Connect with us

कोरबा

आठ हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी करायेंगे कोरबा जिले में मतदान

Published

on

सामग्रियों का वितरण 16 नवंबर को

संगवारी मतदान केंद्र, दिव्यांग और युवा मतदान केन्द्र बनाये गये

कोरबा। विधानसभा निर्वाचन 2023 अन्तर्गत कोरबा जिले में मतदान हेतु सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक तैयारियॉं पूर्ण कर ली गई है। कोरबा जिले में 1081 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। सभी मतदान केन्द्रों में एक पीठासीन अधिकारी, मतदान दल अधिकारी-1, मतदान दल अधिकारी-2 एवं मतदान दल अधिकारी-3 तथा एक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों में अतिरिक्त बल लगाया गया है। इसके अलावा 115 सेक्टर अधिकारी, 52 माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगी है। आपातकालीन स्थितियों के लिए लगभग एक हजार मतदान कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। जिले में आठ हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने अपनी भूमिका निभायेंगे। मतदान 17 नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक संपन्न होगा। मतदान कर्मियों को सामग्री का वितरण 16 नवंबर को आईटी कालेज झगरहा से किया जायेगा। यहां आवश्यक व्यवस्थाएं भी कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि जिले में मतदान हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले के मतदाता अपने संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के नजदीकी मतदान केन्द्रों में पहचान पत्र साथ ले जाकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से बिना किसी के दबाव में आए मतदान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर, रैम्प की सुविधाएं मुहैया कराई गई है।

40 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए

जिले में अलग-अलग विधानसभा अंतर्गत कुल 40 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विधानसभा 20 रामपुर अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 63 रजगामार, 64 रजगामार, 65 रजगामार, मतदान केंद्र क्रमांक 127 भैंसमा, 128 भैंसमा, 133 उरगा, 134 उरगा, 84 गोढ़ी, 169 जुनवानी और 94 कोरकोमा को संगवारी मतदान केंद्र बनाया गया है। विधानसभा कोरबा 21 अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 11 अयोध्यापुरी (गोपालपुर), 21 जैलगांव, 72 रूमगरा, 76 कोहडिय़ां, 108 पाड़ीमार, 121 बुधवारी, 127 कोरबा (रामपुर), 135 कोरबा-पोड़ीबहार, 147 कोरबा-इंदिरा चौक और मतदान केंद्र क्रमांक 160 कोरबा को संगवारी मतदान केंद्र बनाया गया है। विधानसभा 22 कटघोरा अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 21 अमरपुर, 23 धवईंपुर, 24 ढेलवाडीह, 25 ढेलवाडीह, 33 कटघोरा, 36 कटघोरा, 40 कटघोरा, 44 नवागांव, 53 छुरीकला, 56 छुरीकला तथा विधानसभा पाली तानाखार अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 105 गुरसिया, 127, पोड़ी-उपरोड़ा, 129 कोनकोना, 161 तानाखार, 183 सुतर्रा, 191 इरफ, 207 रंगोले, 260, केराझरिया, 285 पाली, 286 पाली को संगवारी मतदान केंद्र बनाया गया है। संगवारी मतदान केंद्र में सभी मतदान दल अधिकारी-कर्मचारी महिलाएं होंगी।

20 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले में 20 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विधानसभा रामपुर अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 127 भैंसमा, 128 भैंसमा, 133 उरगा, 159 सरगबुंदिया, 160 सरगबुंदिया, विधानसभा कोरबा अंतर्गत 11 अयोध्यापुरी (गोपालपुर),135 पोड़ी-बहार, 147 कोरबा-इंदिरा चौक, 92 पाड़ीमार, 22 जैलगांव, विधानसभा कटघोरा अंतर्गत 24 ढेलवाडीह, 25 ढेलवाडीह, 40 कटघोरा, 53 छुरीकला, 56 छुरीकला तथा पाली-तानाखार विधानसभा अंतर्गत 105 गुरसिया, 127 पोड़ी-उपरोड़ा, 129 कोनकोना, 260 केराझरिया, 285 पाली को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।

