Connect with us

कोरबा

मध्यस्थता राष्ट्र अभियान के संबंध में बैठक

Published

on

कोरबा। न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल, त्वरित व जन-हितैषी बनाने मध्यस्थता राष्ट्र के लिए अभियान के क्रियान्वयन करने के लिए को न केवल एक वैकल्पिक विवाद निपटान प्रणाली बल्कि न्याय को सुलभ व प्रभावी बनाने का सशक्त माध्यम माध्यम बनाये जाने हेतु एवं पक्षकारों को संतोषजनक समाधान प्राप्त हो सके तथा सभी न्यायालय को अधिक से अधिक मामलों को मध्यस्थता के लिए चिन्हांकित करने, रेफरल प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से लागू करने तथा साथ ही मध्यस्थता निगरानी समिति को समयबद्ध तरीके से प्रतिवेदन भेजने एवं मध्यस्थता राष्ट्र के लिए एक अभियान 01 जुलाई से शुरू किया गया है उसे 07 अक्टूबर तक चलाया जाना है उक्त अभियान में तालुका न्यायालय, जिला न्यायालय व उच्च न्यायालय स्तर पर लंबित मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से निराकृत किये जाने हेतु 90 दिवसीय समय सीमा निर्धारित किया गया है। इस अभियान को लेकर प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने दिनांक 07.07.2025 को बैठक ली। उन्होंने समस्त न्यायिक एवं मध्यस्थता अधिकारी को अधिक से अधिक प्रकरण के निराकरण किये जाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए कि मध्यस्थता अभियान के तहत प्रक्षकारो को निर्धारित समय सीमा में नोटिस तामिली करेंगेे साथ ही एसओपी में दिए गये दिशा निर्देशों के अनुसार मेडिएशन फाॅर द नेशन अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु ग्राम कोटवार के सहयोग से जानकारी प्रदान करने के संबंध में चर्चा किया गया। उक्त बैठक में जिला न्यायालय कोरबा से संबंधित समस्त न्यायाधीशगण एवं बाह्य न्यायालयों के समस्त न्यायाधीशगण वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

काेरबा जिले के शिव भक्‍तों ने बाबा बैजनाथ मनोकामना ज्‍योतिर्लिंग पर किया जलाभिषेक

Published

on

काेरबा। सावन के पहले दिन से देश भर के शिवालयो´ में श्रद्धालुओं ने दुध और गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक और रूद्राभिषेक किया । सावन के पहले ही दिन जमनीपाली,  कुसमुण्‍डा, दीपका के शिव भक्‍तों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बिहार के सुल्‍तानगंज से पवित्र गंगाजल लाकर झारखण्‍ड देवघर स्थित बाबा बैजनाथ मनोकामना ज्‍योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया । 

जमनीपाली, कुसमुण्‍डा, दीपका के शिवशंकर समिति के अनेकों शिव भक्‍त पिछले 25 वर्षों से सावन महीना में लगातार देवनगरी बाब बैजनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करते आ रहे हैं । समिति में मुख्‍य रूप से प्रेम कुमार अग्रवाल, श्रीमती सत्‍यभामा देवी, द्वारिका शर्मा, बैजनाथ अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, माया अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल, राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, लक्ष्‍मीनारायण साहु, हीरालाल साहु, बन्‍नु साहु, धुरपाल सिंह कंवर, रमेश अग्रवाल, विशेष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, घनश्‍याम साहु, हृदय यादव, पुरान सिंह कंवर, आनंद साहु, रविकांत साहु, भरत साहु, दीपक साहु, टीकाराम, राजीव साहु, संतोष साहु, लोकेश साहु, चुलेश्‍वर राठौर, सुंदर सिंह, मुकेश साहु, बहरन साहु, बजरंग अग्रवाल, विजय साहु, लाखन साहु, शिव श्रीवास, योगेश साहु, शैलेन्‍द्र चंद्रा, थानेश्‍वर कंवर, कमेलश साहु, प्रेमकुमार, परमेश्‍वर साहु, लखन सिंह कंवर, बैजनाथ सिंह, छत्‍तर सिंह कंवर, हेतराम साहु, जहान सिंह, निर्मल सिंह, परमेश्‍वर सिंह, फिरन साहु, गेंदराम साहु शामिल है । 

प्रेम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, हीरालाल साहु एवं लक्ष्‍मीनारायण साहु के सार्थक पहल से पिछले 25 वर्षों से शिव भक्‍तों को देवनगरी पहुंचने और बाबा बैजनाथ, बाबा वासुकीनाथ भगवान के दर्शन तथा जलाभिषेक करने का अवसर मिलते आ रहा है। 

Continue Reading

कोरबा

नई दिल्‍ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस संगठन की छत्‍तीसगढ़ से संबंधित उच्‍च स्‍तरीय बैठक में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल

Published

on

कोरबा। नई दिल्‍ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस संगठन की छत्‍तीसगढ़ से संबंधित एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक आयोजित हुआ । बैठक में छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, प्रदेश सह प्रभारी जरीता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़ एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए । 

बैठक में छत्‍तीसगढ़ में पार्टी के संगठनात्‍मक बूथ स्‍तर पर आगामी राजनीतिक रणनीतियों की समीक्षा की गई । बैठक पश्‍चात प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने प्रेस को संबोधित किया । 

Continue Reading

कोरबा

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन के पावन महीना की कोरबावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की

Published

on

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन का पावन महीना के पहले दिन भगवान शिव के भक्‍तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है । 

श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हिंदु धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को स‍मर्पित माना गया है । भगवान शिव के महिमा का वर्णन शास्‍त्रों में मिलता है । सावन के माह में शिवलिंग पर जल चढ़ाना, जलाभिषेक व रूद्राभिषेक का विशेष महत्‍व माना गया है। 

श्री अग्रवाल ने सावन के पावन महीना के अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उन्‍नति, प्रगति, वैभव, ऐश्‍वर्य, समृद्धि तथा दीर्घायु होने की कामना भगवान शिव से की है । 

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677