर करने का दबाव था।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में बाइक की टक्कर से टीचर की मौत:स्कूल के पास सड़क पार करते समय हुआ हादसा, बाइक सवार एक घायल और दूसरा फरार

Published

on

कोरबा/कटघोरा। कोरबा के कटघोरा विकासखंड के ग्राम जेजरा में बुधवार को एक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। उन्हें तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

जानकारी के अनुसार, जेजरा निवासी शिक्षक अजय थवाईत स्कूल जा रहे थे। उनकी पत्नी उन्हें स्कूल छोड़कर वापस लौट चुकी थी। अजय थवाईत पैदल स्कूल के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में घायल टीचर की अस्पताल में मौत

स्थानीय लोगों ने तत्काल कटघोरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्कूल के साथी मौके पर पहुंच गए।

इस हादसे में बाइक सवार एक युवक भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

हादसे की वजह बनी तेज रफ्तार बाइक

कटघोरा पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बाइक की तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जेजरा स्कूल के पास अक्सर तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं, लेकिन यहां स्पीड ब्रेकर या ट्रैफिक नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने प्रशासन से स्कूल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Continue Reading

कुसमुंडा

SECL कुसमुंडा में कोयला मजदूर पंचायत (HMS) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, लिये गए कई बड़े फैसले, मजदूर हित सर्वोपरि

Published

on

​कोरबा/कुसमुंडा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के कुसमुंडा क्षेत्र में 29 जुलाई को कोयला मजदूर पंचायत (HMS) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक संपन्न हुई। यह बैठक हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष व कोयला मजदूर पंचायत (केंद्रीय) के अध्यक्ष रेशम लाल यादव एवं केंद्रीय महामंत्री विनय कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई ।

​बैठक में संगठन की मजबूती और मजदूर हितों को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए जिसने क्षेत्र की श्रमिक राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है ।

भेदभाव और परिवारवाद के खिलाफ नाराजगी, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ी सभा

​इस बैठक के दौरान कुसमुंडा क्षेत्र में कोयला मजदूर सभा (HMS) को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब संगठन के क्रियाकलापों आंतरिक भेदभाव वित्तीय अनियमितताओं और हावी हो चुके परिवारवाद से असंतुष्ट होकर सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कोयला मजदूर सभा का परित्याग कर दिया इन सभी साथियों ने पूरी निष्ठा के साथ कोयला मजदूर पंचायत (HMS) की सदस्यता ग्रहण की।

​केंद्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव एवं महामंत्री विनय कुमार सिंह ने संगठन में शामिल हुए सभी साथियों का फूल-माला पहनाकर ससम्मान स्वागत किया और उन्हें पार्टी की मुख्यधारा में शामिल किया ।

​मजदूर हित सर्वोपरि, एसईसीएल के सभी क्षेत्रों में होगा दौरा

​बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री ने संगठन के उद्देश्यों और विचारों को विस्तार से साझा किया उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि हमारे संगठन के लिए मजदूर हित सर्वोपरि है श्रमिकों के अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा ​इसके साथ ही बैठक में यह बड़ा निर्णय लिया गया कि कोयला मजदूर पंचायत की क्षेत्रीय कमेटियों द्वारा जल्द ही एसईसीएल (SECL) के सभी क्षेत्रों का सघन दौरा किया जाएगा और नई कमेटियों का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाया जाएगा ।

इन्होंने ली सदस्यता (प्रमुख नाम):-

​कोयला मजदूर पंचायत की नीति और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कुसमुंडा क्षेत्र से मिलन पाण्डेय मनोज सिंह राजदेव सिंह सुशील साहू सरफराज अहमद संतान सोभन दास साहू अभिलाष मिश्रा राजू राजभर विजय गुप्ता जनार्दन यादव उत्तम दास विजय साहू जीवनलाल साहू किरण कुमार विनोद यादव अभिजीत भारद्वाज, दिनेश कुमार भूपेंद्र यादव कमल यादव जयप्रकाश यादव श्रवण कुमार योगेश राजेंद्र सहित सैकड़ों श्रमिक साथियों ने संगठन का दामन थामा ।

​नए शामिल हुए सदस्यों ने संकल्प लेते हुए कहा कि वे सभी कोयला मजदूर पंचायत में कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे ।