युवा और दिव्यांग मतदान बूथ सभी विधानसभा में एक-एक बनाए गए

जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक युवा और दिव्यांग कर्मियों द्वारा प्रबंधित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विधानसभा रामपुर अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 160 सरगबुंदिया विधानसभा कोरबा अंतर्गत 92 पाड़ीमार, विधानसभा कटघोरा अंतर्गत 80 बांकी और पाली-तानाखार अंतर्गत 258 सैला को दिव्यांग कर्मियों द्वारा प्रबंधित मतदान केंद्र बनाया गया है। जबकि विधानसभा रामपुर के 159 सरगबुंदिया, कोरबा के 22 जैलगांव, कटघोरा 190 हरदीबाजार और पालीतानाखार के 277 करतला को युवा प्रबंधित मतदान केंद्र बनाया गया है।

महिलाएं निभाएंगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले में पुरूष एवं महिला अधिकारी निर्वाचन कार्यों को पूर्ण कराने में सहभागी बनेंगे। विधानसभा कोरबा अंतर्गत मतदान अधिकारी क्रमांक 03 में महिलाएं ही होंगी। इसके अलावा कटघोरा विधानसभा अंतर्गत 28 मतदान केंद्रों में भी महिलाएं मतदान अधिकारी क्रमांक 03 के रूप में कार्य करेंगी। मतदान केंद्रों में मतदाताओं के सहयोग के लिए रहेंगे मतदाता मित्र

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं के सहयोग के लिए मतदाता सहायक (वोटर असिस्टेंट) उपलब्ध होंगे। वोटर असिस्टेंट द्वारा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम ढूंढने और मतदान केंद्र के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मतदाता मित्र के रूप में एनसीसी व एनएसएस के कैडेट्स भी मतदान केंद्रों में उपलब्ध होंगे।

मतदान दलों को उपलब्ध कराया जाएगा मेडिकल किट

मतदान दल में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान केंद्रों में जाने से पूर्व सामग्री वितरण के दौरान प्राथमिक उपचार से संबंधित मेडिकल किट स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा आपातकालीन परिस्थितियों में मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार हेतु सम्पर्क कर सकते हैं। महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्रों में एंबुलेंस भी तैनात होंगी।

कोरबा जिले में कुल नौ लाख 20 हजार 85 मतदाता

कोरबा जिला अन्तर्गत पाली-तानाखार, कटघोरा, कोरबा और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 17 नवंबर को मतदान होना है। जिले के विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या रामपुर विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख आठ हजार 908, महिला मतदाता एक लाख 12 हजार 216 कुल दो लाख 21 हजार 124, कोरबा विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख 29 हजार 042, महिला मतदाता एक लाख 26 हजार 777, थर्ड जेंडर 21, कुल मतदाता दो लाख 55 हजार 840, कटघोरा विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख आठ हजार 462, महिला मतदाता एक लाख छ: हजार 299, थर्ड जेंडर नौ, कुल मतदाता दो लाख 14 हजार 770, पाली-तानाखार विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख 13 हजार 428, महिला मतदाता एक लाख 14 हजार नौ सौ पंद्रह, थर्ड जेंडर -8, कुल मतदाता दो लाख 28 हजार 351 है। इस चुनाव में कोरबा जिले में कुल नौ लाख 20 हजार 85 मतदाता अपना वोट डालेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

भक्ति के बीच ईमानदारी का उजाला: कथा स्थल में मिला 3 लाख का सोने का चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

Published

on

आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल, पत्रकार ओम गवेल और समिति के सहयोग से सुरक्षित लौटा लाखों का गहना
कोरबा। ग्राम ढपढप में चल रही भव्य हनुमंत कथा के बीच एक ऐसी प्रेरक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में ईमानदारी, संस्कार और मानवता की नई मिसाल कायम कर दी है। जहां एक ओर कथा स्थल पर भारी भीड़ के बीच कुछ महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी होने की खबरों से चिंता का माहौल बना हुआ था, वहीं दूसरी ओर दो महिलाओं ने लगभग 3 लाख रुपए कीमत का सोने का चेन लौटाकर यह साबित कर दिया कि आज भी समाज में सच्चाई और नेकनीयती जिंदा है।

जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर निवासी प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता कथा स्थल पर मौजूद थीं और श्रद्धा भाव से कथा श्रवण कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें परिसर में एक सोने का चेन मिला। सामान्यतः ऐसी स्थिति में लोग चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन इन दोनों महिलाओं ने लालच से ऊपर उठकर ईमानदारी का रास्ता चुना और चेन को उसके असली मालिक तक पहुंचाने का निश्चय किया।

दोनों महिलाओं ने इस संबंध में कुसमुंडा क्षेत्र के पत्रकार ओम गवेल से संपर्क कर पूरी जानकारी साझा की। अगले दिन उन्होंने स्वयं कथा स्थल पहुंचकर चेन लौटाने का प्रयास भी किया, लेकिन अत्यधिक भीड़ और व्यवस्थागत कारणों से वे कथा पंडाल तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद पत्रकार ओम गवेल ने सक्रियता और जिम्मेदारी दिखाते हुए आयोजन समिति से संपर्क स्थापित किया और चेन को सुरक्षित रूप से समिति के सुपुर्द कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह सोने का चेन लगभग दो तोला वजनी है। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी जा रही है। इतनी बड़ी कीमत का आभूषण बिना किसी स्वार्थ के लौटाना न केवल ईमानदारी की दुर्लभ मिसाल है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आध्यात्मिक वातावरण व्यक्ति के चरित्र को भी प्रकाशित करता है।
यह घटना अब कथा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है। हर कोई प्रीति मिश्रा, रेणु गुप्ता और पत्रकार ओम गवेल की सराहना कर रहा है। लोगों का कहना है कि जब समाज में इस तरह के उदाहरण सामने आते हैं, तो मानवता पर विश्वास और मजबूत होता है।
भक्ति केवल पूजा नहीं, आचरण भी है
इस प्रेरक घटना ने यह भी साबित कर दिया कि सच्ची भक्ति केवल कथा सुनने, पूजा करने या जयकारे लगाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह व्यवहार, चरित्र और कर्मों में भी दिखाई देती है। ढपढप की इस पावन कथा से निकली यह खबर लोगों को यह संदेश दे रही है कि धर्म का वास्तविक अर्थ सदाचार, सेवा और सत्यनिष्ठा है।
चोरी की घटनाओं के बीच आई सकारात्मक खबर
जहां कथा स्थल पर कुछ महिलाओं के आभूषण चोरी होने की घटनाओं ने लोगों को चिंतित किया, वहीं यह घटना एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आई। इसने आयोजन की गरिमा को और अधिक ऊंचाई दी है।
समाज के लिए प्रेरणा बनीं दोनों महिलाएं
आज के समय में जब लोग छोटी-छोटी बातों में भी स्वार्थ खोजने लगते हैं, ऐसे दौर में तीन लाख रुपए कीमत का सोना लौटाना निस्संदेह असाधारण ईमानदारी का परिचायक है। प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने अपने इस कार्य से यह सिद्ध कर दिया कि संस्कार और सच्चाई अभी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं।
संक्षेप में कहें तो — ढपढप की कथा में केवल भक्ति ही नहीं, बल्कि ईमानदारी, संस्कार और मानवता का भी अद्भुत दर्शन हुआ।

Continue Reading

कोरबा

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।  श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्री हनुमान जी का यह जयंती पर्व हम सभी के जीवन से कष्‍टों का नाश करे तथा बल, बुद्धि, भक्ति, सुख – शांति, अमन – चैन, समृद्धि, प्रसिद्धि, उन्‍नति, वैभव, ऐश्‍वर्य, दीर्घायु एवं आरोग्‍यता प्रदान करे।

पूर्व मंंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि महाबली हनुमान जी के प्रकटोत्‍सव के पावन बेला पर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन एवं व्रत, उपवास से भगवान वीर हनुमान अपने भक्‍तों की समस्‍त बाधाएं दूर करते हैं तथा बुद्धि का विकास और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है ।  

Continue Reading

कोरबा

दक्षिणेश्‍वर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्‍मोत्‍सव धुमधाम से मनाया जावेगा

Published

on

कोरबा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु के द्वारा भगवान श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हनुमान जन्‍मोत्‍सव धुमधाम के साथ मनाया जावेगा । नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने बताया कि वार्ड क्र.44 नेहरू नगर में स्‍थापित दक्षिणेश्‍वर हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल, दिन गुरूवार को सुबह 9 बजे से पूजा अर्चना, हवन किया जावेगा तत्‍पश्‍चात दोपहर 1 बजे से भण्‍डारा प्रसाद का वितरण किया जावेगा । श्री साहु ने इस अवसर पर हनुमान भक्‍तों को आमंत्रित किया है ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677