​बैठक में ये रहे उपस्थित:-

​इस महत्वपूर्ण बैठक में गेवरा दीपका एवं कुसमुंडा क्षेत्र के कोयला मजदूर पंचायत के वरिष्ठ पदाधिकारी संजय सिंह जुगनू खान गजेंद्र सिंह तंवर तरुण राहा अनिरुद्ध सिंह एस. डी. मानिकपुरी एस. सी. मंसूरी उड्डयन रविन्द्र स्वर्णकार बसंत कुमार राजन कुमार सोनू राम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Continue Reading

कोरबा

कोयला मजदूर पंचायत (HMS) की नई केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन, रेशम लाल यादव अध्यक्ष और विनय सिंह पुनः महामंत्री निर्वाचित

Published

on

कानूनी प्रावधानों के तहत कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व सदस्य संरक्षित कर्मचारी (Protected Workmen) घोषित

SECL के सभी क्षेत्रों के कोयला कामगारों के अधिकारों की रक्षा के लिए नई टीम पूरी मुस्तैदी से करेगी कार्य

बिलासपुर/कोरबा। कोयला उद्योग के श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित देश के प्रमुख श्रम संगठन कोयला मजदूर पंचायत संबद्ध: हिन्द मजदूर सभा (HMS) की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का भव्य पुनर्गठन संपन्न हो गया है। संगठन के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए ऊर्जावान अनुभवी और कर्मठ पदाधिकारियों की एक सशक्त टीम की घोषणा की गई है ।

नवगठित केंद्रीय कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से रेशम लाल यादव (पूर्व कर्मचारी गेवरा क्षेत्र) को केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया है, वहीं संगठन की कमान को निरंतरता देते हुए विनय सिंह (विद्युत पर्यवेक्षक सोहागपुर क्षेत्र) को पुनः केंद्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही श्रमिक आंदोलन को प्रखर गति देने के लिए रामेश्वर दुबे (चिरमिरी क्षेत्र) और हरी यादव (बैकुंठपुर क्षेत्र) को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।

संगठन के केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी की आधिकारिक सूचना चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (CMD) एसईसीएल (SECL) सीपत रोड बिलासपुर को प्रेषित कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा 33.4 औद्योगिक विवाद सेन्ट्रल रूल्स 1957 की धारा 61 व आई.आर. कोड 2020 सेन्ट्रल रूल 2026 की धारा 39.1 के स्थापित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्यकारिणी के ये सभी निर्वाचित पदाधिकारी व सदस्य संरक्षित कर्मचारी (Protected Workmen) की श्रेणी में मान्य होंगे ।

मुख्य संगठनात्मक नियुक्तियाँ एक नज़र में

केंद्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव (गेवरा क्षेत्र) कार्यवाहक अध्यक्ष, रामेश्वर दुबे (चिरमिरी) एवं हरी यादव (बैकुंठपुर) केंद्रीय महामंत्री, विनय सिंह (सोहागपुर क्षेत्र) केंद्रीय उपाध्यक्ष, तेज बहादुर सिंह (भटगांव) शिवनारायण मिश्रा (सोहागपुर) अनिद्ध सिंह क्षत्री (गेवरा) डॉ. एन.एल. पटेल (जोहिला) आदि केंद्रीय उप-महामंत्री अख्तर जावेद उस्मानी (हसदेव क्षेत्र) एवं एस.सी. मंसूरी (गेवरा क्षेत्र) केंद्रीय कोषाध्यक्ष उमेश कुमार (चिरमिरी क्षेत्र)।

इस पुनर्गठन में गेवरा कुसमुंडा सोहागपुर चिरमिरी हसदेव जोहिला दीपका बैकुंठपुर जमुना कोतमा और रायगढ़ सहित पूरे एसईसीएल क्षेत्र के जुझारू श्रमिक प्रतिनिधियों को सह-सचिव संगठन सचिव और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है ।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष रेशम लाल यादव और महामंत्री विनय सिंह ने अपने संयुक्त बयान में कहा हमारी नई टीम कोयला श्रमिकों के कल्याण सुरक्षा उचित वेतनमान और उनके विधिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगी प्रबंधन और कामगारों के बीच सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंधों को बढ़ावा देने के साथ-साथ श्रमिकों के शोषण के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष तेज किया जाएगा ।

इस विज्ञप्ति की प्रतिलिपि रजिस्ट्रार व्यावसायिक संघ (रायपुर) अध्यक्ष/निदेशक (HR) कोल इण्डिया लिमिटेड (कोलकाता) उप मुख्य श्रमायुक्त (केन्द्रीय) रायपुर/जबलपुर एवं समस्त क्षेत्रीय महाप्रबंधकगण (SECL) को सूचनार्थ प्रेषित की जा चुकी है ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677